फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL 1st t20 Highlights: भारत ने श्रीलंका को दो रन से हराया, डेब्यू मैच में शिवम मावी ने चार विकेट लिए

Tue, 03 Jan 2023 10:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

India vs Sri Lanka (IND vs SL) 1st t20 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने दो रन से जीत लिया है। हार्दिक पांड्या की अगुआई में टीम इंडिया ने विजयी आगाज किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 160 रन बना पाई और मैच दो रन से हार गई। इसके साथ ही तीन मैच की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:43 PM, 03-Jan-2023

भारत ने श्रीलंका को दो रन से हराया

भारत ने पहले मैच में श्रीलंका को दो रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 160 रन ही बना पाई और दो रन से मैच हार गई। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत ने साल 2023 में विजयी आगाज किया है और उम्मीद की जाएगी कि भारत इस साल ऐसा ही प्रदर्शन करे।

मैच में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल और ईशान किशन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले ओवर में 17 रन जोड़े। भारत का पहला विकेट 27 रन के स्कोर पर गिरा। शुभमन गिल अपने डेब्यू मैच में सात रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी सात रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन भी पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद ईशान किशन 37 और हार्दिक पांड्या 29 रन बनाकर आउट हुए। 

94 रन पर पांच विकेट गंवाकर टीम इंडिया संघर्ष कर रही थी। इसके बाद दीपक हु्ड्डा और अक्षर पटेल ने 68 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर पांच विकेट पर 162 रन तक पहुंचा दिया। दीपक हुड्डा 41 और अक्षर पटेल 31 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए कसून रजिता को छोड़ सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।

163 रन के लक्ष्य का पीचा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत भी बेहद खराब रही। श्रीलंका का पहला विकेट 12 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद 24 रन पर दूसरा और 47 रन पर तीसरा विकेट गिरा। 68 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। ऐसे में भारत के जीत लगभग तय हो गई थी। हालांकि, वनिंदू हसरंगा और कप्तान दसून शनाका ने 40 रन की साझेदारी कर श्रीलंका को मैच में वापस ला दिया। शिवम मावी और उमरान मलिक ने दोनों को आउट कर भारत की वापसी कराई, लेकिन चमिका करुणारत्ने ने अंत के ओवरों में बड़े शॉट खेल मैच में जान फूंक दी। अंत में अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में 13 रन बचा लिए और भारत दो रन से मैच जीत गया।

10:18 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live Score: श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा

129 रन के स्कोर पर श्रीलंका का छठा विकेट गिरा है। कप्तान दसून शनाका 27 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। शनाका के आउट होने के साथ ही श्रीलंका के जीतने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। उमरान मलिक की गेंद पर युजवेन्द्र चहल ने उनका कैच पकड़ा। अब भारत के जीतने की संभावना बढ़ गई है। 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 131 रन है। अब चमिका करुणारत्ने और महेशी तीक्ष्णा क्रीज पर हैं।

10:07 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live Score: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा

108 रन के स्कोर पर श्रीलंका का छठा विकेट गिरा है। शिवम मावी ने वनिंदू हसरंगा को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। हसरंगा ने 10 गेंद में 21 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका और दो छक्के शामिल थे। 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 110 रन है। अब चमिका करुणारत्ने और दसून शनाका क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
10:02 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live Score: श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। वनिंदू हसरंगा और कप्तान दसून शनाका तेजी से रन बना रहे हैं। ये दोनों तेजी से श्रीलंका को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। 14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 107 रन है।

09:46 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live Score: श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी

68 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। हर्षल पटेल ने भानुका राजपक्षे को कप्तान हार्दिक के हाथों कैच कराया। भानुका ने 11 गेंद में 10 रन बनाए। अब कप्तान शनाका के साथ वनिंदू हसरंगा ने क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 79 रन है।

विज्ञापन
09:31 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live Score: श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा

51 रन के स्कोर पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा है। कुशल मेंडिस 25 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। हर्षल पटेल की गेंद पर संजू सैमसन ने उनका कैच पकड़ा। अब भानुका राजपक्षा के साथ दसून शनाका क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 57 रन है।

09:28 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live Score: श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा

47 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। उमरान मलिक ने चरिथ असालंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। असालंका ने 15 गेंद में 12 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल था।

09:22 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live Score: श्रीलंका ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 35 रन बनाए

163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 35 रन बनाए हैं। कुशल मेंडिस और चरिथ असालंका क्रीज पर हैं। अब तक दोनों विकेट शिवम मावी ने लिए हैं।

09:09 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live Score: श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा

शिवम मावी ने 24 रन के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने धनंजय डीसिल्वा को संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। धनंजय ने छह गेंद में आठ रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल थे। चार ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 24 रन है। कुशल मेंडिस के साथ चरिथ असालंका क्रीज पर हैं।

डेब्यू मैच में ही शिवम मावी ने काफी प्रभावित किया है। अब तक श्रीलंका के दो विकेट गिरे हैं और दोनों विकेट शिवम मावी के नाम रहे हैं। हालांकि, दूसरे छोर पर कप्तान हार्दिक शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और इसका फायदा मावी को मिल रहा है। हार्दिक ने अपने तीन ओवर में सिर्फ 12 रन दिए हैं।

09:04 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live Score: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

12 रन के स्कोर पर श्रीलंका का पहला विकेट गिरा है। शिवम मावी ने पथुम निशांका को पवेलियन भेजा। निशांका तीन गेंद पर एक रन बनाने के बाद क्लीन बोल्ड हुए।

09:01 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live Score: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

163 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। पथुम निशांका और कुशल मेंडिस क्रीज पर हैं। पहले ओवर में श्रीलंका ने सिर्फ तीन रन बनाए हैं और निशांका को एक जीवनदान भी मिल चुका है।

08:39 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live Score: श्रीलंका के सामने 163 रन का लक्ष्य

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा है। खराब शुरुआत के बावजूद टीम इंडिया ने अक्षर पटेल और दीपक हुड्डा के बीच शानदार साझेदारी के चलते पांच विकेट खोकर 162 रन बना लिए। सबसे ज्यादा 41 रन दीपक हुड्डा ने बनाए। ईशान किशन ने 37, अक्षर ने 31 और हार्दिक ने 29 रन बनाए। कसून रजिता को छोड़ सभी श्रीलंकाई गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल और ईशान किशन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले ओवर में 17 रन जोड़े। भारत का पहला विकेट 27 रन के स्कोर पर गिरा। शुभमन गिल अपने डेब्यू मैच में सात रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी सात रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन भी पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद ईशान किशन 37 और हार्दिक पांड्या 29 रन बनाकर आउट हुए। 94 रन पर पांच विकेट गंवाकर टीम इंडिया संघर्ष कर रही थी। इसके बाद दीपक हु्ड्डा और अक्षर पटेल ने 68 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर पांच विकेट पर 162 रन तक पहुंचा दिया। दीपक हुड्डा 41 और अक्षर पटेल 31 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए कसून रजिता को छोड़ सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।

08:36 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL t20 Live Score: भारत का स्कोर 150 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। अंतिम ओवर में दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है।

08:34 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL t20 Live Score: दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज बेहतरीन लय में दिख रहे हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। अब भारतीय टीम बेहतर स्कोर तक पहुंच चुकी है।

08:19 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL t20 Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। दोनों तेजी से रन बना रहे हैं और भारत को बेहतर स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 118 रन है।

08:15 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL t20 Live: भारत का पांचवां विकेट गिरा

94 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। कप्तान हार्दिक 27 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए। मदुशंका की गेंद पर विकेटकीपर कुशल मेंडिस ने उनका कैच पकड़ा। अब दीपक हुड्डा के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। टीम इंडिया अब मुश्किल में फंस गई है और भारत के लिए बड़े स्कोर तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।

07:59 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL t20 Live: भारत का चौथा विकेट गिरा

77 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। ईशान किशन 29 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। वनिंदू हसरंगा ने उन्हें धनंजय डीसिल्वा के हाथों कैच कराया। अब हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 86 रन है।

07:55 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL t20 Live: हार्दिक-ईशान ने संभाली पारी

हार्दिक पांड्या और ईशान किशन ने भारतीय पारी को संभाला है। दोनों बेहतरीन अंदाज में खेल रहे हैं। दोनों ही तेजी से रन बना रहे हैं और भारतीय टीम को बेहतर स्थिति में ले जा रहे हैं। अगर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचना है तो इनमें से किसी एक बल्लेबाज को बड़ी पारी खेलनी होगी।

07:46 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL t20 Live: भारत का स्कोर 50 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या और ईशान किशन क्रीज पर हैं। दोनों खिलाड़ी अच्छी लय में दिख रहे हैं और तेजी से भारत को अच्छे स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 66 रन है।

07:39 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL t20 Live: संजू सैमसन पांच रन बनाकर आउट

46 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। संजू सैमसन छह गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। धनंजय डीसिल्वा की गेंद पर मदुशंका ने उनका कैच पकड़ा। अब ईशान किशन के साथ कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 47 रन है।

07:29 PM, 03-Jan-2023

Ind Vs SL 1st T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव सात रन बनाकर आउट

38 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा है। सूर्यकुमार यादव भी सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। चमिका करुणारत्ने ने उन्हें भानुका राजपक्षे के हाथों कैच आउट कराया। सूर्या ने 10 गेंद में सात रन बनाए। अब ईशान किशन के साथ संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं। पावरप्ले खत्म होने के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 41 रन है।

07:17 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL T20 Live Score: शुभमन गिल सात रन बनाकर आउट

27 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा है। शुभमन गिल सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। महेश तीक्ष्णा ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट किया। गिल ने पांच गेंद में सात रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका शामिल था। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 29 रन पर एक विकेट है।

07:03 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL T20 Live Score: ईशान किशन और शुभमन गिल ने की पारी की शुरुआत

भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। शुभमन गिल और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की है। बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले किशन इस मैच में भी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 17 रन है।

06:38 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL t20 Live: अर्शदीप सिंह टीम में नहीं

टी20 विश्व कप में भारत के लिए कमाल करने वाले अर्शदीप सिंह यह मैच नहीं खेल रहे हैं। टॉस के समय कप्तान हार्दिक ने बताया कि वह चनय के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसी वजह से उनकी जगह शिवम मावी को मौका दिया गया है। अर्शदीप के नहीं खेलने से भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी कमजोर हुई है।

06:34 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय टीमः ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंकाई टीमः पथुम निसांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डीसिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदू हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, कसून रजिता, दिलशान मदुशंका।

06:32 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live: श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस से पहले भारत के दो खिलाड़ियों (शुभमन गिल और शिवम मावी) को टी20 टीम की कैप दी गई थी। ये दोनों खिलाड़ी आज भारत के लिए पहला टी20 मैच खेल रहे हैं। 

06:20 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live: शिवम मावी और गिल का डेब्यू

इस मैच में शुभमन गिल और शिवम मावी का खेलना तय है। मैच से दोनों खिलाड़ियों को भारतीय टी20 टीम की कैप दी गई। मावी पहली बार भारत के लिए खेलेंगे, जबकि शुभमन गिल इससे पहले टेस्ट और वनडे में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखा चुके हैं।

05:43 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live: शिवम मावी को याद आए अंडर-19 के दिन

भारतीय तेज गेंदबाज शिवम मावी को इस सीरीज में टीम इंडिया में शामिल किया गया है। इसके बाद उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट के दिन याद किए। अंडर-19 क्रिकेट में मावी की टीम ने कमाल किया था। अब मावी देश की सीनियर टीम के लिए वह कमाल करना चाहते हैं।
 

04:38 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Highlights: भारत ने श्रीलंका को दो रन से हराया, डेब्यू मैच में शिवम मावी ने चार विकेट लिए

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है। तीन मैच की सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर भारतीय टीम विजयी आगाज करने की कोशिश करेगी। इस सीरीज में हार्दिक पांड्या को भारत का कप्तान बनाया गया है, जबकि सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और लोकेश राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया गया है। ऐसे में टीम इंडिया का नई ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान में उतरना तय है। 

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी फिट हो चुके हैं और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे। हालांकि, टी20 टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया है। इसके बावजूद बुमराह भारतीय टीम के साथ अभ्यास करते दिख सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें