फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Live Score: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला, तिलक और नीतीश के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

Sat, 24 Oct 2026 04:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

खास बातें

Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 2nd T20: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में आगे चल रही है और अब उसकी नजरें बढ़त मजबूत करने पर टिकी है।
विज्ञापन
तिलक वर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:04 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। 

03:59 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत का स्कोर 150 के पार

भारतीय टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है। भारत के लिए तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को अब 12 गेंदों पर 29 रनों की जरूरत है। 

03:42 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: नमन धीर आउट

भारत को नमन धीर के रूप में छठा झटका लगा है। नमन धीर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन मिचेल सैंटनर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। धीर 17 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन
03:38 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार

न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। आधी टीम के पवेलियन लौटने के बाद तिलक वर्मा और नमन धीर ने भारतीय पारी को संभाले रखा है। नमन धीर धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं।  

03:23 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: अक्षर पटेल 11 रन बनाकर आउट

भारत की स्थिति बेहद चिंताजनक है। अक्षर पटेल 11 रन बनाकर आउट हो गए। महज 70 के स्कोर पर टीम इंडिया पांच विकेट गंवा चुकी है। 

विज्ञापन
03:21 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका भी मिचेल सैंटनर ने दिया। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर को बोल्ड किया। वह सिर्फ सात रन बना सके। अब अक्षर पटेल का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।

03:13 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका मिचेल सैंटनर ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को स्मिथ के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब श्रेयस अय्यर का साथ देने अक्षर पटेल आए हैं।

03:00 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: वैभव सूर्यवंशी आउट

भारत को वैभव सूर्यवंशी के रूप में दूसरा झटका लगा है। नाथन स्मिथ ने वैभव को अपना शिकार बनाया जो आठ गेंदों पर चार बनाकर आउट हुए। वैभव को इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में शामिल होने का मौका मिला था, लेकिन वह सस्ते में आउट हो गए। 

02:52 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा है। सैमसन और अभिषेक ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन जैकब डफी ने सैमसन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। सैमसन 17 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। 

02:42 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: अभिषेक के 1000 रन पूरे

अभिषेक और सैमसन ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई है। अभिषेक को इस मैच में जीवनदान भी मिला। वह कैच आउट हो गए थे, लेकिन गेंद नो बॉल करार दी गई। अभिषेक ने इसके बाद गियर बदला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की। अभिषेक ने इसके साथ ही इस साल टी20 में 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं। 

02:27 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी शुरू हो गई है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। वैभव सूर्यवंशी भी प्लेइंग-11 में शामिल हैं, लेकिन उन्हें ओपनिंग के लिए नहीं उतारा गया है। 

02:11 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी समाप्त

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स और बेवोन जैकब के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद फिलिप्स और जैकब ने चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की और न्यूजीलैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 

न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने 70 और जैकब ने 58 रनों की पारी खेली। इन दो बल्लेबाजों के अलावा अन्य कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका। न्यूजीलैंड की ओर से फिन एलेन ने 16, टिम सीफर्ट ने सात और डेरिल मिचेल ने छह रन बनाए। वहीं, माइकल ब्रेसवेल नाबाद 10 और मिचेल सैंटनर चार रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश रेड्डी को एक-एक सफलता मिली। 

02:05 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को पांचवां झटका

न्यूजीलैंड को बेवोन जैकब के रूप में पांचवां झटका लगा है। जैकब ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन नीतीश रेड्डी ने उन्हें अपना शिकार बनाया। जैकब 46 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। 

02:00 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को मिली सफलता

अर्शदीप सिंह ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई है। फिलिप्स और जैकब के बीच शानदार साझेदारी हुई जिससे न्यूजीलैंड मुश्किल स्थिति से उबरकर 150 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रहा। फिलिप्स 43 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर आउट हुए। फिलिप्स और जैकब के बीच चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी हुई। 

01:53 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: जैकब का पचासा

बेवोन जैकब ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया है। जैकब और फिलिप्स के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। इन दोनों बल्लेबाजों ने कीवी टीम को मुश्किल से उबारा और सुखद स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। 

01:44 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: फिलिप्स का अर्धशतक

ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया है। फिलिप्स और जैकब के बीच चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी जारी है। न्यूजीलैंड का स्कोर 120 रन के पार पहुंच गया है। 

01:42 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार

न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। फिलिप्स और जैकब के बीच साझेदारी जारी है। फिलिप्स अर्धशतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं। भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बढ़ रहा है। 

01:34 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: फिलिप्स-जैकब की साझेदारी

ग्लेन फिलिप्स और बेवोन जैकब के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। फिलिप्स और जैकब ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाले रखा है जिससे टीम का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है। भारतीय गेंदबाजों को अब विकेट की तलाश है क्योंकि ये साझेदारी लगातार बड़ी हो रही है। 

01:16 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत ने बढ़ाया दबाव

भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ा दिया है। न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, ग्लेन फिलिप्स और बेवोन जैकब ने टीम को संभाले रखा है। न्यूजीलैंड का स्कोर 60 रन के पार पहुंच गया है। 

01:01 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा

प्रिंस यादव ने फिन एलेन को बोल्ड कर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया है। न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई है और उसने पावरप्ले के अंदर ही तीन विकेट गंवाए हैं। एलेन 14 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। 

12:46 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भुवनेश्वर को मिला विकेट

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को विकेट मिल गया है। भुवनेश्वर कुमार ने डेरिल मिचेल को आउट कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। मिचेल पांच गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए। 

12:38 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को पहला झटका

अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया है। अर्शदीप ने टिम सीफर्ट को आउट किया जो छह गेंदों पर एक छक्के की मदद से सात रन बनाकर आउट हुए। 

12:32 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट और फिन एलेन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। 

12:06 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिसं यादव।

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन। 

12:01 PM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है, जबकि मयंक यादव के स्थान पर प्रिंस यादव एकादश में शामिल किए गए हैं। भारतीय कप्तान श्रेयस ने बताया कि वैभव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। यानी एक बार फिर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग में उतरेंगे। 

11:46 AM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: बल्लेबाजी क्रम में क्या होगा बदलाव

बल्लेबाजी की बात करें तो ईशान किशन के चोटिल होने के कारण 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में मौका मिल सकता है। उनका अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करने की उम्मीद है, जबकि संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। ईशान के चोटिल होने के कारण तिलक वर्मा को पहले मैच में तीसरे नंबर पर भेजा गया था, लेकिन अब उनके पांचवें या छठे नंबर पर ही आने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी और एडम मिल्ने ने अपने पहले स्पेल में काफी स्विंग हासिल की, लेकिन उनकी लेंथ सैमसन और अभिषेक के लिए पर्याप्त कारगर साबित नहीं हुई। ईशान दूसरे टी20 से बाहर हैं तो यह तय है कि बल्लेबाजी क्रम में बदलाव होगा। देखना दिलचस्प होगा कि वैभव प्लेइंग-11 में शामिल होते हैं या भारत अन्य रणनीति के साथ उतरता है। 

11:38 AM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: कैसी होगी पिच?

दूसरे मैच में भी बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहने की उम्मीद है और ऐसे में गेंदबाजों को किसी भी तरह की गलती करने से बचना होगा। पहले टी20 में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले अक्षर पटेल पर भी दबाव होगा। ऐसे में एक बार फिर क्राइस्टचर्च में हाई स्कोरिंग मैच देखने मिल सकता है।

11:37 AM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: वैभव को मिल सकता है मौका

न्यूजीलैंड दौरे की सकारात्मक शुरुआत करने वाली भारतीय टीम अब शनिवार को दूसरे टी20 में लय बरकरार रखने उतरेगी। सीरीज की शुरुआत से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह पाने के लिए इंतजार करना होगा, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनके लिए रास्ता साफ हो गया है। वैभव दूसरे टी20 में खेलते नजर आ सकते हैं। 

11:33 AM, 24-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला, तिलक और नीतीश के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 2nd T20: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में आगे चल रही है और अब उसकी नजरें बढ़त मजबूत करने पर टिकी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें