भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत से शुरुआत की है। भारत की इस साल वनडे में यह 26वीं जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने 1999 में 26 मैच जीते थे। कंगारू टीम 2023 में 30 मैच जीत चुकी है। भारत ने अफ्रीकी टीम को हराकर सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का दूसरा मैच 19 दिसंबर को गकबेराह में खेला जाएगा।
भारत को दक्षिण अफ्रीका में पांच साल बाद किसी वनडे में जीत मिली है। टीम इंडिया पिछली बार 2018 में सेंचुरियन के मैदान पर जीती थी। उसके बाद 2022 में लगातार तीन मैचों में हार मिली थी।
डेब्यू मैच में सुदर्शन का कमाल
जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम 116 रन पर सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में 117 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। भारत के लिए डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन ने नाबाद 55 रन बनाए। उन्होंने 43 गेंद की पारी में नौ चौके लगाए। श्रेयस अय्यर ने 45 गेंद पर 52 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। ऋतुराज गायकवाड़ पांच रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर और एंडिले फेहलुकवायो ने एक-एक विकेट लिए।
गेंदबाजी में अर्शदीप और आवेश ने बरपाया कहर
भारत के लिए गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने कमाल कर दिया। दोनों ने मिलकर नौ विकेट लिए। अर्शदीप को पांच और आवेश को चार विकेट मिले। पारी के दूसरे ओवर में ही अर्शदीप सिंह ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। इस ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप ने रीजा हेंड्रिक्स को बोल्ड किया। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट पर जा लगी। रीजा खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर अर्शदीप ने रसी वान डर डुसेन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह भी खाता नहीं खोल सके। अर्शदीप हैट्रिक का मौका चूक गए। टोनी डी जॉर्जी अच्छे टच में दिख रहे थे, लेकिन अर्शदीप ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। अर्शदीप ने टोनी डी जॉर्जी को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। वह 22 गेंद में 28 रन बना सके। इसके बाद पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप ने हेनरिक क्लासेन (6) को बोल्ड किया।
अर्शदीप के कहर के बाद आवेश खान की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। अफ्रीकी पारी के 11वें ओवर में आवेश खान हैट्रिक से चूक गए। शुरुआती दो गेंद पर उन्होंने एडेन मार्करम और वियान मुल्डर को पवेलियन भेजा। आवेश ने फिर डेविड मिलर को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। मिलर दो रन बना सके। इसके बाद केशव महाराज (4) को अपना चौथा शिकार बनाया। अर्शदीप को पांचवीं सफलता पारी के 26वें ओवर में मिली। उन्होंने मैदान पर जम चुके एंडिले फेहलुकवायो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 49 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कुलदीप ने आखिरी विकेट लिया। आवेश पांच विकेट नहीं ले सके।
साई सुदर्शन ने अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 16वें ओवर में 50 रन के आंकड़े को पार किया। उनके बाद श्रेयस अय्यर ने भी छक्का मारकर अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एंडिले फेहलुकवायो की गेंद पर डेविड मिलर ने उनका कैच लिया।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम इंडिया ने एक विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 28 और साई सुदर्शन 25 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी कर ली है। भारत को जीत के लिए 56 रन और बनाने हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला पहले वनडे में नहीं चला। वह 10 गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हो गए। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर वियान मुल्डर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। गायकवाड़ के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं। भारत ने चार ओवर में एक विकेट पर 28 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 16 और श्रेयस अय्यर पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत की पारी शुरू हो गई है। साई सुदर्शन और ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करने उतरे हैं। भारत ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन छह और ऋतुराज पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 27.3 ओवर में 116 पर समेट दिया है। टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट झटके। वहीं, आवेश खान को चार विकेट मिले। कुलदीप यादव ने नांद्र बर्गर को क्लीन बोल्ड कर अफ्रीकी पारी को समेट दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहले ही ओवर से भारतीय तेज गेंदबाजों ने परेशान किया। पारी के दूसरे ओवर में ही अर्शदीप सिंह ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। इस ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप ने रीजा हेंड्रिक्स को बोल्ड किया। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट पर जा लगी। रीजा खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर अर्शदीप ने रसी वान डर डुसेन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह भी खाता नहीं खोल सके। अर्शदीप हैट्रिक का मौका चूक गए। टोनी डी जॉर्जी अच्छे टच में दिख रहे थे, लेकिन अर्शदीप ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। अर्शदीप ने टोनी डी जॉर्जी को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। वह 22 गेंद में 28 रन बना सके। इसके बाद पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप ने हेनरिक क्लासेन (6) को बोल्ड किया।
अर्शदीप के कहर के बाद आवेश खान की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। अफ्रीकी पारी के 11वें ओवर में आवेश खान हैट्रिक से चूक गए। शुरुआती दो गेंद पर उन्होंने एडेन मार्करम और वियान मुल्डर को पवेलियन भेजा। आवेश ने फिर डेविड मिलर को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। मिलर दो रन बना सके। इसके बाद केशव महाराज (4) को अपना चौथा शिकार बनाया। अर्शदीप को पांचवीं सफलता पारी के 26वें ओवर में मिली। उन्होंने मैदान पर जम चुके एंडिले फेहलुकवायो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 49 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कुलदीप ने आखिरी विकेट लिया। आवेश पांच विकेट नहीं ले सके।
दक्षिण अफ्रीका को 101 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने एंडिले फहलुकवायो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 49 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप का यह इस मैच में पांचवां विकेट रहा। इससे पहले वह रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोर्जी, रसी वान डर डुसेन और हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेज चुके हैं। यह अर्शदीप का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला फाइव विकेट हॉल है।
दक्षिण अफ्रीका ने आठ विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन एंडिले फेहलुकवायो ने एक छोर संभाले रखा है। वह नांद्रे बर्गर के साथ मिलकर क्रीज पर जमे हुए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह और आवेश खान अपने-अपने पांचवें विकेट के लिए जुटे हुए हैं। दोनों चार-चार विकेट ले चुके हैं।
दक्षिण अफ्रीका को 17वें ओवर में 73 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। आवेश खान ने मैच में अपना चौथा विकेट निकाला। उन्होंने केशव महाराज को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। महाराज चार रन बना सके। फिलहाल नांद्रे बर्गर और एंडिले फेहलुकवायो क्रीज पर हैं।
दक्षिण अफ्रीका को 13वें ओवर में 58 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। आवेश खान ने डेविड मिलर को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। मिलर दो रन बना सके। आवेश अब तक तीन विकेट ले चुके हैं। इससे पहले उन्होंने लगातार दो गेंद पर एडेन मार्करम और वियान मुल्डर को पवेलियन भेजा था। वहीं, अर्शदीप सिंह चार विकेट ले चुके हैं। उन्होंने रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोर्जी, रसी वान डर डुसेन और हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेजा था।
52 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके हैं। वहीं, आवेश खान को एक विकेट मिला है। अर्शदीप ने दूसरे ओवर में लगातार दो गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स और रसी वान डर डुसेन को पवेलियन भेजा था। वह हैट्रिक से चूक गए थे। इसके बाद आठवें ओवर में अर्शदीप ने टोनी डी जॉर्जी को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। इसके बाद 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप ने हेनरिक क्लासेन को बोल्ड किया। 11वें ओवर में आवेश खान हैट्रिक से चूक गए। शुरुआती दो गेंद पर उन्होंने एडेन मार्करम और वियान मुल्डर को पवेलियन भेजा। हालांकि, तीसरी गेंद पर एंडिले फेहलुकवायो ने डिफेंस किया और विकेट नहीं मिल सका। 11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर छह विकेट पर 54 रन है। फिलहाल डेविड मिलर और फेहलुकवायो क्रीज पर हैं।
दक्षिण अफ्रीका को आठवें ओवर में 42 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अर्शदीप ने मैच में अपना तीसरा विकेट लिया। उन्होंने टोनी डी जॉर्जी को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। इससे पहले अर्शदीप ने दूसरे ओवर में लगातार दो गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स और रसी वान डर डुसेन को पवेलियन भेजा था। वह हैट्रिक से चूक गए थे। आठ ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 42 रन है। फिलहाल कप्तान मार्करम और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने छह ओवर के बाद दो विकेट गंवाकर 24 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान मार्करम चार रन और टोनी डी जॉर्जी 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को दोनों झटके दूसरे ओवर में लगे थे। अर्शदीप ने लगातार दो गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स और रसी वान डर डुसेन को आउट किया था।
दूसरे ओवर में तीन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दो बड़े झटके लगे। इस ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप ने रीजा हेंड्रिक्स को बोल्ड किया। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट पर जा लगी। रीजा खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर अर्शदीप ने रसी वान डर डुसेन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह भी खाता नहीं खोल सके। अर्शदीप हैट्रिक का मौका चूक गए। ओवर की आखिरी गेंद पर मार्करम ने डिफेंस की कोशिश की। गेंद उनके पैर पर तो लगी, लेकिन ऊंचाई मसला बना। फिलहाल कप्तान मार्करम और डी जॉर्जी क्रीज पर हैं।
पहले ओवर में मुकेश कुमार ने गेंदबाजी की। दक्षिण अफ्रीका के लिए टोनी डी जॉर्जी और रीजा हेंड्रिक्स ओपनिंग के लिए उतरे हैं। मुकेश ने गेंद को स्विंग कराई और सिर्फ एक रन दिया।
भारत: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रसी वान डर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, वियान मुल्डर, नांद्रे बर्गर, केशव महाराज, तबरेज शम्सी।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मार्करम ने बताया कि नांद्रे बर्गर वनडे डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं, भारतीय कप्तान राहुल ने भी विश्व कप के बाद से वनडे टीम में काफी बदलाव किए हैं। साई सुदर्शन अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने जा रहे हैं। सुदर्शन ने आईपीएल में काफी प्रभावित किया था। वह ऋतुराज के साथ ओपनिंग करते दिखेंगे। रिंकू सिंह को बाहर कर संजू सैमसन को मौका दिया गया है।
तेंबा बावुमा, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएट्जी और कगिसो रबाडा के टीम में शामिल नहीं होने से अन्य के लिए मौके खुलेंगे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने गुरुवार को तीसरे टी20 मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू किया और उनका वनडे कैप हासिल करना भी तय लग रहा है। यह देखना होगा कि दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों स्पिनरों को चुनता है या केशव महाराज और तबरेज शम्सी में से किसी एक को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।
अब टी20 विश्व कप अगले साल होना है तब वनडे सीरीज की प्राथमिकता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन 2025 में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए भारत ही नहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए भी अपने नए खिलाड़ियों को आजमाने का यह बेहतरीन मौका होगा। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पिछले डेड़ दशक में सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपनी विशेष छाप छोड़ी है और ऐसे में उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी पर है।
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से उसके घर में पिछले पांच साल से वनडे सीरीज नहीं जीत सकी है। इससे पहले भारत 2017/18 में छह मैचों की सीरीज को 5-1 से जीती थी। दक्षिण अफ्रीका में हुई 2021/22 की सीरीज को मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाएगा। वहीं, टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर एक बजे होगा।
वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार को भुलाकर कप्तान केएल राहुल की अगुआई में भारतीय टीम रविवार को जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच से नई शुरुआत करना चाहेगी। इस सीरीज में भारत के कई युवा खिलाड़ी भी अपना छाप छोड़ना चाहेंगे।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मैच आज जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। हाल ही में हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी। उसके कई खिलाड़ी वनडे सीरीज में भी खेलते दिखेंगे। भारतीय टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार संभाल रहे थे, जबकि वनडे में केएल राहुल कप्तान हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी एडेन मार्करम ही कर रहे हैं।