पुणे टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 16 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अब भी 243 रन पीछे है। शुभमन गिल 10 रन और यशस्वी जायसवाल छह रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को एकमात्र झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह खाता नहीं खोल सके।
न्यूजीलैंड की पहली पारी
न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रन पर सिमट गई। पहले टेस्ट के लिए स्क्वॉड में नहीं चुने गए वॉशिंगटन सुंदर को दूसरे स्क्वॉड के लिए अचानक टीम में बुलाया गया और उन्हें प्लेइंग-11 में भी शामिल किया गया। कुलदीप यादव की जगह उन्हें शामिल किया गया और टीम मैनेजमेंट के इस फैसले को सुंदर ने सही साबित करते हुए सात विकेट झटके हैं। उन्होंने 23.1 ओवर में 59 रन देकर सात विकेट झटके। इनमें पांच खिलाड़ियों को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया। एक एल्बीडब्ल्यू और एक कैच आउट रहा। बाकी के तीन विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए। सुंदर ने रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, एजाज पटेल और मिचेल सैंटनर को आउट किया है। वहीं, अश्विन ने कप्तान टॉम लाथम, विल यंग और डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजा।
कॉनवे ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। वहीं, रचिन रवींद्र ने 65 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी 35+ रन का आंकड़ा नहीं छू सका। लाथम 15 रन, विल यंग 18 रन, डेरिल मिचेल 18 रन, टॉम ब्लंडेल तीन रन, ग्लेन फिलिप्स नौ रन, टिम साउदी पांच रन और एजाज पटेल चार रन बनाकर आउट हुए। यह सुंदर का बेस्ट स्पेल है। यह उनका टेस्ट में पहला फाइफर है। यह छठी बार है जब भारत में किसी टेस्ट के पहले दिन स्पिनर्स ने पहली पारी में विपक्षी टीम के सभी 10 बल्लेबाजों को आउट किया हो। इस साल ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले धर्मशाला में भारतीय स्पिनर्स ने इंग्लैंड की पहली पारी में सभी 10 विकेट लिए थे।
भारत को एक के स्कोर पर पहला झटका लगा। टिम साउदी ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता नहीं खोल सके। फिलहाल शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।
न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रन पर सिमट गई। पहले टेस्ट के लिए स्क्वॉड में नहीं चुने गए वॉशिंगटन सुंदर को दूसरे स्क्वॉड के लिए अचानक टीम में बुलाया गया और उन्हें प्लेइंग-11 में भी शामिल किया गया। कुलदीप यादव की जगह उन्हें शामिल किया गया और टीम मैनेजमेंट के इस फैसले को सुंदर ने सही साबित करते हुए सात विकेट झटके हैं। उन्होंने 23.1 ओवर में 59 रन देकर सात विकेट झटके। इनमें पांच खिलाड़ियों को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया। एक एल्बीडब्ल्यू और एक कैच आउट रहा। बाकी के तीन विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए। सुंदर ने रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, एजाज पटेल और मिचेल सैंटनर को आउट किया है। वहीं, अश्विन ने कप्तान टॉम लाथम, विल यंग और डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजा।
कॉनवे ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। वहीं, रचिन रवींद्र ने 65 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी 35+ रन का आंकड़ा नहीं छू सका। लाथम 15 रन, विल यंग 18 रन, डेरिल मिचेल 18 रन, टॉम ब्लंडेल तीन रन, ग्लेन फिलिप्स नौ रन, टिम साउदी पांच रन और एजाज पटेल चार रन बनाकर आउट हुए। यह सुंदर का बेस्ट स्पेल है। यह उनका टेस्ट में पहला फाइफर है। यह छठी बार है जब भारत में किसी टेस्ट के पहले दिन स्पिनर्स ने पहली पारी में विपक्षी टीम के सभी 10 बल्लेबाजों को आउट किया हो। इस साल ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले धर्मशाला में भारतीय स्पिनर्स ने इंग्लैंड की पहली पारी में सभी 10 विकेट लिए थे। फिलहाल भारत के ओपनर्स रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।
वॉशिंगटन सुंदर ने पुणे में कहर बरपाया है। उन्होंने छह विकेट ले लिए हैं। सुंदर ने एजाज पटेल को क्लीन बोल्ड किया। वह चार रन बना सके। न्यूजीलैंड का स्कोर फिलहाल नौ विकेट पर 259 रन है। सुंदर ने अब तक रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी और एजाज पटेल को आउट किया है।
वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए मैच का अपना पांचवां विकेट लिया। सुंदर ने टिम साउदी को पवेलियन भेजकर न्यूजीलैंड को आठवां झटका दिया। वाशिंगटन ने इस तरह टेस्ट में फाइव विकेट हॉल पूरा कर लिया। साउदी पांच रन बनाकर आउट हुए।
वाशिंगटन सुंदर ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को सातवां झटका दिया। सुंदर की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स कैच आउट हुए। फिलिप्स नौ रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने इस तरह 236 रन पर सात विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल क्रीज पर टिम साउदी और मिचेल सैंटनर मौजूद हैं।
न्यूजीलैंड को 204 के स्कोर पर छठा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने अब तक खुद को इस टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में शामिल करने के फैसले को सही साबित किया है। उन्होंने अब तक तीन विकेट झटके हैं। सुंदर ने रचिन रवींद्र, टॉम ब्लंडेल और डेरिल मिचेल को पवेलियन भेजा। मिचेल के रूप में कीवी टीम को छठा झटका लगा। वह 18 रन बना सके। इससे पहले अश्विन ने लाथम, यंग और कॉनवे को आउट किया था।
तीसरे और आखिरी सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड ने पांच विकेट गंवाकर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
चायकाल तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट गंवाकर 201 रन बना लिए हैं। दूसरे सत्र यानी लंच से लेकर चायकाल तक में 31 ओवर में 109 रन बने और कीवियों ने तीन विकेट गंवाए। पहले सत्र में यानी लंच तक न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर 92 रन बनाए थे। चायकाल से ठीक पहले वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके। उन्होंने पहले जम चुके रचिन रवींद्र को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। फिर टॉम ब्लंडेल को क्लीन बोल्ड किया। ब्लंडेल के विकेट के साथ ही चायकाल का एलान हुआ। फिलहाल डेरिल मिचेल 16 रन बनाकर नाबाद हैं।
रचिन ने 105 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन की पारी खेली। वहीं, ब्लंडेल तीन रन बना सके। इससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट झटके थे। उन्होंने डेवोन कॉनवे, कप्तान टॉम लाथम और विल यंग को पवेलियन भेजा था। लाथम 15 रन और यंग 18 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डेवोन कॉनवे ने जमने की कोशिश की। उन्होंने 141 गेंद पर 11 चौके की मदद से 76 रन बनाए।
वाशिंगटन सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे रचिन रवींद्र को आउट कर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। रचिन 105 गेंदों पर 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 185 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 14 रन और रचिन रवींद्र 53 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 40+ रन की साझेदारी हो चुकी है। कीवी टीम को तीनों झटके अश्विन ने दिए हैं। उन्होंने लाथम, यंग और कॉनवे को आउट किया। रचिन का यह चौथा अर्धशतक होगा।
न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 174 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 13 रन और रचिन रवींद्र 45 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 36 रन की साझेदारी हो चुकी है। कीवी टीम को तीनों झटके अश्विन ने दिए हैं। उन्होंने लाथम, यंग और कॉनवे को आउट किया। रचिन का यह चौथा अर्धशतक होगा।
न्यूजीलैंड को 138 के ्सकोर पर तीसरा झटका लगा। अश्विन कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने तीसरी सफलता हासिल की। अश्विन ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे डेवोन कॉनवे को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। कॉनवे 141 गेंद में 11 चौके की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं।
डेवोन कॉनवे ने टेस्ट करियर का 11वां अर्धशतक जड़ा। न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 100 से ज्यादा रन बना लिए हैं। भारत को दोनों सफलताएं अश्विन ने दिलाईं। उन्होंने टॉम लाथम के बाद विल यंग को आउट किया।
पहले दिन लंच तक न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में दो विकेट गंवाकर 92 रन बना लिए हैं। कीवी कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। अश्विन ने इस मैच के अपने पहले ही ओवर में लाथम को आउट कर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। लाथम 15 रन बना सके। इसके बाद अश्विन ने विल यंग को भी पवेलियन भेजा। वह 18 रन बना सके। फिलहाल डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं। कॉनवे 11वें अर्धशतक से तीन रन दूर हैं, जबकि रचिन पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं।
न्यूजीलैंड को 76 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। अश्विन ने विल यंग को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। वह 45 गेंद में 18 रन बना सके। फिलहाल डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं।
न्यूजीलैंड ने 20 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 64 रन बना लिए हैं। फिलहाल विल यंग और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं। कॉनवे 31 रन और यंग 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
न्यूजीलैंड को 32 के स्कोर पर पहला झटका लगा। अश्विन ने इस मैच के अपने पहले ही ओवर में कप्तान टॉम लाथम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 22 गेंद में 15 रन बना सके। फिलहाल विल यंग और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं।
भारत को शुरुआती छह ओवर में कोई सफलता नहीं मिली है। डेवोन कॉनवे और कप्तान टॉम लाथम ने अब तक अच्छी बल्लेबाजी की है। छह ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना विकेट गंवाए 23 रन है। कॉनवे नौ रन और लाथम 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय गेंदबाजों को स्विंग तो मिल रही है, लेकिन विकेट नहीं मिल पा रहा।
पहले दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान टॉम लाथम और डेवोन कॉनवे ओपनिंग के लिए उतरे हैं। वहीं, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। एक ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना विकेट गंवाए तीन रन है।
न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिशेल सेंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरुर्के।
भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह।
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कीवी कप्तान टॉम लाथम ने कहा कि उनके प्लेइंग-11 में एक फोर्स्ड चेंज है। मैट हेनरी चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह मिचेल सैंटनर को मौका दिया गया है। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं। खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को बाहर किया गया है। वहीं, शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है।
भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच चुके हैं। कप्तान रोहित और कोच गंभीर पिच का जायजा लेते दिखे। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए दिलचस्प रहने वाला है। भारत ने यहां दो टेस्ट खेले हैं और एक में जीत हासिल की है तो दूसरे में उन्हें हार मिली है। भारत ने पुणे में पहला टेस्ट 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था और तब टीम इंडिया को 333 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, अक्तूबर 2019 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। तब टीम इंडिया को पारी और 137 रन से जीत मिली थी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला गुरुवार से पुणे में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम मेहमानों से अपनी पिछली हार का बदला लेने के उद्देश्य उतरेगी। बता दें कि, बंगलूरू टेस्ट में कीवियों ने भारत को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 0-1 की बढ़त बना ली है। अब मेजबान आगामी मैच में जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 की बराबरी पर लाना चाहेंगे। इस मैच के लिए कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर किन खिलाड़ियों को मौका देंगे, यह सवाल हर किसी को परेशान कर रहा है।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल पिछले मैच में चोट के कारण बाहर हो गए थे। फिलहाल वह फिट हैं और वापसी के लिए तैयार हैं। मालूम हो कि, बंगलूरू टेस्ट में युवा बल्लेबाज की जगह सरफराज खान को मौका मिला था। उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद, दूसरी पारी में 150 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक भी था। इस तरह दाएं हाथ के बल्लेबाज ने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब सवाल यह है कि अगर गिल और सफराज दोनों को मौका मिलता है तो केएल राहुल का क्या होगा?
दरअसल, पहले मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखाए पाए थे। पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद, दूसरी पारी में वह सिर्फ 12 रन बना सके। इसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। ऐसे में माना जा रहा है कि इस मैच में कप्तान उन्हें आराम दे सकते हैं। उनकी जगह सरफराज खान के छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने की संभावना है।
दूसरे टेस्ट में भारत के गेंदबाजी आक्रमण में भी बदलाव की संभावना है। तीन मैचों की सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों के लिए बीसीसीआई ने वाशिंगटन सुंदर को टीम का हिस्सा बनाया। युवा ऑलराउंडर इस वक्त फॉर्म में हैं और भारत के लिए पुणे टेस्ट में उपयोगी साबित हो सकते हैं। हाल ही में घरेलू टेस्ट में खेलते हुए उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 152 रनों की दमदार पारी खेली थी और दोनों पारियों में तीन-तीन विकेट चटकाए थे। माना जा रहा है कि दूसरे टेस्ट में उन्हें कुलदीप यादव की जगह मौका मिल सकता है। सुंदर के आने से भारत को बल्लेबाजी में भी गहराई मिलेगी। कानपुर का यह गेंदबाज पिछले मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका था।
तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई हमेशा की तरह जसप्रीत बुमराह ही करेंगे। लेकिन उम्मीद है कि इसमें भी एक बदलाव हो सकता है। मोहम्मद सिराज को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह आकाश दीप की टीम में एंट्री हो सकती है। पिछले मुकाबले में भारत को दू सरी पारी में जब विकेट की दरकार थी तो सिराज काम नहीं आए थे। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला, जिस कारण से भारत को आठ विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कीवी टीम पहले ही सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। अब उसकी नजर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की है। वहीं, टीम इंडिया सीरीज में बराबरी हासिल करने उतरेगी। अगले दोनों मुकाबले जीतकर टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपने समीकरण को आसान बनाना चाहेगी।