भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे कोलकाता टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया। मेजबान टीम ने पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर छह रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। फिलहाल भारत दक्षिण अफ्रीका से 122 रन पीछे है। इससे पहले तेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका टीम ने पहली पारी में 159 रन बनाए।
18 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। मार्को यानसेन ने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड किया। वह 12 रन बना सके। फिलहाल केएल राहुल का साथ देने तीसरे नंबर पर वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
भारत की पारी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की पारी 159 रन पर सिमट गई थी।
जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रन पर ढेर कर दी है। भारत के लिए बुमराह ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में पांच विकेट झटके। भारत ने पहले दिन तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी समाप्त कर दी। अब भारत पहली पारी में बढ़त लेने के इरादे से उतरेगा। भारत के लिए बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल को एक सफलता मिली।
दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए, जबकि वियान मुल्डर ने 24, टॉनी डि जॉर्जी ने 24, रेयान रिक्लेटन ने 23, काइल वेरेने ने 16, सिमोन हार्मर ने 5, तेम्बा बावुमा ने 3 और कॉर्बिन बॉश ने 3 रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
पहले दिन चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने आठ विकेट गंवाकर 154 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल ने कॉर्बिन बॉश को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह तीन रन बना सके। उनके आउट होते ही अंपायर ने चायकाल की घोषणा की। फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स 15 रन बनाकर नाबाद हैं। इसके अलावा बुमराह ने तीन विकेट झटके हैं। वहीं, सिराज और कुलदीप को दो-दो विकेट मिले हैं।
147 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका लगा। सिराज ने पारी के 45वें ओवर में काइल वेरेन और मार्को यानसेन को आउट किया। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर वेरेन को एल्बीडब्ल्यू आउट तिया। वह 16 रन बना सके। वेरेन ने स्टब्स के साथ छठे विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद चौथी गेंद पर यानसेन को क्लीन बोल्ड किया। यानसेन खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स और कॉर्बिन बॉश क्रीज पर हैं।
146 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका लगा। सिराज ने काइल वेरेन को एल्बीडब्ल्यू आउट तिया। वह 16 रन बना सके। वेरेन ने स्टब्स के साथ छठे विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को यानसेन क्रीज पर हैं।
दक्षिण अफ्रीका को 120 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। बुमराह ने टोनी डी जॉर्जी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 24 रन बना सके। यह बुमराह की तीसरी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने मार्करम और रिकेल्टन को आउट किया था। वहीं, कुलदीप ने बावुमा और मुल्डर को आउट किया। फिलहाल काइल वेरेन और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं।
दक्षिण अफ्रीका को 114 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कुलदीप यादव ने वियान मुल्डर को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 24 रन बना सके। कुलदीप को मिली यह दूसरी सफलता थी। इससे पहले उन्होंने तेंबा बावुमा को पवेलियन भेजा था। फिलहाल टोनी डी जॉर्जी और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं। इससे पहले बुमराह ने एडेन मार्करम और रेयान रिकेल्टन को आउट किया था।
दूसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल टोनी डी जॉर्जी और वियान मुल्डर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 35+ रन की साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट पर 110 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
पहले दिन लंच तक दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 105 रन बना लिए हैं। 27 ओवर का खेल हुआ पहले सत्र में। फिलहाल टोनी डी जॉर्जी 15 रन और वियान मुल्डर 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव को एक विकेट मिला।
जसप्रीत बुमराह ने रेयान रिकेल्टन के बाद एडेन मार्करम को आउट किया। रिकेल्टन 23 रन और मार्करम 31 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने रिकेल्टन को पारी के 11वें ओवर में क्लीन बोल्ड किया था। इसके बाद 13वें ओवर में बुमराह ने मार्करम को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया था। वहीं, कुलदीप ने कप्तान तेंबा बावुमा को लेग स्लिप में जुरेल के हाथों कैच कराया। वह तीन रन बना सके।
दक्षिण अफ्रीका को पारी के 16वें ओवर में 71 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कुलदीप यादव ने कप्तान तेंबा बावुमा को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल वियान मुल्डर और टोनी डी जॉर्जी क्रीज पर हैं। इससे पहले बुमराह ने रिकेल्टन और मार्करम को आउट किया था।
दक्षिण अफ्रीका को 62 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने रेयान रिकेल्टन के बाद एडेन मार्करम को आउट किया। रिकेल्टन 23 रन और मार्करम 31 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने रिकेल्टन को पारी के 11वें ओवर में क्लीन बोल्ड किया था। इसके बाद 13वें ओवर में बुमराह ने मार्करम को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। फिलहाल कप्तान तेंबा बावुमा और वियान मुल्डर क्रीज पर हैं।
पारी के 11वें ओवर में 57 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने ओपनर रेयान रिकेल्टन को क्लीन बोल्ड किया। वह 22 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल मार्करम 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने वियान मुल्डर आए हैं।
दक्षिण अफ्रीका को मार्करम और रिकेल्टन ने तेज शुरुआत दिलाई है। आठ ओवर के बाद टीम ने बिना विकेट गंवाए 40 रन बना लिए हैं। फिलहाल मार्करम 17 रन और रिकेल्टन 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरुआत हो चुकी है। ओपनर्स एडेन मार्करम और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर हैं। भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत बुमराह ने की। पहले ओवर में चार रन बाई से भी आए। एक ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर बिना किसी विकेट के चार रन है। भारतीय टीम इस मैच में चार स्पिनर्स के साथ उतरी है। इनमें तीन ऑलराउंडर्स हैं। कुलदीप यादव के अलावा, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं। सुंदर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं।
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम, रेयान रिकेलटन, टोनी डी जॉर्जी, तेंबा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पिच सूखी लग रही है और बल्लेबाजी करना आसान होगा। कगिसो रबाडा इस मैच में नहीं खेल रहे। उनकी जगह कॉर्बिन बॉश को प्लेइंग-11 में जगह मिली है। वहीं, भारत के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव हैं। ऋषभ पंत की एंट्री हुई है। वह नीतीश रेड्डी की जगह शामिल हुए हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल की भी टीम में एंट्री हुई है। यानी टीम इंडिया चार स्पिनर के साथ खेल रही है और इनमें तीन ऑलराउंडर हैं। साई सुदर्शन यह मैच नहीं खेल रहे। सुंदर तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद अब टीम इंडिया एक बार फिर रेड बॉल प्रारूप में लौट आई है। ईडन गार्डन्स में छह साल बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी हो रही है। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारत अपने घरेलू प्रदर्शन को और मजबूत करने उतरेगा, जबकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका इतिहास दोहराने उतरेगा।
भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर है ऋषभ पंत की वापसी। पैर की चोट से उबरने के बाद वह फिर से टीम में शामिल हो गए हैं और उम्मीद है प्लेइंग इलेवन में उतरेंगे। इसके अलावा ध्रुव जुरेल के भी खेलने की पूरी संभावना है। वह स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। वहीं, नीतीश रेड्डी को बाहर बैठना पड़ेगा। उन्हें टीम से रिलीज भी कर दिया गया है। दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट से इस टीम में यही एक प्रमुख बदलाव माना जा रहा है। जुरेल ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ दो शतक जमाए थे। उनके खेलने से प्लेइंग-11 मजबूत होगी। टीम के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेशकाटे ने भी इशारा दिया कि जुरेल का फॉर्म चयनकर्ताओं के लिए लग्जरी ऑप्शन बन गया है।
सबसे बड़ा सवाल है कि तीन नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा। साई सुदर्शन को मौका तो मिला है, लेकिन वह ठोस प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट इन फॉर्म जुरेल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेज सकता है। ओपनिंग की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पर ही होगी। वहीं, चौथे नंबर पर खुद कप्तान बल्लेबाजी करेंगे। पांचवें नंबर पर पंत का आना तय है। ऐसे में सुदर्शन को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।
इस स्थिति में चार स्पिनर भी खेल सकते हैं। रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर लोअर ऑर्डर में ठोस बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। इससे आठवें नंबर तक भारत के पास बल्लेबाजी के विकल्प होंगे। साथ ही कुलदीप यादव को चौथे स्पिनर के रूप में खिलाया जा सकता है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के रूप में दो तेज गेंदबाज खेल सकते हैं। गिल ने भी गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षर, जडेजा और सुंदर को भारतीय टीम की ताकत बताया। ऐसे में इनके खेलने की संभावना प्रबल है। भारत अगर सुदर्शन के साथ उतरता है तो एक स्पिनर कम करना पड़ेगा। या फिर चौथे स्पिनर की जगह एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को मौका मिलेगा। कोलकाता में स्पिनर्स को मदद मिलती है। ऐसे में चार स्पिनरों के खेलने की संभावना है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के बाद तेंबा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम अब भारत में भी जीत का सिलसिला शुरू करना चाहती है। लंबे समय बाद टीम के पास एक पूरी तरह संतुलित बॉलिंग यूनिट है। इसमें तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के साथ तीन प्रमुख स्पिनर शामिल हैं। केशव महाराज, साइमन हार्मर और सेनुरन मुथुसामी खेलते दिख सकते हैं। टीम की बल्लेबाजी भी मजबूत है।
चोट से उबरने के बाद बावुमा ने भारत ‘ए’ के खिलाफ हाल में एक क्लासिक फिफ्टी जड़ी थी, जिससे उनका फॉर्म वापस आने के संकेत मिले। कोच कॉनराड ने उन्हें टीम का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बताया। पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ 1-1 की बराबरी के बाद दक्षिण अफ्रीका का आत्मविश्वास और भी बढ़ा है। अब वे उस ऐतिहासिक जीत की तलाश में हैं, जो उन्होंने भारत में 1991 के बाद से कभी नहीं हासिल की। यह भी देखने वाली बात है कि बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम अब तक अजेय है, यानी कोई टेस्ट नहीं हारी है।
पिच क्यूरेटरों ने पहले टेस्ट के लिए ब्लैक-सॉइल पिच तैयार की है, जो पहले दो दिनों में सीम मूवमेंट और बाद में स्पिनर्स को मदद देने की उम्मीद रखती है। इस पिच पर धीरे-धीरे दरार आने के बाद स्पिन का प्रभाव बढ़ सकता है।
नवंबर के इस मौसम में कोलकाता की परिस्थितियां गेंदबाजों के लिए काफी दिलचस्प साबित हो सकती हैं। सुबह के सत्र में हवा में हल्की नमी के कारण गेंद स्विंग कर सकती है, जबकि तीसरे दिन के बाद से पिच टूटने लगेगी और स्पिनर्स को मदद मिलेगी। गिल की कप्तानी में भारत चाहेगा कि वह शुरुआती बढ़त हासिल कर ले, जबकि बावुमा ब्रिगेड इतिहास पलटने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट की आज से शुरुआत होने जा रही है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया अपने नाम करना चाहेगी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में अपना दावा मजबूत करना चाहेगी।