फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs BAN W HIGHLIGHTS: भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में हराया, 110 रन से दर्ज की बड़ी जीत

Tue, 22 Mar 2022 01:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन

खास बातें

India Women vs Bangladesh Women (IND W vs BAN W) ODI: भारत ने बांग्लादेश को 113 रनों से हराकर महिला विश्व कप 2022 की अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है। टीम इंडिया जीत के साथ ही अंक तालिका में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है और उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी बरकरार हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश लाइव स्कोर - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:18 PM, 22-Mar-2022

भारत की 113 रन से जीत

भारत ने बांग्लादेश को 113 रनों से हराकर महिला विश्व कप 2022 की अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है। टीम इंडिया जीत के साथ ही अंक तालिका में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है और उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी बरकरार हैं।
 

12:43 PM, 22-Mar-2022

भारत जीत से तीन विकेट दूर, लता मंडल आउट 

भारत जीत से अब सिर्फ तीन विकेट दूर है। पूजा वस्त्रकर ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए लता मंडल को 24 के स्कोर पर हरमनप्रीत के हाथों कैच कराया। 

12:23 PM, 22-Mar-2022

झूलन गोस्वामी ने सलमा ख़ातून को भेजा पवेलियन 

टीम की सीनियर गेंदबाज झूलन गोस्वामी को मैच की पहली सफलता मिल गई है। उन्होंने सलमा ख़ातून को 32 के स्कोर पर ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। 28 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर: 76/6, लता मंडल (12*), ऋतु मोनी (1*)

विज्ञापन
11:44 AM, 22-Mar-2022

बांग्लादेश के 50 रन पूरे 

बांग्लादेश की टीम ने पांच विकेट गंवाकर अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं।. उसकी तरफ से लता मंडल और सलमा ख़ातून की जोड़ी मैदान पर है। 20 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर: 50/5, लता मंडल (6*), सलमा ख़ातून (13*)
 

11:41 AM, 22-Mar-2022

स्नेह राणा को दूसरा विकेट 

बांग्लादेश की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार स्नेह राणा ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए बांग्लादेश को पांचवां विकेट झटका दे दिया है। उन्होंने रुमाना अहमद को दो के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। 18 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर: 40/5, लता मंडल (6*), सलमा ख़ातून (3*)

 

विज्ञापन
11:36 AM, 22-Mar-2022

मुर्शीदा ख़ातून पवेलियन लौटीं

पूनम यादव ने अपने तीसरे ओवर में पहला विकेट ले लिया है। उन्होंने बांग्लादेश की सलामी बल्लेबाज मुर्शीदा ख़ातून को 19 के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी। 

11:34 AM, 22-Mar-2022

स्नेह राणा को पहली सफलता 

स्नेह राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी पहली सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने निगर सुल्ताना को तीन रन के स्कोर पर हरमनप्रीत के हाथों कैच कराया।

10:57 AM, 22-Mar-2022

पूजा वस्त्रकर को पहली सफलता 

पूजा वस्त्रकर ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी शानदार शुरूआत की है। उन्होंने फ़रजाना हक़ को अपने पहले ही ओवर में खाता खोले बगैर पवेलियन भेज दिया है। 9 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर: 15/2, निगर सुल्ताना (0*), मुर्शीदा ख़ातून (8*)

 

10:39 AM, 22-Mar-2022

बांग्लादेश को पहला झटका

भारत ने दूसरी पारी में शानदार शुरूआत की है। राजेश्वरी गायकवाड़ ने अपने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर बांग्लादेश को पहला झटका दिया है। उन्होंने शर्मीन अख़्तर को पांच रन के स्कोर पर स्नेह राणा के हाथों कैच कराया। छह ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर: 12/1, फ़रजाना हक (0*), मुर्शीदा ख़ातून (6*)

10:35 AM, 22-Mar-2022

मेडेन ओवर से शुरूआत 

झूलन गोस्वामी ने शानदार शुरूआत करते हुए अपना पहला ओवर मेडेन डाला है।

10:33 AM, 22-Mar-2022

बांग्लादेश की पारी शुरू 

बांग्लादेश की तरफ से शर्मीन अख़्तर और मुर्शीदा ख़ातून ने पारी की शुरुआत की है। जबकि भारत की तरफ से झूलन गोस्वामी को नई गेंद सौंपी गई है। 
 

09:49 AM, 22-Mar-2022

भारत ने बांग्लादेश को दिया 230 रन का लक्ष्य

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 229 रन बनाए हैं। बांग्लादेश को जीत के लिए 230 रन की दरकार है। भारत की तरफ से यास्तिका भाटिया ने सर्वाधिक 50 रन बनाए तो वहीं शेफाली वर्मा ने 42 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की तरफ से ऋतु मोनी ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके। 
 

09:36 AM, 22-Mar-2022

भारत के 200 रन पूरे

पूजा वस्त्रकर और स्नेह राणा ने मिलकर तेजी से रन बनाते हुए भारत के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया है। 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 200/6, पूजा वस्त्रकर (19*), स्नेह राणा (11*)

09:28 AM, 22-Mar-2022

यास्तिका 50 रन बनाकर आउट 

भारत ने यास्तिका के रूप में अपना छठा विकेट गंवा दिया है। यास्तिका अर्धशतक लगाने के बाद अगले ही ओवर में ऋतु मोनी की गेंद पर नाहिदा अख़्तर को कैच थमा बैठीं। 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 180/6, स्नेह राणा (3*), पूजा वस्त्रकर (9*)

 

09:26 AM, 22-Mar-2022

यास्तिका का अर्धशतक 

यास्तिका भाटिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का पहला और इस विश्व कप का दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में 79 गेंदों का सामना किया। 
 

09:02 AM, 22-Mar-2022

ऋचा 26 रन बनाकर आउट

नाहिदा अख़्तर ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए भारत को पांचवां झटका दिया है। उन्होंने ऋचा को निगर सुल्ताना के हाथों 26 रन के स्कोर पर कैच आउट कराया। 39 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 163/5, पूजा वस्त्रकर (1*), यास्तिका भाटिया (44*)

08:54 AM, 22-Mar-2022

यास्तिका और ऋचा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

यास्तिका भाटिया और ऋचा घोष ने मिलकर टीम के लिए एक अहम साझेदारी कर ली है। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 158/4, 
ऋचा घोष (22*), यास्तिका भाटिया (41*)

 

08:51 AM, 22-Mar-2022

भारत के 150 रन पूरे

भारतीय टीम ने अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं। टीम इंडिया की तरफ से यास्तिका भाटिया और ऋचा घोष के बीच एक अहम साझेदारी हो चुकी है। 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 156/4, 
ऋचा घोष (25*), यास्तिका भाटिया (40*)

08:17 AM, 22-Mar-2022

हरमनप्रीत रनआउट 

भारत को हरमनप्रीत कौर के रूप में चौथा झटका लगा है। हरमनप्रीत को 14 के निजी स्कोर पर फ़रजाना हक़ ने रनआउट किया। 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 111/4, ऋचा घोष (0*), यास्तिका भाटिया (21*)

 

08:06 AM, 22-Mar-2022

भारत के 100 रन पूरे

हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया टीम इंडिया को शुरुआती झटकों से उबारने में लगी हैं। दोनों के बीच एक अहम साझेदारी चल रही है। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 105/3,यास्तिका भाटिया (20*), हरमनप्रीत कौर (11*)

07:47 AM, 22-Mar-2022

मिताली पहली ही गेंद पर आउट 

कप्तान मिताली राज पहली ही गेंद पर खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गईं। उन्हें ऋतू मोनी ने फ़ाहिमा ख़ातून के हाथों कैच कराया। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 74/3, हरमनप्रीत कौर (0*), यास्तिका भाटिया (0*)

07:44 AM, 22-Mar-2022

शेफाली अर्धशतक से चूकीं

शेफाली वर्मा एक तेज और शानदार शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं। वह इस विश्व कप के अपने पहले अर्धशतक से भी चूक गई। उन्हें ऋतू मोनी ने 42 के निजी स्कोर पर निगर सुल्ताना के हाथों स्टंपिंग कराया।  

07:44 AM, 22-Mar-2022

स्मृति मंधाना 30 रन बनाकर आउट 

भारत को 15वें ओवर में पहला झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 51 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें नाहिदा अख़्तर ने फरजाना हक के हाथों कैच कराया। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 74/1, शेफ़ाली वर्मा (42*), मिताली राज (0*)

07:13 AM, 22-Mar-2022

भारत के 50 रन पूरे 

शेफाली वर्मा अब पूरी तरह से आक्रामक हो गई हैं। उन्होंने पिछले दो ओवर में अकेले 22 रन बनाये हैं। शेफाली ने पहले नाहिदा अख़्तर के ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया और इसके बाद अगले ही ओवर में जहानारा के  खिलाफ तीन चौके जड़े। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 52/0, शेफ़ाली वर्मा (28*), स्मृति मंधाना (22*)
 

06:56 AM, 22-Mar-2022

भारत की धीमी शुरुआत 

टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने धीमी शुरुआत की है। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर: 18/0, स्मृति मंधाना (15*), शेफ़ाली वर्मा (3*)



 

06:43 AM, 22-Mar-2022

स्मृति के लगातार दो चौके 

स्मृति मंधाना ने अपने अंदाज में शुरुआत की है। उन्होंने दूसरे ही ओवर में जहानारा आलम की लगातार दो गेंदों में दो चौके लगाए। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर: 11/0, स्मृति मधांना (10*), शेफाली वर्मा (1*)
 

06:41 AM, 22-Mar-2022

मैच शुरू 

भारत की तरफ से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत की है वहीं बांग्लादेश की तरफ से सलमा ख़ातून को नई गेंद दी गई है।

06:17 AM, 22-Mar-2022

भारतीय प्लेइंग XI

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, स्नेह राणा, पूजा वस्त्रकार, झूलन गोस्वामी, राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव

06:15 AM, 22-Mar-2022

भारतीय टीम में एक बदलाव 

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी है। टीम ने मेघना सिंह की जगह आज पूनम यादव को मौका दिया है।
 

06:12 AM, 22-Mar-2022

टॉस रिपोर्ट

भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

06:11 AM, 22-Mar-2022

आमने-सामने का रिकॉर्ड 

बांग्लादेश के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है लेकिन वह अपना पहला महिला विश्व कप खेल रही है, ऐसे में यहां दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे से भिड़ रही है।

06:09 AM, 22-Mar-2022

वर्ल्ड कप में भारत का सफर 

भारतीय टीम ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं जिसमें उसे दो में जीत मिली है और तीन में हार। टीम इंडिया इस वक्त अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और सेमीफाइनल के लिए अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए उसे जीतना जरूरी है।

05:54 AM, 22-Mar-2022

IND W vs BAN W HIGHLIGHTS: भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में हराया, 110 रन से दर्ज की बड़ी जीत

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईसीसी महिला विश्व कप में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला है। हैमिल्टन के सेडन पार्क में दोनों खासकर भारत के लिहाज से यह मैच बहुत महत्वूर्ण है। टीम इंडिया को नॉकआउट स्टेज में पहुंचने के लिए इस मैच को जीतना जरूरी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें