10:07 AM, 06-Dec-2021
न्यूजीलैंड को एक ओवर में दोहरे झटके
जयंत यादव ने दिन का खेल शुरू होते ही न्यूजीलैंड के निचले क्रम को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने तीन रन के अंदर तीन कीवियों को पवेलियन भेज दिया है। इस बार उन्होंने एक ही ओवर में काइल जेमीसन और टिम साउदी को खाता खोले बगैर ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। 54 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 165/8, विलियम सोमेरविले (0*), हेनरी निकोल्स (43*)