फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: भारत ने तीसरे वनडे मे दक्षिण अफ्रीका को 78 रन से हराया, सीरीज 2-1 से जीता; अर्शदीप ने लिए चार विकेट

Fri, 22 Dec 2023 12:22 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल

खास बातें

IND vs SA 2023 Score Today Cricket:  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार (21 दिसंबर) को 78 रन से जीत लिया। पार्ल के बोलैंड पार्क में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 296 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही उसने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:16 AM, 22-Dec-2023

IND vs SA Live Score: टीम इंडिया वनडे सीरीज जीती

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में दूसरी बार वनडे सीरीज जीत लिया है। टीम इंडिया तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में मेजबान टीम को 78 रन से हरा दिया। उसने पहला मैच भी अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका जीतने में सफल रहा था। भारत पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने में सफल हुआ है। पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में 2018 में उसने सीरीज को अपने नाम किया था।

पार्ल के बोलैंड पार्क में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 296 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई। उसके लिए टोनी डि जोर्जी ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। उन्होंने पिछले मैच में शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस बार वह ऐसा नहीं कर पाए। कप्तान एडेन मार्करम ने 36 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन ने 21, रीजा हेंड्रिंक्स ने 19, ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने 18 और केशव महाराज ने 10 रन बनाए।

रसी वान डर डुसेन और लिजाद विलियम्सन दो-दो रन ही बना पाए। वियान मुल्डर ने एक रन बनाया और नंद्रे बर्गर एक रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने चार विकेट लिए। उन्होंने सीरीज में कुल नौ विकेट झटके। आवेश खान और वॉशिंगटन सुंदर को दो-दो सफलता मिली। मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले भारत के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 108 और तिलक वर्मा ने 52 रन बनाए। सैमसन ने वनडे करियर का पहला शतक और तिलक ने पहला अर्धशतक लगाया। दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। रिंकू सिंह ने 27 गेंद पर 38 रन, पहला वनडे खेलने वाले रजत पाटीदार ने 16 गेंद पर 22 और कप्तान केएल राहुल ने 35 गेंद पर 21 रन बनाए।

वॉशिंगटन सुंदर 14 और साई सुदर्शन 10 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल एक रन ही बना सके। अर्शदीप सिंह सात और आवेश खान एक रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। नंद्रे बर्गर को दो सफलता मिली। लिजाद विलियम्स, वियान मुल्डर और केशव महाराज को एक-एक सफलता मिली।

 

11:59 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: भारत को मिली आठवीं सफलता

भारत को आठवीं सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई। उन्होंने 43वें ओवर की आखिरी गेंद पर केशव महाराज को आउट किया। महाराज 27 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह ने उनका कैच लिया। दक्षिण अफ्रीका ने 43 ओवर में आठ विकेट पर 210 रन बनाए हैं। ब्यूरेन हेंड्रिंक्स और लिजाद विलियम्स क्रीज पर हैं।

11:38 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: मिलर का नहीं चला बल्ला

दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाड डेविड मिलर का बल्ला इस मैच में नहीं चला। मुकेश कुमार ने उन्हें विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच करा दिया। मिलर 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 20 गेंद पर 10 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने 39 ओवर में सात विकेट पर 195 रन बना लिए हैं। केशव महाराज 11 और ब्यूरेन हेंड्रिक्स एक रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन
11:17 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: सुंदर को मिली सफलता

भारत को छठी सफलता वॉशिंगटन सुंदर ने दिलाई। उन्होंने 34वें ओवर की दूसरी गेंद पर वियान मुल्डर को आउट कर दिया। सुंदर की मुल्डर के बल्ले से लगकर विकेटकीपर केएल राहुल के हाथ में गई। राहुल को छोड़कर किसी ने अपील नहीं की। राहुल ने रिव्यू लिया और मुल्डर आउट हो गए। उन्होंने तीन गेंद पर सिर्फ एक रन बनाए।

11:12 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: क्लासेन को आवेश ने किया आउट

दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका हेनरिच क्लासेन के रूप में लगा। वह 22 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। आवेश खान की गेंद पर साई सुदर्शन ने उनका शानदार कैच लिया।

विज्ञापन
10:52 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका

दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका टोनी डि जोर्जी के रूप में लगा। वह 30वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। अर्शदीप सिंह ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। जोर्जी ने 87 गेंद पर 81 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए। जोर्जी लगातार दूसरे मैच में शतक नहीं लगा पाए। दक्षिण अफ्रीका ने 30 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। हेनरिच क्लासेन 14 और डेविड मिलर एक रन बनाकर नाबाद हैं।

10:33 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: सुंदर ने मार्करम को किया आउट

भारत को तीसरी सफलता एडेन मार्करम ने दिलाई। उन्होंने 26वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एडेन मार्करम को आउट कर दिया। मार्करम ने आउट होने से पहले टोनी डि जोर्जी के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की। मार्करम ने 41 गेंद पर 36 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल ने उनका कैच लिया। दक्षिण अफ्रीका ने 26 ओवर में तीन विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। टोनी डि जोर्जी 75 रन बनाकर नाबाद हैं। हेनरिच क्लासेन को अपना खाता खोलना है।

09:51 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका

दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका रसी वान डर डुसेन के रूप में लगा। वह 15वें ओवर में अक्षर पटेल का शिकार बन गए। डुसेन 17 गेंद पर दो रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। दक्षिण अफ्रीका ने 15 ओवर में दो विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। टोनी डि जोर्जी 47 रन बनाकर नाबाद हैं। एडेन मार्करम को अभी अपना खाता खोलना है।

09:31 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: अर्शदीप ने लिया विकेट

अर्शदीप सिंह ने भारत को मैच में पहली सफलता दिलाई। उन्होंने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स को आउट कर दिया। रीजा 24 गेंद पर 19 रन बनाकर केएल राहुल को कैच थमा बैठे। दक्षिण अफ्रीका ने नौ ओवर में एक विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। टोनी डि जोर्जी 33 रन बनाकर नाबाद हैं। रसी वान डर डुसेन को अभी अपना खाता खोलना है।

09:21 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 7 ओवर में 54/0

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ सात विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। टोनी डि जोर्जी और रीजा हेंड्रिंक्स ने पहले विकेट के लिए शानदार शुरुआत की है। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। टोनी डि जोर्जी 30 और रीजा 18 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:48 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू

भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो गई है। टोनी डि जोर्जी के साथ रीजा हेंड्रिक्स क्रीज पर उतरे हैं। भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मुकेश कुमार ने की है।

08:17 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: भारत ने बनाया बड़ा स्कोर

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 297 रन का लक्ष्य मिला है। टॉस हारने के बाद टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 296 रन बनाए। भारत के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 108 और तिलक वर्मा ने 52 रन बनाए। सैमसन ने वनडे करियर का पहला शतक और तिलक ने पहला अर्धशतक लगाया। दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। रिंकू सिंह ने 27 गेंद पर 38 रन, पहला वनडे खेलने वाले रजत पाटीदार ने 16 गेंद पर 22 और कप्तान केएल राहुल ने 35 गेंद पर 21 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर 14 और साई सुदर्शन 10 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल एक रन ही बना सके। अर्शदीप सिंह सात और आवेश खान एक रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। नंद्रे बर्गर को दो सफलता मिली। लिजाद विलियम्स, वियान मुल्डर और केशव महाराज को एक-एक सफलता मिली।

08:08 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: सुंदर भी पवेलियन लौटे

वॉशिंगटन सुंदर भी पवेलियन लौट गए। वह 49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। ब्यूरेन हेंड्रिक्स की गेंद पर एडेन मार्करम ने उनका कैच लिया। सुंदर ने नौ गेंद पर 14 रन बनाए। भारत ने 49 ओवर में सात विकेट पर 283 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह 28 और अर्शदीप सिंह छह रन बनाकर नाबाद हैं।

08:03 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को छठा झटका अक्षर पटेल के रूप में लगा। वह तीन गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए। ब्यूरेन हेंड्रिक्स की गेंद पर वियान मुल्डर ने उनका कैच लिया। भारत ने 48 ओवर में छह विकेट पर 270 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह 26 और वॉशिंगटन सुंदर नौ रन बनाकर नाबाद हैं।

07:51 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: सैमसन पवेलियन लौटे

भारत को पांचवां झटका संजू सैमसन के रूप में लगा। वह 114 गेंद पर 108 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। लिजाद विलियम्सन की गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स ने उनका कैच लिया। भारत ने 46 ओवर में पांच विकेट पर 249 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह 18 और अक्षर पटेल एक रन बनाकर नाबाद हैं।

07:43 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: सैमसन का शतक

संजू सैमसन ने अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 44वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर शतक पूरा किया। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उनका पहला शतक है। भारत ने 44 ओवर में चार विकेट पर 235 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 100 और रिंकू सिंह 14 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:31 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: अर्धशतक लगाकर तिलक वर्मा आउट

बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा अर्धशतक लगाकर आउट हो गए। उन्होंने 77 गेंद पर 52 रन बनाए। इस दौरान पांच चौके और एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद रिंकू सिंह क्रीज पर आए हैं।

07:28 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: तिलक का वनडे में पहला अर्धशतक

तिलक वर्मा ने वनडे करियर में अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया। भारत ने 41 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन शतक के करीब हैं। उन्होंने 104 गेंद पर 95 रन बना लिए हैं। तिलक 76 गेंद पर 52 रन बनाकर नाबाद हैं।

06:56 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: सैमसन और तिलक ने की अर्धशतकीय साझेदारी

संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। भारत ने 34 ओवर में तीन विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 61 और तिलक वर्मा 29 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी कर ली है।

06:08 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: नहीं चला केएल राहुल का बल्ला

केएल राहुल का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 35 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। राहुल ने अपनी पारी में दो चौके लगाए। वियान मुल्डर की गेंद पर हेनरिच क्लासेन ने उनका कैच लिया। भारत ने 21 ओवर में तीन विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 39 और तिलक वर्मा दो रन बनाकर नाबाद हैं।

05:19 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा

49 रन पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। साई सुदर्शन 12 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हेंड्रिक्स ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब संजू सैमसन के साथ कप्तान लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। भारत ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 59 रन बनाए हैं।

04:58 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: रजत पाटीदार 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे

34 रन पर भारत का पहला विकेट गिरा है। रजत पाटीदार 16 गेंद में 22 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। अब संजू सैमसन और साई सुदर्शन क्रीज पर हैं। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 41/1 है।

04:41 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: भारत की पारी शुरू

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की पारी शुरू हो गई है। साई सुदर्शन के साथ रजत पाटीदार क्रीज पर उतरे हैं। भारत ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं।

04:09 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: साई सुदर्शन, संजू सैमसन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डि जोर्जी, रसी वान डार डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिजाद विलियम्स, ब्यूरेन हेंड्रिक्स।

04:03 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: पहले बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम को लगातार दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करनी होगी। पिछले मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए रजत पाटीदार ने डेब्यू किया। ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए हैं। वहीं, कुलदीप यादव को आराम दिया गया है। उनके स्थान पर वॉशिंगटन सुंदर को जगह मिली है।

03:52 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA Live Score: रजत पाटीदार खेलेंगे पहला वनडे

भारतीय टीम के लिए रजत पाटीदार इस मैच से वनडे में डेब्यू करेंगे। टॉस से पहले उन्हें डेब्यू कैप सौंपी गई है। मध्यप्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रजत पाटीदार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम के सदस्य हैं।

03:34 PM, 21-Dec-2023

IND vs SA: भारत ने तीसरे वनडे मे दक्षिण अफ्रीका को 78 रन से हराया, सीरीज 2-1 से जीता; अर्शदीप ने लिए चार विकेट

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार (21 दिसंबर) को खेला जाएगा। दोनों टीमें पार्ल के बोलैंड पार्क में आमने-सामने होंगी। भारत की नजर सीरीज जीतने पर हैं। दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर 1-1 की बराबरी पर हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें