फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs PAK W Highlights: भारत ने 88 रन से पाकिस्तान को हराया, क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा को तीन-तीन विकेट

Sun, 05 Oct 2025 10:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

खास बातें

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 247 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने यह मुकाबला 88 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:25 PM, 05-Oct-2025

भारत 88 रन से जीता

भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराकर महिला विश्व कप में अपना अभियान जारी रखा है। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 247 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। भारत के लिए इस मैच में क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि स्नेह राणा को दो सफलताएं मिलीं।

10:18 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 130 के पार

पाकिस्तान का स्कोर 130 के पार पहुंच गया है। सिदरा अमीन 71 और सिदरा नवाज 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

09:53 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौटी

पाकिस्तान की आधी टीम 102 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। दीप्ति की गेंद पर फातिमा सना मंधाना को कैच थमा बैठीं। फातिमा दो रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं। 

विज्ञापन
09:38 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान को चौथा झटका

क्रांति गौड़ ने नतालिया परवेज को आउट कर पाकिस्तान को चौथा झटका दिया है। इसके साथ ही परवेज और सिदरा अमीन के बीच 69 रनों की साझेदारी का अंत हुआ। परवेज 46 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुईं।

09:10 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार

भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। पाकिस्तान ने 21 ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट पर 58 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
08:33 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live Score: 26 पर पाकिस्तान को तीसरा झटका

पाकिस्तान को तीसरा झटका क्रांति गौड़ ने दिया। उन्होंने आलिया रियाज को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना पाईं। अब सिदरा अमीन का साथ देने नतालिया परवेज आई हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 26/3 है।

08:11 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: भारत को दूसरी सफलता

भारतीय टीम को दूसरी सफलता मिली है। क्रांति गौड़ ने सदफ शमास को आउट कर पाकिस्तान को एक और झटका दिया है। शमास 24 गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हो गई हैं।

07:53 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: पाकिस्तान को पहला झटका

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को पहला झटका लगा है। मनीबा अली रन आउट होकर पवेलियन लौट गई हैं। मुनीबा दो रन बनाकर आउट हुईं।

07:11 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: पाकिस्तान को 248 रनों का लक्ष्य

भारत ने महिला विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान को 248 रनों का लक्ष्य दिया है। पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की पारी 50 ओवर में 247 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की बल्लेबाजी इस मैच में कुछ खास नहीं रही और कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। भारत के लिए हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उन्होंने 65 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके और एक छक्के लगाया। 

भारत के लिए हरलीन के अलावा जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 32, प्रतिका रावल ने 31, स्मृति मंधाना ने 23, दीप्ति शर्मा ने 25, स्नेह राणा ने 20, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19, क्रांति गौड़ ने 8 और श्री चरनी ने 1 रन बनाया, जबकि ऋचा घोष 20 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर नाबाद रहीं। पाकिस्तान की ओर से डियाना बेग ने चार विकेट लिए, जबकि सादिया इकबाल और कप्तान फातिमा सना ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, रमीन शमीम और नाशरा संधू को एक-एक विकेट मिला।

06:48 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: भारत का सातवां झटका

भारत को दीप्ति शर्मा के रूप में सातवां झटका लगा है। दीप्ति 33 गेंदों पर एक चौके की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुईं।

06:25 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: भारत का स्कोर 170 के पार

पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के मुकाबले में भारत का स्कोर 170 रन के पार पहुंच गया है। क्रीज पर स्नेह राणा के साथ दीप्ति शर्मा मौजूद हैं।

05:59 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी

जेमिमा रॉड्रिग्ज के रूप में भारत को पांचवां झटका दिया है। जेमिमा 37 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुईं।

05:54 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: मैच दोबारा शुरू

भारत और पाकिस्तान के बीच दोबारा शुरू हो गया है। मैदान पर काफी कीड़े हैं जिस कारण मैच रोकना पड़ा था। खिलाड़ियों को इससे खेलने में दिक्कतें हो रही थी। मैच करीब 15 मिनट तक रोका गया क्योंकि इन कीड़ों को भगाने के लिए मैदानकर्मियों ने स्प्रें का छिड़काव किया। हालांकि, ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई है।

05:39 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: मैदान पर कीड़ों का आतंक

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला विश्व कप का मुकाबला कीड़ों के कारण रोकना पड़ा है। मैदान पर काफी कीड़े हैं जिस कारण खिलाड़ियों को खेलने में दिक्कतें हो रही हैं। यह दूसरी बार है जब इस कारण मैच रुका है। इससे पहले भी कुछ देर के लिए मुकाबला रोकना पड़ा था। अब मैदानकर्मी कीड़ों को भगाने के लिए स्प्रे छिड़क रहे हैं। भारत ने 34 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 154 रन बनाए हैं। फिलहाल जेमिमा रॉड्रिग्ज 28 और दीप्ति शर्मा दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

05:33 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: हरलीन अर्धशतक से चूकीं

भारत को हरलीन देओल के रूप में चौथा झटका लगा है जो अर्धशतक लगाने से चूक गई हैं। हरलीन अच्छी बल्लेबाजी कर रही थीं, लेकिन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठीं। हरलीन 65 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुईं।

05:32 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: भारत का स्कोर 150 के पार

भारतीय महिला टीम का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। जेमिमा और हरलीन ने मोर्चा संभाला हुआ है जिससे भारत ने 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।

04:57 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: जेमिमा को मिला जीवनदान

जेमिमा रॉड्रिग्ज को डियाना बेग की गेंद पर जीवनदान मिला। 27वां ओवर डालने आईं डियाना की गेंद पर जेमिमा विकेट के पीछे कैच थमा बैठी थीं, लेकिन यह नो बॉल करार दी गई जिससे उन्हें जीवनदान मिला।

04:49 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: हरमनप्रीत आउट हुईं

भारत को कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में तीसरा झटका लगा है। हरमनप्रीत 34 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हो गई हैं। 

04:11 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: प्रतिका पवेलियन लौटीं

भारत को प्रतिका रावल के रूप में दूसरा झटका लगा है। प्रतिका अच्छी बल्लेबाजी कर रही थीं, लेकिन सादिया इकबाल ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। प्रतिका 37 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुईं। 

03:46 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: भारत को पहला झटका

फातिमा सना ने स्मृति मंधाना को आउट कर भारत को पहला झटका दिया है। मंधाना 32 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना और प्रतिका के बीच पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी हुई।

03:24 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: भारत की तेज शुरुआत

पाकिस्तान के खिलाफ महिला विश्व कप के मुकाबले में भारत ने तेज शुरुआत की है। प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। भारत का स्कोर पांच ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 33 रन बनाए हैं। 

03:03 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: भारत की पारी शुरू

पाकिस्तान के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप के मुकाबले में भारत की पारी शुरू हो गई है। पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत के लिए प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना पारी की शुरुआत करने उतरी हैं। 

03:00 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: भारतीय महिला खिलाड़ियों ने भी बरकरार रखी नो हैंडशेक नीति

महिला वनडे विश्व कप के मुकाबले के दौरान भारतीय महिला खिलाड़ियों ने भी पाकिस्तान के खिलाफ नो हैंडशेक नीति बरकरार रखी है। मैच में टॉस के दौरान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाए।

02:38 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरनी।
पाकिस्तान: मुनीबा अली, सदफ शम्स, सिद्रा अमीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज, सिद्रा नवाज (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज, डियाना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।
 

02:33 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप के मुकाबले में टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया है। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि अमनजोत कौर बीमार हैं जिस कारण वह आज के मैच में नहीं खेल सकेंगी और उनकी जगह रेणुका सिंह को मौका दिया गया है।

02:20 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: रेणुका सिंह को मिल सकता है मौका

हरमनप्रीत कौर की टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ इस मुकाबले में उतरेगी। भारत की ताकत उसकी बल्लेबाजी है लेकिन मजबूत टीमों के खिलाफ बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। बांग्लादेश और पाकिस्तान के मैच में कोलंबो की पिच से काफी सीम मिल रही थी लिहाजा भारत तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को उतार सकता है जो पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीड के जरिये चोट के बाद लौटी हैं। वह हालांकि अभ्यास सत्र में लय में नहीं दिखीं। पाकिस्तान को सारे मैच एक ही मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा लेकिन भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उसे जीत के लिए चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।

02:17 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ शत प्रतिशत है रिकॉर्ड 

पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी प्रारूप में भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी रहता है, लेकिन वनडे में तो दोनों टीमों के बीच कोई प्रतिस्पर्धा ही नहीं है। भारत और पाकिस्तान ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तमाम प्रारूपों में 27 मुकाबले खेले हैं जिनमें से भारत ने 24 और पाकिस्तान ने तीन जीते हैं। पाकिस्तान को तीनों जीत टी20 प्रारूप में मिली है। वनडे क्रिकेट में भारत का शत प्रतिशत रिकॉर्ड है जिसमें भारत ने दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी 11 मैच जीते हैं।

02:14 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Live: श्रीलंका पर जीत से की थी शुरुआत

भारत ने इस वैश्विक टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की थी। टीम ने बारिश से बाधित पहले मुकाबले में श्रीलंका को हराया था और अब वह पाकिस्तान के खिलाफ लय बरकरार रखना चाहेगी। भारत की बल्लेबाजी उस मैच में बहुत ज्यादा अच्छी नहीं रही थी और टीम ने अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा की साझेदारी के दम पर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। इसके बाद दीप्ति ने गेंदबाजी में भी प्रभावित किया था और टीम मैच जीतने में सफल रही थी। दूसरी ओर, पाकिस्तान की शुरुआत निराशाजनक रही थी और उसे बांग्लादेश ने सात विकेट से मात दी थी। पाकिस्तानी बल्लेबाज स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों का सामना नहीं कर सके थे।

02:12 PM, 05-Oct-2025

IND W vs PAK W Highlights: भारत ने 88 रन से पाकिस्तान को हराया, क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा को तीन-तीन विकेट

Live Cricket Score Today, IND W vs PAK W ODI World Cup 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला वनडे विश्व कप में आज भारत और पाकिस्तान का सामना हो रहा है। भारतीय महिला टीम ने अपना पहला मैच जीता था और हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखना चाहेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें