सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को एक गेंद रहते पांच विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए।
भारतीय टीम को अब अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे। एक भी मैच हारने पर टीम इंडिया पर एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा। भारत अब छह सितंबर को श्रीलंका से भिड़ेगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम सात सितंबर को अफगानिस्तान का सामना करेगी।
पाकिस्तान को आखिरी तीन ओवर में 34 रन चाहिए थे। 18वें ओवर में रवि बिश्नोई गेंदबाजी के लिए आए और उनके इस ओवर में आसिफ अली का कैछ छूटा। तब आसिफ खाता भी नहीं खोल सके थे। इसके बाद आसिफ ने आठ गेंदों में 16 रन बना डाले। आखिरी दो ओवर में पाकिस्तान को 26 रन चाहिए थे। भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में 19 रन दे डाले।
आखिरी ओवर में पाकिस्तान को सात रन चाहिए थे। पहले तीन गेंदों में पाकिस्तान ने पांच रन बनाए थे। चौथे गेंद में अर्शदीप ने आसिफ अली को आउट किया। आखिरी दो गेंदों में पाकिस्तान को दो रन चाहिए थे। 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने दो रन लेकर जीत दर्ज की। खुशदिल शाह 11 गेंदों में 14 रन और इफ्तिखार अहमद दो रन बनाकर नाबाद रहे।
18 ओवर में पाकिस्तान ने चार विकेट गंवाकर 156 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को 12 गेंदों में 26 रन चाहिए। फिलहाल खुशदिल शाह और आसिफ अली क्रीज पर हैं।
17वें ओवर में पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद रिजवान को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। रिजवान ने 51 गेंदों में 71 रन की बेहतरीन पारी खेली। अपनी पारी में रिजवान ने छह चौके और दो छक्के लगाए। 17 ओवर के बाद पाकिस्तान ने चार विकेट गंवाकर 148 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को 18 गेंदों में 34 रन बनाने हैं।
16वें ओवर में 136 के स्कोर पर पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा। भुवनेश्वर कुमार ने आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद नवाज को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। नवाज ने 20 गेंदों में 42 रन की आक्रामक पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। नवाज और रिजवान के बीच 41 गेंदों में 73 रन की साझेदारी हुई। 16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 139 रन है। फिलहाल मोहम्मद रिजवान 47 गेंदों में 65 रन और खुशदिल शाह एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।
14 ओवर के बाद पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 119 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। रिजवान 55 रन और नवाज 33 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
मोहम्मद रिजवान ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 15वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 37 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। 13 ओवर के बाद पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए हैं। फिलहाल रिजवान 38 गेंदों में 51 रन और नवाज 11 गेंदों में 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान को अब 42 गेंदों में 75 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को इस साझेदारी को तोड़ना ही होगा। दोनों के बीच अब तक 26 गेंदों में 44 रन की साझेदारी हो चुकी है।
12 ओवर के बाद पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 96 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोहम्मद रिजवान 35 गेंदों में 46 रन और मोहम्मद नवाज नौ गेंदों में 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पाकिस्तान को 48 गेंदों में 86 रन चाहिए।
10 ओवर के बाद पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 76 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोहम्मद रिजवान 27 गेंदों में 35 रन और मोहम्मद नवाज पांच गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कप्तान बाबर आजम को रवि बिश्नोई ने और फखर जमान को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा। बाबर 14 रन और फखर 15 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान को अब 60 गेंद यानी आखिरी 10 ओवर में 106 रन बनाने हैं।
नौवें ओवर में 63 के स्कोर पर पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने फखर जमान को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। फखर 18 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। नौ ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 67 रन है। फिलहाल मोहम्मद नवाज चार रन और मोहम्मद रिजवान 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बाबर पहले ही पवेलियन लौट चुके हैं।
छह ओवर के बाद पाकिस्तान ने एक विकेट गंवाकर 44 रन बना लिए हैं। फिलहाल फखर जमान नौ गेंदों में छह रन और मोहम्मद रिजवान 17 गेंदों में 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रवि बिश्नोई ने बाबर आजम को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। बाबर 14 रन बना सके।
पाकिस्तान को चौथे ओवर में 22 के स्कोर पर पहला झटका लगा। एशिया कप में पहला मैच खेल रहे रवि बिश्नोई ने अपने पहले ओवर में दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। बाबर 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। चार ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 22 रन है। फिलहाल फखर जमान और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं।
तीन ओवर के बाद पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट गंवाए 19 रन बना लिए हैं। फिलहाल बाबर आजम सात गेंदों में 12 रन और मोहम्मद रिजवान सात रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ओपनिंग के लिए आए हैं। भुवनेश्वर के पहले ओर में दो चौके लगे। एक ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए नौ रन है।
भारत ने पाकिस्तान के सामने 182 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। विराट कोहली पुराने रंग में लौट आए हैं। उन्होंने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। अपनी पारी में कोहली ने चार चौके और एक छक्का लगाया। आखिरी ओवर में वह आउट हुए। 20वें ओवर में हारिस ने पहली चार गेंद पर दो रन गिए और विराट कोहली रन आउट हुए। इसके बाद आखिरी दो गेंद पर रवि बिश्नोई बल्लेबाजी के लिए और उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो चौके लगाए। दोनों बार फखर जमान की खराब फील्डिंग देखने को मिली। आखिरी गेंद पर फखर ने बिश्नोई का आसान कैच छोड़ दिया। इस तरह भारत ने आखिरी ओवर में 10 रन बटोरे। टीम इंडिया ने आखिरी पांच ओवर में 46 रन बनाए और दो विकेट गंवाए।
19वें ओवर में भारत को छठा झटका लगा। दीपक हुड्डा 14 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नसीम शाह ने नवाज के हाथों कैच कराया। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 171 रन है। फिलहाल विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार क्रीज पर हैं।
विराट कोहली ने एशिया कप में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 36 गेंदों में टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 32वां अर्धशतक लगाया। फिलहाल कोहली 36 गेंदों में 53 रन और दीपक हुड्डा 12 गेंदों में 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 164 रन है।
17 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 148 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 34 गेंदों में 47 रन और दीपक हुड्डा आठ गेंदों में छह रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या आज खाता खोले बिना आउट हुए।
15वें ओवर में 131 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच के हीरो रहे हार्दिक पांड्या इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके। वह मोहम्मद हसनैन की गेंद पर मोहम्मद नवाज को कैच थमा बैठे। भारत ने अभी तक सभी पांच विकेट खराब शॉट पर गंवाए हैं। सभी खिलाड़ी कैच आउट हुए हैं। रोहित शर्मा और केएल राहुल 28-28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्यकुमार यादव 13 रन बना सके। दिनेश कार्तिक की जगह टीम में आए ऋषभ पंत 14 रन बना सके। 15 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 135 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं।
14 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 126 रन बना लिए हैं। 14वें ओवर में शादाब खान ने ऋषभ पंत को पवेलियन भेजा। पंत रिवर्स स्वीप लगाने के चक्कर में आसिफ अली को कैच थमा बैठे। वह 12 गेंदों में 14 रन बना सके। अभी तक भारत के चारों बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेलकर विकेट गंवाए हैं। रोहित शर्मा और केएल राहुल के बाद सूर्यकुमार यादव ने भी बैटिंग पिच पर खराब शॉट खेलकर विकेट गंवाया था। पंत से पहले भी तीनों कैच आउट हुए थे। रोहित (28) रऊफ की गेंद पर खुशदिल को कैच थमा बैठे। वहीं, राहुल (28) शादाब की गेंद पर नवाज को कैच थमा बैठे। सूर्यकुमार यादव के रूप में तीसरा झटका लगा। उन्हें मोहम्मद नवाज ने आसिफ अली के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार 10 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल विराट कोहली 25 गेंदों में 35 रन और हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी कर रहे हैं।
12 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 105 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 19 गेंदों में 25 रन और ऋषभ पंत सात गेंदों में चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित शर्मा और केएल राहुल के बाद सूर्यकुमार यादव ने भी बैटिंग पिच पर खराब शॉट खेलकर विकेट गंवाया है। तीनों कैच आउट हुए हैं। रोहित (28) रऊफ की गेंद पर खुशदिल को कैच थमा बैठे। वहीं, राहुल (28) शादाब की गेंद पर नवाज को कैच थमा बैठे। सूर्यकुमार यादव के रूप में तीसरा झटका लगा। उन्हें मोहम्मद नवाज ने आसिफ अली के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार 10 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए।
10वें ओवर में 91 पर भारत को तीसरा झटका लगा। रोहित शर्मा और केएल राहुल के बाद सूर्यकुमार यादव ने भी बैटिंग पिच पर खराब शॉट खेलकर विकेट गंवाया है। तीनों कैच आउट हुए हैं। रोहित (28) रऊफ की गेंद पर खुशदिल को कैच थमा बैठे। वहीं, राहुल (28) शादाब की गेंद पर नवाज को कैच थमा बैठे। सूर्यकुमार यादव के रूप में तीसरा झटका लगा। उन्हें मोहम्मद नवाज ने आसिफ अली के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार 10 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 93 रन है। फिलहाल विराट कोहली 18 रन और ऋषभ पंत एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।
सातवें ओवर में 62 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। केएल राहुल अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद कैच थमा बैठे। उन्हें शादाब खान ने मोहम्मद नवाज के हाथों कैच कराया। राहुल 20 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। बैटिंग पिच पर वह खराब शॉट खेलकर आउट हुए। इससे पहले रोहित भी अच्छी शुरुआत मिलने के बाद अपना विकेट दे बैठे थे। उन्हें हारिस रऊफ ने खुशदिल के हाथों कैच कराया। रोहित 16 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 71 रन है। फिलहाल विराट कोहली पांच रन और सूर्यकुमार यादव पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं।
पवेलियन लौटते रोहित शर्मा
छठे ओवर में 54 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा आक्रामक पारी खेलने के बाद आउट हो गए। उन्हें हारिस रऊफ ने खुशदिल शाह के हाथों कैच कराया। रोहित 16 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 62 रन है। फिलहाल केएल राहुल 19 गेंदों में 28 रन और विराट कोहली एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।
रोहित और राहुल की सलामी जोड़ी ने इस मैच में अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों बल्लेबाज शानदार लय में दिख रहे हैं और भारतीय टीम तेजी से बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की सलामी जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत की है। रोहित और राहुल दोनों शुरुआत से बड़े शॉट खेल रहे हैं और पाकिस्तानी गेंदबाजों पर दबाव बना रहे हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 34 रन हो चुका है।
रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग के लिए उतरे हैं। वहीं, पिछले मैच में भारत को परेशान करने वाले तेज गेंदबाज नसीम शाह ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 11 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा ने नसीम के ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया। फिलहाल रोहित चार गेंदों में 10 रन और केएल राहुल एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। चोटिल शहनवाज दहानी नहीं खेल रहे। उनकी जगह मोहम्मद हसनैन को मौका दिया गया है। वहीं, भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। रवींद्र जडेजा एशिया कप से बाहर हो चुके हैं। दिनेश कार्तिक को बाहर किया गया है और आवेश खान भी यह मैच नहीं खेल रहे। इन तीनों की जगह ऑलराउंडर दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है।
मैच से पहले भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी और कोच एकदूसरे से मिले। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ पाकिस्तानी ओपनर मोहम्मद रिजवान और कोच सकलेन मुश्ताक से मिलते दिखे। वहीं, फैन्स इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आईसीसी ने इसकी तस्वीर शेयर की है।
दुबई में पिछले 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहले बैटिंग करने वाली टीम दो मैच जीती है। वहीं, चेज करते हुए आठ बार टीमों को कामयाबी मिली। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में औसतन फर्स्ट इनिंग्स स्कोर 144 रन है।
भारतीय टीम दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंच चुकी है। अपने फेवरेट खिलाड़ियों के स्वागत के लिए कई लोग स्टेडियम के गेट पर खड़े रहे। इस दौरान कप्तान रोहित, भुवनेश्वर समेत कई खिलाड़ी गाना सुनते हुए देखे गए।
रोहित शर्मा इस मैच में बड़ी पारी खेलकर पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेंगे। रोहित ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ नौ मैचों में 112.32 के स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित दो बार अपना खाता भी नहीं खोल सके हैं। उनके अलावा लोकेश राहुल भी चोट से वापसी करने के बाद लय में नहीं दिखे हैं। इस मैच में राहुल की कोशिश भी बड़ी पारी खेलने की होगी।
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में लगातार पांचवां मैच जीतने के इरादे से उतरेगी। इससे भारत ने 2016 एशिया कप, 2018 एशिया कप में दो बार और मौजूदा टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराया है।
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस मैच में तीन छक्के लगाते ही अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपने 50 छक्के पूरे कर लेंगे। हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में भी कमाल किया था और इस मैच में पूरी उम्मीद है कि वह अपने 50 छक्के पूरे कर लेंगे।
विराट कोहली के पास इस मैच में टी20 क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने का मौका है। उन्होंने अब तक क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 97 छक्के लगाए हैं और आज तीसरा छक्का लगाते ही अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे। रोहित के बाद कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय होंगे।
इस मैच में अक्षर पटेल को टीम इंडिया में मौका मिल सकता है। रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम इंडिया में जोड़ा गया है। वहीं, आवेश खान भी बीमार हैं और उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन या ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है। हालांकि, पंत को मौका देने पर गेंदबाजी कमजोर होगी। भारत की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
भारतीय टीम पाकिस्तान को फिर से हराने के लिए तैयार है। मैच से पहले टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि विश्व कप से पहले ऐसे मैच जरूरी होते हैं। इन मैचों में खिलाड़ियों पर दबाव होता है और बड़े टूर्नामेंट के लिए सभी खिलाड़ी तैयार होते हैं।
भारत और पाकिस्तान के मैच में ओस बड़ी समस्या बनेगी। खासकर बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए लक्ष्य का बचाव करना मुश्किल होगा। पहली पारी के दौरान स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन दूसरी पारी में 10 ओवर के बाद गेंदबाजी मुश्किल होगी। पिच और मौसम के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
भारत और पाकिस्तान का यह मैच स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के चैनलों में अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकता है। इसके अलावा मोबाइल और लैपटॉप पर मैच देखने के लिए आपको हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। अगर आपके घर में डीडी फ्री डिश है तो आप यह मैच डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं। इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
एशिया कप की शुरुआत से पहले ही भारत के जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोटिल हो गए थे। इसके साथ ही पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर भी चोटिल होकर बाहर हुए थे। अब भारत के रवींद्र जडेजा और पाकिस्तान के शहनवाज दहानी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं।
पिछले रविवार को हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर रोमांचक जीत हासिल की थी। भारत ने पांच विकेट से यह मुकाबला जरूर जीता था, लेकिन आखिरी ओवर तक दोनों टीमें मैच में बनी हुई थीं। इसके बाद टीम इंडिया यह मैच बड़े अंतर से जीतना चाहेगी। वहीं, पहले बल्लेबाजी मिलने पर भारत को परेशानी भी हो सकती है।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप में सुपर चार के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। पहले मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल की तरफ कदम बढ़ा दिया है। दूसरे मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से है। यही दोनों टीमें खिताब जीतने की सबसे प्रब दावेदार हैं। ऐसे में यह मैच जीतने वाली टीम का फाइनल खेलना लगभग तय हो जाएगा। ये दोनों टीमें आठ दिन के अंदर दूसरी बार भिड़ रही हैं। पहले मुकाबले में भारत ने पांच विकेट से जीत हासिल की थी। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा और यह मैच जीतकर वे फाइनल की राह आसान करना चाहेंगे।