फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Highlights: भारत ने 48 रन से जीता पहला टी20, वरुण-शिवम को 2-2 विकेट; फिलिप्स की मेहनत पर फिरा पानी

Wed, 21 Jan 2026 10:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

खास बातें

भारत ने 48 रन से न्यूजीलैंड को पहले टी20 मुकाबले में हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। बुधवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 238 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 190 रन ही बना पाई। उनके लिए ग्लेन फिलिप्स ने 78 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:44 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

भारत ने 48 रन से न्यूजीलैंड को पहले टी20 मुकाबले में हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। बुधवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (44*) की तूफानी पारियों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 238 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 234/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 190 रन ही बना पाई। उनके लिए ग्लेन फिलिप्स ने 78 रनों की पारी खेली। वहीं, भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

10:23 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: मार्क चैपमैन 39 रन बनाकर आउट

मार्क चैपमैन 39 रन बनाकर आउट हो गए। अब डेरिल मिचेल और मिचेल सैंटनर क्रीज पर मौजूद हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 153 रन है।

10:14 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: फिलिप्स आउट

न्यूजीलैंड को चौथा झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को अपना शिकार बनाया। वह 78 रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन
10:04 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: ग्लेन फिलिप्स का अर्धशतक

ग्लेन फिलिप्स ने अपने करियर का 11वां अर्धशतक लगाया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और मार्क चैपमैन के साथ 60 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप निभा चुके हैं।

09:35 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: 52 पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने टिम रॉबिन्सन को अपना शिकार बनाया। वह 21 रन बनाकर लौटे। अब ग्लेन फिलिप्स का साथ देने मार्क चैपमैन आए हैं।

विज्ञापन
09:11 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: दूसरा विकेट गिरा

दूसरा विकेट हार्दिक पांड्या ने लिया। उन्होंने रचिन रवींद्र को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स आए हैं।

09:10 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की झटके से शुरुआत

न्यूजीलैंड की झटके से शुरुआत हुई है। अर्शदीप सिंह ने डेवोन कॉनवे को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब टिम रॉबिन्सन का साथ देने रचिन रवींद्र आए हैं।

08:54 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर

अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (44*) की तूफानी पारियों की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 239 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 238 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 234/4 का स्कोर बनाया था।

08:36 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को सातवां झटका

अक्षर पटेल पांच रन बनाकर आउट हो गए। अब रिंकू का साथ देने अर्शदीप सिंह आए हैं। 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर सात विकेट पर 211 रन है।

08:34 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: भारत के 200 रन पूरे

भारत के 200 रन पूरे हो गए। फिलहाल क्रीज पर रिंकू सिंह और अक्षर पटेल मौजूद हैं। 

08:25 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: हार्दिक पांड्या 25 बनाकर आउट

हार्दिक पांड्या 25 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जैकब डफी ने पवेलियन की राह दिखाई। अब रिंकू सिंह का साथ देने अक्षर पटेल आए हैं।

08:18 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: शिवम दुबे आउट हुए

पांचवां विकेट शिवम दुबे के रूप में गिरा। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अब हार्दिक का साथ देने रिंकू सिंह आए हैं। 

08:05 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत का चौथा विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गिरा। उन्हें ईश सोढ़ी ने जैमीसन के हाथों कैच कराया। वह 35 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्के की मदद से 84 रन बनाने में कामयाब हुए। अब हार्दिक पांड्या का साथ देने शिवम दुबे आए हैं। 12 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 149 रन है।

07:58 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका सैंटनर ने दिया। उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव को रॉबिन्सन के हाथों कैच कराया। वह 22 गेंदों में 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सूर्यकुमार और अभिषेक के बीच तीसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी हुई। अब क्रीज पर हार्दिक पांड्या आए हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर 130/3 है।

07:41 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: अभिषेक शर्मा का पचासा

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 22 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना सातवां अर्धशतक पूरा किया। वह तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव के साथ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर 96/2 है।

07:29 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: भारत के 50 रन पूरे

पांच ओवर का खेल पूरा हो चुका है और भारत ने दो विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर अभिषेक शर्मा 24 और सूर्यकुमार यादव नौ रन बनाकर मौजूद हैं।

07:18 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: दूसरा विकेट गिरा

भारत ने दूसरा विकेट तीसरे ओवर में गंवा दिया। ईशान किशन को जैकब डफी ने मार्क चैपमैन के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ आठ रन बना पाए। अब अभिषेक का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं।

07:12 PM, 21-Jan-2026

Live Score IND vs NZ: संजू सैमसन आउट हुए

भारत को पहला झटका संजू सैमसन के रूप में लगा। उन्हें भारत काइल जैमीसन ने रचिन रवींद्र के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए। अब अभिषेक शर्मा का साथ देने ईशान किशन आए हैं।

07:03 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ T20 Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन सलामी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। दोनों से आज अच्छी शुरुआत की उम्मीद है।

06:37 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ T20 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिश्चियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

06:30 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मेहमान टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर ने बताया कि आगामी विश्व कप की तैयारी के लिहाज से हमारे लिए यह एक शानदार शुरुआत है। तीन सीमर खेल रहे हैं। क्लार्क डेब्यू कर रहे हैं, जेमीसन और डफी भी खेल रहे हैं। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, हम पहले बॉलिंग करना चाहते थे।' उन्होंने बताया कि श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे।

06:29 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: बुमराह-हार्दिक की वापसी

भारत के दो स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की इस सीरीज से मैदान पर वापसी होगी। व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए इन दोनों खिलाड़ियों को वनडे सीरीज से आराम दिया गया था, लेकिन अब ये दोनों खिलाड़ी मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। हार्दिक अपने कौशल से टी20 टीम में संतुलन लाते हैं और उनकी मौजूदगी का मतलब है कि टीम प्रबंधन एक अतिरिक्त विशेषज्ञ खिलाड़ी को खिलाने का जोखिम उठा सकता है। वरुण चक्रवर्ती टीम के तुरुप का इक्का होंगे, जिनके खिलाफ न्यूजीलैंड ने ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। वरुण के सातवें से 15वें ओवर के बीच के चार ओवर अक्सर मैच का रुख पलट देते हैं और कुलदीप यादव की खराब फॉर्म को देखते हुए तमिलनाडु के इस खिलाड़ी को और भी बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत होगी।

06:29 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: सूर्यकुमार के प्रदर्शन पर नजरें

तिलक वर्मा को खेलने का अधिक समय देने के लिए सूर्यकुमार ने बल्लेबाजी क्रम में खुद को तीसरे नंबर के बजाय चौथे नंबर पर खिसका दिया। सूर्यकुमार अच्छी तरह से जानते हैं कि उनके खराब प्रदर्शन का ड्रेसिंग रूम में असर पड़ सकता है और उन्हें अब हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। सूर्यकुमार पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं और विश्व कप से पहले पहले लय में वापसी करना चाहेंगे। सूर्यकुमार अगर पांच मैचों की टी20 सीरीज से फॉर्म में वापसी करने में सफल रहे तो भारत के लिए यह राहत की बात होगी। 

06:28 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: ईशान किशन का पलड़ा क्यों भारी?

  • ईशान किशन टी20 विश्व कप टीम में भी शामिल हैं, ऐसे में इस वैश्विक टूर्नामेंट को देखते हुए ईशान को प्लेइंग-11 में शामिल होने का मौका मिलना तय है।
  • तीसरे स्थान पर तिलक वर्मा उतर रहे थे जिस कारण कप्तान सूर्यकुमार को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आना पड़ रहा था। टीम प्रबंधन के सामने तिलक की अनुपस्थिति में ईशान या श्रेयस को उतराने का विकल्प है।
  • श्रेयस विश्व कप टीम में शामिल नहीं हैं और लंबे समय से भारत के लिए टी20 में नहीं खेले हैं। इस स्थिति में श्रेयस की जगह ईशान का पलड़ा भारी है।
  • हालांकि, अगर टीम प्रबंधन को लगता है कि तिलक समय से फिट नहीं हो सके और उनकी जगह श्रेयस को टीम में शामिल करना पड़ा तो वह श्रेयस को एकादश में उतारने का फैसला ले सकते हैं। 
  • कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले स्पष्ट किया है कि ईशान किशन तीसरे नंबर पर उतरेंगे। ऐसे में अब यह लगभग तय है कि तिलक की अनुपस्थिति में ईशान एकादश में उनकी जगह लेंगे।

06:28 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: चोट से परेशान भारतीय खेमा

टी20 विश्व कप से पहले भारतीय खेमा खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। पहले तिलक वर्मा चोटिल हुए और वनडे सीरीज के दौरान वाशिंगटन सुंदर भी चोटिल हो गए। तिलक न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन मैचों का हिस्सा नहीं हैं, जबकि वाशिंगटन पूरी टी20 सीरीज से ही बाहर हैं। तिलक की जगह श्रेयस को मौका मिला है। वहीं, वाशिंगटन की जगह रवि बिश्नोई को टीम में चुना गया है। तिलक और वाशिंगटन कब तक वापसी कर पाएंगे ये अभी तय नहीं है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम प्रबंधन भविष्य को देखते हुए इस सीरीज में किन खिलाड़ियों को एकादश में शामिल करता है। 

06:27 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: वनडे की हार का बदला लेना चाहेगा भारत

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय टीम टी20 में वापसी करने की कोशिश करेगी। अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम के पास तैयारियों को परखने का यह आखिरी अवसर होगा। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इस दौरान अपनी कमियों में सुधार लाने की कोशिश भी करेगी। वहीं, टीम प्रबंधन के सामने विश्व कप को देखते हुए सही संयोजन चुनने की चुनौती होगी। 

06:21 PM, 21-Jan-2026

IND vs NZ Highlights: भारत ने 48 रन से जीता पहला टी20, वरुण-शिवम को 2-2 विकेट; फिलिप्स की मेहनत पर फिरा पानी

Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st T20: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के लिए लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज अहम है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें