फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM: पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रनों से हराया, गिल-सुंदर के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज

Sat, 06 Jul 2024 08:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

खास बातें

ndia vs Zimbabwe 1st T20 2024 Highlights: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हुई। पहला मुकाबला शाम 4:30 बजे से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने भारत के सामने 116 रन का लक्ष्य रखा। भारतीय टीम 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 102 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
भारत बनाम जिम्बाब्वे लाइव स्कोर - फोटो : twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:00 PM, 06-Jul-2024

जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रनों से हराया

पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से फ्लॉप रहा। हैरानी की बात यह है कि टीम इंडिया पिछले सप्ताह टी20 विश्व कप का खिताब जीती थी। अब उन्हें टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं करने वाली टीम ने हराया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने क्लाइव मदांडे की 29 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 115 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 102 रन ही बना सकी। गिल और सुंदर के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला।

इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले तीनों बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए। वहीं, रियान पराग और ध्रुव जुरेल भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। इन तीनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। हालांकि, डेब्यू मुकाबले में तीनों का बल्ला खामोश रहा। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया था। अभिषेक चार गेंद खेल खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद विकेटों का सिलसिला जारी रहा। शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर के अलावा किसी का बल्ला नहीं चला। कप्तान ने पहले मैच में पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाए। वहीं, सुंदर ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। इस मैच में गायकवाड़ सात, पराग दो, रिंकू सिंह शून्य, जुरेल छह, बिश्नोई नौ, आवेश 16, मुकेश शून्य रन बनाए। वहीं, खलील बिना खाता खोले नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिए चतारा और कप्तान रजा ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि बेनेट, वेलिंग्टन, मुजरबानी और ल्यूक को एक-एक विकेट मिला।

07:41 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: आवेश खान 16 रन बनाकर आउट

भारत को आठवां झटका आवेश खान के रूप में लगा। उन्हें वेलिंग्टन ने रजा के हाथों कैच कराया। इस मुकाबले में वह सिर्फ 16 रन बना सके। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मुकेश कुमार और वाशिंगटन सुंदर उतरे हैं। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 86/8 है।

07:27 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: रवि बिश्नोई नौ रन बनाकर आउट

भारत को सातवां झटका 61 रन के स्कोर पर लगा। सिकंदर रजा ने रवि बिश्नोई को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ नौ रन बना सके। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आवेश खान उतरे हैं।

विज्ञापन
07:17 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: गिल 31 रन बनाकर आउट

भारत को छठा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। उन्हें कप्तान सिकंदर रजा ने बोल्ड किया। वह 29 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रवि बिश्नोई उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए वाशिंगटन सुंदर मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 54/6 है।

07:11 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: भारत को लगा पांचवां झटका

भारत को पांचवां झटका ध्रुव जुरेल के रूप में लगा। उन्हें जोंगवे ने मधवेरे के हाथों कैच कराया। डेब्यू मैच में जुरेल सिर्फ छह रन बना सके।

विज्ञापन
06:49 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: रिंकू सिंह आउट हुए

भारत को चौथा झटका रिंकू सिंह के रूप में लगा। उन्हें चतारा ने बेनेट के हाथों कैच कराया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ध्रुव जुरेल उतरे हैं। यह उनका डेब्यू मैच हैं।

06:43 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: रियान पराग दो रन बनाकर आउट

डेब्यू मैच में रियान पराग सिर्फ दो रन बनाकर आउट हुए। उन्हें चतारा ने आउट किया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल मौजूद हैं।

06:38 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका 15 रन के स्कोर पर लगा। ऋतुराज गायकवाड़ को मुजरबानी ने काया के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ सात रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रियान पराग उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

06:25 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: डेब्यू मैच में अभिषेक शून्य पर आउट

डेब्यू मैच में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें बेनेट ने मसकद्जा के हाथों कैच आउट कराया। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर 0/1 है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋतुराज गायकवाड़ उतरे हैं।

06:12 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रन का लक्ष्य

जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 115 रन बनाए हैं। इस मैच में क्लाइव मदांडे ने धमाल मचाया। उन्होंने 25 गेंदों में 29 रन बनाए।

05:41 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: 90 पर नौवां विकेट गिरा

90 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे का नौवां विकेट भी गिर गया। रवि बिश्नोई ने 16वें ओवर में ल्यूक और ब्लेसिंग को आउट किया।

05:30 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: रजा और कैंपबेल आउट हुए

74 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे के दो और विकेट गिर गए। पहले कप्तान सिकंदर रजा को आवेश खान ने रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। इसके बाद जॉनथन कैंपबेल को सुंदर ने रन आउट कर दिया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए क्लाव मदनडे उतरे हैं।

05:22 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: 10 ओवर के बाद स्कोर 69/3

10 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 69/3 है। फिलहाल क्रीज पर कप्तान सिकंदर रजा (17) और डियोन मेयर्स (9) डटे हुए हैं।

05:14 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: मधवेरे 21 रन बनाकर आउट

जिम्बाब्वे को तीसरा झटका वेस्ले मधवेरे के रूप में 51 रन के स्कोर पर लगा। रवि बिश्नोई ने उन्हें आठवें ओवर में बोल्ड कर दिया। वह 21 रन बनाकर आउट हुए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए डियोन मेयर्स उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए सिकंदर रजा मौजूद हैं।

05:01 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा दूसरा झटका

जिम्बाब्वे को दूसरा झटका 40 रन के स्कोर पर लगा। रवि बिश्नोई ने ब्रायन बेनेट को बोल्ड किया। बह 15 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान सिकंदर रजा उतरे हैं।

04:54 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: जिंबाब्वे की पारी संभली

पहला झटका लगने के बाद ब्रायन बेनेट और वेसली माधवेरे ने जिंबाब्वे की पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारी से जिंबाब्वे ने चार ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 23 रन बना लिए हैं। 

04:38 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा पहला झटका

जिम्बाब्वे को पहला झटका छह रन के स्कोर पर लगा। मुकेश कुमार ने इनोसेंट काया को बोल्ड किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

04:34 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे की पारी शुरू

भारत ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। जिम्बाब्वे की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए वेस्ले मधेवेरे और इनोसेंट काया क्रीज पर मौजूद हैं।

04:13 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

जिम्बाब्वे: तदिवनाशे मारुमनी, इनोसेंट काया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डियोन मेयर्स, जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदनडे (विकेट कीपर), वेस्ली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तेंदई चतारा।

04:04 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत की लिए तीन खिलाड़ी डेब्यू करेंगे। इनमें अभिषेक शर्मा, रियान पराग और ध्रुव जुरेल शामिल हैं। 

03:41 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: पांचवें नंबर पर उतर सकते हैं रिंकू सिंह

टी20 क्रिकेट के आक्रामक फिनिशर रिंकू सिंह पांचवें नंबर पर उतर सकते हैं, जबकि छठे नंबर पर जितेश शर्मा या ध्रुव जुरेल में से किसी एक को उतारा जा सकता है। गेंदबाजी में आवेश खान और मुकेश कुमार का खेलना तय है। मुकेश डेथ ओवरों के खतरनाक गेंदबाज हैं। हालांकि, खलील और हर्षित राणा के बीच टक्कर रह सकती है। दोनों ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। हर्षित काफी किफयती गेंदबाज हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह भारत के लिए इस मैच में डेब्यू करने वाले तीसरे खिलाड़ी हो सकते हैं। दुबे के आने तक वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है।

03:38 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं ऋतुराज

कप्तान गिल पारी का आगाज करेंगे और देखना होगा कि उनके अजीज दोस्त अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते दिखेंगे या फिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को ओपनिंग का मौका मिलेगा। ऋतुराज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तीसरे नंबर पर भी खेल चुके हैं और ऐसे में उन्हें इस स्थान पर खिलाया जा सकता है। ऐसे में रियान पराग चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। पराग ने आईपीएल में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए खूब रन बनाए थे। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी थे।

03:37 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: सिकंदर रजा से बचकर रहना होगा

आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले सिकंदर रजा भारत के लिए चुनौती साबित हो सकते हैं। शिवम दुबे, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल तीसरे मैच से ही उपलब्ध होंगे। भारत के भावी टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव भी भविष्य में इस प्रारूप में लौटेंगे लिहाजा प्लेइंग-11 में ज्यादा जगह खाली नहीं है। अब से 2026 टी20 विश्व कप तक भारतीय टीम इस प्रारूप में 34 मैच खेलेगी। भारतीय टीम अभी से ही अगले टी20 विश्व कप के लिए जुट जाएगी। इस दौरान जो खिलाड़ी सफल होते हैं, उन्हें आगे भी मौके मिल सकते हैं।

03:36 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: रोहित और कोहली की कमी खलेगी

पिछले कुछ साल में रोहित और कोहली टी20 क्रिकेट में कई द्विपक्षीय सीरीज से बाहर रहे हैं। अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दोनों के संन्यास के बाद उनकी कमी जरूर खलेगी। इसकी भरपाई करना तो मुश्किल है, लेकिन फिर परिवर्तन संसार का नियम है। जिम्बाब्वे मजबूत टीम नहीं हैस लेकिन टी20 प्रारूप में दोनों टीमों के बीच बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। इस प्रारूप में कोई भी टीम किसी के खिलाफ उलटफेर कर सकती है।

03:35 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: तीन खिलाड़ियों का हो सकता है डेब्यू

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले पंजाब के अभिषेक शर्मा और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले असम के रियान पराग इस सीरीज के जरिये डेब्यू करते दिखे सकते हैं। इसके अलावा हर्षित राणा का भी डेब्यू हो सकता है।

03:34 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: गिल की कप्तानी में खेलेगा भारत

भारत में टी20 विश्व कप की जीत के सतत जारी जश्न के बीच शुभमन गिल की कप्तानी वाली आईपीएल सितारों से सजी यह युवा टीम जीत का अपना सिलसिला शुरू करना चाहेगी।

03:24 PM, 06-Jul-2024

IND vs ZIM: पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रनों से हराया, गिल-सुंदर के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज

Live Cricket Score Today, India vs Zimbabwe 1st T20 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। पहला मुकाबला शाम 4:30 बजे से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस मैच का टॉस चार बजे होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें