भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया। अंपायरों ने लगातार बारिश के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया है। यह मैच रद्द होने के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज 1-0 से अपने नाम की। इस सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने सात विकेट से जीता था। इसके बाद दूसरे ओवर में भारतीय टीम 12.5 ओर में एक विकेट पर 89 रन बना पाई थी। तभी बारिश आ गई और आगे का मैच नहीं हो सका। वहीं, तीसरे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर 18 ओवर में 104 रन बना लिए थे, लेकिन कीवी टीम 20 ओवर नहीं खेल पाई थी। तभी बारिश आ गई। बारिश की वजह से आगे मैच में कोई गेंद नहीं फेंकी जा सकी और 20 ओवर का खेल नहीं होने के कारण डकवर्थ लुईस नियम भी नहीं लागू हो सका। इस वजह से यह मैच भी रद्द हो गया।
इस मैच में भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 51 और श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने और डेरिल मिशेल ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, बल्लेबाजी में फिन एलेन ने न्यूजीलैंड के लिए 57 और डेवोन कॉन्वे ने 38 रन बनाए।
अब भारतीय टीम बांग्लादेश के दौरे पर होगी। इसकी शुरुआत चार दिसंबर से वनडे सीरीज के साथ होगी।
बारिश के कारण मैच रुक गया है। अब तक न्यूजीलैंड ने 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए। 18 ओवर में एक विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। फिन एलेन 57 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वहीं, डेवोन कॉन्वे 51 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान विलियम्सन ने सिर्प तीन गेंद खेली हैं और अब तक उनका खाता नहीं खुला है। हालांकि, मैच में न्यूजीलैंड की पकड़ काफी मजबूत है और यह टीम डकर्थ लुईस नियम के तहत आगे है, लेकिन एक वनडे मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 20-20 ओवर होने जरूरी हैं। अगर आगे मैच नहीं हो पाता है तो इसे रद्द कर दिया जाएगा और कीवी टीम 1-0 से सीरीज अपने नाम करेगी।
एक विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। अब डेवोन कॉन्वे के साथ कप्तान केन विलियम्सन क्रीज पर हैं। पहले विकेट के लिए कीवी टीम ने शानदार साझेदारी कर अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ला दिया है।
97 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा है। फिन एलेन अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो चुके हैं। उमरान मलिक की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने उनका कैच पकड़ा। फिन एलेन ने 54 गेंद में 57 रन बनाए। इस पारी में उनके बल्ले से आठ चौके और एक छक्का निकला।
कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने इस मैच में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। एलेन ने अपने अर्धशतक के लिए 50 गेंदों का सामना किया। वह अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 93 रन है।
न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 70 रन के पार जा चुका है। डेवोन कॉन्वे और फिन एलेन क्रीज पर जमे हुए हैं और बड़ी साझेदारी कर मैच में अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके हैं।
न्यूजीलैंड की टीम ने बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉन्वे और फिन एलेन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपनी टीम को छोटे लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। भारतीय टीम को मैच में बने रहने के लिए जल्द ही यह साझेदारी तोड़नी होगी।
न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 30 रन के पार जा चुका है। डेवोन कॉन्वे और फिन एलेन की जोड़ी क्रीज पर है। आठ ओवर में कीवी टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 34 रन बना लिए हैं।
220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने धीमी शुरुआत की है। फिन एलेन और डेवोन कॉन्वे संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और बड़ी साझेदारी करने की कोशिश कर रहे हैं। पांच ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 15 रन है।
भारत के 219 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। फिन एलेन और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के दो रन है।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 220 रन का लक्ष्य रखा है। वाशिंगटन सुंदर के रूप में भारत का आखिरी विकेट गिरा। टिम साउदी ने उन्हें टॉम लाथम के हाथों कैच आउट कराया। दूसरे छोर पर उमरान मलिक नाबाद रहे।
इस मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। धवन और गिल की जोड़ी ने धीमी शुरुआत की, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए। गिल 22 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय टीम का स्कोर 39 रन था। इसके बाद भारतीय टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कप्तान धवन 28, ऋषभ पंत 10 और सूर्यकुमार यादव छह रन बनाकर आउट हुए।
इस बीच श्रेयस अय्यर ने एक छोर संभाला और 59 गेंद में 49 रन बनाए। अंत में वाशिंगटन सुंदर ने 64 गेंद में 51 रन की पार खेल भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। दीपक हुड्डा और दीपक चाहर ने 12-12 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने और डेरिल मिशेल ने तीन-तीन विकेट लिए। लॉकी फर्ग्यूसन और मिशेल सैंटनर को एक-एक विकेट मिला।
231 रन के स्कोर पर भारत का नौवां विकेट गिरा है। अर्शदीप सिंह नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। डेरिल मिशेल ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट किया।
201 रन के स्कोर पर भारत का आठवां विकेट गिरा है। चहल आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मिशेल सैंटनर ने उन्हें टिम साउदी के हाथों कैच आउट कराया।
सात विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। वाशिंगटर सुंदर के साथ चहल क्रीज पर हैं। दोनों भारत का स्कोर 200 के पार ले जा चुके हैं और अब 250 के करीब पहुंचने की कोशिश करेंगे।
सात विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 180 रन के पार जा चुका है। वाशिंगटन सुंदर और युजवेन्द्र चहल क्रीज पर हैं। सुंदर एक छोर संभालकर खेल रहे हैं। वहीं, चहल उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच 14 रन की साझेदारी हो गई है। यह जोड़ी भारत का स्कोर 200 के पार ले जाने की कोशिश करेगी।
170 रन के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा है। दीपक चाहर नौ गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। डेरिल मिशेल ने उन्हें टिम साउदी के हाथों कैच कराया। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 171 रन है।
छह विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 160 रन के पार जा चुका है। दीपक चाहर और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। दोनों भारतीय पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अब भारत के लिए पूरे 50 ओवर खेलना भी मुश्किल हो सकता है।
149 रन के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा है। दीपक हुड्डा 25 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। टिम साउदी ने उन्हें टॉम लाथम के हाथों कैच आउट कराया। अब भारत के पुछल्ले बल्लेबाज शुरू हो चुके हैं। सुंदर के साथ दीपक चाहर क्रीज पर हैं।
पांच विकेट के नुकसान पर भारतीय टीम का स्कोर 140 रन के पार जा चुका है। वाशिंगटन सुंदर और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं। दोनों साझेदारी कर भारतीय पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 142 रन है।
212 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है और अब टीम इंडिया मुश्किल में दिख रही है। भारत का पांचवां विकेट श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा। उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन ने डेवोन कॉन्वे के हाथों कैच कराया। श्रेयस ने 59 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 49 रन बनाए। अब दीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 126 रन है।
110 रन के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा है। सूर्यकुमार यादव 10 गेंद में छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं। एडम मिल्ने ने उन्हें टिम साउदी के हाथों कैच कराया। इस मैच में यह मिल्ने की तीसरी सफलता है। 25 ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने चार विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं।
तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। फिलहाल सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 110 रन है।
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस मैच में भी फेल रहे हैं। उन्होंने 16 गेंद में 10 रन बनाए। उनकी इस पारी में दो चौके शामिल थे। डेरिल मिशेल ने उन्हें ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 87 रन है।
भारत की सलामी जोड़ी के पवेलियन लौटने के बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है और ये दोनों संभलकर बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर आगे बढ़ा रहे हैं। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 79 रन है।
55 रन के स्कोर पर भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। शुभमन गिल के बाद शिखर धवन भी 45 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। एडम मिल्ने ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल श्रेयस अय्यर के साथ ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज संभलकर खेलते हुए भारतीय पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 65 रन है।
39 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। शुभमन गिल 22 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। एडम मिल्ने ने उन्हें मिशेल सैंटरन के हाथों कैच कराया।
शिखर धवन और शुभमन गिल की जोड़ी ने एक बार फिर धीमी लेकिन ठोस शुरुआत की है। दोनों बल्लेबाज संभलकर खेल रहे हैं और बड़ी साझेदारी करने की कोशिश कर रहे हैं। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 31 रन है। धवन 25 और गिल पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने धीमी शुरुआत की है। दो ओवर का बाद भारत का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए सात रन है। शिखर धवन और शुभमन गिल की जोड़ी ने इस सीरीज के तीनों मैच में धीमी शुरुआत की है, लेकिन अच्छी साझेदारियां की हैं।
मैदान गीला होने की वजह से इस मुकाबले में टॉस देरी से हुआ था और अब मैच भी 10 मिनट की देरी से शुरू होगा। भारतीय टीम लगातार तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी। भारतीय कप्तान शिखर धवन तीनों मैच में टॉस हार हैं।
भारतः शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंडः फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।
न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी है। वही, न्यूजीलैंड की टीम में माइकल ब्रैसवेल की जगह एडम मिल्ने ने टीम में वापसी की है। वह चोट की वजह से दूसरा मैच नहीं खेल पाए थे।
इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 280 रन है, लेकिन आज यह स्कोर बनाना मुश्किल होगा। पिच में काफी हरी घांस छोड़ी गई है। इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।
क्राइस्टचर्च में बारिश रुकने के बाद मैदान से कवर्स हट चुके हैं। मैदान को सुखाने का काम जारी है और यहां जल्द ही टॉस हो सकता है। इस बीच भारतीय कोच वीवीएस लक्ष्मण और टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने खराब मौसम को लेकर निराशा जाहिर की है।
क्राइस्टचर्च में बारिश रुक चुकी है, लेकिन मैदान गीला होने की वजह से टॉस नहीं हो पाया है। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान में आकर वार्म अप कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही अंपायर मैदान का निरीक्षण कर टॉस का नया समय तय करेंगे।
क्राइस्टचर्च में हो रही हल्की बारिश की वजह से इस मैच में तय समय पर टॉस नहीं हो पाया है। टॉस में देरी हो रही है। बारिश रुकने के बाद अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे और टॉस का नया समय निर्धारित करेंगे।
इस मैच में टॉस से पहले क्राइस्टचर्च के मैदान पर बारिश जारी है। बारिश बहुत तेज नहीं है, लेकिन इसकी वजह से मैच शुरू होने में देरी हो सकती है। हालांकि, बारिश रुकने के बाद खेल के लिए मैदान तैयार होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। बारिश को देखते हुए भारतीय कप्तान शिखर धवन साथी खिलाड़ियों के साथ कार्ड्स खेलते दिखाई दिए।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच क्राइस्टचर्च के मैदान पर है। भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज 1-0 से अपने नाम करना चाहेगी। इस सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने सात विकेट से अपने नाम किया था। वहीं, दूसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था। अब भारत के पास तीसरा और आखिरी मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करने का मौका है।