12:43 PM, 10-Oct-2022
IND-W vs THAI-W T20 Live: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैच में जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी। वहीं, थाईलैंड के लिए यह बड़ी टीम के खिलाफ खेलने का अच्छा मौका है। यह भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना का 100वां टी20 मैच है। वह हरमनप्रीत कौर के बाद 100 टी20 मैच खेलने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
थाईलैंडः नन्नापत कोंचरोएनकाई (विकेटकीपर), नत्थाकन चैंथम, नरुमोल चाईवाई (कप्तान), सोर्ननारिन टिप्पोच, चनिदा सुथिरुआंग, रोसेनन कानोह, फन्निता माया, नट्टया बूचथम, ओनिचा कामचोमफू, थिपाचा पुथावोंग, नंथिता बूनसुखम।
भारतः शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), सब्बिनेनी मेघना, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।