फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs SL W Highlights: भारत ने श्रीलंका को 59 रनों से हराया, बल्ले के बाद गेंद से भी दीप्ति ने बिखेरी चमक

Tue, 30 Sep 2025 11:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

खास बातें

IND W vs SL W ODI World Cup 2025: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर वनडे विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। भारत के लिए इस मैच में दीप्ति शर्मा ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया और बल्ले के बाद गेंद से भी चमक बिखेरी।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:34 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: भारतीय टीम की जीत

दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला टीम ने वनडे विश्व कप के पहले मैच में श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम से 59 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दीप्ति और अमनजोत कौर के अर्धशतकों की मदद से 47 ओवर में आठ विकेट पर 269 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 45.4 ओवर में 211 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति ने बल्ले के बाद गेंद से भी दमदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट झटके।

भारतीय महिला टीम ने इस तरह वनडे विश्व कप में अपना अभियान जीत से शुरू किया। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन चामरी अट्टापट्टू ने बनाए जिन्होंने 43 रनों की पारी खेली। वहीं, निलाक्षी डि सिल्वा ने 35, हर्षिता समरविक्रमा ने 29 और अचिनी कुलासूर्या ने 17 रन बनाए। भारत की ओर से दीप्ति के अलावा स्नेह राणा और श्री चरनी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़, अमनजोत कौर और प्रतिका रावल को एक-एक विकेट मिला।

11:22 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: जीत के करीब भारतीय टीम

भारतीय महिला टीम श्रीलंका के खिलाफ जीत के करीब पहुंच गई है। श्री चरानी ने अचिनी कुलासूर्या को आउट किया जो 31 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुईं। 

11:02 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: मुश्किल में श्रीलंकाई टीम

भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम मुश्किल में नजर आ रही है। श्रीलंका ने 184 रन पर आठ विकेट गंवा दिए हैं। स्नेह राणा ने सुगंदिका कुमारी को आउट किया जो 19 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुईं।  

विज्ञापन
10:29 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई

भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई है। दीप्ति शर्मा ने अनुष्का संजीवनी को आउट कर श्रीलंका को छठा झटका दिया है। अनुष्का 10 गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुईं। 

10:20 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी

दीप्ति शर्मा ने कविष्का दिलहारी को आउट कर श्रीलंका को पांचवां झटका दिया। इस तरह श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। दिलहारी 12 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुईं। दीप्ति इसके साथ ही महिला वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज बन गई हैं। दीप्ति के नाम अब 142 विकेट हो गए हैं और उन्होंने इस मामले में नीतू डेविड को पीछे छोड़ दिया है। दीप्ति से आगे अब बस झूलन गोस्वामी हैं जिन्होंने वनडे में भारत के लिए 255 विकेट लिए हैं। 

विज्ञापन
10:07 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: विश्मी पवेलियन लौटीं

अमनजोत कौर ने विश्मी गुणारत्ने को आउट कर श्रीलंका को चौथा झटका दिया है। विश्मी 28 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुईं। 

09:57 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: श्रीलंका को तीसरा झटका

श्रीलंका को हर्षिता समरविक्रमा के रूप में तीसरा झटका लगा है। हर्षिता 45 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुईं। हर्षिता को श्री चरनी ने अपना शिकार बनाया। 

09:27 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: भारत को दूसरी सफलता

दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका की कप्तान चामरी अट्टापट्टू को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। अट्टापट्टू का आउट होना श्रीलंका के लिए बड़ा झटका है क्योंकि वह अच्छी बल्लेबाजी कर रही थीं। अट्टापट्टू 47 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुईं। 

09:00 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: भारत को अब तक एक सफलता

भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए चामरी अट्टापट्टू और हसिनी परेरा ने श्रीलंकाई टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन क्रांति गौड़ ने परेरा को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। श्रीलंका ने आठ ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 44 रन बनाए हैं। 

08:29 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: श्रीलंका की पारी शुरू

भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पारी शुरू हो गई है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में आठ विकेट पर 269 रन बनाए। डीएलएस के जरिये हालांकि लक्ष्य संशोधित किया गया और अब श्रीलंकाई टीम को 47 ओवर में 271 रन बनाने होंगे। श्रीलंका के लिए पारी की शुरुआत करने चामरी अट्टापट्टू के साथ हसिनी परेरा उतरी हैं। 

07:54 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: भारत की पारी समाप्त

भारत ने दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर के अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका के सामने महिला वनडे विश्व कप के मुकाबले में 270 रनों का लक्ष्य रखा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने 47 ओवर में आठ विकेट पर 269 रन बनाए। बारिश के कारण मैच बार-बार प्रभावित हुआ जिस कारण ओवरों में कटौती की गई और इसे 47-47 ओवर का कराने का निर्णय लिया गया। भारत के लिए अमनजोत ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए, जबकि दीप्ति ने 53 रन बनाए। 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने स्मृति मंधाना का विकेट जल्द ही गंवा दिया। इसके बाद प्रतिका रावल ने हरलीन देओल के साथ मिलकर पारी संभाली, लेकिन प्रतिका के आउट होते ही भारतीय पारी एक बार फिर लड़खड़ा गई। भारत ने फिर नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए जिससे टीम का स्कोर छह विकेट पर 124 रन हो गया। फिर दीप्ति और अमनजोत ने मोर्चा संभाला और सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर डाली। इसके दम पर ही भारतीय टीम श्रीलंका के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रही।

भारत के लिए अमनजोत और दीप्ति के अलावा हरलीन ने 48, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 21, मंधाना ने 8 और ऋचा घोष ने 2 रन बनाए, जबकि स्नेह राणा 15 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहीं। श्रीलंका की ओर से इनोका रानावीरा ने चार विकेट लिए, जबकि उदेशिका प्रबोधनी ने दो विकेट लिए। वहीं, चामरी अट्टापट्टू और अचिनी कुलासूर्या को एक-एक विकेट मिला। 

07:46 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: दीप्ति का अर्धशतक

श्रीलंका के खिलाफ दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया है। भारत ने इसके साथ ही 250 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। 

07:34 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: भारत को सातवां झटका

भारतीय महिला टीम को अमनजोत कौर के रूप में सातवां झटका लगा है। अमनजोत 56 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुईं। इसके साथ ही अमनजोत और दीप्ति के बीच सातवें विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी का अंत हुआ। 

07:31 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: भारत का स्कोर 200 के पार

अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा के बीच सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। भारतीय महिला टीम का स्कोर भी 200 के पार पहुंच गया है और टीम ने श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट पर 226 रन बनाए हैं। 

07:21 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: मैच शुरू, ओवर में फिर कटौती

भारत और श्रीलंका के बीच मैच दोबारा शुरू हो गया है, लेकिन एक बार फिर से ओवर में कटौती की गई है। बारिश के कारण मैच रुकने के बाद एक ओवर और कम किया गया है और अब मैच 47-47 ओवर का होगा। 

07:13 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: बारिश ने फिर डाली बाधा

भारत और श्रीलंका के बीच महिला वनडे विश्व कप का पहला मैच बारिश के कारण दोबारा रोकना पड़ा है। भारत ने 40 ओवर की समाप्ति तक छह विकेट पर 210 रन बनाए हैं। भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी, लेकिन अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने सातवें विकेट के लिए 86 रन जोड़कर टीम को संभाले रखा है। अमनजोत ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। इससे पहले भी बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा था और ओवर में कटौती की गई थी। 

06:46 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: दीप्ति-अमनजोत के बीच साझेदारी

झटके लगने के बाद दीप्ति और अमनजोत ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने सधी हुई बल्लेबाजी की है जिससे टीम ने 34 ओवर की समाप्ति के बाद छह विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। 

06:12 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: भारत की पारी लड़खड़ाई

श्रीलंका के खिलाफ महिला विश्व कप के पहले मैच में भारत की पारी लड़खड़ा गई है। भारत ने 124 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए हैं। चामरी अट्टापट्टू ने ऋचा घोष को आउट कर भारत को छठा झटका दिया। ऋचा छह गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुईं। भारत ने चार रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए हैं और टीम मुश्किल में नजर आ रही है। 

06:07 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: एक ही ओवर में भारत को तीन झटके

इनोका रानावेरा ने एक ही ओवर में भारतीय टीम को तीन झटके दिए हैं। भारत की पारी का 26वां ओवर डालने आईं रानावेरा ने पहले हरलीन को आउट किया और फिर अगली ही गेंद पर जेमिमा को बोल्ड किया। रानावेरा हैट्रिक पूरी नहीं कर सकीं, लेकिन दो गेंद बाद ही उन्होंने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को पवेलियन की राह दिखाई। हरमनप्रीत 19 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुईं। 

06:04 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: जेमिमा खाता खोले बिना आउट

इनोका रानावेरा ने भारत को लगातार दो गेंदों पर दो झटके दिए हैं। रानावेरा ने पहले हरलीन देओल को कविष्का दिलहारी के हाथों कैच कराया और फिर अगली ही गेंद पर जेमिमा रॉड्रिग्ज को बोल्ड कर दिया। जेमिमा खाता भी नहीं खोल सकीं। भारत ने इस तरह 121 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। रानावेरा हालांकि हैट्रिक पूरी नहीं कर सकीं। 

06:02 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: हरलीन अर्धशतक से चूकीं

भारत को हरलीन देओल के रूप में तीसरा झटका लगा है। हरलीन अच्छी बल्लेबाजी कर रही थीं और अर्धशतक की ओर बढ़ रही थीं, लेकिन वह इससे चूक गईं। हरलीन 64 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुईं। 

05:37 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारतीय टीम को प्रतिका रावल के रूप में दूसरा झटका लगा है। प्रतिका और हरलीन के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी। प्रतिका 59 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुईं। अब हरलीन का साथ देने कप्तान हरमनप्रीत कौर उतरी हैं।  

05:28 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: प्रतिका-हरलीन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद प्रतिका और हरलीन ने मोर्चा संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। 18 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 74 रन है। 

05:21 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: भारत का स्कोर 50 के पार

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय महिला टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। मंधाना के जल्द ही आउट होने के बाद प्रतिका और हरलीन के बीच दूसरे विकेट के लिए साझेदारी पनप रही है। 

05:01 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: मैच दोबारा शुरू

बारिश रुकने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच महिला विश्व कप का मुकाबला फिर शुरू हो गया है। भारत के लिए प्रतिका रावल और हरलीन देओल क्रीज पर मौजूद हैं और उन्होंने 43/1 के स्कोर से पारी आगे बढ़ाई है। 

04:55 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: जल्द शुरू होगा मैच

गुवाहाटी में बारिश रुक गई है और मैदान से कवर्स भी हटा लिए गए हैं। मैच शाम पांच बजे दोबारा शुरू होगा। ओवरों में कटौती की गई है और मैच अब 48-48 ओवर का कराया जाएगा। 

04:34 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: बारिश फिर शुरू

गुवाहाटी में फिर बारिश शुरू हो गई है जिससे भारत और श्रीलंका के बीच महिला विश्व कप का मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका है। मैदान को कवर्स से ढका गया है। 

04:11 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: गुवाहाटी में बारिश रुकी

गुवाहाटी में बारिश रुक गई है और मैच 4:35 बजे दोबारा शुरू होगा। भारत ने खेल रुकने तक 10 ओवर में एक विकेट पर 43 रन बनाए हैं। क्रीज पर प्रतिका रावल और हरलीन देओल मौजूद हैं। भारत को पहला झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा है। 

03:43 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: बारिश के कारण खेल रुका

भारत और श्रीलंका के बीच महिला वनडे विश्व कप का मैच बारिश के कारण रोकना पड़ा है। मैच रुकने तक भारत ने 10 ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 43 रन बनाए हैं। फिलहाल प्रतिका रावल 18 और हरलीन देओल 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने हालांकि, स्मृति मंधाना का विकेट जल्द गंवा दिया जो आठ रन बनाकर आउट हुईं। 

03:16 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: भारत को पहला झटका

भारतीय टीम को पहला झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा है। मंधाना उदेशिका प्रबोधनी की गेंद पर विश्मी गुणारत्ने को कैच थमा बैठीं। मंधाना 10 गेंदों पर दो चौकों की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुईं। भारत ने चार ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 18 रन बनाए हैं। फिलहाल प्रतिका रावल और हरलीन देओल क्रीज पर मौजूद हैं। 

03:03 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: भारत की पारी शुरू

भारतीय महिला टीम ने बल्लेबाजी शुरू हो गई है और प्रतिका रावल के साथ स्मृति मंधाना पारी की शुरुआत करने उतरी हैं। महिला वनडे विश्व कप के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। 

02:36 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।

श्रीलंका: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणारत्ने, कविशा दिलहरी, नीलाक्षी डिसिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका रणवीरा।

02:34 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: श्रीलंका ने टॉस जीता

श्रीलंका ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के पहले मैच में आज भारत का सामना श्रीलंका से है। टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है। श्रीलंकाई कप्तान अट्टापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम तीन स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है।

02:31 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: आज से शुरुआत

भारत और श्रीलंका के मैच के साथ मंगलवार को महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज होगा। अच्छे फॉर्म में चल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम घरेलू मैदानों पर खेलने का फायदा उठाकर 47 साल बाद पहला आईसीसी खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।

02:30 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: मंधाना आतिशी प्रदर्शन के लिए तैयार

मौजूदा फॉर्म को देखें तो भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड को वनडे और टी20 सीरीज में हराया है। इसके अलावा आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हार का सिलसिला तोड़ा है। भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में आखिरी वनडे में जीत के लिए 413 रन का लक्ष्य लगभग पार कर ही लिया था। भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना बल्लेबाजी की धुरी रही हैं जो शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस साल चार वनडे शतक लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 115.85 रहा है।

02:30 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: क्रांति गौड़ पर रहेंगी नजरें

इस साल इंग्लैंड दौरे पर चेस्टर ली स्ट्रीट में 52 रन देकर छह विकेट लेने वाली क्रांति गौड़ जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव के बाद इंग्लैंड में वनडे में छह विकेट लेने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी है। रेणुका के अलावा भारत के तीन अन्य तेज गेंदबाजों क्रांति, अरूंधति रेड्डी और अमनजोत ने मिलकर 25 वनडे खेले हैं और गेंदबाजों ने हाल ही में 300 से अधिक स्कोर बनाने का विरोधी टीम को मौका दिया है। रेड्डी को अभ्यास मैच के दौरान चोट भी लगी थी जबकि अमनजोत ने भी चोट से उबरकर न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी की है।

02:29 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: हरमनप्रीत पर युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की जिम्मेदारी

युवा सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल के साथ उन्होंने भारत को अच्छी शुरुआत दी है। वहीं पांचवां विश्व कप खेल रही हरमनप्रीत बड़े टूर्नामेंटों में हमेशा अच्छा खेलती हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक और इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था। चोट से उबरी जेमिमा रौड्रिग्स ने इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में 66 रन बनाए थे और वह मध्यक्रम को मजबूती देती हैं। ऋचा घोष, हरलीन देओल और दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी को गहराई देते हैं जबकि अमनजोत कौर सीम गेंदबाजी हरफनमौला हैं। रेणुका सिंह चोट के बाद वापसी कर रही हैं जिससे तेज आक्रमण मजबूत हुआ है। क्रांति गौड़ ने भी तेज गेंदबाजी में विविधता दिखाई है।

02:29 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: श्रीलंका में पाकिस्तान टीम खेलेगी अपने मैच

इस बार विश्व कप में ईनामी राशि रिकॉर्ड 13.88 मिलियन डॉलर है जो 2022 की तुलना में चार गुना अधिक है। पुरुषों के 2023 विश्व कप में ईनामी राशि 10 मिलियन डॉलर थी और यह उससे भी अधिक है। श्रीलंका में 11 राउंड रॉबिन मैच खेले जाएंगे जिसमें पाकिस्तान के सात लीग मैच और भारत के खिलाफ पांच अक्टूबर का मैच शामिल है। एक सेमीफाइनल भी वहां होगा और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल भी वहीं खेला जाएगा।

02:28 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W ODI Live Score: आठ टीमें ले रहीं हिस्सा

विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम 13वें विश्व कप में हालात से वाकफियत का पूरा फायदा उठाना चाहेगी। टूर्नामेंट 12 साल बाद भारत में हो रहा है। इसमें आठ शीर्ष टीमें आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान भाग लेंगी। सभी टीमें भारत में चार और कोलंबो में एक स्थान पर 28 लीग मैच राउंड रॉबिन आधार पर खेलेंगी।

02:23 PM, 30-Sep-2025

IND W vs SL W Highlights: भारत ने श्रीलंका को 59 रनों से हराया, बल्ले के बाद गेंद से भी दीप्ति ने बिखेरी चमक

Live Cricket Score Today, IND W vs SL W ODI World Cup 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय टीम का महिला वनडे विश्व कप के पहले मैच में श्रीलंका से सामना हो रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें