फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: दीपक चाहर की ऐतिहासिक फिफ्टी, भारत ने श्रीलंका को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

Tue, 20 Jul 2021 11:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

खास बातें

  • भारत ने दूसरे वन-डे में श्रीलंका को 3 विकेट से हराया
  • दीपक चाहर ने श्रीलंका के मुंह से छीनी जीत
  • टीम इंडिया ने सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
  • दीपक चाहर ने खेली 69 रन की नाबाद पारी
  • दीपक-भुवनेश्वर के बीच 84 रनों की नाबाद साझेदारी
विज्ञापन
दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:25 PM, 20-Jul-2021

दीपक चाहर ने श्रीलंका के मुंह से छीनी जीत

दीपक चाहर (69*) की साहसी व ऐतिहासिक पारी के दम पर भारत ने दूसरे वन-डे में श्रीलंका को तीन विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने नौ विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 65 रन चरित असलंका ने बनाए। इसके अलावा अविष्का फर्नांडो (50) और चमिका करुणारत्ने ने नाबाद 44 रनों का योगदान दिया। वहीं, भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि दीपक चाहर ने दो विकेट झटके। श्रीलंका के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पांच गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। दीपक चाहर ने श्रीलंका के मुंह से जीत छीन ली। इस तेज गेंदबाज ने 82 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 69 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव (53), मनीष पांडे 37, क्रुणाल पांड्या 35 और शिखर धवन ने 29 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से वानेंदु हसरंगा ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके।

अगर मैच की बात करें तो, एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया हार जाएगी। 193 रन के स्कोर पर भारतीय टीम के सात विकेट गिर चुके थे। इसके बाद दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार (19*) की जोड़ी ने टीम को न सिर्फ संभाला बल्कि जीत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों के आठवें विकेट के लिए नाबाद 84 रनों की साझेदारी निभाई। वहीं, वन-डे में नंबर आठ पर बल्लेबाजी करते हुए 50+ का स्कोर करने वाले दीपक चाहर सातवें खिलाड़ी हैं। बल्लेबाजी के अलावा दीपक ने गेंदबाजी में भी दो विकेट झटके थे। मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दीपक चाहर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि वन-डे में रन चेज करते हुए श्रीलंका के खिलाफ भारत की लगातार 12वीं जीत है। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा वन-डे जीतने के मामले में भी भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया। टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ कुल 161 मैच में से 93 मैच जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 155 मैचों में 92 बार हराया है। बता दें कि सीरीज का आखिरी मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा।
 

11:17 PM, 20-Jul-2021

भारत को जीत के लिए 12 गेंदों में 15 रन चाहिए

48 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 261/7.  दीपक चाहर 58 और भुवनेश्वर कुमार 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

11:06 PM, 20-Jul-2021

भारत को जीत के लिए 24 गेंदों में 29 रन की दरकार

46 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 247/7.  दीपक चाहर 52 और भुवनेश्वर कुमार 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विज्ञापन
10:59 PM, 20-Jul-2021

दीपक चाहर ने जड़ा करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक

दीपक चाहर ने 45वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। इस तेज गेंदबाज ने 64 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 

10:33 PM, 20-Jul-2021

भारत को जीत के लिए 66 गेंदों में 72 रन की दरकार

39 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 204/6.  दीपक चाहर 9 और भुवनेश्वर कुमार 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विज्ञापन
10:21 PM, 20-Jul-2021

भारत को लगा सातवां झटका,

वनिन्दु हसरंगा ने 36वें ओवर की पहली गेंद पर क्रुणाल पांड्या को आउट कर भारत को सातवां झटका दिया। पांड्या 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

10:19 PM, 20-Jul-2021

भारत को जीत के लिए चाहिए 90 गेंदों में 83 रन  

35 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 193/6.  क्रुणाल पांड्या 35 और दीपक चाहर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:05 PM, 20-Jul-2021

31 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 181/6

31 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 181/6.  क्रुणाल पांड्या 31 और दीपक चाहर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:50 PM, 20-Jul-2021

28 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 164/6

28 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 164/6.  क्रुणाल पांड्या 11 और दीपक चाहर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:44 PM, 20-Jul-2021

भारत को लगा छठा झटका

27वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को सूर्यकुमार यादव के रूप में छठा झटका लगा। लक्षन संदाकान ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर चलता किया। यादव 44 गेंदों में 6 चौके की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

09:39 PM, 20-Jul-2021

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा वन-डे करियर का पहला अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने 27वें ओवर की पहली गेंद पर चौके के साथ अपने वन-डे करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 42 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 

09:31 PM, 20-Jul-2021

24 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 142/5

24 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 142/5. सूर्यकुमार यादव 44 और क्रुणाल पांड्या 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:07 PM, 20-Jul-2021

19 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 123/5

19 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 123/5. सूर्यकुमार यादव 36 और क्रुणाल पांड्या 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:03 PM, 20-Jul-2021

हार्दिक पांड्या शून्य पर आउट

18वें ओवर की आखिरी गेंद पर दासुन शनाका ने हार्दिक पांड्या (0) को धनंजय डी सिल्वा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।  

08:55 PM, 20-Jul-2021

मनीष पांडे रनआउट

18वें ओवर की दूसरी गेंद पर मनीष पांडे रनआउट हो गए। इसी के साथ टीम इंडिया को चौथा झटका लगा। शनाका ने थ्रो कर उन्हें रनआउट किया। पांडे 31 गेंदों में तीन चौके की मदद से 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

08:46 PM, 20-Jul-2021

भारत का स्कोर 100 के पार

16वें ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौके के साथ भारत के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। 16 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 107/3. मनीष पांडे 33 और सूर्यकुमार यादव 26 रन बनाकर नाबाद हैं। 

08:35 PM, 20-Jul-2021

14 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 85/3

14 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 85/3. मनीष पांडे 31 और सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर नाबाद हैं। 

08:24 PM, 20-Jul-2021

धवन के रूप में भारत को तीसरा झटका

12वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को शिखर धवन के रूप में तीसरा झटका लगा। उन्हें वनिन्दु हसरंगा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। 38 गेंदों में 6 चौके की मदद से उन्होंने 29 रन बनाए। धवन और मनीष पांडे के बीच तीसरे विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी हुई।  

08:16 PM, 20-Jul-2021

10 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 60/2

10 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 60/2. शिखर धवन 28 और मनीष पांडे 13 रन बनाकर नाबाद हैं। बता दें कि श्रीलंका ने 10 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 59 रन बनाए थे।

08:07 PM, 20-Jul-2021

भारत के 50 रन पूरे

आठ ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 50/2. शिखर धवन 23 और मनीष पांडे 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

08:00 PM, 20-Jul-2021

मनीष पांडे के पास शतक बनाने का मौका

मनीष पांडे के पास अच्छी पारी खेलने का शानदार मौका है। बता दें कि पहले वन-डे में उन्होंने 40 गेंदों पर संघर्षपूर्ण 26 रन बनाए थे। 

07:56 PM, 20-Jul-2021

पांच ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 39/2

पांच ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 39/2. शिखर धवन 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। मनीष पांडे अभी खाता नहीं खोले हैं। 
 

07:52 PM, 20-Jul-2021

ईशान किशन 1 रन बनाकर आउट

पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर कसुन रजिथा ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (1 रन) को आउटकर पवेलियन भेजा।

07:42 PM, 20-Jul-2021

चार ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 36/1

चार ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 36/1. शिखर धवन 21 रन बनाकर खेल रहे जबकि ईशान किशन अभी खाता नहीं खोल पाए हैं। 

07:39 PM, 20-Jul-2021

पृथ्वी शॉ 13 रन बनाकर आउट

तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को पृथ्वी शॉ (13) के रूप में पहला झटका लगा। शॉ को वनिन्दु हसरंगा ने आउट कर पवेलियन भेजा।

07:27 PM, 20-Jul-2021

पृथ्वी शॉ ने लगाई चौके की हैट्रिक

पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने चौके की हैट्रिक लगाई। कसुन रजिथा के ओवर की चौथी, पांचवीं और छठी गेंदों में पर शॉ ने लगातार तीन चौके लगाए। पहले ओवर में भारत के खाते में 14 रन आए।

07:22 PM, 20-Jul-2021

भारत की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका के 275 रन के जवाब में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ बल्लेबाजी करने उतरे हैं। श्रीलंका की तरफ से पहला ओवर कसुन रजिथा डाल रहे हैं।

06:52 PM, 20-Jul-2021

भारत को मिला जीत के लिए 276 रन का लक्ष्य

श्रीलंका ने दूसरे वन-डे में भारत के सामने जीत के लिए 276 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने नौ विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 65 रन चरित असलंका ने बनाए। इसके अलावा अविष्का फर्नांडो (50) और चमिका करुणारत्ने ने नाबाद 44 रनों का योगदान दिया। वहीं, भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि दीपक चाहर ने दो विकेट झटके।   
 

06:49 PM, 20-Jul-2021

लक्षन संदाकान रनआउट

आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर लक्षन संदाकान रनआउट।

06:46 PM, 20-Jul-2021

श्रीलंका को लगा आठवां झटका

श्रीलंका को लगा आठवां झटका, दुष्मंथा चमीरा 2 रन बनाकर आउट। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने चमीरा को स्थानापन्न खिलाड़ी देवदत्त पडीक्कल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 

06:39 PM, 20-Jul-2021

48 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 252/5

48 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 252/5. चमिका करुणारत्ने 25 और दुष्मंथा चमीरा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

06:38 PM, 20-Jul-2021

अर्धशतकीय पारी खेलकर असलंका आउट

48वें ओवर की पहली गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने चरित असलंका (65) को मिडविकेट पर तैनात स्थानापन्न खिलाड़ी देवदत्त पडीक्कल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। कुमार का यह दूसरा विकेट है। इससे पहले कुमार ने अविष्का को आउट किया था।

06:26 PM, 20-Jul-2021

चरित असलंका ने जड़ा पहला अर्धशतक

चरित असलंका ने 45वें ओवर की पहली गेंद पर चौके के साथ वन-डे करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 56 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।

06:13 PM, 20-Jul-2021

42 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 185/5

42 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 185/5. चरित असलंका 44 और चमिका करुणारत्ने 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

06:05 PM, 20-Jul-2021

40 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 195/5

40 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 195/5. चरित असलंका 34 और चमिका करुणारत्ने अभी खाता नहीं खोल पाए हैं।

06:00 PM, 20-Jul-2021

श्रीलंका का छठा विकेट गिरा

दीपक चाहर ने 40वें ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका को छठा झटका दिया। उन्होंने वनिन्दु हसरंगा (8) को चलता किया। चाहर का यह दूसरा विकेट है। इससे पहले इस तेज गेंदबाज ने धनंजय को अपना शिकार बनाया था। 
 

05:49 PM, 20-Jul-2021

37 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 185/5

37 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 185/5.चरित असलंका 31 और वनिन्दु हसरंगा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

05:44 PM, 20-Jul-2021

श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

36वें ओवर की दूसरी गेंद पर चहल ने श्रीलंका को पांचवां झटका दिया। उन्होंने  कप्तान दासुन शनाका (16) को पवेलियन भेजा। मैच में चहल का यह तीसरा विकेट है। 

05:22 PM, 20-Jul-2021

31 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 155/4

31 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 155/4. चरित असलंका 17और दासुन शनाका 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

05:08 PM, 20-Jul-2021

28 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 137/4

28 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 137/4. चरित असलंका 5 और दासुन शनाका 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

05:06 PM, 20-Jul-2021

धनंजय डी सिल्वा 32 रन बनाकर आउट

28वें ओवर की दूसरी गेंद पर दीपक चाहर ने धनंजय डी सिल्वा (32) को शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। 

04:59 PM, 20-Jul-2021

26 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 126/3

26 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 126/3. धनंजय डी सिल्वा 27 और चरित असलंका 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

04:57 PM, 20-Jul-2021

अविष्का फर्नांडो का चौथा अर्धशतक, श्रीलंका को लगा तीसरा झटका

25वें ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया को तीसरा सफलता दिलाई। इस तेज गेंदबाज ने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो (50) को क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। इस दौरान फर्नांडो ने 70 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से वन-डे करियर का चौथा अऱ्धशतक पूरा किया।

04:32 PM, 20-Jul-2021

श्रीलंका का स्कोर 100 के पार

21 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 103/2. अविष्का फर्नांडो 41 और धनंजय डी सिल्वा 14 रन बनाकर नाबाद हैं।

04:18 PM, 20-Jul-2021

15 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 83/2

15 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 83/2. अविष्का फर्नांडो 32 और धनंजय डी सिल्वा 4 रन बनाकर नाबाद हैं।

04:13 PM, 20-Jul-2021

चहल ने झटके लगातार दो विकेट

युजवेंद्र चहल ने 14वें ओवर में भारतीय टीम को लगातार दो सफलता दिलाई। इस गेंदबाज ने ओवर की दूसरी व तीसरी गेंद पर क्रमशः मिनोड भानुका (36) और भानुका राजपक्षा (0) को चलता किया।
 

04:04 PM, 20-Jul-2021

विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज

भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस रहे हैं। 12 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 70 के पार हो गया है। अविष्का फर्नांडो 29 और मिनोड भानुका 30 रन बनाकर नाबाद हैं। 

03:48 PM, 20-Jul-2021

10 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 59/0

10 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 59/0. अविष्का फर्नांडो 26 और मिनोड भानुका 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

03:39 PM, 20-Jul-2021

 श्रीलंका का स्कोर 50 के पार

आठ ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 50 के पार हो गया है। अविष्का फर्नांडो 25 और मिनोड भानुका 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, भारत को पहले विकेट की तलाश है।

03:23 PM, 20-Jul-2021

पांच ओवर्स के बाद मेजबान टीम का स्कोर 28/0

पांच ओवर्स के बाद मेजबान टीम का स्कोर 28/0. अविष्का फर्नांडो 15 और मिनोड भानुका 12 रन बनाकर नाबाद हैं।    

03:13 PM, 20-Jul-2021

श्रीलंका की धीमी शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही श्रीलंकाई टीम की धीमी शुरुआत हुई है। तीन ओवर्स के बाद मेजबान टीम का स्कोर 7/0. अविष्का फर्नांडो 4 और मिनोड भानुका 3 रन बनाकर नाबाद हैं।    

03:01 PM, 20-Jul-2021

श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। अविष्का फर्नांडो और मिनोड भानुका बल्लेबाजी करने आए हैं। वहीं, भारत की तरफ से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं। 

02:44 PM, 20-Jul-2021

श्रीलंका की प्लेइंग XI

श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, मिनोड भानुका (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षा, धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा,  चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, कसुन रजिथा, लक्षन संदाकान।

02:42 PM, 20-Jul-2021

टीम इंडिया की प्लेइंग XI

भारत: पृथ्वी शॉ, 2 शिखर धवन (कप्तान), 3 ईशान किशन (विकेटकीपर), मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।

02:30 PM, 20-Jul-2021

टॉस जीतकर श्रीलंका की पहले बल्लेबाजी

इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है जबकि भारतीय टीम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरी है। बता दें कि श्रीलंका ने इसुरु उदाना की जगह कसुन रजिथा को टीम में शामिल किया है। 

02:30 PM, 20-Jul-2021

श्रीलंका के लिए बड़ी चुनौती

श्रीलंका को यदि मैच जीतना है तो उसके खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इस अनुभवहीन टीम ने दिखाया कि उसके पास चुनौती पेश करने के लिए प्रतिभा है लेकिन अभी उन्हें जीतना सीखना होगा। अधिकतर बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वे उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। उन्हें भारत को चुनौती देने के लिए बड़ी पारियां खेलनी होंगी।

02:26 PM, 20-Jul-2021

फिर लय में 'कुलचा' की जोड़ी

लंबे अर्से बाद स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को एक साथ गेंदबाजी करते हुए देखा गया। उन्होंने फिर से साबित किया कि जोड़ी के तौर पर वे बेहतर प्रदर्शन करते हैं। स्पिनरों ने अधिकतर ओवर किए और लेकिन तब भी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भी पांच ओवर करके उम्मीदें जगाई। सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार प्रभाव नहीं छोड़ सके। अगले मैच में वह भी इसकी भरपाई करने की कोशिश करेंगे।

02:22 PM, 20-Jul-2021

भारत अपनी अंतिम एकादश में शायद ही बदलाव करेगा

भारत अपनी अंतिम एकादश में शायद ही बदलाव करेगा क्योंकि वह शृंखला जीतने के बाद तीसरे वनडे में अन्य युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगा। केवल मनीष पांडेय का स्थान खतरे में लगता है जिन्होंने 40 गेंदों पर संघर्षपूर्ण 26 रन बनाए। शॉ ने अपने वापसी वाले मैच में कुछ जानदार स्ट्रोक लगाए लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना सके। दूसरे मैच में वह इसकी भरपाई करना चाहेंगे।

02:05 PM, 20-Jul-2021

IND vs SL: दीपक चाहर की ऐतिहासिक फिफ्टी, भारत ने श्रीलंका को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वन-डे कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अब से कुछ ही देर बाद शुरू होगा। टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। फिलहाल तीन मैचों की वन-डे सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें