भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला धीरे-धीरे ड्रॉ की तरफ अग्रसर है। तीसरे दिन का खेल पूरी तरह से बारिश से बाधित रहा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 229 रन बना लिए हैं। फिलहाल एलिक अथानाजे और जेसन होल्डर नाबाद हैं। वेस्टइंडीज की टीम फिलहाल भारत से 209 रन पीछे है। भारत ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे।
वेस्टइंडीज को पहला झटका शुक्रवार को तेजनारायण चंद्रपॉल के रूप में लगा था। वह 33 रन बना पाए थे। उन्होंने कप्तान क्रेग ब्रेथवेट के साथ 71 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। इसके बाद ब्रेथवेट ने किर्क मैकेंजी के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। मुकेश ने मैकेंजी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। यह मुकेश का पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट रहा। ब्रेथवेट ने कप्तानी पारी खेलते हुए 170 गेंदों पर टेस्ट करियर का 29वां अर्धशतक लगाया।
इसके बाद ब्रेथवेट ने जरमेन ब्लैकवुड के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी निभाई। ब्रेथवेट को अश्विन को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 235 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 75 रन बनाए। जोशुआ डा सिल्वा को सिराज ने क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल अथानाजे 37 रन और जेसन होल्डर 11 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की ओर से अब तक रवींद्र जडेजा ने दो विकेट लिए हैं। वहीं, सिराज, अश्विन और मुकेश को एक-एक विकेट मिला।
वेस्टइंडीज को 98वें ओवर में पांचवां झटका लगा। जोशुआ डा सिल्वा को सिराज ने क्लीन बोल्ड किया। वह 26 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट गिरते ही बारिश आ गई। बारिश की वजह से खेल रोक दिया गया है। विंडीज का स्कोर फिलहाल पांच विकेट पर 208 रन है। फिलहाल एलिक अथानाजे और जेसन होल्डर क्रीज पर हैं। वेस्टइंडीज अभी भी भारत से 230 रन पीछे है।
वेस्टइंडीज को 178 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने जर्मेन ब्लैकवुड को रहाणे के हाथों कैच कराया। वह 92 गेंदों में 20 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके लगाए। 87 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 178 रन है। फिलहाल जोशुआ डा सिल्वा और एलिक अथानाजे क्रीज पर हैं।
वेस्टइंडीज की टीम ने टी-ब्रेक तक तीन विकेट गंवाकर 174 रन बना लिए हैं। फिलहाल जरमेन ब्लैकवुड 16 रन और एलिक अथानाजे 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले कप्तान क्रेग ब्रेथवेट को अश्विन ने क्लीन बोल्ड किया था। वह 235 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए।
वेस्टइंडीज को 157 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने क्रेग ब्रेथवेट को क्लीन बोल्ड किया। वह 235 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए। ब्रेथवेट ने पहले चंद्रपॉल के साथ पहले विकेट के लिए 71 रन, मैकेंजी के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी और जरमेन ब्लैकवुड के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी निभाई। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया।
लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने 170 गेंदों पर टेस्ट करियर का 29वां अर्धशतक लगाया। 58 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने दो विकेट गंवाकर 134 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान ब्रेथवेट 64 रन और जरमेन ब्लैकवुड 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बारिश की वजह से अंपायर ने समय से पहले लंच ले लिया था। फिलहाल दूसरे सत्र का खेल जारी है। लंच से ठीक पहले मुकेश कुमार ने टेस्ट करियर का पहला विकेट लिए। उन्होंने किर्क मैकेंजी को पवेलियन भेजा था।
बारिश के कारण खेल रुकने से अंपायरों ने समय से पहले ही लंच ब्रेक ले लिया। अब 20 मिनट बाद दूसरे सत्र की शुरुआत होगी। पहले भारतीय समयानुसार साढ़े नौ पर लंच लिया जाता है। अब रात नौ बजकर 40 मिनट पर मैच की शुरुआत होगी।
बारिश के कारण भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट मैच रोक दिया गया है। कवर्स से पिच को ढक दिया गया है। बारिश के कारण खेल रुकने से ठीक पहले अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले मुकेश कुमार ने अपना पहला विकेट लिया। उन्होंने किर्क मैकेंजी को विकेटीकपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। मैकेंजी 57 गेंदों में 32 रन बना सके। उन्होंने कप्तान क्रेग ब्रेथवेट के साथ दूसरे विकेट के लिए 105 गेंदों में 46 रन की साझेदारी निभाई। बारिश के कारण खेल रुकने तक वेस्टइंडीज ने दो विकेट गंवाकर 117 रन बना लिए हैं। ब्रेथवेट 49 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 45 रन और किर्क मैकेंजी 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 40+ रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय तेज गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए हैं। आज सात ओवर गेंदबाजी हो चुकी है।
तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। विंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट और किर्क मैकेंजी क्रीज पर हैं। वेस्टइंडीज की टीम फिलहाल 352 रन पीछे है। भारतीय गेंदबाज जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ना चाहेंगे।
वेस्टइंडीज को तेजनारायण चंद्रपॉल और कप्तान ब्रेथवेट ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 34 ओवर तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। इसके बाद चंद्रपॉल बड़े शॉट के चक्कर में कैच आउट हो गए। वह 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने अश्विन के हाथों कैच कराया। इसके बाद ब्रेथवेट और मैकेंजी ने अब तक 40 गेंदों में 15 रन की साझेदारी कर ली है। वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 37 रन और किर्क मैकेंजी 14 रन बनाकर नाबाद हैं।
ईशान किशन कुछ खास नहीं कर सके और 25 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। जयदेव उनादकट सात रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अश्विन ने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। मोहम्मद सिराज खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, आखिरी विकेट अश्विन के रूप में गिरा। वह 78 गेंदों में आठ चौके की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज की ओर से रोच और वारिकन के अलावा जेसन होल्डर ने दो विकेट लिए। वहीं, शैनन गैब्रियल को एक विकेट मिला।
विराट की सेंचुरी के बाद जडेजा ने भी टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने बल्ले से तलवारबाजी स्टाइल में जश्न मनाया। कोहली दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने 206 गेंदों में 11 चौके की मदद से 121 रन की पारी खेली। वहीं, जडेजा भी अर्धशतक को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। वह 152 गेंदों में पांच चौके की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। कोहली और जडेजा की बीच पांचवें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई।
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने 139 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। यशस्वी 57 रन और रोहित 80 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल 10 रन और अजिंक्य रहाणे आठ रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली ने शतक जड़कर खास अंदाज में अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच का जश्न मनाया। उनके टेस्ट करियर का यह 29वां शतक रहा। वहीं, ओवरऑल अंतरराष्ट्रीय करियर का 76वां शतक रहा।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान में खेला जा रहा है। भारत की पहली पारी शुक्रवार को 438 रन पर सिमट गई थी। जवाब में वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 86 रन बना लिए थे। आज टीम इससे आगे खेलेगी। भारतीय गेंदबाज विंडीज को जल्द से जल्द समेटने की कोशिश करेंगे।