फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs AUS Highlights: पहले टी20 में टीम इंडिया की शानदार जीत, ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया

Fri, 05 Jan 2024 10:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

IND W vs AUS W 1st T20 2023 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने नौ विकेट से जीत लिया है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए। भारत ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:58 PM, 05-Jan-2024

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 141 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 17.4 ओवर में एक विकेट खोकर 145 रन बना लिए और मैच नौ विकेट से जीत लिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए फीबी लिचफील्ड ने 49 और एलिस पेरी ने 37 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा सिर्फ बेथ मूनी (17 रन) और सदरलैंड (12 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाईं। भारत के लिए तितास साधू ने चार विकेट लिए। श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा को दो-दो विकेट मिले। रेणुका सिंह और अमनजोत कौर को एक-एक विकेट मिला।

142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी कर भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। स्मृति मंधाना 54 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। शेफाली 64 रन और जेमिमा छह रन बनाकर नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र विकेट जॉर्जिया वेयरहम ने लिया।

09:54 PM, 05-Jan-2024

IND W vs AUS W Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा

137 रन पर भारत का पहला विकेट गिरा है। स्मृति मंधाना 52 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। वेयरहम ने उन्हें मैकग्राथ के हाथों कैच कराया। अब शेफाली के साथ जेमिमा क्रीज पर हैं। टीम इंडिया जीत के बेहद करीब है।

09:31 PM, 05-Jan-2024

IND W vs AUS W Live Score: भारत का स्कोर 100 रन के पार

इस मुकाबले में टीम इंडिया एकतरफा जीत की तरफ बढ़ रही है। भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 100 रन के पार जा चुका है। अब टीम इंडिया लक्ष्य के करीब पहुंच रही है। शेफाली और मंधाना दोनों अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन
09:08 PM, 05-Jan-2024

IND W vs AUS W Live Score: भारत की शानदार शुरुआत

142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की जोड़ी शानदार बल्लेबाजी कर रही है। भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 50 रन के पार जा चुका है। पावरप्ले खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 59/0 है।

08:39 PM, 05-Jan-2024

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलियाई टीम 141 रन पर सिमटी

ऑस्ट्रेलिया की टीम 141 रन पर सिमट गई है। वनडे में शानदार खेल दिखाने वाली कंगारू टीम इस टी20 मुकाबले में चार गेंद रहते ऑल आउट हो चुकी है। सबसे ज्यादा 49 रन फीबी लिचफील्ड ने बनाए, एलिस पेरी ने 37 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा सिर्फ बेथ मूनी (17 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाईं। भारत के लिए तितास साधू ने चार विकेट लिए। श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा को दो-दो विकेट मिले। अमनजोत कौर और रेणुका सिंह ने एक-एक विकेट लिए।

विज्ञापन
08:38 PM, 05-Jan-2024

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा

137 रन पर ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा है। मेगन शूट्ट दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हुईं। दीप्ति शर्मा ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया।

08:37 PM, 05-Jan-2024

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा

135 रन पर ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा है। एलिस पेरी 30 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुईं। दीप्ति शर्मा ने उन्हें अमनजोत कौर के हाथों कैच कराया।

08:35 PM, 05-Jan-2024

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा

135 रन पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा है। एनाबेल सदरलैंड 11 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुईं। तितास साधू ने उन्हें हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच कराया। इस मैच में यह साधू की चौथी सफलता है।

08:33 PM, 05-Jan-2024

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा

119 रन पर ऑस्ट्रेलिया ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है। ग्रेस दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हुईं। श्रेयांका पाटिल ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया।

08:31 PM, 05-Jan-2024

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा

113 रन पर ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा है। अमनजोत कौर ने फीबी लिचफील्ड को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच कराया। वह 32 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुईं।

08:30 PM, 05-Jan-2024

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा

33 रन पर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा है। तितास साधू की यह मैच में तीसरी सफलता है। उन्होंने एश्ले गार्डनर को पहली ही गेंद में आउट किया। तितास ने अपनी ही गेंद में यह कैच पकड़ा।

08:28 PM, 05-Jan-2024

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा

32 रन पर ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। तहलिया मैकग्राथ खाता खोले बिना तितास साधू का शिकार बनीं। पूजा वस्त्राकर ने उनका कैच पकड़ा।

08:27 PM, 05-Jan-2024

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा

32 रन पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा है। एलिसा हीली आठ गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। रेणुका सिंह ने उन्हें हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच कराया।

07:46 PM, 05-Jan-2024

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा

28 रन पर ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा है। बेथ मूनी 18 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। तितास साधू ने उन्हें हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच कराया।

07:45 PM, 05-Jan-2024

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया की अच्छी शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की है। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 26 रन है।

06:56 PM, 05-Jan-2024

IND W vs AUS W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, श्रेयांका पाटिल, रेणुका सिंह, तितास साधु।

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), बेथ मूनी, तहलिया मैकग्राथ, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, फीबी लीचफील्ड, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन।

06:50 PM, 05-Jan-2024

IND W vs AUS Highlights: पहले टी20 में टीम इंडिया की शानदार जीत, ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया

Women’s Live Cricket Score, IND W vs AUS W 1st T20 2023: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई में है। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के भारत दौरे में टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में मुकाबले प्रस्तावित थे। टेस्ट और वनडे सीरीज हो चुकी हैं। एकमात्र टेस्ट मैच भारत ने अपने नाम किया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में 3-0 से भारत का सूपड़ा साफ कर टेस्ट की हार का बदला लिया। अब दोनों टीमें टी20 में आमने-सामने हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें