फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत को दो विकेट से हराया; सीरीज में 2-0 से आगे, पूरन का तूफानी अर्धशतक

Mon, 07 Aug 2023 12:55 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना

खास बातें

WI vs IND T20 2023: वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 मैच में भारत को दो विकेट से हरा दिया है और पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 152 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने आठ विकेट खोकर 155 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
निकोलस पूरन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:42 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज ने भारत को हराया

वेस्टइंडीज ने रोमांचक मैच में भारत को दो विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही कैरिबियाई टीम ने पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट खोकर 152 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 18.5 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बना लिए और मैच दो विकेट से अपने नाम कर लिया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 152 रन बनाए। तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। ईशान किशन ने 27 और हार्दिक पांड्या ने 24 रन का योगदान दिया। अक्षर ने 14 रन बनाए। इन चारों के अलावा भारत का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन फिर फेल रहे। वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन, अल्जारी जोशेफ और रोमारियो शेफर्ड ने दो-दो विकेट लिए। वेस्टइंडीज ने आठ विकेट पर 155 रन बनाकर मैच जीत लिया। निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। शिमरन हेटमायर ने 22, रोवमन पॉवेल ने 21 और अकील हुसैन ने 16 रन का योगदान दिया। काइल मेयर्स ने 15 और अल्जारी जोशेफ ने 10 रन बनाए। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने तीन और युजवेन्द्र चहल ने दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला।

यह सीरीज अब भारत के लिए करो या मरो वाली हो गई है। सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को बाकी तीनों मैच अपने नाम करने होंगे। तीसरा मैच मंगलवार को गुयाना के इसी स्टेडियम में खेला जाएगा।

11:40 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: मैच रोमांचक मोड़ पर

अकील हुसैन और अल्जारी जोशेप ने अर्शदीप सिंह के ओवर में नौ रन बनाकर मैच रोमांचक बना दिया है। 18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 141 रन पर आठ विकेट है। अब वेस्टइंडीज को जीत के लिए दो ओवर में 12 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को जीत के लिए दो विकेट चाहिए। 

11:20 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: चहल ने पलटा मैच

युजवेन्द्र चहल ने शिमरन हेटमायर को आउट कर मैच पलट दिया है। उन्होंने हेटमायर को विकेटों के सामने फंसाया। हेटमायर ने एक छक्का और एक चौका लगाया। उन्होंने 22 गेंद में 22 रन बनाए। अब अकील हुसैन और अल्जारी जोशेफ क्रीज पर हैं। चहल के ओवर में दो रन बने और तीन बल्लेबाज आउट हुए। एक समय पर वेस्टइंडीज का स्कोर 126/4 था, लेकिन चहल का ओवर खत्म होने के बाद स्कोर 129/8 है।

विज्ञापन
11:16 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज का सातवां विकेट गिरा

128 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज का सातवां विकेट गिरा है। जेसन होल्डर खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया और चहल की गेंद पर ईशान किशन ने शानदार स्टंपिंग कर उन्हें आउट किया। अब हेटमायर के साथ अकील हुसैन क्रीज पर हैं।

11:11 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज का छठा विकेट गिरा

128 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज का छठा विकेट गिरा है। रोमारियो शेफर्ड कोई गेंद खेले बिना रन आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। शिमरन हेटमायर ने गेंद खेलते ही दो रन की मांग की थी, लेकिन पहला रन लेने के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। वहीं, शेफर्ड दूसरे रन के लिए भाग गए। ऐसे में किशन ने आसानी से गिल्लियां बिखेरकर शेफर्ड को आउट कर दिया।

विज्ञापन
11:07 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट गिरा

126 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट गिरा है। निकोलस पूरन 40 गेंद में 67 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए। मुकेश कुमार ने उन्हें संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। अब शिमरन हेटमायर के साथ रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर पांच विकेट पर 127 रन है।

10:55 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। निकोलस पूरन और शिमरन हेटमायर क्रीज पर हैं। पूरन अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं और अपनी टीम को जीत के करीब ले जा रहे हैं। 13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 117 रन है।

10:42 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा

89 रन के स्कोर वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा है। रोवमन पॉवेल 19 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। हार्दिक पांड्या ने उन्हें मुकेश कुमार के हाथों कैच कराया। इस मैच में यह हार्दिक की तीसरी सफलता है। अब निकोलस पूरन के साथ शिमरन हेटमायर क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 91 रन है।

10:40 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: पूरन का अर्धशतक

निकोलस पूरन ने 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक दो चौके और छह चौके लगाए हैं। उनकी तूफानी पारी के चलते वेस्टइंडीज की टीम मैच में काफी आगे निकल गई है और अब वेस्टइंडीज के लिए लक्ष्य हासिल करना आसान होगा।

10:37 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: पूरन और पॉवेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

निकोलस पूरन और रोवमन पॉवेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। पूरन तेज गति से रन बना रहे हैं, जबकि पॉवेल संभलकर खेल रहे हैं। नौ ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 82 रन है।

10:20 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज का स्कोर 50 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर वेस्टइंडीज का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। पूरन ने रवि बिश्नोई के एक ओवर में 18 रन बटोरे और वेस्टइंडीज का स्कोर 50 रन के पार ले गए। वेस्टइंडीज के लिए अधिकतर रन पूरन ने ही बनाए हैं और अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं। 

10:10 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट गिरा

32 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट गिरा है। काइल मेयर्स सात गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। अर्शदीप सिंह ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। मेयर्स ने भी रिव्यू लिया, लेकिन गेंद लेग स्टंप के कोने में लग रही थी और अंपायर का फैसला बरकरार रहा। अब निकोलस पूरन के साथ कप्तान रोवमन पॉवेल क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 33 रन है।

10:07 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: हार्दिक ने एक ओवर में 17 रन लुटाए

हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ओवर में दो रन देकर दो विकेट लिए थे, लेकिन उनके दूसरे ओवर में पूरन और मेयर्स ने मिलकर 17 रन जड़ दिए। इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम मैच में वापस आ गई है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना रहे हैं।

10:04 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: रिव्यू ने पूरन को बचाया

अर्शदीप की गेंद पर निकोलस पूरन भी विकेटों के सामने पकड़े गए थे। अंपायर ने उन्हें आउट करारा दिया था। हालांकि, उन्होंने रिव्यू लिया और गेंद स्विंग होकर स्टंप से बाहर जा रही थी। इस वजह से वह क्रीज पर बने हुए हैं। दो ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर दो विकेट पर चार रन है।

10:01 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिरा

दो रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज के दो विकेट गिर चुके हैं। जॉनसन चार्ल्स तीन गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक की गेंद पर तिलक वर्मा ने उनका कैच पकड़ा। पहले ही ओवर में दो विकेट गंवाकर वेस्टइंडीज की टीम मुश्किल में आ गई है। हार्दिक ने शानदार पहला ओवर किया और दो रन देकर दो विकेट लिए। अब टीम इंडिया के लिए लक्ष्य का बचाव करना आसान होगा। काइल मेयर्स के साथ निकोलस पूरन क्रीज पर हैं।

09:58 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत

153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही है। पिछले मैच में अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाने वाले ब्रेंडन किंग पारी की पहली गेंद में आउट हो चुके हैं। हार्दिक की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने उनका कैच पकड़ा। किंग खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। अब काइल मेयर्स के साथ जॉनसन चार्ल्स क्रीज पर हैं।

09:41 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: भारत ने 152 रन बनाए

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने सात विकेट खोकर 152 रन बनाए हैं और वेस्टइंडीज के सामने 153 रन का लक्ष्य रखा है। पहले मैच में टीम इंडिया 150 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी। ऐसे में वेस्टइंडीज के लिए भी यह लक्ष्य आसान नहीं होगा। गुयाना की धीमी पिच पर रन बनाना आसान नहीं है और भारतीय टीम में शामिल तीन स्पिन गेंदबाज वेस्टइंडीज को परेशान कर सकते हैं।

इस मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा 51 रन तिलक वर्मा ने बनाए। ईशान किशन ने 27 और हार्दिक पांड्या ने 24 रन का योगदान दिया। अक्षर पटेल ने 14 रन बनाए। इन चारों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बेहद धीमी शुरुआत की। पहले ओवर में सिर्फ एक रन बना। दूसरे ओवर में किशन ने एक छक्का लगाया, लेकिन दो ओर के बाद भारत का स्कोर नौ रन था। तीसरे ओवर में गिल ने एक छक्का लगाया और अगली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अल्जारी जोशेफ का शिकार बने। गिल का खराब फॉर्म जारी रहा और वह सात रन ही बना सके। अगले ही ओवर में काइल मेयर्स ने सटीक थ्रो मारकर सूर्यकुमार यादव को रन आउट कर दिया। सूर्यकुमार ने सिर्फ एक रन बनाया। 

18 रन पर दो विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया बैकफुट पर आ गई। ऐसे में भारत के लिए अपना दूसरा टी20 मैच खेल रहे तिलक वर्मा ने ईशान किशन के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। इसके बाद किशन भी 23 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हो गए। रोमारियो शेफर्ड ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। संजू सैमसन भी सात रन बनाकर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए। अकील हुसैन की गेंद पर पूरन ने उन्हें स्टंप आउट किया।

भारत ने 76 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। तिलक ने कप्तान हार्दिक के साथ मिलकर भारतीय टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने अपना पहला अर्धशतक भी पूरा किया। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए हार्दिक के साथ 38 रन जोड़े। तिलक 41 गेंद में पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। अकील हुसैन की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में उन्होंने अपना विकेट गंवाया।

अंत के ओवरों में हार्दिक से तूफानी बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी 18 गेंद में दो चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हो गए। अल्जारी जोशेफ ने सटीक यॉर्कर पर उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब अक्षर पटेल आखिरी बल्लेबाज थे। वह भी आखिरी ओवर में शेफर्ड की गेंद को पुल करने के प्रयास में आउट हो गए। अक्षर ने 12 गेंद में 14 रन बनाए। आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने एक चौका और रवि बिश्नोई ने एक छक्का लगाकर भारत का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। अंत में टीम इंडिया सात विकेट पर 152 रन बनाने में सफल रही।

09:40 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: भारत का स्कोर 150 रन के पार

सात विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने आखिरी ओवर में चौका और छक्का लगाकर टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया है।

09:36 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: अक्षर पटेल 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे

139 रन के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा है। अक्षर पटेल 12 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रोमारियो शेफर्ड ने उन्हें विकेटकीपर निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। अक्षर ने अपनी पारी में एक चौका लगाया। अब रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह क्रीज पर हैं।

09:28 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: हार्दिक पांड्या 24 रन बनाकर आउट

129 रन के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा है। हार्दिक पांड्या 18 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अल्जारी जोशेफ ने उन्हें सटीक यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। हार्दिक ने अपनी पारी में दो छक्के लगाए। अब अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 129 रन है।

09:19 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: तिलक वर्मा का अर्धशतक लगाकर आउट

तिलक वर्मा अर्धशतक लगाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने 41 गेंद में 51 रन बनाए। तिलक ने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। अकील हुसैन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में तिलक आउट हुए। ओबेड मैकॉय ने उनका कैच पकड़ा। अब हार्दिक पांड्या के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 115 रन है।

09:16 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI Live: तिलक वर्मा का अर्धशतक

तिलक वर्मा ने अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 39 गेंद में 50 रन पूरे किए। तिलक की शानदार पारी के चलते टीम इंडिया का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है और भारतीय टीम अच्छे स्कोर तक पहुंच सकती है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 106 रन है।

09:11 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI 2nd T20 Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। तिलक ने शानदार बल्लेबाजी की है और अपने पहले अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 106 रन है।

09:07 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI 2nd T20 Live: संजू सैमसन सात रन बनाकर आउट

76 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। संजू सैमसन सात गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अकील हुसैन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह स्टंप आउट हुए। निकोलस पूरन ने गिल्लियां बिखेरकर उन्हें आउट किया। अब तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं।

09:06 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI 2nd T20 Live: भारत का तीसरा विकेट गिरा

60 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। ईशान किशन 23 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रोमारियो शेफर्ड ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। किशन ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। अब तिलक वर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 65 रन है।

08:58 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI 2nd T20 Live: भारत का स्कोर 50 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और भारत को अच्छे स्कोर तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 53 रन है।

08:29 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI 2nd T20 Live: भारत ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 34 रन बनाए

भारत ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 34 रन बनाए हैं। शुभमन गिल सात और सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 49 रन है।

08:17 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI 2nd T20 Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा

18 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। सूर्यकुमार यादव तीन गेंद में एक रन बनाकर रन आउट हो चुके हैं। काइल मेयर्स के सटीक थ्रो ने उन्हें पवेलियन भेजा। ईशान किशन ने काइल मेयर्स के बाईं तरफ गेंद के ढकेला था और तेजी से एक रन के लिए भाग निकले। हालांकि, मेयर्स ने सटीक थ्रो के चलते सूर्यकुमार को आउट कर दिया। सूर्या ने डाइव लगाकर क्रीज में पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वह काफी पीछे रह गए और उन्हें वापस जाना पड़ा। अब ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 28 रन है।

08:12 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI 2nd T20 Live: भारत का पहला विकेट गिरा

16 रन के स्कोर पर भारतीय टीम का पहला विकेट गिरा है। शुभमन गिल नौ गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अल्जारी जोसेप ने उन्हें शिमरन हेटमेयर के हाथों कैच कराया। अब ईशान किशन के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।

08:01 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI 2nd T20 Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। ईशान किशन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है। ईशान किशन पहली ही गेंद में आउट होने से बचे। ओबेड मैकॉय की फुल टॉस गेंद पर ईशान ने मिड ऑफ पर शॉट खेला और गेंद फिल्डर पॉवेल से ठीक पहले जमीन पर गिर गई। भारत ने धीमी शुरुआत की है। एक ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के एक रन है।

07:36 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI 2nd T20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिमरन हेटमेयर, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसेन, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय।

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई।

07:34 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI 2nd T20 Live: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। कुलदीप यादव इस मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं थे। ऐसे में उनकी जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम में कोई बदलाव नहीं है।

06:41 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI 2nd T20 Live: पहले मैच में 150 रन नहीं बना पाया भारत

पहले मैच में 150 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया 145 रन पर सिमट गई थी और मैच चार रन से हार गई थी। युजवेन्द्र चहल और अर्शदीप सिंह की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, बल्ले के साथ तिलक वर्मा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया था। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे और टीम इंडिया यह मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी।

06:38 PM, 06-Aug-2023

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत को दो विकेट से हराया; सीरीज में 2-0 से आगे, पूरन का तूफानी अर्धशतक

Live Cricket Score, India vs West Indies (IND vs WI) 2nd T20: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच गुयाना में है। पांच मैच की सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज ने जीता था और टीम इंडिया दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें