फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया, माइकल ब्रैसवेल का शतक बेकार गया

Wed, 18 Jan 2023 09:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

खास बातें

Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले रोमांचक जीत हासिल की। उसने 12 रन से मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.2 ओवर में 337 रनों पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:53 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: भारत की शानदार जीत

भारत ने न्यूजीलैंड को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 12 रन से हरा दिया है। उसने हैदराबाद में बुधवार (18 जनवरी) को जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल के शानदार दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। गिल ने 208 रनों की पारी खेली। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.2 ओवर में 337 रनों पर सिमट गई।

न्यूजीलैंड की टीम एक समय 131 रन पर छह विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया इस मैच को आसानी से जीत लेगी, लेकिन यहां से माइकल ब्रैसवेल और मिचेल सैंटनर ने पारी को संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 102 गेंद पर 162 रनों की साझेदारी की। सैंटनर 45 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 20 रन बनाने थे। ब्रैसवेल ने शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर छक्का लगाया दिया। शार्दुल ने फिर एक वाइड फेंकी। उसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने ब्रैसवेल को एलबीडब्ल्यू कर दिया और टीम इंडिया जीत गई। ब्रैसवेल ने 78 गेंद पर 140 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 10 छक्के लगाए।

09:24 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: सिराज ने लिया शिपली को किया आउट

मोहम्मद सिराज ने 46वें ओवर में एक और विकेट लिए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर हेनरी शिपली को क्लीन बोल्ड कर दिया। शिपली खाता भी नहीं खोल पाए। सिराज ने मैच में चौथी सफलता हासिल की। 

09:21 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: सिराज ने लिया सैंटनर का विकेट

मोहम्मद सिराज ने मिचेल सैंटनर को आउट कर भारत को बहुत बड़ी सफलता दिलाई। सैंटनर और ब्रैसवेल की खतरनाक होती साझेदारी को उन्हें तोड़ दिया। सैंटनर और ब्रैसवेल ने सातवें विकेट के लिए 102 गेंद पर 162 रन की साझेदारी की। सैंटनर 45 गेंद पर 57 रन बनाकर सूर्यकुमार को कैच थमा बैठे।

विज्ञापन
09:11 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: मिचेल सैंटनर ने जड़ा अर्धशतक

मिचेल सैंटनर ने 44वें ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर लगातार दो चौके लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने माइकल ब्रैसवेल के साथ सातवें विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी भी पूरी कर ली। भारत के खिलाफ दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले बांग्लादेश के महमूदुल्लाह और मेहदी हसन ने 2022 में मीरपुर में 148 रनों की साझेदारी की थी। न्यूजीलैंड ने 44 ओवर में छह विकेट पर 285 रन बना लिए हैं। ब्रैसवेल 106 और सैंटनर 52 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 36 गेंद पर 65 रन चाहिए।
 

09:05 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: ब्रैसवेल जड़ा वनडे करियर का दूसरा शतक

न्यूजीलैंड के माइकल ब्रैसवेल ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 43वें ओवर में मोहम्मद शमी की दूसरी गेंद पर छक्का मारकर शतक पूरा किया। ब्रैसवेल ने इससे पहले 10 जुलाई 2022 को आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में शतक लगाया था। न्यूजीलैंड ने 43 ओवर में छह विकेट पर 274 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 42 गेंद पर 76 रनों की आवश्यकता है।

न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज खिलाफ मैदान साल गेंद
कोरी एंडरसन वेस्टइंडीज क्वींसटाउन 2014 36
जेसी राइडर वेस्टइंडीज क्वींसटाउन 2014 46
माइकल ब्रैसवेल भारत हैदराबाद 2023 57
क्रैग मैकमिलन ऑस्ट्रेलिया हैमिल्टन 2007 67

विज्ञापन
08:50 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: ब्रैसवेल और सैंटनर ने की शतकीय साझेदारी

माइकल ब्रैसवेल और मिचेल सैंटनर ने सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। न्यूजीलैंड ने 40 ओवर में छह विकेट पर 247 रन बना लिए हैं। ब्रैसवेल 48 गेंद पर 89 और सैंटनर 28 गेंद पर 33 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 10 ओवर में 103 रन चाहिए।

08:34 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: ब्रैसवेल ने जड़ा शतक

माइकल ब्रैसवेल ने 37वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छक्का लगाकार फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 31 गेंद पर ही 50 रन का आंकड़ा छू लिया। न्यूजीलैंड ने 37 ओवर में छह विकेट पर 205 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 78 गेंद पर 145 रन बनाने हैं।

08:29 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: ब्रैसवेल और सैंटनर की अर्धशतकीय साझेदारी

छह विकेट गिर जाने के बाद माइकल ब्रैसवेल और मिचेल सैंटनर ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला है। दोनों ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। हालांकि, न्यूजीलैंड अभी जीत से काफी दूर है। अगर उसे इस मैच को अपने नाम करना है तो चमत्कार की उम्मीद करनी होगी।

08:19 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा

न्यूजीलैंड को छठा झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने 29वें ओवर की चौथी गेंद पर न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम को पवेलियन भेज दिया। लाथम ने 46 गेंद पर 24 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके लगाए। लाथम का कैच वॉशिंगटन सुंदर ने लिया। न्यूजीलैंड ने 33 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बना लिए हैं। माइकल ब्रैसवेल 29 और मिचेल सैंटनर 14 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:45 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा

न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई। मोहम्मद शमी ने 25वें ओवर की तीसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। फिलिप्स ने 20 गेंद पर 11 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद माइकल ब्रैसवेल क्रीज पर आए हैं। न्यूजीलैंड ने 25 ओवर में पांच विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। टॉम लाथम 17 और ब्रैसवेल एक रन बनाकर नाबाद हैं।

07:18 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा

89 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा है। डेरिल मिशेल 12 गेंद में नौ रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। कुलदीप यादव ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट किया है। इस मैच में यह कुलदीप यादव की दूसरी सफलता है। अब कप्तान लाथम के साथ ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 95 रन है।

07:08 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा

78 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा है। हेनरी निकोलस 31 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कुलदीप यादव ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब टॉम लाथम और डेरिल मिशेल क्रीज पर हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड के लिए अब 350 रन के लक्ष्य का पीछा करना बहुत मुश्किल होगा। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 79 रन है।

07:05 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा

70 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा है। फिन एलेन 39 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें शाहबाज अहमद के हाथों कैच कराया। 

06:45 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में 42 रन बनाए

350 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 42 रन बना लिए हैं। फिन एलेन और हेनरी निकोलस क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी साझेदारी कर अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

06:38 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा

28 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा है। डेवोन कॉन्वे 16 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद सिराज ने उन्हें कुलदीप यादव के हाथों कैच कराया। अब हेनरी निकोलस और फिन एलेन क्रीज पर हैं।

06:09 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

350 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। डेवोन कॉन्वे और फिन एलेन क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश कर रहे हैं। चार ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 24 रन है।

05:22 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत ने बनाए 349 रन

भारत ने हैदराबाद में खेले जा रहे पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 350 रन का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 208 रन की पारी खेली। वह वनडे में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए। शुभमन के अलावा रोहित शर्मा ने 34, सूर्यकुमार यादव ने 31, हार्दिक पांड्या ने 28 और वॉशिंगटन सुंदर ने 12 रन बनाए। विराट कोहली आठ और ईशान किशन पांच रन बनाकर आउट हुए।

05:05 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक

शुभमन गिल ने अपनी 19वीं वनडे पारी में दोहरा शतक लगा दिया। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर 200 रन का आंकड़ा छुआ। वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं। 

भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी रन खिलाफ साल
रोहित शर्मा 264 श्रीलंका  2014
वीरेंद्र सहवाग 219 वेस्टइंडीज 2011
ईशान किशन 210 बांग्लादेश 2022
रोहित शर्मा 209 ऑस्ट्रेलिया 2013
रोहित शर्मा 208* श्रीलंका 2017
शुभमन गिल 208 न्यूजीलैंड 2023
सचिन तेंदुलकर 200* दक्षिण अफ्रीका 2010

04:55 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live Score: वॉशिंगटन सुंदर लौटे पवेलियन

वॉशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें 45वें ओवर की अंतिम गेंद पर हेनरी शिपली ने आउट कर दिया। शिपली ने सुंदर को एलबीडब्ल्यू कर दिया। भारत ने 45 ओवर में छह विकेट पर 292 रन बना लिए हैं। शुभमन 162 रन बनाकर और शार्दुल ठाकुर खाता खोले बगैर नाबाद हैं।

04:27 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live Score: हार्दिक को मिचेल ने किया बोल्ड

हार्दिक पांड्या को डेरेल मिचेल ने 40वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट कर दिया। वह 38 गेंद पर 28 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। ऐसा लग रहा था कि विकेटकीपर लाथम की गलती से विकेट के ऊपर से वेल्स गिरी है, लेकिन थर्ड अंपायर उन्हें आउट करार दिया। भारत ने 40 ओवर में पांच विकेट पर 251 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 134 और वॉशिंगटन सुंदर एक रन बनाकर नाबाद हैं।

04:12 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live Score: शुभमन और हार्दिक ने की अर्धशतकीय साझेदारी

शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। 37 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट पर 232 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 103 गेंद पर 122 रन और हार्दिक पांड्या 31 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद हैं।

03:41 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live Score: शुभमन गिल का शतक

शुभमन गिल ने अपने वनडे करिय का तीसरा शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाया है। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। गिल ने 87 गेंदों में अपने 100 रन पूरे किए। वह अब तक 14 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। गिल ने सिर्फ 19 पारियों में तीसरा वनडे शतक लगा दिया है। भारत के लिए इससे कम पारियों में तीन शतक सिर्फ शिखर धवन ही लगा पाए हैं। धवन ने 17 पारियों में तीसरा शतक लगा दिया था। 

03:34 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत का चौथा विकेट गिरा

175 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। सूर्यकुमार यादव 26 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। डेरिल मिशेल ने उन्हें मिशेल सैंटनर के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार ने अपनी पारी में चार चौके लगाए।

03:30 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live Score: शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं और भारत को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। गिल अपने शतक के करीब हैं और सूर्यकुमार भी अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। 

03:21 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत का स्कोर 150 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और भारत को बड़े स्कोर के करीब ले जा रहे हैं। गिल अपने शतक के करीब पहुंच रहे हैं।

03:14 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live Score: शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने संभाली पारी

ईशान किशन के छोटे स्कोर पर आउट होने के बाद शुभमन गिल ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला है। गिल अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव तेजी से रन बना रहे हैं और गिल के साथ अच्छी साझेदारी कर रहे हैं।

02:58 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत का तीसरा विकेट गिरा

110 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। ईशान किशन 14 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। लोकी फर्ग्यूसन ने उन्हें विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। किशन ने अपने पिछले मैच में दोहरा शतक लगाया था और एक बार फिर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह छोटे स्कोर पर आउट हो गए। अब शुभमन गिल के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर  रन है।

02:54 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live Score: शुभमन गिल का अर्धशतक

शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 52 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। गिल अपनी पारी में अब तक नौ चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भी वह शानदार लय में थे और इस मैच में भी वह पुरानी फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे। रोहित और कोहली के आउट होने के बाद गिल के ऊपर बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी है। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 105 रन है।

02:53 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत का स्कोर 100 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। हालांकि, रोहित और कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के पवेलियन लौटने से भारतीय टीम थोड़ी मुश्किल में पड़ सकती है।

02:35 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा

88 रन के स्कोर पर भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा है। विराट कोहली 10 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मिशेल सैंटनर ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। विराट कोहली ने अपनी पारी में एक चौका लगाया। अब शुभमन गिल के साथ ईशान किशन क्रीज पर है।

02:19 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा

60 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। कप्तान रोहित शर्मा 38 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ब्लेयर टिकनर ने उन्हें मिशेल सैंटनर के हाथों कैच कराया। रोहित ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। अब विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 63 रन है।

02:13 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 52 रन बनाए

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाज अच्छे स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं और भारत को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। पावरप्ले में भारतीय टीम ने बिना विकेट खोए 52 रन बनाए हैं। रोहित और गिल ने पावरप्ले का भरपूर इस्तेमाल किया है। दोनों बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिल चुकी है और दोनों अब इसे बड़ी पारी में बदलने की कोशिश करेंगे।

02:11 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत का स्कोर 50 रन के पार

रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने भारत को एक बार फिर शानदार शुरुआत दिलाई है। भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। भारत के दोनों बल्लेबाज बेहतरीन लय में हैं और एक बार फिर बड़े स्कोर की नींव रखी है।

01:54 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत की अच्छी शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अच्छी शुरुआत की है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी एक बार फिर अच्छी लय में दिख रही है। खासकर कप्तान रोहित आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय बल्लेबाज पावरप्ले का पूरा फायदा उठा रहे हैं और बड़े शॉट खेलकर रन बना रहे हैं। हालांकि, यह जोड़ी सही तरीके से स्ट्राइक रोटेट करने में नाकाम रही है। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 35 रन है।

01:34 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। दोनों एक बार फिर भारत को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश करेंगे।

01:03 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंडः फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोलस, डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, हेनरी शिपली, मिशेल सैंटनर, लोकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

01:01 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के दौरान उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि टीम इंडिया रात के समय में गेंदबाजी करे और लक्ष्य का बचाव करते हुए मैच जीते। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इस सीरीज में पहले की तरह का प्रदर्शन जारी रखना भारत के सामने बड़ी चुनौती होगी।

12:37 PM, 18-Jan-2023

IND vs NZ: भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया, माइकल ब्रैसवेल का शतक बेकार गया

नमस्कार, उमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में है। दोनों टीमें जीत के साथ इस सीरीज की शुरुआत करना चाहेंगी। हालांकि, न्यूजीलैंड के लिए यह आसान नहीं होगा, क्योंकि टीम के नियमित कप्तान केन विलियम्सन इस दौरे पर नहीं आए हैं। टॉम लाथम इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे। 

न्यूजीलैंड की टीम पांच साल बाद भारत में वनडे सीरीज खेलने आई है। भारत अब तक अपने देश में कीवी टीम के खिलाफ कोई वनडे सीरीज नहीं हारा है। ऐसे में कप्तान रोहित भारत के अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें