तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट गंवकर 196 रन बना लिए हैं। फिलहाल कुलदीप यादव तीन रन और शुभमन गिल 65 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को दो झटके रोहित (19) और रजत पाटीदार (0) के रूप में लगे।
वहीं, यशस्वी जायसवाल कमर में दर्द की वजह से 133 गेंद में 104 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। वह अब तक अपनी पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगा चुके हैं। वह आगे बल्लेबाजी के लिए आएंगे या नहीं इस पर बीसीसीआई ने अभी कोई पुष्टि नहीं की है।
इंग्लैंड की ओर से जो रूट और टॉम हार्टले को एक-एक विकेट मिला है। दूसरी पारी में भारत की कुल बढ़त अब तक 322 रन की हो चुकी है। पहली पारी में टीम इंडिया ने 445 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को दूसरी पारी में 126 रन की लीड मिली थी।
भारत को 191 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। रजत पाटीदार खाता खोले बिना आउट हुए। उन्हें टॉम हार्टले ने रेहान अहमद के हाथों कैच कराया। रजत ठीक वही शॉट खेलकर आउट हुए, जैसे पिछली पारी में हुए थे। हार्टले की ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट बॉल पर शॉर्ट आर्म जैब करने के प्रयास में मिड विकेट में कैच थमा बैठे। पिछली पारी में भी हार्टले ने उन्हें ऐसे ही आउट किया था। फिलहाल नाइट वाचमैन कुलदीप यादव और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।
यशस्वी कमर में दर्द की वजह से रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। वह 133 गेंद में 104 रन बना चुके थे। अब वह बाद में बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। यशस्वी काफी दर्द में थे और बार बार फीजियो को मैदान पर आना पड़ रहा था। यशस्वी के पवेलियन लौटते वक्त स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया। भारतीय ड्रेसिंग रूम में भी सभी खड़े होकर ताली बजाई। यहां तक कि इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने भी यशस्वी के लिए खड़े होकर ताली बजाई। स्टोक्स ने भी यशस्वी को बधाई दी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 189 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की बढ़त 315 रन की हो गई है। शुभमन गिल 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ निभाने रजत पाटीदार आए हैं।
भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 184 रन बना लिए हैं। यशस्वी 104 रन और शुभमन 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं। शुभमन ने टेस्ट करियर का पांचवां अर्धशतक जड़ा। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 150+ रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की बढ़त 310 रन की हो चुकी है। भारत को एकमात्र झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा था। यशस्वी काफी दर्द में दिख रहे हैं। उनकी कमर में दर्द है। फीजियो मैदान में आए, लेकिन यशस्वी पवेलियन नहीं लौटे।
यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ा। यह इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में उनका दूसरा शतक है। दूसरे यानी पिछले टेस्ट में उन्होंने दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने 122 गेंद पर शतक लगाया। यशस्वी टी20 मोड में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके शतक की बदौलत भारत ने एक विकेट पर 168 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन 44 रन और यशस्वी 100 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों की अब तक 138 रन की साझेदारी हो चुकी है। वहीं, भारत की बढ़त 294 रन की हो चुकी है।
भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 138 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 101 गेंद में 88 रन और शुभमन गिल 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त 260 से ज्यादा रन की हो गई है। यशस्वी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं।
यशस्वी ने 80 गेंद पर टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर एक विकेट पर 107 रन है। यशस्वी 81 गेंद में 61 रन और शुभमन गिल 59 गेंद में 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 70 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की बढ़त 230+ रन की हो चुकी है।
तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 50 से ज्यादा रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त अब 180 से ज्यादा रन की हो गई। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। रोहित शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए थे।
चायकाल तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 44 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 19 रन और शुभमन गिल पांच रन बनाकर नाबाद हैं। रोहित 19 रन बनाकर आउट हुए। भारत को पहली पारी के आधार पर 126 रन की बढ़त मिली थी। ऐसे में टीम इंडिया की कुल बढ़त 170 रन की हो चुकी है। भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमट गई थी।
दूसरी पारी में 30 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 19 रन बनाकर जो रूट का शिकार बने। हिटमैन को रूट ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। भारत की बढ़त 150+ रन की हो चुकी है। फिलहाल शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।
भारत की दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। जेम्स एंडरसन के पहले ओवर में भारत ने नौ रन बटोरे। कप्तान रोहित ने दो चौके लगाए।
इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमट गई है। भारत ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से दूसरी पारी में टीम इंडिया 126 रन के बढ़त के साथ बल्लेबाजी के लिए उतरेगी। इंग्लैंड ने आज दो विकेट पर 207 रन से आगे खेलना शुरू किया और 112 रन बनाने में ही बाकी बचे आठ विकेट गंवा दिए। अश्विन के बिना उतरी टीम इंडिया के बाकी गेंदबाजों ने पूरा जोर लगा दिया और उनकी कमी नहीं खलने दी। दो सत्र में ही इंग्लैंड की पूरी टीम को निपटा दिया। शुक्रवार को जब बेन डकेट और जो रूट बल्लेबाजी कर रहे थे, तो किसी ने नहीं सोचा था कि इतने कम टोटल पर इंग्लिश टीम ऑलआउट हो जाएगी। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने गजब का प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को जैक क्राउली (15) और ओली पोप (39) आउट हुए थे। आज का खेल शुरू होते ही इंग्लैंड ने लगातार दो ओवर में दो विकेट गंवा दिए थे। बुमराह ने शनिवार को विकेट का खाता खोला और उन्होंने जो रूट को पवेलियन भेजा। इसके बाद अगले ही ओवर में कुलदीप यादव ने जॉनी बेयरस्टो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता नहीं खोल सके। इस बीच बेन डकेट ने अपने 150 रन पूरे किए। हालांकि, इसके बाद वह ज्यादा देर नहीं टिक सके। कुलदीप ने फिरकी का जादू दिखाते हुए डकेट को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। वह 151 गेंद में 23 चौके और दो छक्के की मदद से 153 रन बना सके।
शनिवार को लंच तक बेन स्टोक्स और बेन फोक्स नाबाद थे। लंच से वापस आते ही इंग्लिश टीम को लगातार दो गेंद पर दो झटके लगे। इंग्लैंड की पारी के 65वें ओवर की आखिरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने बेन स्टोक्स को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच कराया था। वह 41 रन बना पाए थे। इसके अगले ओवर यानी 66वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने बेन फोक्स को रोहित के हाथों कैच कराया। फोक्स 13 रन बनाकर आउट हुए। 314 के स्कोर पर इंग्लैंड को दो और झटके लगे।
सिराज ने रेहान अहमद को क्लीन बोल्ड किया। वह छह रन बना सके। इसके अगले ही ओवर में जडेजा ने टॉम हार्टले को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों स्टंप कराया। इसके बाद सिराज ने जेम्स एंडरसन (1) को क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी को 314 रन पर समेट दिया। भारत की ओर से सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, कुलदीप और जडेजा को दो-दो विकेट मिले। बुमराह-अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।
314 के स्कोर पर इंग्लैंड को दो और झटके लगे। सिराज ने रेहान अहमद को क्लीन बोल्ड किया। वह छह रन बना सके। इसके अगले ही ओवर में जडेजा ने टॉम हार्टले को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों स्टंप कराया। फिलहाल मार्क वुड और जेम्स एंडरसन क्रीज पर हैं।
लंच के बाद इंग्लैंड को लगातार दो गेंद पर दो झटके लगे हैं। इंग्लैंड की पारी के 65वें ओवर की आखिरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने बेन स्टोक्स को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच कराया था। वह 41 रन बना पाए थे। इसके अगले ओवर यानी 66वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने बेन फोक्स को रोहित के हाथों कैच कराया। फोक्स 13 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड का स्कोर फिलहाल सात विकेट पर 300 रन है। टॉम हार्टले और रेहान अहमद क्रीज पर हैं। इंग्लिश टीम अभी भी भारत से 145 रन पीछे है।
तीसरे दिन दूसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। फोक्स और स्टोक्स क्रीज पर हैं। टीम इंडिया जल्द से जल्द इंग्लिश टीम को निपटाना चाहेगी और बढ़त हासिल करना चाहेगी। इस जोड़ी के बाद इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाज आएंगे।
इंग्लैंड ने तीसरे दिन लंच ब्रेक तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 290 रन बना लिए हैं। कप्तान बेन स्टोक्स 39 रन और बेन फोक्स छह रन बनाकर नाबाद हैं। अश्विन के बिना चार गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी भारतीय टीम को आज के पहले सत्र में उनकी कमी नहीं खली। इस सत्र में इंग्लैंड ने 26 ओवर में 83 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने तीन विकेट चटकाए। इसमें जसप्रीत बुमराह को एक विकेट और कुलदीप के दो विकेट शामिल हैं। बुमराह ने रूट (18) को पवेलियन भेजा। वहीं, कुलदीप ने बेयरस्टो को खाता नहीं खोलने दिया। साथ ही शतकवीर बेन डकेट को पवेलियन भेजा। डकेट 153 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से इंग्लिश टीम अभी भी 155 रन पीछे है। टीम इंडिया चाहेगी कि इससे पहले ही इंग्लैंड को ऑलआउट किया जाए।
260 के स्कोर पर इंग्लैंड को पांचवां झटका लगा। कुलदीप यादव की फिरकी का जादू चल रहा है। उन्होंने बेन डकेट को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। डकेट ने 151 गेंद में 153 रन की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 23 चौके और दो छक्के लगाए। फिलहाल बेन स्टोक्स और बेन फोक्स क्रीज पर हैं।
बेन डकेट के 150 रन पूरे हो चुके हैं। वह बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। एक छोर से उन्होंने विकेट नहीं गिरने दिया है। फिलहाल इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 244 रन है। फिलहाल बेन स्टोक्स छह रन और बेन डकेट 151 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
आज लगातार दो ओवर में इंग्लैंड ने दो विकेट गंवा दिए हैं। इंग्लिश पारी के 40वें ओवर में बुमराह ने जो रूट को आउट किया था। 41वें ओवर में कुलदीप यादव ने जॉनी बेयरस्टो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। रूट 18 रन बना सके, जबकि बेयरस्टो खाता भी नहीं खोल पाए। दोनों ही खिलाड़ियों का इस सीरीज में खराब फॉर्म जारी है। फिलहाल बेन डकेट और कप्तान बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं। इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 225 रन है।
224 के स्कोर पर इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा। यह तीसरे दिन इंग्लिश टीम को पहला झटका है। जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। रिवर्स लैप करने के चक्कर में वह स्लिप में यशस्वी को कैच थमा बैठे। बुमराह ने टेस्ट में नौवीं बार रूट को आउट किया। रूट का खराब फॉर्म जारी है। इस सीरीज में अब तक वह कुछ खास नहीं कर सके हैं। फिलहाल बेन डकेट का साथ निभाने जॉनी बेयरस्टो आए हैं। रूट 31 गेंद में 18 रन बना सके।
तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम डकेट और रूट को जल्दी से जल्दी पवेलियन भेजना चाहेगी। अश्विन की जगह देवदत्त पडिक्कल सब्स्टिट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर दिख रहे हैं। केएल राहुल के बाहर होने पर पडिक्कल को भारतीय टीम में शामिल किया गया था। इंग्लैंड को दो झटके जैक क्राउली और ओली पोप के रूप में लगे हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड का स्कोर 207/2 था। भारतीय टीम 238 रन से आगे है। फिलहाल इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट 133 रन और जो रुट नौ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। इस मुकाबले की पहली पारी में भारत ने 445 रन बनाए।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट का तीसरा दिन है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम आज दो विकेट पर 207 रन से आगे खेल रही है। यह मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है।