फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA 1st Test Day 4 Highlights: सेंचुरियन टेस्ट में जीत से छह विकेट दूर भारत, दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 94/4

Wed, 29 Dec 2021 09:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन

खास बातें

Live Score, India vs South Africa (IND vs SA) 1st Test Day 4: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने 305 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम यह मैच बड़े अंतर से जीतना चाहेगी।
विज्ञापन
एल्गर ने अर्धशतक लगाया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:34 PM, 29-Dec-2021

IND vs SA: चौथे दिन का खेल खत्म

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। अपनी दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवाकर 94 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान डीन एल्गर 122 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद हैं। अफ्रीकी टीम को जीत के लिए अब भी 211 रन की जरूरत है। वहीं, भारत जीत से बस छह विकेट दूर है। गुरुवार को टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन कम से कम 90 ओवर का खेल होगा। हालांकि, पांचवें दिन बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।

चौथे दिन के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने केशव महाराज को शानदार यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। इसके साथ ही अंपायर ने स्टंप्स की घोषणा कर दी। भारत की ओर से बुमराह ने दो विकेट लिए हैं। इसके अलावा मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला। दक्षिण अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में एडेन मार्करम ने एक रन, कीगन पीटरसन ने 17 रन, रसी वैन डर डुसेन ने 11 रन और केशव महाराज ने 8 रन बनाए। एल्गर ने कप्तानी पारी खेलते हुए टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक लगाया और एक छोर पर जमे हुए हैं। हालांकि, उनके लिए पांचवें दिन रन बनाना आसान नहीं होगा। 
 

09:27 PM, 29-Dec-2021

IND vs SA Live Score: एल्गर ने अर्धशतक लगाया

डीन एल्गर ने कप्तानी पारी खेलते हुए टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक लगाया। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 80 रन के पार हो चुका है। हालांकि, एल्गर एक छोर पर जमे हुए हैं। उनके साथ नाइटवाचमैन केशव महाराज क्रीज पर हैं। 

09:16 PM, 29-Dec-2021

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका

दक्षिण अफ्रीकी टीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 74 पर टीम को तीसरा झटका लगा। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रसी वैन डर डुसेन को क्लीन बोल्ड किया। डुसेन 65 गेंदों पर 11 रन बना सके। डुसेन और कप्तान डीन एल्गर के बीच तीसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी हुई। अब तक बुमराह, शमी और सिराज ने एक-एक विकेट लिए हैं।

 

विज्ञापन
08:28 PM, 29-Dec-2021

IND vs SA Live Score: एल्गर-डुसेन ने पारी संभाली

कप्तान डीन एल्गर और रसी वैन डर डुसेन ने दक्षिण अफ्रीका की पारी संभाली है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अब तक 30 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। फिलहाल डुसेन 43 गेंदों पर नौ रन और एल्गर 83 गेंदों पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

08:03 PM, 29-Dec-2021

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50 रन के पार

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 50 रन के पार हो चुका है। फिलहाल वैन डर डुसेन आठ रन और डीन एल्गर 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अभी भी 253 रन की जरूरत है। भारत की ओर से एक विकेट मोहम्मद शमी और एक विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए हैं। 

विज्ञापन
07:29 PM, 29-Dec-2021
अपील करते सिराज - फोटो : सोशल मीडिया

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका

34 रन के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को दूसरा झटका लगा है। मोहम्मद सिराज ने कीगन पीटरसन को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। पंत ने भी विकेट के पीछे डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। पीटरसन 36 गेंदों पर 17 रन बना सके। उन्होंने कप्तान डीन एल्गर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 76 गेंदों पर 33 रन की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अब भी 271 रन की जरूरत है, जबकि उसके आठ विकेट बचे हैं। फिलहाल एल्गर का साथ निभाने मैदान पर रसी वैन डर डुसेन आए हैं।

07:14 PM, 29-Dec-2021

चायकाल के बाद का खेल शुरू हो चुका है। कीगन पीटरसन और डीन एल्गर पारी संभालने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। एल्गर 15 रन और पीटरसन 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्हें अब भी जीत के लिए 272 रन बनाने हैं। शमी ने मार्करम को आउट कर अफ्रीका को पहला झटका दिया।

06:44 PM, 29-Dec-2021

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 22/1

चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट गंवाकर 22 रन बना लिए हैं। अफ्रीकी टीम को पहला झटका एडेन मार्करम (1) के रूप में लगा। उन्हें मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया। भारत ने 305 रन का लक्ष्य दिया था। चायकाल के बाद अब भी दक्षिण अफ्रीका को 283 रन बनाने हैं। फिलहाल कप्तान डीन एल्गर 9 रन और कीगन पीटरसन 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

06:13 PM, 29-Dec-2021

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

मोहम्मद शमी ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहला झटका दिया। 1 रन के कुल स्कोर पर अफ्रीकी टीम का पहला विकेट गिरा। शमी ने एडेन मार्करम को बोल्ड किया। आउट स्विंग को खेलने के चक्कर में मार्करम प्लेड ऑन हो बैठे। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेट पर लगी। मार्करम एक रन बना सके। भारत ने अफ्रीका के सामने 305 रन का लक्ष्य रखा है।

05:48 PM, 29-Dec-2021

भारत की दूसरी पारी 174 रन पर सिमटी

भारत की दूसरी पारी 174 रन पर सिमटी गई है। अफ्रीका के सामने 305 रन का लक्ष्य है। मार्को जैनसन ने मोहम्मद सिराज को क्लीन बोल्ड करके भारत की दूसरी पारी समाप्त की। सिराज जैनसन की फुल गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ और सिराज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। सेंचुरियन के मैदान पर अब तक 305 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं हुआ है। यहां टेस्ट में सबसे बड़ा चेज 249 रन का रहा है। वहीं भारत के तेज गेंदबाजों के सामने इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एडेन मार्करम और डीन एल्गर क्रीज पर हैं।

05:41 PM, 29-Dec-2021

भारत का नौवां विकेट गिरा

कगिसो रबादा ने भारत को नौवां झटका दिया है। उन्होंने शमी को मुल्डर के हाथों कैच कराया। शमी ने सिर्फ एक रन बनाया। रबादा की गेंद लेग स्टंप पर थी और शमी इसे ऑन साइड पर ही खेलना चाहते थे, लेकिन उनके बल्ले का मुंह जल्दी बंद हो गया और गेंद बल्ले के बाहरी किनारे में लगकर सीधे फील्डर के पास पहुंच गई। 

05:35 PM, 29-Dec-2021

भारत को आठवां झटका

ऋषभ पंत 34 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रबाडा की गेंद पर एनगिडी ने उनका कैच पकड़ा। अब भारत के तेजी से रन बनाने की उम्मीदें भी खत्म हो चुकी हैं। रबाडा के खिलाफ पंत आगे बढ़कर शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन उन्होंने फिर से छोटी गेंद कर दी। इस वजह से पंत ने आधा बल्ला चलाया और गेंद सीधे एनगीडी के पास गई। उन्होंने आसान कैच पकड़कर पंत को पवेलियन भेज दिया। 

05:24 PM, 29-Dec-2021

भारत का स्कोर 150 के पार

भारत का स्कोर 150 के पार जा चुका है और बढ़त 300 के करीब पहुंच रही है। फिलहाल पंत के साथ मोहम्मद शमी क्रीज पर मौजूद हैं। अब पंत तेजी से रन बनाकर टीम की बढ़त 300 के पार ले जाने की कोशिश करेंगे। 

05:18 PM, 29-Dec-2021

भारत का सातवां विकेट गिरा

रविचंद्रन अश्विन 14 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने। पीटरसन ने उनका कैच पकड़ा। रबाडा की छोटी गेंद पर अश्विन असहज स्थिति में आ गए और खुद को बचाने के लिए बल्ला आगे कर दिया। गेंद उनके दस्ताने में लगी और पीटरसन के पास पहुंच गई। उन्होंने कैच पकड़कर अश्विन को पवेलियन भेजा। अश्विन ने आउट होने के बाद रिव्यू भी लिया, लेकिन इस बार अंपायर के फैसले को नहीं बदल सके। 

05:15 PM, 29-Dec-2021

अफ्रीका ने रन आउट का मौका छोड़ा

जैनसन की गेंद पर सीधे बल्ले से शॉट खेलने के बाद अश्विन दो रन भागना चाह रहे थे, लेकिन पंत ने आधे रास्ते में आने के बाद उन्हें मना कर दिया। अश्विन के लौटने में देरी हो चुकी थी, लेकिन जैनसन गेंद नहीं पकड़ पाए और अफ्रीका ने रन आउट का मौका गंवा दिया। 

05:10 PM, 29-Dec-2021

अश्विन ने बदला अंपायर का फैसला

कगिसो रबाडा की गेंद अश्विन के हाथ में लगकर गई थी, लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। इसके बाद अश्विन ने अंपायर के फैसले को चुनौती दी और तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला बदल दिया। अश्विन अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।  

04:56 PM, 29-Dec-2021

भारत की बढ़त 250 के पार

ऋषभ पंत और अश्विन ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए भारत की बढ़त 250 से ज्यादा कर दी है। इन दोनों ने 13 गेंदों में 20 रन जोड़े हैं। तीसरे सत्र में भारतीय टीम ने लगभग छह के रन रेट से बल्लेबाजी की है। सेंचुरियन के मैदान में अब तक कोई भी टीम 249 रनों से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई है। ऐसे में भारत की जीत लगभग तय हो चुकी है। अब मौका मिलने पर भारतीय तेज गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 

04:46 PM, 29-Dec-2021

रहाणे 20 रन बनाकर आउट

अजिंक्य रहाणे 23 गेंद में 20 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। मार्को जैनसन की गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए उन्होंने अपना विकेट दिया। इस सेशन में भारत को तेजी से रन बनाने की जरूरत है और इसी वजह से भारतीय बल्लेबाज अपने विकेट गंवा रहे हैं। पहले विराट ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए और फिर रहाणे ने पुल शॉट खेलते हुए अपना विकेट गंवाया।  

04:36 PM, 29-Dec-2021

चेतेश्वर पुजारा 16 रन बनाकर आउट

लुंगी एनगिडी ने भारत को पांचवां झटका दिया है। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। पुजारा ने 16 रन बनाए। एनगिडी की गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही थी, पुजारा ने फिल्क शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद ठीक से उनके बल्ले पर नहीं लगी और बल्ले का महीन किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में चली गई। अब रहाणे के साथ पंत भारत के लिए क्रीज पर हैं।   

04:32 PM, 29-Dec-2021

भारत का स्कोर 100 के पार

भारतीय टीम का स्कोर 100 के पार जा चुका है। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों खिलाड़ी अब अच्छी लय में दिख रहे हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। रहाणे ने 17 गेंद में 20 रन बना लिए हैं। 

04:12 PM, 29-Dec-2021

विराट कोहली 18 रन बनाकर आउट

लंच के बाद पहली ही गेंद पर भारत को बड़ा झटका लगा है। कप्तान कोहली 18 रन बनाकर आउट हुए। मार्को जैनसन ने उन्हें विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। विराट ने एक बार फिर पुरानी गलती दोहराई और शरीर के बाहर की गेंद को खेलने गए। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। इस साल यह विराट का आखिरी मैच था और वो इस साल भी कोई शतक नहीं लगा सके हैं। अब पुजारा के साथ रहाणे क्रीज पर मौजूद हैं।

03:31 PM, 29-Dec-2021

लंच तक भारत का स्कोर 79/3

तीसरे दिन लंच के समय भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 79 रन हो चुका है। वहीं भारत की बढ़त भी 209 रन की हो चुकी है। कप्तान विराट कोहली 18 और चेतेश्वर पुजारा 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। सेंचुरियन के मैदान में कोई भी टीम 249 रनों से ज्यादा के स्कोर पीछा नहीं कर पाई है। ऐसे में भारत अगर 300 रन का लक्ष्य देता है तो भारतीय टीम के पास मैच जीतने का अच्छा मौका रहेगा। 

03:20 PM, 29-Dec-2021

भारत की बढ़त 200 के पार

भारतीय टीम की बढ़त 200 के पार जा चुकी है। पुजारा के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं। ये दोनों तेजी से रन बनाकर भारत की बढ़त 300 के करीब ले जाने की कोशिश करेंगे। 

02:56 PM, 29-Dec-2021

राहुल 23 रन बनाकर आउट

लुंगी एनगिडी ने भारत को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने लोकेश राहुल को पहली स्लिप में डीन एल्गर के हाथों कैच कराया। ऑप स्टंप के बाहर की गेंद पर राहुल ने कट शॉच खेलने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में खड़े फील्डर के पास पहुंच गई।

02:27 PM, 29-Dec-2021

भारत का स्कोर 50 के पार

दूसरी पारी में भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। पुजारा और राहुल क्रीज पर हैं। भारतीय बल्लेबाज अफ्रीकी गेंदबाजों का पहला स्पेल खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद भारत को तेजी से रन बनाने होंगे। 

02:18 PM, 29-Dec-2021

पुजारा को मिला जीवनदान

लुंगी एनगिडी की गेंद पर पुजारा ऑन साइड में हवा में शॉट खेल बैठे थे। उनका आसान कैच रबाडा के पास पहुंचा, लेकिन उन्होंने कैच टपका दिया। खराब फॉर्म से जूझ रहे पुजारा के पास अब रन बनाने का बेहतर मौका है। वो इस मौके का फायदा उठाकर फॉर्म में वापसी कर सकते हैं। 

02:15 PM, 29-Dec-2021

छह ओवर बाद राहुल के बल्ले से निकले रन

अफ्रीकी गेंदबाजों ने भारत के ऊपर दबाव बनाकर रखा है। पिछले छह ओवरों से  भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले से कोई रन नहीं निकला था। इस दौरान शार्दुल ठाकुर का विकेट भी गिरा था। इसके बाद राहुल ने लेग साइड में चौका लगाकर दबाव कम किया। अगली ही गेंद पर पुजारा ने भी चौका लगाया। 

02:00 PM, 29-Dec-2021

भारत का दूसरा विकेट गिरा

कगिसो रबादा ने भारत को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने शार्दुल को तीसरी स्लिप में मुल्डर के हाथों कैच आउट कराया। रबादा ऑफ स्टंप के बाहर थी और बाहर की तरफ जा रही थी। शार्दुल जैसे बल्लेबाज को आउट करने के लिए यह गेंद काफी थी। हालांकि शार्दुल अपना काम कर गए हैं और दिन के शुरुआती सात ओवर खेलने के बाद आउट हुए हैं। अब पुजारा और राहुल पर रबादा और एनगिडी का पहला स्पेल निकालने की जिम्मेदारी होगी। 

01:50 PM, 29-Dec-2021

राहुल के शरीर में लगी रबादा की गेंद

रबादा की गेंद पर राहुल ने बैठने की कोशिश की उनके अनुसार यह गेंद बाउंसर होनी थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। गेंद राहुल की उम्मीद के अनुसार नहीं उछली और उनकी छाती पर जाकर लगी। हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वो अभी भी आसानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। चौथे ेदिन की सुबह से ही अफ्रीकी गेंदबाज अलग लय में नजर आ रहे हैं और भारतीय बल्लेबाजों को नई गेंद संभालकर खेलनी होगी। 

01:39 PM, 29-Dec-2021

अफ्रीका का पहला रिव्यू खराब

अफ्रीका ने इस पारी का पहला रिव्यू खराब कर दिया है। शार्दुल ठाकुर मार्को जैनसन की गेंद छोड़ना चाह रहे थे, लेकिन यह गेंद काफी आगे थी और स्विंग होकर उनके पैड में लगी। अफ्रीका की अपील अंपायर ने नकार दी और डीन एल्गर ने रिव्यू ले लिया। गेंद विकेट से ऊपर जा रही थी और इस पारी में अफ्रीका का पहला रिव्यू खराब हो गया। भारत की बढ़त 150 रनों के पार जा चुकी है। 

01:36 PM, 29-Dec-2021

चौथे दिन का खेल शुरू

चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने घंटी बजाकर खेल की शुरुआत करने का संकेत दिया। केएल राहुल और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर मौजूद हैं। दिन का पहला ओवर रबादा ने किया और राहुल ने इस ओवर में छह रन बनाए। भारत को आज तेजी से रन बनाने की जरूरत है, तभी भारत के जीतने की संभावना बनी रहेगी। 

12:50 PM, 29-Dec-2021

राहुल और शार्दुल आगे बढ़ाएंगे पारी

दूसरी पारी में भारत के 16 रन बने हैं और मयंक अग्रवाल आउट हो चुके हैं। राहुल पांच और नाइट वॉचमैन शार्दुल ठाकुर चार रन बनाकर नाबाद हैं। चौथे दिन भारतीय बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश करेंगे ताकि अफ्रीका के सामने बड़ा लक्ष्य रखा जा सके और लंच से पहले भारत अपनी पारी घोषित कर सके। ऋषभ पंत पर तेजी से रन बनाने की जिम्मदारी होगी। 
 

12:47 PM, 29-Dec-2021

IND vs SA 1st Test Day 4 Highlights: सेंचुरियन टेस्ट में जीत से छह विकेट दूर भारत, दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 94/4

Live Score, India vs South Africa (IND vs SA) 1st Test Day 4: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाए। इसके जवाब में अफ्रीका 197 रन ही बना पाया। चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले भारत के पास 146 रन की बढ़त है और उसके नौ विकेट बचे हुए हैं। बारिश के कारण दूसरे दिन कोई खेल नहीं हुआ था। चौथे दिन मौसम साफ रहने के आसार हैं।  

इस मैच के पहले दिन मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने भारत को शानदार शुरुआत दी थी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े। मयंक के 60 और राहुल के 123 रनों की बदौलत भारत ने पहले दिन तीन विकेट पर 272 रन बनाए थे। बारिश के चलते दूसरे दिन कोई खेल नहीं हुआ और तीसरे दिन सेंचुरियन में रिकॉर्ड 18 विकेट गिरे। भारत की पहली पारी में 327 और अफ्रीका की पहली पारी 197 रनों पर सिमटी। भारत के मोहम्मद शमी ने पांच और अफ्रीका के लुंगी एनगिडी ने छह विकेट लिए। शमी ने इस मैच में अपने 200 टेस्ट विकेट भी पूरे किए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें