फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs DC: बैंगलोर ने दिल्ली को सात विकेट से हराया, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भरत ने टीम को दिलाई जीत

Fri, 08 Oct 2021 11:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

खास बातें

  • आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर श्रीकर भरत ने आरसीबी को दिलाई जीत
  • श्रीकर भरत ने 52 गेंदों में 78* और मैक्सवेल ने 33 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए
  • भरत और मैक्सवेल के बीच चौथे विकेट के लिए 111 रन की अटूट साझेदारी
  • दिल्ली की तरफ से एनरिच नोर्टजे नो सर्वाधिक दो विकेट झटके
  • दिल्ली के लिए शॉ ने 48 और धवन ने 43 रन बनाए
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:13 PM, 08-Oct-2021

बैंगलोर ने दिल्ली को सात विकेट से हराया

श्रीकर भरत (78*) और ग्लेन मैक्सवेल (51*) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत बैंगलोर ने आईपीएल 2021 के 56वें मुकाबले में दिल्ली को सात विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने पांच विकेट गंवाकर 164 रन बनाए थे। जवाब में बैंगलोर ने 166 रन बनाकर यह मैच अपने नाम कर लिया। श्रीकर भरत ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम (RCB) को जीत दिलाई। भरत और मैक्सवेल के बीच चौथे विकेट के लिए 111 रन की अटूट साझेदारी हुई। वहीं, दिल्ली की तरफ से एनरिच नोर्टजे ने सर्वाधिक दो विकेट झटके। इस जीत के साथ बैंगलोर के अंकतालिका में 18 अंक हो गए हैं। हालांकि उसका नेट रनरेट -0.140 है। वहीं, दिल्ली की टीम अंकतालिका में 20 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है। 

 

11:01 PM, 08-Oct-2021

बैंगलोर को जीत के लिए चाहिए 12 गेंदों में 19 रन

इस मैच को जीतने के लिए आरसीबी को 6 गेंदों में 15 रन की दरकार है। 

10:55 PM, 08-Oct-2021

RCB को जीत के लिए 12 गेंदों में 19 रन की दरकार

इस मैच को जीतने के लिए आरसीबी को 12 गेंदों में 19 रन की दरकार है। 

10:44 PM, 08-Oct-2021

आरसीबी को जीत के लिए चाहिए 24 गेंदों में 46 रन 

इस मैच को जीतने के लिए आरसीबी को 24 गेंदों में 46 रन की दरकार है। श्रीकर भरत 52 और ग्लेन मैक्सवेल 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच चौके विकेट के लिए 60 से अधिक रन की साझेदारी हो चुकी है।

विज्ञापन
10:40 PM, 08-Oct-2021

16वें ओवर (हर्षल पटेल) की पहली गेंद पर श्रीकर भरत ने दो रन के साथ आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 37 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 
 

10:38 PM, 08-Oct-2021

15 ओवर्स के बाद RCB का स्कोर 108/3

15 ओवर्स के बाद बैंगलोर ने तीन विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं। श्रीकर भरत 48 और ग्लेन मैक्सवेल 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:35 PM, 08-Oct-2021

बैंगलोर के 100 रन पूरे

15वें ओवर में नोर्टजे की पहली गेंद पर मैक्सवेल ने चौके के साथ बैंगलोर के 100 रन पूरे हुए। 

10:14 PM, 08-Oct-2021

डीविलियर्स 26 रन बनाकर आउट

10वें ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने बैंगलोर को बड़ा झटका दिया। उन्होंने एबी डीविलियर्स (26) को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। डीविलियर्स और श्रीकर के बीच तीसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई।

10:10 PM, 08-Oct-2021

बैंगलोर के 50 रन पूरे

नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रीकर के एक रन के बैंगलोर के 50 रन पूरे हुए। 

09:59 PM, 08-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त

छह ओवर्स के बाद बैंगलोर ने दो विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाए हैं। श्रीकर भरत 16 और एबी डीविलियर्स 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 55 रन बनाए थे।

09:52 PM, 08-Oct-2021

चार ओवर्स के बाद RCB का स्कोर 23/2

चार ओवर्स के बाद बैंगलोर ने दो विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं। श्रीकर भरत 13 और एबी डीविलियर्स 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
 

09:43 PM, 08-Oct-2021

पडिक्कल के बाद कोहली भी लौटे पवेलियन 

तीसरे ओवर की पहली गेंद पर बैंगलोर को बड़ा झटका लगा। नोर्टजे ने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (4) को कागिसो रबाडा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। मैच में नोर्टजे का यह दूसरा विकेट है। इससे पहले उन्होंने पडिक्कल का शिकार किया था। 
 

09:35 PM, 08-Oct-2021

आरसीबी की खराब शुरुआत, पडिक्कल पहले ही ओवर में शून्य पर आउट

बैंललोर की खराब शुरुआत हुई है। आरसीबी को पहले ही ओवर में देवदत्त पडिक्कल (0) के रूप में बड़ा झटका लगा है। एनरिच नोर्टजे ने ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें पवेलियन भेजा। 

09:32 PM, 08-Oct-2021

आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, दिल्ली की तरफ से पहला ओवर एनरिच नोर्टजे कर रहे हैं।

09:16 PM, 08-Oct-2021

दिल्ली ने बैंगलोर को दिया 165 रन का लक्ष्य

दिल्ली ने आईपीएल 2021 के 56वें मुकाबले में बैंगलोर के सामने जीत के लिए 165 लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने पांच विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से पृथ्वी शॉ ने 48 जबकि शिखर धवन ने 43 रन की पारी खेली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, बैंगलोर की तरफ से मोहम्मद सिराज ने दो विकेट झटके। 
 

09:03 PM, 08-Oct-2021

दिल्ली का चौथा विकेट गिरा

18वें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद सिराह ने श्रेयस अय्यर (18) को क्रिश्चियन के हाथों कैच आउट कराकर दिल्ली को चौथा झटका दिया। 

08:41 PM, 08-Oct-2021

14 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 112/3

14 ओवर्स के बाद दिल्ली ने तीन विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। शिमरोन हेटमायर 2 और श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
 

08:34 PM, 08-Oct-2021

दिल्ली को तीसरा बड़ा झटका

13वें ओवर की चौथी गेंद पर डैन क्रिश्चियन ने दिल्ली के कप्तान ऋशभ पंत (10) को विकेट के पीछे श्रीकर भरत के हाथों कैच आउट कराया। 

08:26 PM, 08-Oct-2021

: पृथ्वी शॉ अर्धशतक से चूके

12वें ओवर की दूसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने दिल्ली को दूसरा बड़ा झटका दिया। पृथ्वी शॉ अर्धशतक से चूके गए। उन्होंने 31 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 48 रन बनाए। 

08:18 PM, 08-Oct-2021

धवन 43 रन बनाकर आउट

11वें ओवर की पहली गेंद पर हर्षल पटेल ने शिखर धवन डैन क्रिश्चियन के हाथों कैच आउट कराकर दिल्ली को पहला झटका दिया। धवन 35 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन बनाए। पहले विकेट के लिए शॉ और धवन के बीच 88 रनों की साझेदारी हुई।

08:16 PM, 08-Oct-2021

10 ओवर्स का खेल पूरा

10 ओवर्स के बाद दिल्ली ने बिना किसी नुकसान के 88 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 40 और शिखर धवन 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
 

08:00 PM, 08-Oct-2021

आईपीएल में धवन के 2000 रन पूरे

आईपीएल में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए शिखर धवन के 2000 रन पूरे हो गए।
 

07:55 PM, 08-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त, दिल्ली का स्कोर 50 के पार

छठे ओवर की चौथी गेंद पर पृथ्वी शॉ ने चौके के साथ दिल्ली के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। छह ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 55/0, शिखर धवन 27 और पृथ्वी शॉ 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहले विकेट के लिएधवन और शॉ के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

07:40 PM, 08-Oct-2021

दो ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 20/0

दो ओवर्स के बाद दिल्ली ने बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन क्रीज पर मौजूद हैं।

07:32 PM, 08-Oct-2021

दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, बैंगलोर की तरफ से पहला ओवर मैक्सवेल ने डाला।

07:08 PM, 08-Oct-2021

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रिपल पटेल, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, आर अश्विन,  कागिसो रबाडा,  आवेश खान, 11 एनरिच नॉर्टजे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, केएस भरत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, डैन क्रिश्चियन, शाहबाज अहमद, जॉर्ज गार्टन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज , युजवेंद्र चहल।
 

07:01 PM, 08-Oct-2021

विराट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के कोई बदलाव नहीं किया गया है।

06:47 PM, 08-Oct-2021

बैंगलोर का पलरा भारी

वहीं, अगर आंकड़ों की बात करें तो, बैंगलोर का पलरा भारी दिखता है। दोनों टीमों के बीच 26 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 15 मुकाबले चेन्नई ने जीते हैं जबकि दिल्ली को 10 मैचों में जीत मिली है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
 

06:39 PM, 08-Oct-2021

अंकतालिका में दिल्ली शीर्ष पर

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली ने 13 मैचों में से 10 में जीत हासिल की है। वहीं, विराट की कप्तानी वाली आरसीबी ने इतने ही मैचों में से आठ में जीत दर्ज की है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। दिल्ली कैपिटल्स 20 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलरो 16 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। आरसीबी जब दिल्ली के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी तो उसकी निगाह टॉप-2 में जगह बनाने पर होगी।

06:25 PM, 08-Oct-2021

RCB vs DC: बैंगलोर ने दिल्ली को सात विकेट से हराया, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भरत ने टीम को दिलाई जीत

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...आईपीएल 2021 का 56वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू हुआ है। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें