भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 114 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 16.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों टीमों के बीच अब दूसरा टी20 11 जुलाई को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में ही खेला जाएगा।
बांग्लादेश की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 114 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और पांचवें ओवर में मिन्नू मनी ने शमैमा सुल्ताना को जेमिमा रॉड्रिग्स के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बना सकीं। इसके बाद शाथी रानी को पूजा वस्त्राकर ने क्लीन बोल्ड किया। वह 22 रन बना सकीं। कप्तान निगर सुल्ताना रन आउट हो गईं। वह दो रन बना सकीं। शोभना मोस्तरी को शेफाली वर्मा ने विकेटकीपर यस्तिका भाटिया के हाथों स्टंप कराया। वह 23 रन बना सकीं। रितु मोनी 11 रन बनाकर रन आउट हो गईं। शोर्ना अख्तर ने आखिर में कुछ बड़े शॉट्स लगाए। वह 28 गेंदों में दो छक्के की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर वस्त्राकर, मिन्नू और शेफाली को एक-एक विकेट मिला।
भारत की पारी
115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। शून्य पर टीम को पहला झटका लगा। शेफाली वर्मा खाता खोले बिना पहले ही ओवर में मारूफा अख्तर की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गईं। इसके बाद जेमिमा रॉड्रिग्स भी कुछ खास नहीं कर सकीं और 11 रन बनाकर चलती बनीं। स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत ने तीसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। मंधाना 34 गेंदों में पांच चौके की मदद से 38 रन की पारी खेली। अंत में हरमन और यस्तिका भाटिया ने मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। हरमन ने 154 के तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वहीं, यस्तिका 12 गेंदों में नौ रन बनाकर नाबाद रहीं।
भारत को 14वें ओवर में चौथा झटका लगा। स्मृति मंधाना 34 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुईं। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके लगाए। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 105 रन है। फिलहाल कप्तान हरमनप्रीत कौर 31 गेंदों में 42 रन और यस्तिका भाटिया आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को 30 गेंदों में 10 रन की जरूरत है।
भारत की शुरुआत खराब रही। शेफाली वर्मा खाता खोले बिना आउट हो गईं। उन्हें मरूफा अख्तर ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वहीं, जेमिमा रॉड्रिग्स भी 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 61 रन है। फिलहाल स्मृति मंधाना 32 रन बनाकर और कप्तान हरमनप्रीत कौर 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को 60 गेंदों में 54 रन की जरूरत है।
बांग्लादेश की महिला टीम ने भारत के सामने 115 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 114 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और पांचवें ओवर में मिन्नू मनी ने शमैमा सुल्ताना को जेमिमा रॉड्रिग्स के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बना सकीं। इसके बाद शाथी रानी को पूजा वस्त्राकर ने क्लीन बोल्ड किया। वह 22 रन बना सकीं। कप्तान निगर सुल्ताना रन आउट हो गईं। वह दो रन बना सकीं। शोभना मोस्तरी को शेफाली वर्मा ने विकेटकीपर यस्तिका भाटिया के हाथों स्टंप कराया। वह 23 रन बना सकीं। रितु मोनी 11 रन बनाकर रन आउट हो गईं। शोर्ना अख्तर ने आखिर में कुछ बड़े शॉट्स लगाए। वह 28 गेंदों में दो छक्के की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर वस्त्राकर, मिन्नू और शेफाली को एक-एक विकेट मिला।
16वें ओवर में शेफाली वर्मा ने शोभना मोस्तरी को विकेटकीपर यस्तिका के हाथों स्टंप आउट कराया। शोभन 23 रन बना सकीं। 16 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट गंवाकर 80 रन है। फिलहाल रितु मोनी और शोर्ना अख्तर क्रीज पर हैं।
13 ओवर के बाद बांग्लादेश ने तीन विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं। शोभना मोस्तरी 18 रन और शोर्ना अख्तर तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं। नौवें ओवर में पूजा वस्त्राकर ने शाथी रानी को क्लीन बोल्ड किया। वह 22 रन बना सकीं। इसके बाद 11वें ओवर में बरेड्डी अनुषा के ओवर में कप्तान निगर सुल्ताना रन आउट हो गईं। वह दो रन बना सकीं।
छह ओवर के बाद बांग्लादेश ने एक विकेट गंवाकर 34 रन बना लिए हैं। फिलहाल शोभना मोस्तरी छह रन और शाखी रानी 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पांचवें ओवर में मिन्नू मणि ने शमीमा सुल्ताना को जेमिमा रॉड्रिग्स के हाथों कैच कराया। वह 13 गेंदों में 17 रन बना सकीं। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।
बांग्लादेश: निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), सलमा खातून, शमीमा सुल्ताना, नाहिदा अख्तर, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, मारुफा अख्तर, शोभना मोस्तरी, शाथी रानी, सुल्ताना खातून, राबेया खान।
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, बरेड्डी अनुषा, मिन्नू मणि।
यास्तिका भाटिया और भारतीय टीम में शामिल असम की पहली महिला क्रिकेटर उमा छेत्री टीम में दो विकेटकीपिंग विकल्प हैं। बांग्लादेश की टीम से हालांकि भारतीय खिलाड़ियों को ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए लेकिन सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा पर दबाव होगा जो 2019 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के बाद से ही शॉर्ट गेंद के खिलाफ जूझती दिखी हैं।
ऋचा की गैर मौजूदगी से अनुभवी दीप्ति शर्मा से ‘फिनिशर’ की भूमिका निभाने की उम्मीद होगी। वहीं पूजा वस्त्राकर और अमनजोत को भी पारी के अंत में तेजी से रन जुटाकर योगदान करना होगा। भारतीय महिला टीम हालांकि पूरी सुविधाओं के बावजूद अपने खेल को अगले स्तर तक ले जाने में नाकाम रही है। टीम को कई पहलुओं में सुधार करना होगा जिसमें फिटनेस, गेंदबाजी और ‘फिनिशर’ की कमी शामिल है।
भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। पिछले 12 महीनों में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर और विकेटकीपर ऋचा घोष रही हैं जो क्रमश: चोट और फिटनेस मुददों के कारण इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। इनकी अनुपस्थिति से नए चेहरों को प्रभावित करने का मौका मिलेगा।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज में नए चेहरों से मौकों का फायदा उठाने की उम्मीद करेगी और साथ ही चाहेगी कि 'फिनिशर' भी अपने खेल में निखार करें। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम का यह चार महीनों में पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला टीम पिछली बार मैदान पर दक्षिण अफ्रीका में हुए टी-20 विश्व कप में दिखी थी जिसमें उसे नॉकआउट चरण में ऑस्ट्रेलिया से करीबी हार मिली थी। इस टी-20 सीरीज के बाद 16 जुलाई से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय महिला टीम करीब चार महीने बाद मैदान पर उतरी है। उसने पिछला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी में खेला था। टीम इंडिया अब इस नए सत्र का आगाज शानदार अंदाज में करना चाहेगी।