फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA 3rd Test: पहले दिन भारत 223 रन पर ऑलआउट, कोहली ने 79 रन बनाए, जवाब में दक्षिण अफ्रीका 17/1

Tue, 11 Jan 2022 09:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन

खास बातें

Live Score, India vs South Africa (IND vs SA) 3rd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और निर्णायक टेस्ट केपटाउन के मैदान पर खेला जा रहा है। इस सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं। तीसरा टेस्ट जीतने वाली टीम ही सीरीज अपने नाम करेगी। भारत के पास अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है।  
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:37 PM, 11-Jan-2022

IND vs SA Live Score: पहले दिन का खेल खत्म

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन के खेल के समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में एक गंवाकर 17 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम की पहली पारी 223 रन पर सिमट गई थी। इस लिहाज से दक्षिण अफ्रीकी टीम अब भी भारत से 206 रन पीछे है। 

भारतीय टीम की ओर से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 43 रन की पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। केएल राहुल (12) और मयंक अग्रवाल (15) कुछ खास नहीं कर सके। पुजारा ने कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की।

पुजारा 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे फिर फेल रहे और 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कोहली ने ऋषभ पंत के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 गेंदों पर 51 रन की साझेदारी निभाई। पंत 27 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा कोहली ने शार्दुल ठाकुर के साथ 30 गेंदों पर 30 रन की साझेदारी की। शार्दुल ने 12 रन की पारी खेली।

वहीं, रविचंद्रन अश्विन (2), जसप्रीत बुमराह (0) और मोहम्मद शमी (7) कुछ खास नहीं कर सके। उमेश यादव 4 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। इसके अलावा मार्को जेन्सन को तीन विकेट मिला। डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।

इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम  को भी खराब शुरुआत मिली। दूसरे यानी जोहानिसबर्ग टेस्ट के हीरो रहे कप्तान डीन एल्गर तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने पुजारा के हाथों कैच कराया। फिलहाल एडेन मार्करम 8 और केशव महाराज 6 रन बनाकर नाबाद हैं। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। जो यह टेस्ट जीतेगा, सीरीज भी उसी के नाम हो जाएगी।

09:16 PM, 11-Jan-2022

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान डीन एल्गर 16 गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया। फिलहाल केशव महाराज और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं।

08:49 PM, 11-Jan-2022

IND vs SA Live Score: टीम इंडिया 223 रन पर ऑलआउट

भारतीय टीम केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में 223 रन पर ऑलआउट हो गई है। टीम की ओर से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 43 रन की पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। केएल राहुल (12) और मयंक अग्रवाल (15) कुछ खास नहीं कर सके। पुजारा ने कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की।

पुजारा 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे फिर फेल रहे और 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कोहली ने ऋषभ पंत के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 गेंदों पर 51 रन की साझेदारी निभाई। पंत 27 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा कोहली ने शार्दुल ठाकुर के साथ 30 गेंदों पर 30 रन की साझेदारी की। शार्दुल ने 12 रन की पारी खेली।

वहीं, रविचंद्रन अश्विन (2), जसप्रीत बुमराह (0) और मोहम्मद शमी (7) कुछ खास नहीं कर सके। उमेश यादव 4 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। इसके अलावा मार्को जेन्सन को तीन विकेट मिला। डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।
 

विज्ञापन
08:27 PM, 11-Jan-2022

IND vs SA Live Score: कोहली 79 रन बनाकर आउट

भारत को 211 रन के कुल स्कोर पर नौवां झटका लगा। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कप्तान विराट कोहली 79 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कगिसो रबाडा ने विकेटकीपर वेरेन के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में कोहली ने 201 गेंदें खेलीं और 12 चौके और एक छक्का लगाया। कोहली की यह पिछले दो साल में सर्वोच्च पारी है। रबाडा ने चौथा विकेट झटका। इससे पहले वह मयंक, रहाणे और बुमराह को आउट कर चुके हैं। इसके अलावा मार्को जेन्सन ने तीन विकेट झटके। भारत की ओर से फिलहाल मोहम्मद शमी और उमेश यादव क्रीज पर हैं।

08:17 PM, 11-Jan-2022

IND vs SA Live Score: भारत को आठवां झटका

210 रन के कुल स्कोर पर भारत को आठवां झटका लगा। जसप्रीत बुमराह शून्य पर पवेलियन लौटे। उन्हें कगिसो रबाडा ने एल्गर के हाथों कैच कराया। कप्तान विराट कोहली एक छोर पर जमे हुए हैं और शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। हालांकि, उन्हें दूसरे थओर से कोई मदद नहीं मिल रही। कोहली 78 रन बनाकर क्रीज पर हैं। फिलहाल उनका साथ निभाने उमेश यादव आए हैं।

विज्ञापन
08:08 PM, 11-Jan-2022

IND vs SA Live Score: भारत को सातवां झटका

205 रन पर भारत को सातवां झटका लगा। शार्दुल ठाकुर 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें स्पिनर केशव महाराज ने कीगन पीटरसन के हाथों कैच कराया। फिलहाल विराट कोहली 73 रन बनाकर और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं। यह इस टेस्ट में अब तक गिरे विकेटों में स्पिनर को मिला पहला विकेट है। महाराज ने दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर अपने पिछले पांच टेस्ट में यह पहला विकेट झटका है। उन्होंने घरेलू मैदान पर पिछला विकेट 17 जनवरी 2020 को झटका था। तब उन्होंने इंग्लैंड के मार्क वुड को आउट किया था।

07:41 PM, 11-Jan-2022

IND vs SA Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को 175 रन के कुल स्कोर पर छठा झटका लगा है। रविचंद्रन अश्विन 2 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। मार्को जेन्सन ने उन्हें विकेटकीपर वेरेन के हाथों कैच कराया। जेन्सन ने तीसरा विकेट झटका। इससे पहले वह ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा को आउट कर चुके हैं। फिलहाल विराट कोहली 56 रन और शार्दुल ठाकुर शून्य पर क्रीज पर हैं। 

07:37 PM, 11-Jan-2022

केशव को मिला पहला ओवर 

दक्षिण अफ्रीका ने अपने स्पिनर केशव महाराज को 62वें ओवर में पहली बार गेंद थमाया है। महाराज ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला ओवर मेडेन डाला।  

07:35 PM, 11-Jan-2022

पंत लौटे पवेलियन 

मार्को जेनसेन ने भारत की बड़ी साझेदारी को तोड़ते हुए दक्षिण अफ्रीका को पांचवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने ऋषभ पंत को 27 रन के स्कोर पर कीगन पीटरसन के हाथों कैच कराया। 61 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 172/5, विराट कोहली (54*), रविचंद्रन अश्विन (1*)

07:29 PM, 11-Jan-2022

विराट का अर्धशतक पूरा 

कप्तान विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 28वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनका मौजूदा सीरीज का पहला अर्धशतक भी है। कोहली ने चौके के साथ 158 गेंदों में पचासा जड़ा। उन्होंने अपनी आखिरी फिफ्टी पिछले साल सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल के मैदान में लगाई थी। 

07:14 PM, 11-Jan-2022

भारत के 150 रन पूरे 

भारतीय टीम ने पहली पारी में 150 रन से अधिक का स्कोर बना लिया है। भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत की जोड़ी मैदान पर है और दोनों के बीच एक अच्छी साझेदारी चल रही है। 58 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 154/4, विराट कोहली (46*), ऋषभ पंत (19*)

06:45 PM, 11-Jan-2022

IND vs SA Live Score: चायकाल तक भारत 141/4

चायकाल तक भारतीय टीम ने 54 ओवर में चार विकेट गंवाकर 141 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 40 रन और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले केएल राहुल (12) और मयंक अग्रवाल (15) कुछ खास नहीं कर सके। पुजारा ने कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की। पुजारा 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे फिर फेल रहे और 9 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने दो विकेट झटके हैं। इसके अलावा मार्को जेन्सन और डुआने ओलिवियर को एक-एक विकेट मिला है।
 

06:21 PM, 11-Jan-2022

IND vs SA Live Score: 50 ओवर का खेल खत्म

भारत ने 50 ओवर के बाद चार विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 9 रन और विराट कोहली 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 19 रन की साझेदारी हो चुकी है।

05:48 PM, 11-Jan-2022

IND vs SA Live Score: रहाणे पवेलियन लौटे

भारतीय टीम को 116 रन के कुल स्कोर पर चौथा झटका लगा। अजिंक्य रहाणे 12 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कगिसो रबाडा ने विकेटकीपर वेरेन के हाथों कैच कराया। फिलहाल विराट कोहली और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।

05:30 PM, 11-Jan-2022

IND vs SA Live Score: पुजारा का खराब रिकॉर्ड

पुजारा पिछली 13 पारियों से किसी भी टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। पहली पारी में पिछली फिफ्टी उन्होंने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई थी। तब उन्होंने 73 रन की पारी खेली थी। उसके बाद से टेस्ट में पहली पारी में उनका व्यक्तिगत स्कोर कुछ इस प्रकार रहा है- 21,0,17,8,4,9,1,4,26,0,0,3,43 (आज)।
 

05:28 PM, 11-Jan-2022

IND vs SA Live Score: 95 पर भारत को तीसरा झटका

95 रन के कुल स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे चेतेश्वर पुजारा पेसर मार्को जेन्सन की गेंद पर विकेटकीपर वेरेन को कैच थमा बैठे। पुजारा अर्धशतक से चूक गए और 43 रन बनाकर आउट हुए। उनके और विराट कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल कोहली और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। 

05:10 PM, 11-Jan-2022

IND vs SA Live Score: पुजारा-कोहली के बीच 50 रन की साझेदारी

भारत ने पहली पारी में 35 ओवर में दो विकेट गंवाकर 88 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। विराट 16 रन और पुजारा 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

03:59 PM, 11-Jan-2022

IND vs SA Live Score: लंच तक पुजारा-कोहली क्रीज पर

लंच ब्रेक तक भारत ने दो विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा 26 रन और विराट कोहली 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 33 रन तक दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट चुके थे। राहुल 12 रन बनाक आउट हुए। उन्हें डुआने ओलिवियर ने विकेटकीपर वेरेन के हाथों कैच कराया। मयंक 35 गेंदों पर 15 रन बना सके। उन्हें कगिसो रबाडा ने एडेन मार्कराम के हाथों कैच कराया।

03:06 PM, 11-Jan-2022

IND vs SA Live Score: मयंक भी पवेलियन लौटे

33 रन के कुल स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। राहुल के बाद मयंक अग्रवाल भी पवेलियन लौट गए। वे 35 गेंदों पर 15 रन बना सके। उन्हें कगिसो रबाडा ने एडेन मार्कराम के हाथों कैच कराया। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा 10 रन और विराट कोहली शून्य पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

03:06 PM, 11-Jan-2022

IND vs SA Live Score: भारत को पहला झटका

31 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। केएल राहुल 12 रन बनाक आउट हुए। उन्हें डुआने ओलिवियर ने विकेटकीपर वेरेन के हाथों कैच कराया। फिलहाल मयंक और पुजारा क्रीज पर हैं।
 

01:58 PM, 11-Jan-2022

IND vs SA Live Score: ओपनर्स मैदान पर

बारिश रुक चुकी है और मैच अपने निर्धारित समय पर शुरू हो रहा है। भारतीय ओपनर्स केएल राहुल और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं। वहीं, पहला ओवर कगिसो रबाडा डाल रहे हैं। पहले ओवर में भारत ने बिना विकेट गंवाए छह रन बना लिए हैं।

01:49 PM, 11-Jan-2022

केपटाउन में हल्की बारिश शुरू

केपटाउन में टॉस के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई है। पिच को ढंक दिया गया है। हालांकि बारिश बहुत तेज नहीं है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही बारिश रुकेगी और मैच शुरू होगा। हल्की बारिश की वजह से पिच और हवा में नमी होगी। अफ्रीकी तेज गेंदबाज शुरुआत में इसका फायदा उठा सकते हैं। 

01:31 PM, 11-Jan-2022

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया

भारत ने लगातार तीसरे टेस्ट में टॉस जीता है और बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मैच में खेल रहे हैं। पीठ में तकलीफ के चलते वो पिछला मैच नहीं खेले थे। पिछले मैच में उनकी जगह हनुमा विहारी को मौका दिया गया था। हनुमा तीसरा टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है। सिराज दूसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे और पूरे मैच में ठीक से गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। इसके बाद उनका टीम से बाहर होना तय था, लेकिन पूर्व क्रिकेटर्स का मानना था कि उनकी जगह ईशांत शर्मा को मौका दिया जाएगा। हालांकि कप्तान कोहली और कोच द्रविड़ ने उमेश को मौका देने का फैसला किया है।  

वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि पिछले दो मैचों में डीन एल्गर ने केशव महाराज से बहुत ही कम ओवर कराए हैं, पर तीसरे मैच के लिए भी उन्हें टीम में रखा गया है। 

भारतीय टीम: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।

दक्षिण अफ्रीकी टीम:
डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को जेनसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी।

12:38 PM, 11-Jan-2022

IND vs SA 3rd Test: पहले दिन भारत 223 रन पर ऑलआउट, कोहली ने 79 रन बनाए, जवाब में दक्षिण अफ्रीका 17/1

Live Score, India vs South Africa (IND vs SA) 3rd Test: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच केपटाउन के मैदान पर खेला जा रहा है। इस सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं। भारत ने सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के मैदान पर 113 रनों से जीता था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे मैच में वापसी की और जोहानिसबर्ग में सात विकेट से जीत दर्ज की। अब तीसरा मैच निर्णायक हो चुका है और केपटाउन में जीत दर्ज करने वाली टीम ही सीरीज भी अपने नाम करेगी। 

भारतीय टीम अब तक दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। ऐसे में विराट कोहली चाहेंगे कि केपटाउन में जीत दर्ज करके भारत उनकी कप्तानी में यहां पहली टेस्ट सीरीज जीते। 

विराट का टीम में आना तय, सिराज होंगे बाहर
भारतीय कप्तान विराट कोहली पीठ में तकलीफ के चलते सीरीज का दूसरा मैच नहीं खेले थे। लोकेश राहुल ने इस मैच में भारत की कप्तानी की थी। हालांकि कोहली तीसरे मैच के लिए फिट हो चुके हैं और उनका खेलना तय है। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज दूसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे और उनकी जगह ईशांत शर्मा को भारतीय टीम में मौका दिया जा सकता है। दूसरे टेस्ट में विराट की जगह हनुमा विहारी को टीम में जगह मिली थी और उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन तीसरे मैच में उन्हें टीम से बाहर जाना होगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें