भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में रविवार को भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन के साथ सात विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाएगा।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को बारिश की दखलंदाजी का सामना करना पड़ा। पहले ओवर की सिर्फ तीनों गेंदों पर ही मैच रोक दिया गया। उस दौरान भारत का स्कोर 6/0 था और जायसवाल-सैमसन क्रीज पर मौजूद थे। बारिश रुकने के बाद अंपायर्स ने ओवर्स में कटौती और भारतीय टीम को नया लक्ष्य 78 रनों का मिला जो उन्हें आठ ओवरों के भीतर हासिल करना था। टीम इंडिया ने 6.3 ओवर में तीन विकेट पर 81 रन बनाए और यह मैच सात विकेट से अपने नाम कर लिया।
भारत को तीसरा झटका 65 रन के स्कोर पर लगा। हसरंगा ने जायसवाल को आउट किया। वह 30 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए हार्दिक पांड्या मौजूद हैं।
भारत को दूसरा झटका 51 रन के स्कोर पर लगा। सूर्यकुमार यादव को पथिराना ने आउट किया। वह 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या उतरे हैं।
बारिश की वजह से रुकने के बाद मैच दोबारा शुरू हो गया है। जायसवाल और सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।
पावरप्ले दो ओवर का होगा। एक गेंदबाज अधिकतम दो ओवर ही गेंदबाजी कर सकता है। भारत को 45 गेंदों में 72 रन बनाने होंगे।
बारिश ने एक बार फिर दस्तक दी है। यशस्वी जायसवाल (6) और संजू सैमसन (0) क्रीज पर मौजूद हैं। पहले ओवर की अभी सिर्फ तीन गेंदें ही फेंकी जा सकी हैं। भारत का स्कोर 6/0 है।
भारत की पारी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
दूसरे टी20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने कुसल परेरा की 54 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए हैं। वहीं, भारत के लिए रवि बिश्नोई ने तीन चटकाए जबकि अर्शदीप, अक्षर और हार्दिक पांड्या को दो-दो विकेट मिले।
श्रीलंका को दूसरा झटका 80 रन के स्कोर पर लगा। पथुम निसांका को रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया। वह 24 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कामिंदु मेंडिस उतरे हैं।
26 रन के स्कोर पर श्रीलंका को पहला झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने कुशल मेंडिस को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कुसल परेरा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए पथुम निसांका क्रीज पर मौजूद हैं।
श्रीलंका की अच्छी शुरुआत हुई है। मेंडिस 10 और निसांका नौ रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। तीन ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 21/0 है।
श्रीलंका की पारी शुरू हो गई है। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के लिए पारी का पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने फेंका। एक ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 10/0 है।
भारत: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया के कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि टीम इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है। शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। उन्हें पीठ में दर्द के कारण बैठना पड़ा है।
बारिश के कार दूसरे टी20 मैच के टॉस में देरी हो रही है। जानकारी के अनुसार, टॉस 7:15 बजे होगा। वहीं, मुकाबला 7: 45 बजे शुरू होगा।
टॉस में देरी हुई है,लेकिन अच्छी खबर यह है कि कवर्स हटा दिए गए हैं।
वहीं, श्रीलंका की बात करें तो पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने पिछले मैच में अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई थी। वे दोनों इस मैच में भी खेलते दिख सकते हैं। इसके अलावा दोनों हाथों से गेंदबाजी करने वाले कामिंदु मेंडिस का भी खेलना तय है। तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका और असिथा फर्नांडो पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। इन दोनों को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। वहीं, महीश तीक्ष्णा भी कोई कमाल करने में कामयाब नहीं हो सके थे। हसरंगा पर एक बार फिर विकेट दिलाने का दारोमदार होगा। वहीं, मथीशा पथिराना ने पिछले मैच में चार विकेट लिए थे और इस मैच में भी उनसे काफी उम्मीदें होंगी। वहीं, बल्लेबाजी में श्रीलंका के मध्यक्रम को थोड़ा दम दिखाना होगा। परेरा, कप्तान असलंका और दासुन शनाका पिछले मैच में फेल रहे थे।
पहले टी20 में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने छह ओवर में 74 रन की साझेदारी निभाई थी। यशस्वी ने 40 और शुभमन ने 34 रन बनाए थे। इन्हीं दोनों के इस मैच में भी ओपनिंग करने की संभावना है। वहीं, तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार ही बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। यह देखने वाली बात होगी कि संजू सैमसन को इस मैच में मौका मिलता है या नहीं। सैमसन अगर खेलते हैं तो ऋषभ पंत या रियान पराग में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। पंत ने हालांकि, पिछले मैच में 49 रन बनाए थे। वहीं, पराग ने गेंदबाजी में तीन विकेट लिए थे। ऐसे में पराग एक बार और छठे गेंदबाज की भूमिका में दिख सकते हैं। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल की जगह तय मानी जा रही है। रिंकू सिंह पिछले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे और एक रन ही बना सके थे। हालांकि, उन्हें बल्लेबाजी के लिए सातवें नंबर पर भेजा गया था। उनके जैसे पावर हिटर को ऊपर नहीं भेजने के फैसले पर जरूर सवाल खड़े होते हैं। यह देखने वाली बात होगी कि टीम मैनेजमेंट उन्हें क्या रोल देता है, या फिर उन्हें बैठाकर बॉलिंग ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर या शिवम दुबे में से किसी एक को मौका दिया जाता है। तेज गेंदबाजों में किसी तरह का परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार को पल्लेकल में खेला गया। इसके एक दिन बाद यानी रविवार को भारतीय टीम सीरीज का अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद यह लगातार ऐसी दूसरी सीरीज है, जिसमें भारत एक दिन के अंतराल पर मैच खेल रहा है। सूर्यकुमार यादव की अगुआई और गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया, लेकिन गेंदबाजी में भारतीय टीम थोड़ी कमजोर नजर आई थी। एक वक्त ऐसा भी आया था, जब लग रहा था कि श्रीलंकाई टीम भारत द्वारा दिए गए 214 रन के लक्ष्य को आसानी से पार कर लेगी। हालांकि, डेथ ओवरों में टीम इंडिया ने वापसी की और जीत हासिल की। अब भारत के पास सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने का मौका है। हालांकि, इस मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव होने की संभावना बेहद कम है।
Live Cricket Score Today, India vs Sri Lanka 2nd T20 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया 2-0 से अजेय बढ़त बनाने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।