भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 85 रन बना लिए हैं और दक्षिण अफ्रीका पर 58 रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर की कहर बरपाती गेंदों के सामने अफ्रीकी टीम नहीं टिक सकी और दूसरे दिन नौ विकेट गंवा दिए। शार्दुल ने आज के दिन 61 रन देकर सात विकेट झटके। यह किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा दक्षिण अफ्रीका में बेस्ट स्पेल है। इससे पहले हरभजन सिंह ने 2010/11 में केप टाउन में 120 रन देकर सात विकेट लिए थे।
दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर 27 रन की बढ़त हासिल की थी। दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को एक विकेट पर 35 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान डीन एल्गर और कीगन पीटरसन ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद कप्तान केएल राहुल ने शार्दुल ठाकुर को बॉलिंग पर लगाया। शार्दुल ने कप्तान को नाराज नहीं किया और एल्गर को पंत के हाथों कैच कराकर साझेदारी तोड़ी। वह 120 गेंदों पर 28 रन बना सके।
इसी बीच पीटरसन ने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। एल्गर को आउट करने के बाद शार्दुल ने पीटरसन को भी मयंक के हाथों कैच कराया। पीटरसन ने 118 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। इसके बाद शार्दुल ने वान डर डुसेन (1) को भी जल्दी पवेलियन भेज दिया। इसके बाद तेम्बा बावुमा और वेरेन ने पांचवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। शार्दुल ने वेरेन (21) को एलबीडब्ल्यू कर इस साझेदारी को तोड़ा।
इस बीच बावुमा ने टेस्ट करियर की 17वीं फिफ्टी लगाई। हालांकि, इसके बाद वह अपना विकेट गंवा बैठे। शार्दुल ने बावुमा (51) को पंत के हाथों कैच कराया। रबाडा को शून्य पर शमी ने सिराज के हाथों कैच कराया। इसके बाद केशव महाराज और मार्को जेन्सन ने आठवें विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। बुमराह ने महाराज को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 21 रन की पारी खेली। इसके बाद शार्दुल ने जेन्सन और एनगिडी को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की पारी को 229 रन पर समेट दिया। शार्दुल ने सात विकेट झटके। इसके अलावा शमी को दो और बुमराह को एक विकेट मिला।
भारत की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मार्को जेन्सन ने टीम इंडिया को पहला झटका दिया। उन्होंने केएल राहुल को स्लिप में मार्करम के हाथों कैच कराया। राहुल 8 रन बनाकर आउट हो गए। वह अंपायर के फैसले से खुश नहीं थे। उनका मानना था एडेन मार्करम ने टप्पा खाने के बाद कैच लपका है। हालांकि, थर्ड अंपायार ने कहा कि उनके पास मैदानी अंपायर के फैसले को बदलने लायक पर्याप्त सबूत नहीं हैं। ऐसे में फील्ड अंपायर के सॉफ्ट सिग्नल (जो कि आउट था) को माना गया।
44 रन के कुल स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। मयंक अग्रवाल 37 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डुआने ओलिवियर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। दोनों ओपनर्स अब पवेलियन लौट चुके हैं। दूसरे दिन के खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 35 रन और अजिंक्य रहाणे 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
44 रन के कुल स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। मयंक अग्रवाल 37 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डुआने ओलिवियर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। दोनों ओपनर्स अब पवेलियन लौट चुके हैं। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं।
मार्को जेन्सन ने टीम इंडिया को पहला झटका दिया। उन्होंने केएल राहुल को स्लिप में मार्करम के हाथों कैच कराया। भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 27 रन बना लिए हैं। फिलहाल मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। राहुल 8 रन बनाकर आउट हो गए। वह अंपायर के फैसले से खुश नहीं थे। उनका मानना था एडेन मार्करम ने टप्पा खाने के बाद कैच लपका है। हालांकि, थर्ड अंपायार ने कहा कि उनके पास मैदानी अंपायर के फैसले को बदलने लायक पर्याप्त सबूत नहीं हैं। ऐसे में फील्ड अंपायर के सॉफ्ट सिग्नल (जो कि आउट था) को माना गया।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी को 229 रन पर समेट दिया है। शार्दुल ठाकुर की कहर बरपाती गेंदों के सामने अफ्रीकी टीम नहीं टिक सकी और दूसरे दिन नौ विकेट गंवा दिए। शार्दुल ने आज के दिन 61 रन देकर सात विकेट झटके। यह किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा दक्षिण अफ्रीका में बेस्ट स्पेल है। इससे पहले हरभजन सिंह ने 2010/11 में केप टाउन में 120 रन देकर सात विकेट लिए थे। फिलहाल दूसरी पारी में भारतीय ओपनर्स केएल राहुल और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं।
भारतीय टीम ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे। इस हिसाब से दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर 27 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को एक विकेट पर 35 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान डीन एल्गर और कीगन पीटरसन ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद कप्तान केएल राहुल ने शार्दुल ठाकुर को बॉलिंग पर लगाया। शार्दुल ने कप्तान को नाराज नहीं किया और एल्गर को पंत के हाथों कैच कराकर साझेदारी तोड़ी। वह 120 गेंदों पर 28 रन बना सके।
इसी बीच पीटरसन ने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। एल्गर को आउट करने के बाद शार्दुल ने पीटरसन को भी मयंक के हाथों कैच कराया। पीटरसन ने 118 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। इसके बाद शार्दुल ने वान डर डुसेन (1) को भी जल्दी पवेलियन भेज दिया। इसके बाद तेम्बा बावुमा और वेरेन ने पांचवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। शार्दुल ने वेरेन (21) को एलबीडब्ल्यू कर इस साझेदारी को तोड़ा।
इस बीच बावुमा ने टेस्ट करियर की 17वीं फिफ्टी लगाई। हालांकि, इसके बाद वह अपना विकेट गंवा बैठे। शार्दुल ने बावुमा (51) को पंत के हाथों कैच कराया। रबाडा को शून्य पर शमी ने सिराज के हाथों कैच कराया। इसके बाद केशव महाराज और मार्को जेन्सन ने आठवें विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। बुमराह ने महाराज को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 21 रन की पारी खेली। इसके बाद शार्दुल ने जेन्सन और एनगिडी को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की पारी को 229 रन पर समेट दिया। शार्दुल ने सात विकेट झटके। इसके अलावा शमी को दो और बुमराह को एक विकेट मिला।
217 रन के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को आठवां झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने केशव महाराज को क्लीन बोल्ड कर भारत को सफलता दिलाई। महाराज 21 रन बना सके। उन्होंने जेन्सन के साथ आठवें विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। फिलहाल डुआने ओलिवियर और जेन्सन क्रीज पर हैं।
मार्को जेन्सन और केशव महाराज ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका को 200 के ऊपर पहुंचा दिया है। अफ्रीकी टीम का स्कोर फिलहाल सात विकेट पर 213 रन है। उन्होंने भारतीय टीम पर 10 से ज्यादा रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे। जेन्सन और महाराज के बीच 34 रन की साझेदारी भी हो चुकी है। केशव 21 और जेन्सन नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं।
दूसरे दिन चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए हैं। अफ्रीकी टीम अभी भी भारत के स्कोर से 11 रन पीछे है। केशव महाराज और मार्को जानेसन क्रीज पर मौजूद हैं। लंच के बाद दक्षिण अफ्रीका ने फिर अच्छी शुरुआत की। वेरेने और बावुमा ने मिलकर 60 रन की साझेदारी की। इसके बाद शार्दुल ने अपने दोनों बल्लेबाजों को आउट कर अपने टेस्ट करियर में पहली बार पांच विकेट लिए। वहीं शमी ने रबाडा को आउट कर अफ्रीका को सातवां झटका दिया। अब केशव महाराज और मार्को जानेसन अफ्रीका के लिए क्रीज पर मौजूद हैं। ये दोनों बल्लेबाज अफ्रीका को कुछ रनों की लीड दिलाना चाहेंगे। वहीं भारत के गेंदबाज जल्द से जल्द अफ्रीका की पारी को खत्म करना चाहेंगे।
मोहम्मद शमी ने दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका दिया है। उन्होंने कगिसो रबाडा को सिराज के हाथों कैच आउट कराया। रबाडा इस पारी में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। शमी की गेंद पर उन्होंने ड्राइव लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे सिराज के पास पहुंची। सिराज ने आसान कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा।
शार्दुल ठाकुर ने अफ्रीका को छठवां झटका दिया है। टेम्बा बावुमा अर्धशतक लगाने के तुरंत बाद आउट हो चुके हैं। उन्होंने 60 गेंद में 51 रन की तेज पारी खेली। शार्दुल की इस गेंद पर बावुमा पहले ही चलकर ऑफ स्टंप पर आ गए थे। इसके बाद शार्दुल ने लेग स्टंप की तरफ गेंद फेंक दी। बावुमा ने फाइन लेग में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटकीपर पंत के पास पहुंच गई।
शार्दुल ने इस पारी में अपने पांच विकेट पूरे कर लिए हैं। वो छठें भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस मैदान में पांच विकेट लिए हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले, श्रीनाथ, श्रीसंत, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी यह कारनामा कर चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में शार्दुल ने पहली बार पांच विकेट लिए हैं।
शार्दुल ठाकुर ने दक्षिण अफ्रीका के चौथे बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया है। उन्होंने अफ्रीकी बल्लेबाज वेरेने को एलबीडब्ल्यू आउट किया। शार्दुल की यह गेंद पिच पर गिरने के बाद अंदर की तरफ आई और वेरेने के पैड पर लगी। अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया, लेकिन बावुमा से बात करने के बाद वेरेने ने रिव्यू लिया। गेंद न तो उनके बल्ले पर लगी थी और न ही स्टंप के बाहर जा रही थी। ऐसे में उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा और अफ्रीकी टीम ने एक रिव्यू भी गंवा दिया।
दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 150 के पार जा चुका है। टेम्बा बावुमा और वेरेने के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हो चुकी है। लंच के बाद फिर से भारतीय गेंदबाज बेअसर साबित हुए हैं। वहीं बावुमा और वेरेने ने लगभग 50 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
मोहम्मद शमी की गेंद वेरेने के पैड पर लगी थी और भारत ने एलबीडब्ल्यू की अपील की थी। अंपायर ने भारत की अपील को नकारा और कप्तान राहुल ने रिव्यू ले लिया। शमी की अंदर आती गेंद पर वेरेने ने ड्राइव करने की कोशिश की थी और गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर उनके पैड में लगी थी। रिव्यू में भी अल्ट्राएज में यह साफ दिखाई दिया और भारत ने अपना पहला रिव्यू गंवा दिया।
दूसरे दिन लंच के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तेज शुरुआत की है और वेरेने के साथ मिलकर बावुमा 28 रन की साझेदारी कर चुके हैं। ये दोनों तेजी से रन बना रहे हैं और अफ्रीका का स्कोर भारत के करीब ले जा रहे हैं। पहली पारी में भारत को बढ़त मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है। अफ्रीकी टीम अभी भारत से 72 रन पीछे है और उसके छह विकेट बचे हुए हैं।
दूसरे दिन लंच तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। टेम्बा बावुमा क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरे दिन की शुरुआत में डीन एल्गर और कीगन पीटरसन ने शानदार बल्लेबाजी की थी। इन दोनों के बीच 74 रन की साझेदारी हुई थी। बुमराह और शमी की जोड़ी इन दोनों के सामने बेअसर साबित हुई थी। इसके बाद लंच से पहले कप्तान राहुल शार्दुल ठाकुर को गेंदबाजी के लिए लेकर आए और उन्होंने पांच ओवर के अंदर तीन अफ्रीकी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। अब भारत के पास वापसी करने का मौका है। लंच के बाद भारतीय गेंदबाज सस्ते में अफ्रीकी टीम को समेट सकते हैं और उन्हें बढ़त लेने से रोक सकते हैं। अफ्रीकी टीम अभी भी अफ्रीका से 100 रन पीछे है।
शार्दुल ठाकुर ने अफ्रीका के रसी वन डर डुसें को आउट करके दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका दिया है। उन्होंने डुसें को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। डुसें सिर्फ एक रन बना पाए।
शार्दुल ठाकुर ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने कीगन पीटरसन को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट कराया। पीटरसन ने 62 रन बनाए। दूसरे दिन अच्छी शुरुआत के बाद अफ्रीका के दोनों सेट बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। शार्दुल ठाकुर ने डीन एल्गर और कीगन पीटरसन को आउट करके मैच में भारत की वापसी कराई है। अब भारतीय गेंदबाज आसानी से अफ्रीकी टीम को समेट सकते हैं।
दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिर चुका है। डीन एल्गर 28 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया। अब अफ्रीका के लिए कीगन पीटरसन और रासी वन डर दुसें क्रीज पर मौजूद हैं।
दक्षिण अफ्रीका के कीगन पीटरसन और डीन एल्गर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। इन दोनों ने दूसरे दिन का शुरुआती एक घंटा भी निकाल दिया है। भारतीय गेंदबाज इस जोड़ी के सामने बेअसर साबित हुए हैं।
दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 50 रन हो चुका है। अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर और कीगन पीटरसन क्रीज पर मौजूद हैं।
दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है और भारत के लिए अच्छी खबर आई है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज फिट हैं और दूसरे दिन मैदान में भी आए हैं। इस मैच के पहले दिन वो चोटिल हुए थे और सिर्फ 3.5 ओवर की गेंदबाजी की थी। इसके बाद मांसपेशियों में खिंचाव होने पर वो मैदान से बाहर चले गए थे।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच जोहानिसबर्ग के मैदान में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए। कप्तान राहुल ने सबसे ज्यादा 50 रन की पारी खेली। इसके जवाब में अफ्रीका की टीम एक विकेट के नुकसान पर 35 रन बना चुकी है और भारत से 167 रन पीछे है। भारतीय गेंदबाज अफ्रीका को एक बार फिर 200 रन के अंदर रोकना चाहेंगे।
इस मैच में भारत के सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे एक बार फिर फेल रहे। रहाणे अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं पुजारा सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हुए। भारत के नियमित टेस्ट कप्तान विराट कोहली यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी पीठ में तकलीफ है। विराट की जगह हनुमा विहारी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अगर भारत यह मैच जीते लेता है तो पहली बार टीम इंडिया अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज जीतेगी।
सिराज की चोट बनी चिंता का विषय
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की चोट टीं इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गई है। उन्होंने इस मैच में 3.5 ओवर की गेंदबाजी की और इसके बाद मांसपेशियों में खिंचाव के चलते मैदान से बाहर चले गए। सिराज के न रहने पर बुमराह और शमी पर ही विकेट लेने का दारोमदार रहेगा। क्योंकि शार्दुल एक ऑलराउंडर के रूप में खेल रहे हैं और अश्विन को अफ्रीका में पिच से कोई मदद नहीं मिलती है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि सिराज आज फिट होंगे और गेंदबाजी करेंगे।