05:59 PM, 31-Mar-2023
IPL 2023 Opening Ceremony Live: मैं इसका इंतजार कर रही थी- तमन्ना
तमन्ना ने उद्घाटन समारोह के बारे में पूछे जाने पर कहा- अरिजीत और रश्मिका के साथ प्रदर्शन करने का अवसर कुछ ऐसा है जिसका मैं वास्तव में इंतजार कर रही हूं। मूवी के अलावा क्रिकेट कुछ ऐसा है जिससे हम काफी जुड़े हुए हैं। धोनी और विराट कोहली मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। वहीं, रश्मिका ने कहा- आज तक मुझे आईपीएल मैच देखने का मौका नहीं मिला, लेकिन अब जब मैं इसमें परफॉर्म करने जा रही हूं तो इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। रश्मिका को भी धोनी और विराट काफी पसंद हैं। ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत आज शाम छह बजे होगी।