14 रन के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा। मोहम्मद शमी ने एडेन मार्करम को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मार्करम सात रन बना सके। फिलहाल कीगन पीटरसन और कप्तान डीन एल्गर क्रीज पर हैं।
दक्षिण अफ्रीका के ओपनर्स मैदान में आ चुके हैं। डीन एल्गर और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह के हाथ में गेंद है। दक्षिण अफ्रीका के लिए भी बल्लेबाजी आसान नहीं रहने वाली है।
भारत की पहली पारी 202 रन पर सिमट गई है। टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 49 रन तक टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। मयंक 26 रन, पुजारा 3 रन और रहाणे शून्य बना सके। इसके बाद विहारी और राहुल ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने चौथे विकेट के लिे 42 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद राहुल ने टेस्ट करियर की 13वीं फिफ्टी लगाई। वे पचास रन मारने के बाद तुरंत आउट हो गए। राहुल ने 50 रन बनाए। भारत ने 156 रन पर छठा विकेट गंवाया है। ऋषभ पंत 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को जेन्सन ने विकेटकीपर वेरेन के हाथों कैच कराया। पंत और अश्विन के बीच 48 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद शार्दुल ठाकुर शून्य, शमी नौ रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने अच्छी पारी खेली। वे 50 गेंदों पर 46 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके लगाए। रबाडा ने सिराज को वेरेन के हाथों कैच कराकर भारतीय पारी समेट दी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जेन्सन ने 4 विकेट झटके। वहीं, ओलिवियर और रबाडा को तीन-तीन विकेट मिले।
भारत ने 187 रन पर नौ विकेट गंवा दिए हैं। रविचंद्रन अश्विन अच्छी पारी खेलने के बाद आउट हुए। वे 50 गेंदों पर 46 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके लगाए। फिलहाल सिराज और बुमराह क्रीज पर हैं।
भारत को 185 रन पर आठवां झटका लगा। मोहम्मद शमी नौ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रबाडा ने आउट किया।
157 रन पर भारत को सातवां झटका लगा। शार्दुल ठाकुर शून्य पर आउट हुए। उन्हें ओलिवियर ने पीटरसन के हाथों कैच कराया। फिलहाल रविचंद्रन अश्विन 42 रन और मोहम्मद शमी क्रीज पर हैं।
भारत ने 156 रन पर छठा विकेट गंवा दिया है। ऋषभ पंत 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को जेन्सन ने विकेटकीपर वेरेन के हाथों कैच कराया। जेन्सन को यह तीसरी सफलता हासिल हुई। पंत और अश्विन के बीच 48 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं।
भारतीय टीम ने चायकाल तक पांच विकेट गंवाकर 146 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं। पंत 13 रन और अश्विन 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की शुरुआत खराब रही और 49 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे। मयंक 26 रन, पुजारा 3 रन और रहाणे शून्य बना सके। इसके बाद विहारी और राहुल ने पारी संभालने की कोशिश की।
दोनों ने चौथे विकेट के लिे 42 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद राहुल ने टेस्ट करियर की 13वीं फिफ्टी लगाई। वे पचास रन मारने के बाद तुरंत आउट हो गए। राहुल ने 50 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ओलिवियर और जेन्सन ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, रबाडा ने एक विकेट लिया।
भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने टेस्ट करियर की 13वीं फिफ्टी लगाई। हालांकि, वह इसके बाद अपनी एकाग्रता खो बैठे और मार्को जेन्सन की गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। राहुल का कैच रबाडा ने पकड़ा। वह 133 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हुए। इसमें नौ चौके शामिल हैं।
भारत ने 91 रन के कुल स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया है। हनुमा विहारी 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कगिसो रबाडा ने वान डर डुसेन के हाथों कैच कराया। रबाडा की शॉर्ट लेंथ पर डाली गई गेंद काफी तेजी से विहारी के पास आई। विहारी ने डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बैट से लगकर फॉरवर्ड शॉर्ट लेग के पास गई। वहां खड़े डुसेन ने एक हाथ से डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। विहारी और राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 91 गेंदों पर 42 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल ऋषभ पंत और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
भारत ने पहले दिन 34 ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 71 रन बना लिए हैं। हनुमा विहारी 15 रन और केएल राहुल 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इन दोनों को बड़ी पारी खेलनी होगी।
लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। भारत ने तीन विकेट गंवाकर 53 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल और हनुमा विहारी क्रीज पर हैं। पुजारा (3), रहाणे (0) और मयंक (26) आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। अफ्रीका की ओर से जेन्सन को एक और ओलिवियर को दो विकेट मिले।
भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ख़राब हुई है। टीम का मध्यक्रम खासकर पुजारा और रहाणे की जोड़ी फिर से फेल रही और ओलिवियर की दो गेंदों में ही दोनों खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। वहीं डुएन ओलिवियर ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 50/3, हनुमा विहारी (1*), केएल राहुल (19*)
अजिंक्य रहाणे का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। उन्होंने एक बार फिर से सस्ते में अपना विकेट गंवा दिया है। रहाणे पहली ही गेंद पर खाता खोले बगैर डुएन ओलिवियर की गेंद पर पीटरसन को कैच थमा बैठे।
चेतेश्वर पुजारा ने एक बार फिर से निराश किया। लगातार रन के लिए संघर्ष करने के बाद वह महज तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें डुएन ओलिवियर ने बावुमा के हाथों कैच कराया।
भारत को 36 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। मार्को जेन्सन ने मयंक अग्रवाल को विकेटकीपर वेरेन के हाथों कैच कराया। वे 37 गेंदों पर 26 रन बना सके। राहुल और मयंक के बीच 86 गेंदों पर 36 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
भारत ने 14 ओवर में बिना विकेट गंवाए 36 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और मयंंक अग्रवाल क्रीज पर हैं। मयंक 26 और राहुल 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारत ने 10 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 32 रन बना लिए हैं। राहुल और मयंक संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बाहर जाती गेंदों पर भारतीय बल्लेबाज संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। एक छोर से रबाडा और दूसरे छोर से ओलिवियर गेंदबाजी कर रहे हैं।
मैच की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय ओपनर्स कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं। कगिसो रबाडा पहला ओवर फेंक रहे हैं। राहुल शानदार फॉर्म में हैं। पिछले टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 123 रन बनाए थे। वहीं, मयंक ने भी पहली पारी में 60 रन की पारी खेली थी।
इस मैच में राहुल को कप्तानी मिलने के बाद जसप्रीत बुमराह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इससे पहले उन्हें अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए यह जिम्मेदारी दी जा चुकी है। राहुल पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच में कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले वह आईपीएल में पंजाब किंंग्स की कप्तानी कर चुके हैं। विराट कोहली पीठ में समस्या से जूझ रहे हैं। मैच से पहले वह दर्द में दिखे थे।
भारतीय कप्तान विराट कोहली यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह लोकेश राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। उनकी जगह हनुमा विहारी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। कोहली को पीठ में तकलीफ है। इस वजह से वो यह मैच नहीं खेल रहे हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम में भी दो बदलाव हुए हैं। क्विंटन डिकॉक की जगह काइल वेरेने को टीम में शामिल किया गया है, जबकि वियान मुल्डर की जगह डुएन ओलिवर की टीम में वापसी हुई है।
भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
दक्षिण अफ्रीकी टीम: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, रसी वन डर डुसें, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जानेसन, कगिसो रबादा, केशव महाराज, डुएन ओलिवर, लुंगी एनगिडी।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच जोहानिसबर्ग के मैदान में खेला जा रहा है। भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। अफ्रीका में भारत अब तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है और विराट कोहली अपनी कप्तानी में यह रिकॉर्ड बदलना चाहेंगे। इस सीरीज का पहला मैच भारत ने 113 रन के बड़े अंतर से जीता था और जीत के आत्मविश्वास के साथ भारत सीरीज फतेह करने उतरेगा।
जोहानिसबर्ग में अजेय है भारत
जोहानिसबर्ग में भारतीय टीम अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है। वह पहली बार यहां 26 से 30 नवंबर तक 1992 में टेस्ट मैच खेली थी। वह मुकाबला ड्रॉ रहा था। इसके बाद 16 से 20 जनवरी तक 1997 में खेला गया मैच भी ड्रॉ रहा था। टीम इंडिया को इस मैदान पर पहली जीत 2006 में मिली थी। 15 से 18 दिसंबर तक हुए उस मैच को भारतीय टीम 123 रन से जीतने में कामयाब हुई थी। वह दक्षिण अफ्रीका में किसी भी मैदान पर पहली टेस्ट जीत थी।
भारतीय टीम पिछली बार जोहानिसबर्ग में 2018 में खेली थी। 24 से 27 जनवरी तक चले उस मुकाबले को विराट कोहली की टीम ने 63 रन से अपने नाम किया था।
कैसा रहेगा मौसम
जोहानिसबर्ग के मैदान में मैच के पांचों दिन बारिश की संभावना है। पहले दिन बारिश की संभावना 43 फीसदी है। सबसे ज्यादा बारिश की संभावना मैच के पांचवें दिन है। ऐसे में टीम इंडिया एक बार फिर चार दिन के अंदर यह टेस्ट जीतने की कोशिश करेगी। इस सीरीज के पहले टेस्ट में भी दूसरे दिन बारिश के कारण कोई खेल नहीं हुआ था और सिर्फ साढ़े तीन दिन के खेल में भारत ने जीत हासिल की। वांडरर्स के मैदान में दूसरे दिन 62 फीसदी, तीसरे दिन 24 फीसदी, चौथे दिन 48 फीसदी और आखिरी दिन बारिश की संभावना 73 फीसदी है।