03:04 PM, 30-Dec-2021
मुल्डर एक रन बनाकर आउट
शमी ने अफ्रीका का सातवां विकेट लिया है। उन्होंने मुल्डर को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। मुल्डर ने एक रन बनाया। शमी की बेहतरीन गेंद पर मुल्डर ने डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन पिच पर गिरने के बाद गेंद बाहर की तरफ चली गई और मुल्डर के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पंत के दस्तानों में समा गई। अब भारतीय टीम जीत से तीन विकेट दूर है। टेम्बा बावुमा के साथ, मार्को जानेसन क्रीज पर हैं।