भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हो गया। इंग्लैंड का स्कोर 207/2 है। भारतीय टीम 238 रन से आगे है। फिलहाल इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट 133 रन और जो रुट नौ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। इस मुकाबले की पहली पारी में भारत ने 445 रन बनाए। भारत ने दूसरे दिन का खेल 326 रन से शुरु किया।
भारत को दूसरी सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई। उन्होंने 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर ओली पोप को आउट कर दिया। पोप 55 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने बेन डकेट के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड ने दो विकेट पर 182 रन बना लिए हैं। वह भारत से पहली पारी में अभी भी 263 रन पीछे है।
बेन डकेट ने 88 गेंद पर शतक जड़ दिया। यह टेस्ट में उनका तीसरा शतक रहा। यह किसी इंग्लिश बल्लेबाज द्वारा भारत में टेस्ट में सबसे तेज शतक है। वहीं, ओवरऑल किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा यह तीसरा सबसे तेज शतक है। एडम गिलक्रिस्ट ने 2001 में भारत में 84 गेंद में शतक जमाया था। वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड ने 1974 में 85 गेंद में शतक जड़ा था।
भारत के विरुद्ध सबसे तेज टेस्ट शतक (गेंदों के हिसाब से)
इंग्लैंड ने 24 ओवर में एक विकेट गंवाकर 138 रन बना लिए हैं। फिहला बेन डकेट 82 गेंद में 97 रन और ओवली पोप 35 गेंद में 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हो चुकी है। इंग्लिश टीम बैजबॉल की रणनीति अपना रही है। उन्हें एकमात्र झटका जैक क्राउली के रूप में लगा। अश्विन ने क्राउली को पवेलियन भेजा।
इंग्लैंड ने 17वें ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा छू लिया। उसका सिर्फ एक विकेट गिरा है। जैक क्राउली को अश्विन ने पवेलियन भेजकर टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे किए। फिलहाल बेन डकेट तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 65 गेंद में 73 रन और ओली पोप 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
इंग्लैंड को 89 के स्कोर पर पहला झटका लगा। ये 89 रन इंग्लैंड ने 13.1 ओवर में बनाए हैं। रविचंद्रन अश्विन ने जैक क्राउली को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। यह अश्विन का टेस्ट में 500वां विकेट रहा। वह इस आंकड़े को छूने वाले नौवें क्रिकेटर हैं। वहीं, भारत के वह दूसरे गेंदबाज और कुल मिलाकर पांचवें स्पिनर हैं। कुंबले के नाम टेस्ट में 619 विकेट हैं।
इंग्लैंड ने 11 ओवर में बिना विकेट गंवाए 76 रन बना लिए हैं। इंग्लिश टीम अपने आक्रामक क्रिकेट बैजबॉल का इस्तेमाल कर रही है। डकेट ने 39 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इन 76 रन में डकेट के 55 रन हैं। क्राउली 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
दूसरी पारी में इंग्लैंड के 50 रन पूरे हो गए हैं। उसने नौ ओवर में बिना किसी नुकसान के 54 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 41 और जैक क्रॉली सात रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी कर ली है। भारतीय टीम को दूसरी पारी में पहले विकेट की तलाश है।
दूसरे दिन चायकाल तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में बिना विकेट गंवाए 31 रन बना लिए हैं। फिलहाल बेन डकेट 19 और जैक क्राउली छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से इंग्लिश टीम अभी भी 414 रन पीछे है।
इंग्लैंड की पहली पारी शुरू हो चुकी है। बिना कोई गेंद खेले इंग्लैंड के स्कोरबोर्ड पर पांच रन थे। दरअसल, अश्विन अपनी पारी में पिच के बीच दौड़ते हुए पाए गए। भारत पर जुर्माना लगा और अंपायर जोएल विल्सन ने इंग्लैंड को पांच रन इनाम के तौर पर दिए। यह घटना भारतीय पारी के 102वें ओवर में घटी। पिच के संरक्षित क्षेत्र में अगर कोई टीम को दो बार चेतावनी के बाद अगर तीसरी बार दौड़ते हुए पाया जाता है तो विपक्षी टीम को इनाम के तौर पर पांच रन दिए जाते हैं। इसी वजह से इंग्लैंड की पारी पांच रन से शुरू हुई। बुमराह ने पहली ही गेंद पर नो बॉल फेंकी। ऐसे में बिना किसी लीगल बॉल के इंग्लैंड के स्कोरबोर्ड पर छह रन थे। फिलाहल जैक क्राउली और बेन डकेट क्रीज पर हैं।
भारत की पहली पारी 445 रन पर खत्म हो गई। आज भारत ने पांच विकेट पर 326 रन से आगे खेलना शुरू किया और 119 रन जोड़ने में बाकी बचे पांच विकेट गंवा दिए। शुरुआती आधे घंटे में टीम इंडिया ने कुलदीप यादव (4) और रवींद्र जडेजा (112) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने ध्रुव जुरेल के साथ आठवें विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को रेहान अहमद ने तोड़ा। उन्होंने पहले अश्विन (37) और फिर ध्रुव जुरेल (46) को पवेलियन भेजा। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने सिराज के साथ 10वें विकेट के लिए 30 रन जोड़े। वुड ने बुमराह को आउट कर भारतीय पारी को 445 रन पर समेट दिया। इंग्लैंड की ओर से वुड ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, रेहान को दो विकेट मिले। जेम्स एंडरसन, टॉम हार्टले और जो रूट को एक-एक विकेट मिला।
भारत ने नौ विकेट पर 444 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल के आउट होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने तूफानी पारी खेली है। उन्होंने 27 गेंद में तीन चौके और एक छक्के मदद से 26 रन बना लिए हैं। सिराज के साथ उनकी 30 रन की साझेदारी हो चुकी है।
भारत को 415 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। रेहान अहमद ने ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर फोक्स के हाथों कैच कराया। वह 46 रन बना सके। फिलहाल जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज क्रीज पर हैं।
भारत को 408 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। रेहान अहमद की गेंद पर अश्विन ने जेम्स एंडरसन के हाथों में कैच दिया। वह 37 रन बना सके। अश्विन ने ध्रुव जुरेल के साथ आठवें विकेट के लिए 175 गेंद में 77 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल ध्रुव जुरेल 39 रन बनाकर क्रीज पर हैं। जसप्रीत बुमराह उनका साथ निभाने आए हैं।
भारत का स्कोर सात विकेट पर 400 रन के पार पहुंच चुका है। अश्विन 37 रन और ध्रुव जुरेल 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं। जुरेल के दो कैच छूट चुके हैं। एक कैच ओली पोप और दूसरा कैच खुद कप्तान बेन स्टोक्स ने छोड़ा।
लंच के बाद दूसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारत का स्कोर सात विकेट पर 394 रन है। अश्विन 30 रन और ध्रुव जुरेल 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक आठवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हो चुकी है।
भारत ने दूसरे दिन लंच तक अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 388 रन बना लिए हैं। फिलहाल रविचंद्रन अश्विन 25 और ध्रुव जुरेल 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आज भारत को दो झटके लगे। कुलदीप यादव चार रन बनाकर जेम्स एंडरसन का शिकार बने। वहीं, रवींद्र जडेजा का कैच जो रूट ने अपनी ही गेंद पर लपका। वह 225 गेंद में 112 रन बनाकर आउट हुए।
ये दोनों झटके भारत को आज शुरुआती आधे घंटे में ही लग गए थे। यानी इसके बाद अश्विन-जुरेल ने लगभग डेढ़ घंटे बल्लेबाजी की और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों के बीच अब तक आठवें विकेट के लिए 133 गेंद में 57 रन की साझेदारी हो चुकी है।
भारत ने सात विकेट गंवाकर 380 रन बना लिए हैं। अश्विन 24 और ध्रुव जुरेल 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक आठवें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हो चुकी है।
भारत ने सात विकेट गंवाकर 350 से ज्यादा रन बना लिए हैं। अश्विन 11 रन और ध्रुव जुरेल 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। आज भारत को दो झटके लगे। कुलदीप चार रन और जडेजा 112 रन बनाकर आउट हुए।
भारत को दूसरे दिन आधे घंटे के अंदर दो झटके मिले हैं। एंडरसन ने कुलदीप यादव को पवेलियन भेजा। इसके बाद जो रूट ने रवींद्र जडेजा का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। जडेजा ने 225 गेंद में 112 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए। फिलहाल रविचंद्रन अश्विन और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।
भारत को आज का पहला झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। दूसरे दिन के चौथे ओवर में एंडरसन ने कुलदीप को विकेटकीपर फोक्स के हाथों कैच कराया। कुलदीप 24 गेंद में चार रन बना सके। फिलहाल जडेजा का साथ निभाने डेब्यू करने वाले ध्रुव जुरेल क्रीज पर आए हैं।
दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम पांच विकेट पर 326 रन से आगे खेल रही है। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। वहीं, जडेजा 110 रन और कुलदीप तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं।
जब सरफराज बल्लेबाजी के लिए आए थे तो जडेजा 153 गेंद में 84 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद सरफराज ने 66 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन की पारी खेली, जबकि जडेजा को 16 रन बनाने में 45 गेंद लग गए। जडेजा ने 198 गेंद में टेस्ट करियर का चौथा शतक पूरा किया।
भारत को 314 के स्कोर पर सरफराज के रूप में झटका लगा। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे सरफराज रवींद्र जडेजा के शतक के चक्कर में रन आउट हो गए। दरअसल, जडेजा 99 के स्कोर पर थे। इसके बाद पारी के 82वें ओवर में एंडरसन की गेंद पर जडेजा ने मिड ऑन पर शॉट खेला। जडेजा ने सिंगल के लिए सरफराज को कॉल किया दो कदम आगे बढ़ाए लेकिन फिर वापस लौट गए। इतनी देर में सरफराज आधी पिच तक पहुंच चुके थे। ऐसे में उनके पास वापस लौटने का समय नहीं बचा। वुड ने डायरेक्ट थ्रो पर सरफराज को रन आउट किया।
भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। 33 रन पर टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवा दिए थे। यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर आउट हुए, शुभमन गिल खाता नहीं खोल सके, जबकि रजत पाटीदार पांच रन बना सके। इसके बाद रोहित शर्मा और जडेजा ने 204 रन की साझेदारी निभाई। रोहित ने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया। वह 131 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस साझेदारी को वुड ने तोड़ा। उन्होंने रोहित को आउट किया। रोहित के आउट होने पर डेब्यू करने वाले सरफराज खान क्रीज पर आए।
राजकोट में तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 326 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद् जडेजा 110 रन और कुलदीप यादव एक रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड के लिए अब तक मार्क वुड ने तीन विकेट लिए हैं, जबकि टॉम हार्टले को एक विकेट मिला।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आज मैच का दूसरा दिन है और भारतीय टीम पांच विकेट पर 326 रन से आगे खेलेगी।