फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI Highlights: वेस्टइंडीज पांच विकेट से जीता, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज; आखिरी वनडे में होप का शतक

Sat, 03 Oct 2026 11:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़

खास बातें

वेस्टइंडीज ने भारत को आखिरी वनडे मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया। हालांकि, मेजबानों ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
शाई होप - फोटो : ICC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:04 PM, 03-Oct-2026

वेस्टइंडीज ने जीता आखिरी वनडे, भारत ने जीती सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज न्यू चंडीगढ़ में खेला गया। इस मुकाबले को मेहमानों ने पांच विकेट से जीत लिया। भारत ने पहले करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 351 रन बनाए। भारतीय टीम की तरफ से केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा जबकि रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जवाब में वेस्टइंडीज ने शाई होप की नाबाद शतकीय पारी और आमिर जांगू के अर्धशतक की मदद से 48.2 ओवर में 352 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत ने इसी के साथ 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।

10:33 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को पांचवीं सफलता

भारत को पांचवीं सफलता कुलदीप यादव ने दी। उन्होंने मैथ्यू फोर्ड को अपना शिकार बनाया। वह सात रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए गुडाकेश मोटी बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

10:12 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: कीमो पॉल 44 रन बनाकर आउट

भारत को चौथी सफलता गुरनूर बराड़ ने दिया। उन्होंने नीतीश रेड्डी के हाथों कीमो पॉल को क्रीज कराया। वह 44 रन बनाकर आउट हुए। अब शाई होप और मैथ्यू फोर्ड क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
09:58 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: शाई होप का शतक पूरा

शाई होप ने शतक पूरा कर लिया है। 38 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। शाई होप 108 और कीमो पॉल 31 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

09:21 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को तीसरी सफलता

भारत को तीसरी सफलता नमन धीर ने दिलाई। उन्होंने केएल राहुल के हाथों शेरफेन रदरफोर्ड का कैच कराया। वह 24 रन बनाकर आउट हुए। अब शाई होप का साथ देने कीमो पॉल आए हैं।

विज्ञापन
08:35 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को दूसरी सफलता

भारत को दूसरी सफलता मिल गई है। आमिर जांगू 56 गेंदों में 67 रन बनाकर रनआउट हो गए। अब शाई होप का साथ देने शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं। 

08:15 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: आमिर जांगू का अर्धशतक

आमिर जांगू ने शानदार अर्धशतक जड़ा है। वह शाई होप के साथ क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत की नजर अब विकेट पर है।

08:02 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: होप का अर्धशतक

शाई होप ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अर्धशतक जड़ दिया है। होप और आमिर जांगू के बीच शानदार साझेदारी चल रही है। भारत को अब विकेट की तलाश है। 

07:31 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: जांगू-होप की साझेदारी

आमिर जांगू और शाई होप के बीच शानदार साझेदारी पनप रही है। वेस्टइंडीज का स्कोर नौ ओवर में एक विकेट पर 73 रन हो गया है। भारत को अब विकेट की तलाश है। 

07:05 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को पहला झटका

वेस्टइंडीज को जॉन कैंपबेल के रूप में पहला झटका लगा है। मोहम्मद सिराज ने कैंपबेल को बोल्ड किया जो सात गेंदों पर दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए। 

06:57 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू

भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। वेस्टइंडीज के लिए शाई होप और जॉन कैंपबेल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। 

06:15 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत की पारी समाप्त

भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे मैच में 352 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 50 ओवर में सात विकेट पर 351 रन बनाए। भारत के लिए केएल राहुल ने नाबाद शतक लगाया, जबकि रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने शुभमन गिल और विराट कोहली के विकेट जल्द गंवा दिए थे।

शुरुआती झटकों के बाद रोहित शर्मा और ऋतुराज ने पारी को संभाला। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। रोहित हालांकि, शतक पूरा नहीं कर सके और 92 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ऋतुराज ने 57 रनों की पारी खेली। इसके बाद केएल राहुल ने मोर्चा संभाला ने शानदार शतक जड़ा। इस सीरीज में राहुल को पहली बार बल्लेबाजी का मौका मिला था और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। राहुल 87 गेंदों पर 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 129 रन बनाए। वहीं, नमन धीर ने 30, अंशुल कंबोज ने 17 और नीतीश रेड्डी ने 9 रन बनाए। गुरनूर बरार 8 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स को तीन विकेट मिले, जबकि कीमो पॉल को दो और गुडाकेश मोती को एक विकेट मिला। 

05:47 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: कंबोज रन आउट

भारत को अंशुल कंबोज के रूप में रन आउट हुए। कंबोज नौ गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। 

05:26 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को छठा झटका कीमो पॉल ने दिया। उन्होंने नीतीश रेड्डी को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना सके। अब केएल राहुल का साथ देने अंशुल कंबोज आए हैं। 

05:09 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: केएल राहुल का अर्धशतक पूरा

केएल राहुल ने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

05:06 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को पांचवां झटका

भारत को पांचवां झटका लगा है। नमन धीर 21 गेंदों में 30 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। अब केएल राहुल का साथ देने नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं। 37 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। भारत ने पांच विकेट पर 232 रन बना लिए हैं।

04:59 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: केएल राहुल के 10 हजार रन पूरे

केएल राहुल ने इस मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उनके 10 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे हो गए हैं।
 

04:57 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: केएल राहुल और नमन धीर के बीच 50+ रनों की साझेदारी

केएल राहुल और नमन धीर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 35 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और भारत ने चार विकेट पर 216 रन बना लिए हैं।

04:25 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका जेडन सील्स ने दिया। उन्होंने कैंपबेल के हाथों गायकवाड़ को कैच कराया। वह 69 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। अब केएल राहुल का साथ देने नमन धीर आए हैं। 

04:17 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: ऋतुराज का अर्धशतक पूरा

ऋतुराज गायकवाड़ ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और क्रीज पर डटे हुए हैं। उनका साथ देने के लिए केएल राहुल भी मौजूद हैं। भारत का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है।

04:08 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: रोहित शतक से चूके

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 92 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 10 चौके और तीन छक्के लगाए। वह कीमो पॉल का शिकार बने। अब ऋतुराज का साथ देने केएल राहुल आए हैं।

03:55 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: रोहित और ऋतुराज के बीच शतकीय साझेदारी

रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। 23 ओवर का खेल हो चुका है और भारत ने दो विकेट पर 131 रन बना लिए हैं। 

03:36 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 58 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल हैं। यह रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट में 63वां अर्धशतक है। उनके इस पचासे ने टीम के स्कोर को भी मजबूती दी है। वहीं ऋतुराज 29 रन पर क्रीज पर मौजूद है। इसके साथ रोहित ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे तेज 10 हजार वनडे रन पूरे कर लिए हैं।

03:10 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: रोहित-गायकवाड़ की अर्धशतकीय साझेदारी

रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। वेस्टइंडीज ने भारत को शुरुआती झटके दिए थे, लेकिन रोहित-ऋतुराज ने भारत की पारी को संभाले रखा है। 

02:38 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: रोहित-गायकवाड़ ने संभाला

शुरुआती झटकों के बाद रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने भारतीय पारी को संभाला। रोहित और गायकवाड़ के बीच साझेदारी पनप रही है। 

02:14 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: खाता नहीं खोल सके कोहली

जेडन सील्स ने भारत को शुरुआती झटके दिए हैं। सील्स ने पहले गिल को अपना शिकार बनाया और फिर विराट कोहली को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। सील्स ने कोहली को बोल्ड किया। 

02:11 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: गिल सस्ते में आउट

भारत को कप्तान शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा है। पिछले मैच में दोहरा शतक लगाने वाले गिल इस मैच में सस्ते में आउट हो गए। गिल को सील्स ने अपना शिकार बनाया जो एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

02:01 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत की ओर से रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। 

01:43 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार।

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप, आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, विटेल लावेस। 

01:35 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारत के लिए इस मैच से अंशुल कंबोज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं। कंबोज को चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह तीसरे वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया था और उन्हें अब प्लेइंग-11 में भी लिया गया है। गिल ने बताया कि इस मैच में नीतीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज भी खेल रहे हैं। 

01:12 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: रोहित-कोहली पर रहेंगी नजरें

रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी इस सीरीज में उपयोगी पारियां खेलने का मौका मिला। लेकिन अब तक केवल चार भारतीय बल्लेबाजों को ही बल्लेबाजी का मौका मिला है। केएल राहुल, नमन धीर और जडेजा ने अभी तक बल्लेबाजी नहीं की है। भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या गेंदबाजी आक्रमण है। प्रसिद्ध कृष्णा बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) में चोट के कारण अंतिम वनडे से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है।

01:11 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को विकेट के लिए करना पड़ रहा है संघर्ष

भारत को बीच के ओवरों में भी विकेट लेने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कुलदीप यादव को अन्य गेंदबाजों से ज्यादा सहयोग नहीं मिल रहा है। जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने पिछले आठ मैचों में सिर्फ तीन विकेट लिए हैं। गिल बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का 2024 से घरेलू वनडे मैचों में औसत 79.3 है और इस सीरीज में वह पहले ही एक शतक और एक दोहरा शतक लगा चुके हैं। गिल की नाबाद 223 रन की पारी की मदद से भारत ने पिछले मैच में रिकॉर्ड 406 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

01:07 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Live Score: जडेजा पर रहेगा फोकस

पहले दो मैच में जीत हासिल करके क्लीन स्वीप की दहलीज पर खड़ी भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच में अपनी गेंदबाजी की गुत्थी सुलझानी होगी। वहीं, अनुभवी रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। भारत ने सीरीज में दबदबा बनाए रखा है, लेकिन उनके प्रदर्शन के बजाय चर्चा पिच के बल्लेबाजी के अनुकूल होने पर केंद्रित रही है, क्योंकि पिछले वनडे में 800 से अधिक रन बने थे।

01:04 PM, 03-Oct-2026

IND vs WI Highlights: वेस्टइंडीज पांच विकेट से जीता, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज; आखिरी वनडे में होप का शतक

Live Cricket Score, India vs West Indies (IND vs WI) 3rd ODI: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारत पहले ही दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है और अब टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें