11वें ओवर की शुरुआत ईशांत शर्मा ने की। लेकिन, पहली गेंद के बाद ही बारिश तेज होने के चलते मैच रोकना पड़ा। हालांकि, थोड़ी देर में बारिश बंद होने के बाद मैच फिर शुरू हुआ। यह ओवर मेडन रहा। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 19 रन।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 217 रन पर समाप्त हो गई। अंतिम विकेट रविंद्र जडेजा के रूप में गिरा। जडेजा ने 15 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर बीजे वाटलिंग ने उनका कैच पकड़ा। मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जेमिसन ने कुल पांच विकेट लिए। अब न्यूजीलैंड बल्लेबाजी करेगी।
67वां ओवर ट्रेंट बोल्ट ने कराया। ओवर की पहली गेंद पर रहाणे ने भागकर दो रन पूरे किए। ओवर में कुल दो ही रन आए। 67 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 149 रन।
डब्ल्यूटीसी के फाइनल मैच के तीसरे दिन का पहला सत्र बारिश की बाधा के चलते देरी से शुरू हुआ। भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 146 रन है। विराट कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
साउथैम्पटन में आज सुबह भी बारिश हुई। बारिश के चलते आज तीसरे दिन भी मैच देरी से शुरू होगा। अब मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे शुरू होगा।