IND vs PAK: मैच से पहले फैंस की मस्ती, राष्ट्रगान के दौरान रोहित भावुक, भारत-पाक मैच में रंगा मेलबर्न
IND vs PAK: मेलबर्न में राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित शर्मा, आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो
IND vs PAK: अर्शदीप ने लिया बदला, खराब प्रदर्शन पर लोगों ने कहा था 'खालिस्तानी', अब पाकिस्तान पर बरपाया कहर
भारत ने पाकिस्तान को सुपर-12 के अपने पहले मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया है। विराट कोहली ने भारतीय फैन्स को दिवाली का तोहफा दिया है। उन्होंने इस मैच में 53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने एक वक्त 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।
इसके बाद हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 78 गेंदों में 113 रन की साझेदारी निभाई। आखिरी पांच ओवर में भारत को जीत के लिए 60 रन की जरूरत थी। 16वें ओवर में छह रन बने और इसके बाद 17वें ओवर में छह रन बने।
18वें ओवर में कोहली ने गियर बदला और शाहीन अफरीदी के ओवर में तीन चौके लगाए। 18वें ओवर में भारत ने 17 रन बटोरे। आखिरी दो ओवर में टीम इंडिया को 31 रन चाहिए थे। 19वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर कोहली ने दो छक्के लगाए। उस ओवर में हारिस रऊफ गेंदबाजी कर रहे थे।
आखिरी ओवर में भारत को 16 रन की जरूरत थी। मोहम्मद नवाज गेंदबाजी के लिए आए और पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजा। हार्दिक 37 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी गेंद पर कार्तिक ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन लिए।
चौथी गेंद पर कोहली ने छक्का लगाया। अंपायर ने हाइट की वजह से इसे नो बॉल दिया। इसके बाद नवाज ने फ्री हिट में वाइड बॉल डाली। चौथी गेंद पर कोहली ने बाई में तीन रन लिए। पांचवीं गेंद पर कार्तिक आउट हो गए। वह एक रन बना सके। आखिरी गेंद पर नवाज ने पहले वाइड बॉल फेंकी और इसके बाद अश्विन ने एक रन लेकर मैच जिता दिया।
इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया। पिछले साल पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। तब टीम के कप्तान विराट कोहली थे।
15 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 100 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को अब 30 गेंदों में 60 रन की जरूरत है। फिलहाल हार्दिक पांड्या 25 गेंदों में 32 रन और विराट कोहली 37 गेंदों में 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को अब प्रति ओवर 12 रन बनाने हैं।
भारत ने 13 ओवर के बाद चार विकेट गंवाकर 83 रन बना लिए हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या 21 गेंदों में 29 रन और विराट कोहली 29 गेंदों में 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया को अब 42 गेंदों में 77 रन की जरूरत है।
12वें ओवर में भारत ने चार विकेट गंवाकर 74 रन बना लिए हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या 18 गेंदों में 26 रन और विराट कोहली 26 गेंदों में 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मोहम्मद नवाज 12वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और 20 रन लुटाए। उनके ओवर में हार्दिक ने दो और कोहली ने एक छक्का लगाया। भारत को 48 गेंदों में 86 रन की जरूरत है।
भारत ने 10 ओवर में चार विकेट गंवाकर 45 रन बना लिए हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या 11 गेंदों में सात रन और विराट कोहली 21 गेंदों में 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया को 60 गेंदों में 115 रन की जरूरत है।
नौ ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 41 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 19 गेंदों में 11 रन और हार्दिक पांड्या सात गेंदों में चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को 66 गेंदों में 119 रन की जरूरत है।
सात ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 33 रन बना लिए हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या और विराट कोहली क्रीज पर हैं। अब तक टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही है। राहुल चार रन और रोहित चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी 15 रन बनाकर आउट हुए। सातवें ओवर में अक्षर दो रन बनाकर रन आउट हुए।
चौथे ओवर में 10 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा सात गेंदों में चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हारिस रऊफ ने स्लिप में इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया। इससे पहले दूसरे ओवर में केएल राहुल को नसीम शाह ने बोल्ड किया था। राहुल चार रन बना सके थे। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 17 रन है।
भारतीय पारी के दूसरे ओवर में टीम को पहला झटका लगा। केएल राहुल चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नसीम शाह ने आउट किया। नसीम की गेंद पर उन्होंने डिफेंसिव स्ट्रोक लगाया, लेकिन गेंद उनके बल्ले के बाद बैटिंग पैड पर लगकर विकेट पर जा लगी। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर सात रन है। फिलहाल विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं।
एक ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए पांच रन बना लिए हैं। फिलहाल ओपनर्स रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर हैं। पहले ओवर में शाहीन अफरीदी गेंदबाजी के लिए और उन्होंने पहली ही गेंद इनस्विंगिंग यॉर्कर फेंकी, जिसपर राहुल बच गए थे।
पाकिस्तान ने भारत के सामने 160 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। पाक के लिए शान मसूद ने 42 गेंदों में 52 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, इफ्तिखार अहमद ने 34 गेंदों में 51 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट लिए।
अर्शदीप ने बाबर-रिजवान को पवेलियन भेजा
18 ओवर के बाद पाकिस्तान ने सात विकेट गंवाकर 135 रन बना लिए हैं। फिलहाल शाहीन अफरीदी दो गेंदों में चार रन और शान मसूद 40 गेंदों में 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने अब तक तीन-तीन विकेट लिए हैं।
पाकिस्तान को लगातार दो ओवर में दो झटके लगे हैं। 16वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने मोहम्मद नवाज को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया था। वह छह गेंदों में नौ रन बना सके। इसके बाद 17वें ओवर में आसिफ अली को अर्शदीप सिंह ने कार्तिक के हाथों कैच कराया। आसिफ दो रन ही बना सके। 17 ओवर के बाद पाकिस्तान को स्कोर सात विकेट पर 125 रन है। फिलहाल शाहीन अफरीदी और शान मसूद क्रीज पर हैं। अर्शदीप और हार्दिक ने अब तक तीन-तीन विकेट झटके हैं।
पाकिस्तान को लगातार दो ओवर में तीन झटके लगे हैं। 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने शादाब खान को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। शादाब छह गेंदों में पांच रन बना सके। वहीं, आखिरी गेंद पर हार्दिक ने हैदर अली को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। इससे पहले 13वें ओवर में मोहम्मद शमी ने इफ्तिखार अहमद को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 34 गेंदों में 51 रन बना सके। इफ्तिखार और मसूद के बीच 50 गेंदों में 76 रन की साझेदारी हुई। 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 98 रन है। फिलहाल शान मसूद और मोहम्मद नवाज क्रीज पर हैं।
13वें ओवर में पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा। मोहम्मद शमी ने इफ्तिखार अहमद को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इफ्तिखार 34 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए। 13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 96 रन है।
10 ओवर के बाद पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 60 रन बना लिए हैं। फिलहाल शान मसूद 26 गेंदों 29 रन और इफ्तिखार अहमद 21 गेंदों में 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 40+ रन की साझेदारी हो चुकी है।
आठ ओवर के बाद पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 44 रन बना लिए हैं। फिलहाल इफ्तिखार अहमद 14 गेंदों में 11 रन और शान मसूद 21 गेंदों में 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 25+ रन की साझेदारी हो चुकी है। आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर फाइन लेग पर रविचंद्रन अश्विन से शान मसूद का कैच छूट गया। गेंद अश्विन से एक इंच आगे गिरी। इस तरह मसूद बाल-बाल बच गए।
पावरप्ले समाप्त हो चुका है। पहले छह ओवर में पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 32 रन बना लिए हैं। फिलहाल इफ्तिखार अहमद और शान मसूद क्रीज पर हैं। इससे पहले अर्शदीप सिंह ने भारत को दो सफलताएं दिलाईं। उन्होंने कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को पवेलियन भेजा। बाबर खाता भी नहीं खोल सके, जबकि रिजवान चार रन ही बना सके।
पाकिस्तान की पारी के चौथे ओवर में अर्शदीप सिंह ने दूसरा विकेट झटका। उन्होंने मोहम्मद रिजवान को भी पवेलियन भेजा। रिजवान 12 गेंदों में चार रन बना सके। इसमें एक चौका शामिल है। अर्शदीप ने इससे पहले बाबर आजम को पवेलियन भेजा था। वह खाता भी नहीं खोल सके थे। चार ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 15 रन है। फिलहाल शान मसूद और इफ्तिखार अहमद क्रीज पर हैं।
अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पवेलियन भेजा। बाबर खाता भी नहीं खोल सके। उन्होंने डिसीजन रिव्यू सिस्टम का इस्तेमाल भी किया, लेकिन अंपायर का फैसला सही निकला। पाकिस्तान ने एक रिव्यू भी गंवा दिया है। दो ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर छह रन है।
राष्ट्रगान के दौरान कप्तान रोहित शर्मा भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू दिख रहे थे। देखें वीडियो-
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह इस मैच में पांच बल्लेबाज, दो ऑलराउंडर, तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ मैदान पर उतरे हैं। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि वह तीन तेज गेंदबाज, दो स्पिनर्स और छह बल्लेबाज के साथ मैदान पर उतरे हैं।
पिच के मुआयना करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने बताया कि पिच हार्ड है और उस पर घास भी हैं। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद मिल सकती है। हालांकि, बल्लेबाजों को भी इस पर मदद मिलेगी। अगर एकबार बल्लेबाज जम जाएं तो काफी रन बना सकते हैं। क्लार्क ने कहा कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। मेलबर्न में 2014 के बाद से टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम एक बार मैच जीती है। वहीं, बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने सात मुकाबले जीते हैं।
ये भी पढ़ें
भारत और पाकिस्तान मैच में टॉस थोड़ी देर बाद होगा। स्टेडियम में हजारों दर्शक पहुंच चुके हैं। दोनों टीमें मैच के लिए तैयार हैं। दोपहर एक बजे टॉस होगा और फिर 1:30 बजे से मैच शुरू होगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए खुशखबरी है। मेलबर्न में मौसम साफ हो गया है। आसमान से बादल जा चुके हैं। मेलबर्न में स्थानीय समय के मुताबिक यह मैच शाम सात बजे शुरू होगा। भारत में उस समय दोपहर के 1:30 बज रहे होंगे। मेलबर्न में रात 11 बजे तक अधिकतम सात प्रतिशत संभावना बारिश की है।
बीसीसीआई ने मैच से पहले एक वीडियो शेयर किया है। इसमें भारतीय खिलाड़ी अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही मौसम साफ दिख रहा है।
दोनों टीमों के बीच अब तक 11 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने आठ मैच अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान ने तीन मैचों में ही जीत हासिल की है। टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों के बीच छह मैच हुए हैं। इसमें भारत पांच जीता है। पाकिस्तान को एक जीत हासिल हुई है।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है। ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमें करीब एक लाख दर्शकों के सामने खेलेंगी। भारत और पाकिस्तान का मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में यह पहला मैच होगा। दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। भारतीय टीम पिछले टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेने के लिए उतरेगी।