फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs SRH: हैदराबाद की लगातार पांचवीं हार, कोलकाता प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार, रसेल का ऑलराउंड प्रदर्शन

Sat, 14 May 2022 11:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

खास बातें

IPL 2022 KKR vs SRH (Kolkata vs Hyderabad): कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 54 रन की एकतरफा जीत हासिल की। कोलकाता ने 177 के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और हैदराबाद की टीम को 123 पर ही रोक दिया। कोलकाता की तरफ से आंद्रे रसेल ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 28 गेंदों में 49 रन की नाबाद पारी खेली और फिर गेंदबाजी में भी तीन विकेट झटके। 
विज्ञापन
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:56 PM, 14-May-2022

कोलकाता की 54 रन से जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 54 रन की एकतरफा जीत हासिल की। कोलकाता ने 177 के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और हैदराबाद की टीम को 123 पर ही रोक दिया। कोलकाता की तरफ से आंद्रे रसेल ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 28 गेंदों में 49 रन की नाबाद पारी खेली और फिर गेंदबाजी में भी तीन विकेट झटके। कोलकाता की टीम इस जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार है।
 

09:44 PM, 14-May-2022

रसेल ने दिए दोहरे झटके

आंद्रे रसेल ने अपने तीसरे ओवर में हैदराबाद को दो झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले ओवर की पहली गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को पवेलियन भेजा और फिर पांचवीं गेंद पर मार्को यानसेन को चलता किया। 18 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 113/7, भुवनेश्वर कुमार (0*), शशांक सिंह (11*)

09:24 PM, 14-May-2022

मार्कराम 32 रन बनाकर आउट

एडेन मार्कराम अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन उमेश यादव ने उन्हें अपने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड कर हैदराबाद को बड़ा झटका दिया। मार्कराम ने आउट होने से पहले 25 गेंदों में 32 रन बनाए। इस बीच हैदराबाद के 100 रन भी पूरे हो गए। 15 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 100/5, वाशिंगटन सुंदर (1*), शशांक सिंह (1*)

विज्ञापन
09:21 PM, 14-May-2022

चक्रवर्ती के ओवर में बने 13 रन

वरुण चक्रवर्ती के तीसरे ओवर में एडेन मार्कराम ने दो छक्के लगाकर 13 रन बटोरे। हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी 36 गेंदों में 87 रन की दरकार। 14 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 91/4, वाशिंगटन सुंदर (1*), एडेन मार्कराम (25*)
 

09:16 PM, 14-May-2022

हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा, पूरन भी आउट

हैदराबाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं रही। इस बार उसने निकोलस पूरन के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। पूरन को सुनील नरेन ने अपनी गेंदबाजी पर फॉलो थ्रू में खुद कैच किया। पूरन ने आउट होने से पहले महज दो रन बनाए। 13 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 78/4, वाशिंगटन सुंदर (1*), एडेन मार्कराम (12*)

विज्ञापन
09:12 PM, 14-May-2022

अभिषेक अर्धशतक से चूके

अभिषेक शर्मा शानदार बल्लेबाजी करने के बाद पवेलियन लौट गए। वह अपने अर्धशतक से चूक गए और 28 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक को वरुण चक्रवर्ती ने अपने दूसरे ओवर की पांचवीं गेदं पर बिलिंग्स के हाथों कैच कराया। 

09:58 PM, 14-May-2022

राहुल त्रिपाठी नौ रन बनाकर आउट

टिम साउदी ने अपने दूसरे ओवर में पहली सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर खुद ही राहुल त्रिपाठी का कैच पकड़ा। राहुल ने ओवर की दूसरी गेंद पर साउदी की दिशा में हवा में तेज शॉट खेला और लपके गए। वह 12 गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए। नौ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 57/2, अभिषेक शर्मा (36), एडेन मार्कराम (2*)

09:54 PM, 14-May-2022

हैदराबाद के 50 रन पूरे

अभिषेक शर्मा ने सुनील नरेन के दूसरे ओवर में लगातार दो छक्के लगाए और कुल 17 रन बटोरे। इसी के साथ सनराइजर्स के 50 रन भी पूरे हो गए। आठ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 54/1, अभिषेक शर्मा (35), राहुल त्रिपाठी (9*)

09:43 PM, 14-May-2022

पहला पावरप्ले समाप्त

आंद्रे रसेल ने पहले पावरप्ले के आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए महज एक रन दिए और केन विलियमसन को भी आउट किया। हैदराबाद के लिए शुरुआती छह ओवर कुछ खास नहीं रहे और टीम रन के लिए तरसती रही। छह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 31/1, अभिषेक शर्मा (21), राहुल त्रिपाठी (0*)

09:39 PM, 14-May-2022

विलियमसन धीमी पारी खेलकर आउट

सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन एक बार फिर से फेल रहे। वह एक धीमी पारी खेलकर आंद्रे रसेल की गेंद पर आउट हुए। रसेल ने उन्हें अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया। विलियमसन ने आउट होने से पहले 17 गेंदों में नौ रन बनाए। 

09:32 PM, 14-May-2022

नरेन का महंगा ओवर

सुनील नरेन अपने पहले ओवर में महंगे रहे और 10 रन लुटाए। उनके ओवर में अभिषेक शर्मा ने एक चौका लगाया। चार ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 27/0, अभिषेक शर्मा (20), केन विलियमसन (7*)

09:17 PM, 14-May-2022

हैदराबाद की पारी शुरू

हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा और कप्तान केन विलियमसन की सलामी जोड़ी मैदान पर है। जबकि कोलकाता ने उमेश यादव को नई गेंद थमाई है। एक ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 1/0, अभिषेक शर्मा (1), केन विलियमसन (0*)

09:26 PM, 14-May-2022

कोलकाता ने हैदराबाद को दिया 178 रन का लक्ष्य

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 178 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 177 रन बनाए। केकेआर की तरफ से आंद्रे रसेल ने सबसे अधिक रन बनाए। वह 28 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि हैदराबाद की तरफ से उमरान मलिक ने तीन विकेट झटके। 
 

09:25 PM, 14-May-2022

रसेल ने सुंदर के आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाए

आंद्रे रसेल ने वाशिंगटन सुंदर के आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाए और कुल 20 रन बटोरे। वह 28 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे। 

09:17 PM, 14-May-2022

बिलिंग्स 34 रन बनाकर आउट

भुवनेश्वर कुमार ने एक और किफायती और सफल ओवर डाला और अपने कोटे के चार ओवर पूरे किए। उन्होंने अपने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर सैम बिलिंग्स को 34 के स्कोर पर विलियमसन के हाथों कैच कराया। 19 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 157/6, आंद्रे रसेल (30*), सुनील नरेन (0*)

06:43 PM, 14-May-2022

रसेल-बिलिंग्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

आंद्रे रसेल और सैम बिलिंग्स ने कोलकाता की पारी को संभालते हुए एक मजबूत साझेदारी कर ली है। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 50 रन से अधिक रन जोड़ लिए हैं। कोलकाता के भी 150 रन पूरे हो चुके हैं। 18 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 151/5, सैम बिलिंग्स (34*), आंद्रे रसेल (27*)

06:38 PM, 14-May-2022

रसेल के नाम उपलब्धि

केकेआर के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने आईपीएल इतिहास में नया कीर्तिमान बना दिया है। वह गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 
 

06:32 PM, 14-May-2022

उमरान के चार ओवर पूरे

उमरान मलिक ने अपने कोटे के चार ओवर पूरे कर लिए हैं। उनके आखिरी ओवर में सैम बिलिंग्स ने लगातार दो चौके लगाए और कुल 10 रन बटोरे। 16 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 129/5, सैम बिलिंग्स (24*), आंद्रे रसेल (17*)

06:27 PM, 14-May-2022

यानसेन के चार ओवर पूरे

मार्को यानसेन ने अपा चार ओवर का कोटा पूरा कर लिया है। उन्होंने अपने आखिरी ओवर में महज चार रन दिए। इसके साथ ही कोलकाता ने भी अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। 13 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 100/5, सैम बिलिंग्स (12*), आंद्रे रसेल (2*)

06:12 PM, 14-May-2022

कोलकाता का पांचवां विकेट गिरा, रिंकू सिंह आउट

पहले ओवर में महंगे रहे नटराजन ने दूसरे ओवर में शानदार वापसी की और सात रन देकर एक बड़ा विकेट अपने नाम किया। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर रिंकू सिंह को एलबीडब्ल्यू आउट किया। रिंकू ने आउट होने से पहले छह गेंद में पांच रन बनाए। 12 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 96/5, सैम बिलिंग्स (9*), आंद्रे रसेल (1*)

07:01 PM, 14-May-2022

उमरान को तीसरी सफलता, श्रेयस आउट

उमरान मलिक ने केकेआर को बैकफुट पर धकेल दिया है। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में तीसरी सफलता हासिल कर ली है। इस बार उमरान ने ओवर की आखिरी गेंद पर कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर को राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच कराया। श्रेयस ने आउट होने से पहले नौ गेंदों में 15 रन बनाए। 10 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 83/4, सैम बिलिंग्स (3*), रिंकू सिंह (0*)

06:49 PM, 14-May-2022

उमरान को दूसरी सफलता, रहाणे भी आउट

उमरान मलिक ने अपने पहले ओवर में कोलकाता के दो सेट बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर शानदार शुरुआत की है। उमरान ने ओवर की आखिरी गेंद पर अजिंक्य रहाणे को शशांक के हाथों कैच कराया। उमरान की पटकी हुई गेंद पर रहाणे ने स्वीपर कवर की तरफ हवा में शॉट खेला लेकिन बाउंड्री के पास शशांक ने भागते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा। रहाणे ने आउट होने से पहले 24 गेंद में 28 रन बनाए। आठ ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 72/3, श्रेयस अय्यर (7*), सैम बिलिंग्स (0*)

06:45 PM, 14-May-2022

नितीश राणा 26 रन बनाकर आउट

नितीश राणा अच्छी बल्लेबाजी के बाद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें उमरान मलिक ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर शशांक सिंह के हाथों कैच कराया। राणा ने आउट होने से पहले 16 गेंदों में 26 रन बनाए। 

06:39 PM, 14-May-2022

पहला पावरप्ले समाप्त

कोलकाता की टीम ने दूसरे ओवर में अपना पहला विकेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और पहले पावरप्ले यानी शुरुआती छह ओवर में 55 रन बनाए। हैदराबाद को इस दौरान एक विकेट मिला। पावरप्ले के आखिरी ओवर में नितीश और रहाणे ने यानसेन के ओवर में दो छक्के जड़े और 17 रन बटोरे। छह ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 55/1, अजिंक्य रहाणे (20*), नितीश राणा (24*)

06:32 PM, 14-May-2022

कोलकाता के 50 रन पूरे

कोलकाता की टीम शुरुआती झटकों से उबरने की कोशिश में लगी है। नितीश राणा और अजिंक्य रहाणे मिलकर टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों ने टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया है। 

06:29 PM, 14-May-2022

नटराजन की महंगी शुरुआत

चोट के बाद वापसी कर रहे टी नटराजन अपने पहले ओवर में बेहद महंगे साबित हुए। उनके ओवर में नितीश राणा ने दो छक्के और एक चौका लगाया और 18 रन बटोरे। पांच ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 38/1, अजिंक्य रहाणे (10*), नितीश राणा (17*)

06:16 PM, 14-May-2022

वेंकटेश अय्यर सात रन बनाकर आउट

वेंकटेश अय्यर दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें मार्को यानसेन ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। वेंकटेश ने आउट होने से पहले छह गेंदो में सात रन बनाए। दो ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 17/1, अजिंक्य रहाणे (7*), नितीश राणा (0*)

06:13 PM, 14-May-2022

रहाणे के बल्ले से आया पहला छक्का

अजिंक्य रहाणे ने अपना और मैच का पहले छक्का लगाया। उन्होंने मार्को यानसेन के ओवर की तीसरी गेंद पर लांग लेग की दिशा में पुल किया और छह रन बटोरे। 

07:09 PM, 14-May-2022

मैच शुरू

कोलकाता की तरफ से वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे की सलामी जोड़ी क्रीज पर है जबकि हैदराबाद ने भुवनेश्वर कुमार को नई गेंद थमाई है। 

06:47 PM, 14-May-2022

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स : 
अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, सुनील नरेन, उमेश यादव, टिम साउदी, वरुण चक्रवर्ती

सनराइज़र्स हैदराबाद : 
अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक
 

 

06:45 PM, 14-May-2022

हैदराबाद में सुंदर-नटराजन की वापसी

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी आज के मैच में दो बदलाव किए हैं। एसआरएच में टी नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर फ़िट होकर वापस लौटे हैं। साथ ही मार्को यानसन को भी एक और मौक़ा दिया गया है।

06:41 PM, 14-May-2022

कोलकाता में दो बदलाव

कोलकाता की टीम में दो बड़े बदलाव हुए हैं। चोटिल पैट कमिंस की जगह उमेश यादव की वापसी हुई है तो वहीं शेल्डन जैक्सन की जगह सैम बिलिंग्स को शामिल किया गया है।

06:37 PM, 14-May-2022

टॉस रिपोर्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

06:33 PM, 14-May-2022

पिच रिपोर्ट: 

पुण के एमसीए स्टेडियम की इस पिच का मिजाज पिछले कुछ मैचों से बदला हुआ है। इस पिच पर ताज़ी हरी घास है। तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिलेगी। इतना घुमाव नहीं मिलेगा और गेंद अच्छे से बल्ले पर आएगी। आज बल्लेबाज़ों को बड़ा फायदा हो सकता है।

06:26 PM, 14-May-2022

अंक तालिका में स्थिति

कोलकाता की टीम ने 12 मैच में पांच जीत दर्ज की है और 10 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। उसे बाकी के दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। यहीं नहीं इसके बाद भी उसे दूसरी टीमों के प्रदर्शन के भरोसे रहना होगा। लेकिन एक भी हार उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा देगी।

दूसरी तरफ हैदराबाद के 11 मैच में पांच जीत के साथ 10 अंक है और वह सातवें पायदान पर है। हैदराबाद को तीन मैच खेलने हैं और उसे प्लेऑफ में पहुंचना है तो सभी में जीत दर्ज करना होगा। वरना कम से कम दो मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे और फिर दूसरी टीमों के प्रदर्शन के भरोसे रहना होगा। 

06:16 PM, 14-May-2022

कोलकाता और सनराइजर्स के लिए अहम मुकाबला

आईपीएल के मौजूदा सीजन में आज के मैच के बाद नौ मुकाबले और खेले जाएंगे। गुजरात की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, जबकि मुंबई और चेन्नई की टीम नॉकआउट मुकाबलों में पहुंचने में नाकाम रही। अब तीन स्थान के लिए सात टीमों के बीच मुकाबला है। ऐसे में सभी टीमों के लिए हर मैच बेहद अहम होने वाला है। एक भी हार किसी भी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है।

06:27 PM, 14-May-2022

KKR vs SRH: हैदराबाद की लगातार पांचवीं हार, कोलकाता प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार, रसेल का ऑलराउंड प्रदर्शन

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2022 का आज 61वां मुकाबला खेला जा रहा है। पुणे के एमसीए स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आमने-सामने है। दोनों टीमें खासकर कोलकाता के लिए आज के मैच में हर हाल में जीत जरूरी है। केकेआर अगर आज हारती है तो वह प्लेऑफ के दौड़ से बाहर हो जाएगी। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें