फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs Oman Highlights: भारत ने ओमान को 21 रन से हराया, आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा की मेहनत पर फिरा पानी

Sat, 20 Sep 2025 12:06 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी

खास बातें

भारत ने ओमान को 21 रन से हराकर एशिया कप 2025 में अपना विजयी अभियान जारी रखा। अबु धाबी में शुक्रवार को खेले गए ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में ओमान ने आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा की अर्धशतकीय पारियों के दम पर निर्धारित ओवरों में चार विकेट पर 167 रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों पर भरपूर दबाव बनाया। हालांकि, टीम यह मैच नहीं जीत सकी।
विज्ञापन
भारत बनाम ओमान - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:03 AM, 20-Sep-2025

भारत ने 21 से दर्ज की जीत

भारत ने ओमान को 21 रन से हराकर एशिया कप 2025 में अपना विजयी अभियान जारी रखा। अबु धाबी में शुक्रवार को खेले गए ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में ओमान ने आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा की अर्धशतकीय पारियों के दम पर निर्धारित ओवरों में चार विकेट पर 167 रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों पर भरपूर दबाव बनाया। हालांकि, टीम यह मैच नहीं जीत सकी।

11:48 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Live Score: हम्माद मिर्जा ने 30 गेंदों में जड़ा पचासा

हम्माद मिर्जा ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

11:44 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Live Score: हर्षित ने तोड़ी आमिर-हम्माद की 93 रन की साझेदारी

हर्षित राणा ने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा की 93 रन की साझेदारी तोड़ी। उन्होंने कलीम को हार्दिक पांड्या के हाथों बाउंड्री लाइन पर कैच कराया। वह 46 गेंदों में सात चौके और दो छक्के की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। अब हम्माद का साथ देने जिक्रिया इस्लाम आए हैं।

विज्ञापन
11:28 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Live Score: आमिर कलीम का पचासा

आमिर कलीम ने 38 गेंदों में अपने टी20 करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। वह अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ओमान का स्कोर 120 के पार पहुंच गया है।

11:25 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Live Score: अक्षर पटेल चोट के कारण मैदान से बाहर

अक्षर पटेल चोट के कारण बाहर हो गए। हम्माद मिर्जा का कैच लपकने के चक्कर में उनका सिर जमीन से टकरा गया।

विज्ञापन
10:59 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Live Score: ओमान को पहला झटका

ओमान को पहला झटका 56 के स्कोर पर कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने कप्तान जतिंदर सिंह को बोल्ड किया। वह 33 गेंदों में 32 रन बना पाए। अब आमिर कलीम का साथ देने हम्माद मिर्जा आए हैं।

10:40 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले समाप्त हो चुका है। ओमान की धीमी शुरुआत हुई है। जतिंदर सिंह और आमिर कलीम क्रीज पर हैं। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 44 रन है। भारत को पहले विकेट की तलाश अब भी है।

10:08 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Live Score: ओमान की पारी शुरू

ओमान की पारी शुरू हो चुकी है। जतिंदर सिंह और आमिर कलीम क्रीज पर हैं। 

09:49 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Live: भारत ने ओमान के सामने रखा 189 रन का लक्ष्य

संजू सैमसन की अर्धशतकीय पारी के  दम पर भारत ने ओमान के खिलाफ 20 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन बनाए। ओमान के लिए शाह फैसल, जितेन रामानंदी और आमिर कलीम ने दो-दो विकेट झटके।

09:41 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Live Score: भारत को आठवां झटका

भारत को आठवां झटका अर्शदीप सिंह के रूप में लगा। वह एक रन बनाकर रनआउट हो गए। अब हर्षित राणा का साथ देने कुलदीप यादव आए हैं।

09:39 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Live Score: भारत को सातवां झटका

भारत को सातवां झटका रामानंदी ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को जिक्रिया इस्लाम के हाथों कैच कराया। वह 18 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। अब हर्षित राणा का साथ देने अर्शदीप सिंह आए हैं।

09:32 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को छठा झटका संजू सैमसन के रूप में लगा। उन्हें शाह फैसल ने आर्यन बिष्ट के हाथों कैच कराया। उन्होंने 45 गेंदों में 56 रन बनाए। अब तिलक वर्मा का साथ देने हर्षित राणा आए हैं।

09:29 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Live Score: संजू सैमसन का अर्धशतक

संजू सैमसन ने 41 गेंदों में अपने टी20 करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनका साथ देने के लिए तिलक वर्मा भी मौजूद हैं। भारत का स्कोर पांच विकेट पर 169 रन है।

09:13 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Live Score: 130 पर भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

130 के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई। टीम को चौथा और पांचवां झटका आमिर कलीम ने दिया। पहले उन्होंने अक्षर पटेल को कैच आउट कराया। इसके बाद उन्होंने शिवम दुबे को आउट किया। दोनों बल्लेबाज क्रमश: 26 और पांच रन बनाकर आउट हुए। अब संजू सैमसन का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।

08:42 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Live Score: अभिषेक-हार्दिक आउट

72 पर भारत को जितेन रामानंदी ने दूसरा झटका दिया। अभिषेक शर्मा 38 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हार्दिक पांड्या भी एक रन बनाकर रनआउट हो गए। अब संजू सैमसन का साथ देने अक्षर पटेल आए हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव उन बल्लेबाजों को मौका दे रहे हैं जिन्हें पिछले मैचों में मौका नहीं मिला है।

08:36 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले समाप्त हो चुका है। भारत ने एक विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा (38) और संजू सैमसन (13) क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच शुरुआती छह ओवरों में 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले भारत को पारी के दूसरे ओवर में शाह फैसल ने झटका दिया था। उन्होंने महज छह रन के स्कोर पर शुभमन गिल को बोल्ड किया था। उपकप्तान सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हुए।

08:34 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Live Score: अभिषेक-संजू ने संभाला मोर्चा

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है और भारत का स्कोर 50 के पार है।

08:11 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका छह रन पर पारी के दूसरे ओवर में शाह फैसल ने दिया। उन्होंने शुभमन गिल को बोल्ड किया। वह आठ गेंदों में एक चौके की मदद से पांच रन बना पाए। अब अभिषेक शर्मा का साथ देने संजू सैमसन आए हैं।

08:03 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।

07:37 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Live Score: दोनों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, जिक्रिया इस्लाम, आर्यन बिष्ट, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी।

07:33 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि ओमान के खिलाफ मैच के लिए उन्होंने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। हर्षित राणा को वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह को जसप्रीत बुमराह की जगह को मौका मिला है। इस मैच में भारत दो विशेषज्ञ स्पिनर और दो विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरा है। वहीं, ओमान ने भी दो बदलाव किए हैं।

06:43 PM, 19-Sep-2025

IND vs OMN T20 Live Score: गिल को क्रीज पर अधिक समय बिताने की जरूरत

भारतीय टीम सुपर 4 के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है और रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच से इससे पहले ओमान के खिलाफ बल्लेबाजों को मौका देने का यह सुनहरा अवसर है। अभिषेक शर्मा ने अपेक्षा के अनुरूप तेज शुरुआत की है, लेकिन शुभमन गिल को क्रीज पर कुछ समय बिताने की जरूरत है। कप्तान सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वह चाहेंगे कि तिलक वर्मा को बल्लेबाजी करने का कुछ और समय मिले। भारत अगर फाइनल में पहुंचता है तो उसे सात दिन के अंदर चार मैच खेलने होंगे और इसे देखते हुए टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को भी बल्लेबाजी का कुछ मौका देना चाहेगा।

06:42 PM, 19-Sep-2025

IND vs OMN T20 Live Score: भारत ने लगातार दो मैच जीते

यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ भारत के शुरुआती दो मैच एकतरफा रहे थे और ऐसे में ओमान के खिलाफ बैखौफ बल्लेबाजी कर टीम बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका जैसे मुश्किल प्रतिद्वंद्वियों से भिड़ने से पहले अपने खेल को और बेहतर कर सकती है। दोनों ही मैचों में भारत की गेंदबाजी काफी अच्छी रही थी और भारत ने कम लक्ष्य का आसानी से पीछा किया था। बल्लेबाजी के मोर्चे पर शीर्ष और मध्यक्रम के बल्लेबाज मैच की परिस्थितियों में क्रीज पर अधिक समय बिताना पसंद करेंगे।

06:41 PM, 19-Sep-2025

IND vs OMN T20 Live Score: शुरुआती दो मैच एकतरफा अंदाज में जीते

भारत ने पहले मैच में यूएई को नौ विकेट से हराया था, जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान पर सात विकेट से जीत दर्ज की थी। भारत ने यूएई और पाकिस्तान को एकतरफा मैच में हराया। टीम इन दोनों ही मैचों में तीन स्पिनर एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को लेकर उतरी थी और अब देखना दिलचस्प होगा कि ओमान के खिलाफ भारत रणनीति में कोई बदलाव करता है या नहीं। बुमराह के कार्यभार प्रबंध को लेकर हमेशा से ही चर्चा चलती है और ओमान के खिलाफ मैच से भारत आगे के लिए अपनी तैयारियां परखेगा। ऐसे में टीम प्रबंधन बुमराह को आराम देने पर विचार कर सकता है। टीम प्रबंधन अपने प्रमुख तेज गेंदबाज को आगे के चुनौतीपूर्ण दौर के लिए तरोताजा रखने के महत्व को समझता है। अगर बुमराह बाहर रहे तो उनकी जगह अर्शदीप सिंह या हर्षित राणा में से किसी को मौका मिल सकता है। अर्शदीप का दावा हालांकि मजबूत होगा क्योंकि वह अधिक अनुभवी हैं और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरा करने के करीब हैं।

06:40 PM, 19-Sep-2025

IND vs OMN T20 Live Score: भारत का ओमान से सामना

एशिया कप में शानदार शुरुआत के बाद भारतीय टीम का ग्रुप चरण के आखिरी मैच में सामना ओमान से होगा। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने सुपर चार चरण के लिए क्वालिफाई किया है। इससे यह तय है कि इन दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों का सामना एक बार फिर होगा, ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ओमान के खिलाफ आराम देने की हो सकती है। 

06:27 PM, 19-Sep-2025

India vs Oman Highlights: भारत ने ओमान को 21 रन से हराया, आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा की मेहनत पर फिरा पानी

Live Cricket Score Today, T20 Asia Cup IND vs OMN 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप 2025 का आखिरी ग्रुप मुकाबला भारत और ओमान के बीच खेला अबु धाबी में खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम अपने विजयी अभियान को जारी रखने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम पहले ही सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, जिसमें उसका सामना पाकिस्तान से 21 सितंबर को होगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें