भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल का अंत हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। कप्तान क्रेग ब्रेथवेट और किर्क मैकेंजी नाबाद हैं। वेस्टइंडीज को एकमात्र झटका तेजनारायण चंद्रपॉल के रूप में लगा। वह 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने अश्विन के हाथों कैच कराया।
शुक्रवार को भारत ने चार विकेट पर 288 रन से आगे खेलना शुरू किया। विराट कोहली ने अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक लगाकर इसे खास बनाया। उनके टेस्ट करियर का यह 29वां शतक रहा। वहीं, ओवरऑल अंतरराष्ट्रीय करियर का 76वां शतक रहा। इसके बाद जडेजा ने भी टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने बल्ले से तलवारबाजी स्टाइल में जश्न मनाया। कोहली दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने 206 गेंदों में 11 चौके की मदद से 121 रन की पारी खेली। वहीं, जडेजा भी अर्धशतक को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। वह 152 गेंदों में पांच चौके की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। कोहली और जडेजा की बीच पांचवें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई।
ईशान किशन कुछ खास नहीं कर सके और 25 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। जयदेव उनादकट सात रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अश्विन ने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। मोहम्मद सिराज खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, आखिरी विकेट अश्विन के रूप में गिरा। वह 78 गेंदों में आठ चौके की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज की ओर से रोच और वारिकन के अलावा जेसन होल्डर ने दो विकेट लिए। वहीं, शैनन गैब्रियल को एक विकेट मिला।
वेस्टइंडीज को पारी के 35वें ओवर में 71 के स्कोर पर पहला झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने तेजनारायण चंद्रपॉल को अश्विन के हाथों कैच कराया। वह 95 गेंदों में 33 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाए। 38 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट पर 81 रन है। फिलहाल कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 36 रन और किर्क मैकेंजी 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
वेस्टइंडीज ने 27 ओवर में बिना विकेट गंवाए 57 रन बना लिए हैं। फिलहाल तेजनारायण चंद्रपॉल 20 रन और क्रेग ब्रेथवेट 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने अब तक पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है, लेकिन कोई भी विकेट नहीं ले सका है।
वेस्टइंडीज ने 16 ओवर में बिना विकेट गंवाए 29 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 19 रन और तेजनारायण चंद्रपॉल नौ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने अब तक चार गेंदबाज इस्तेमाल कर लिए हैं, लेकिन कोई विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाया है।
वेस्टइंडीज के ओपनर्स कप्तान क्रेग ब्रेथवेट और तेजनारायण चंद्रपॉल क्रीज पर हैं। भारत के लिए सिराज और उनादकट ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।
भारत की पहली पारी 438 रन पर सिमट गई है। विराट कोहली टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 121 रन की पारी खेली। वहीं, रोहित शर्मा ने 80 रन, रवींद्र जडेजा ने 61 रन और रविचंद्रन अश्विन ने 56 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से केमार रोच और जोमेल वारिकन को तीन-तीन विकेट मिले।
शुक्रवार को भारत ने चार विकेट पर 288 रन से आगे खेलना शुरू किया। विराट कोहली ने अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक लगाकर इसे खास बनाया। उनके टेस्ट करियर का यह 29वां शतक रहा। वहीं, ओवरऑल अंतरराष्ट्रीय करियर का 76वां शतक रहा। इसके बाद जडेजा ने भी टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने बल्ले से तलवारबाजी स्टाइल में जश्न मनाया। कोहली दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने 206 गेंदों में 11 चौके की मदद से 121 रन की पारी खेली। वहीं, जडेजा भी अर्धशतक को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। वह 152 गेंदों में पांच चौके की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। कोहली और जडेजा की बीच पांचवें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई।
ईशान किशन कुछ खास नहीं कर सके और 25 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। जयदेव उनादकट सात रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अश्विन ने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। मोहम्मद सिराज खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, आखिरी विकेट अश्विन के रूप में गिरा। वह 78 गेंदों में आठ चौके की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज की ओर से रोच और वारिकन के अलावा जेसन होल्डर ने दो विकेट लिए। वहीं, शैनन गैब्रियल को एक विकेट मिला। इससे पहले गुरुवार को यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने 139 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। यशस्वी 57 रन और रोहित 80 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल 10 रन और अजिंक्य रहाणे आठ रन बनाकर आउट हुए।
भारत को 416 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। जयदेव उनादकट को वारिकन ने विकेटकीपर जोशुआ के हाथों स्टंप कराया। वह सात रन बना सके। फिलहाल अश्विन और सिराज क्रीज पर हैं।
भारत का स्कोर सात विकेट पर 409 रन है। फिलहाल अश्विन 29 रन और जयदेव उनादकट पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 16 रन की साझेदारी हो चुकी है।
भारत को 393 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। ईशान किशन 37 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें 114वें ओवर में जेसन होल्डर ने विकेटकीपर जोशुआ के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में एक गेंद पहले किर्क मैकेंजी ने ईशान को जीवनदान दिया था। उन्होंने कैच छोड़ा था। अगली ही गेंद पर ईशान आउट हो गए। वह टेस्ट में पहली बार आउट हुए हैं। पिछले टेस्ट में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। हालांकि, वह भारतीय पारी में एक रन बनाकर नाबाद रहे थे। रोहित ने पारी घोषित कर दी थी। भारत का स्कोर फिलहाल सात विकेट पर 395 रन है। अश्विन 18 रन और जयदेव उनादकट दो रन बनाकर क्रीज पर हैं।
दूसरे दिन लंच ब्रेक तक भारत ने छह विकेट गंवाकर 373 रन बना लिए हैं। फिलहाल ईशान किशन 18 रन और रविचंद्रन अश्विन छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। आज विराट और जडेजा ने चार विकेट पर 288 रन से आगे खेलना शुरू किया। विराट ने 29वां टेस्ट शतक जड़ा। वह 121 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जडेजा ने 61 रन की पारी खेली। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई। इससे पहले गुरुवार को यशस्वी जायसवाल 57 रन, रोहित शर्मा 80 रन, शुभमन गिल 10 रन और अजिंक्य रहाणे आठ रन बनाकर आउट हुए थे।
भारत को 360 के स्कोर पर छठा झटका लगा। रवींद्र जडेजा 152 गेंदों में पांच चौके की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें केमार रोच ने विकेटकीपर जोशुआ के हाथों कैच कराया। फिलहाल ईशान किशन और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं। इससे पहले विराट कोहली 121 रन बनाकर रन आउट हुए थे। विराट और जडेजा के बीच पांचवें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई थी।
भारत को 341 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। विराट कोहली बेहतरीन शतक लगाने के बाद रन आउट हो गए। उन्होंने 206 गेंदों पर 11 चौके की मदद से 121 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 29वां शतक और तीनों फॉर्मेट मिलाकर 76वां शतक रहा। वारिकन की गेंद पर विराट ने स्क्वायर लेग पर खेलकर एक रन के लिए जडेजा को कॉल किया। अल्जारी जोसेफ ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट थ्रो किया और विराट कुछ इंच से क्रीज के बाहर रह गए। भारत का स्कोर फिलहाल पांच विकेट पर 342 रन है। रवींद्र जडेजा 55 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ निभाने ईशान किशन आए हैं।
विराट कोहली ने अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक जड़ दिया है। उन्होंने 180 गेंदों पर टेस्ट करियर का 29वां शतक पूरा किया। इस मामले में उन्होंने महान डॉन ब्रैडमैन के शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विराट 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उनसे पहले नौ खिलाड़ियों ने 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, लेकिन कोई भी 48 से ज्यादा स्कोर नहीं बना पाया था। यह तीनों फॉर्मेट मिलाकर विराट का 76वां शतक है। वनडे में वह 46 और टी20 में एक शतक लगा चुके हैं। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने 105 गेंदों पर टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक लगाने के बाद जडेजा ने ट्रेडमार्क तलवारबाजी के अंदाज में बल्ला घुमाकर जश्न मनाया। 91 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 317 रन है। फिलहाल कोहली 102 रन और जडेजा 50 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारत ने अपनी पहली पारी में 88 ओवर की समाप्ती पर चार विकेट गंवाकर 305 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 171 गेंदों में 94 रन और रवींद्र जडेजा 98 गेंदों में 46 रन बनाकर नाबाद हैं। जडेजा अपने 19वें टेस्ट अर्धशतक से सिर्फ चार रन और कोहली अपने 29वें शतक से छह रन दूर हैं।
इससे पहले यशस्वी जायसवाल 57 रन, शुभमन गिल 10 रन, रोहित शर्मा 80 रन और अजिंक्य रहाणे आठ रन बनाकर आउट हुए। विंडीज की ओर से रोच, गैब्रियल, वारिकन और होल्डर ने अब तक एक-एक विकेट लिए हैं।
यह विराट का 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। वह इस मुकाम को छूने वाले भारत के चौथे और ओवरऑल 10वें क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (664), महेला जयवर्धने (652), कुमार संगकारा (594), सनथ जयसूर्या (586), रिकी पोंटिंग (560), महेंद्र सिंह धोनी (538), शाहिद अफरीदी (524), जैक कैलिस (519) और राहुल द्रविड़ (509) ऐसा कर चुके हैं।
दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक विराट कोहली 161 गेंदों में 87 रन और रवींद्र जडेजा 84 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद रहे थे। दोनों के बीच कल तक 201 गेंदों में 106 रन की साझेदारी हुई थी। आज यह दोनों टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक ले जाना चाहेंगे। इसके बाद ईशान किशन का भी आना बाकी है।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पहले दिन भारत ने चार विकेट गंवाकर 288 रन बनाए थे। आज टीम इंडिया उससे आगे खेलना शुरू करेगी। विराट कोहली और रवींद्र जडेजा नाबाद रहे थे। कोहली का यह 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच है और वह इस मैच में शतक लगाकर इसे खास बनाना चाहेंगे।