फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Highlights: सेमीफाइनल में भारत की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने 10 विकेट से रौंदा, पाकिस्तान से फाइनल

Thu, 10 Nov 2022 05:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

खास बातें

IND vs ENG (India vs England) T20 World Cup 2nd Semi Final Match Score Live: टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को एडिलेड में खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 16 ओवर में बिना विकेट गंवाए 170 रन बना लिए।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:51 PM, 10-Nov-2022

हम दबाव को नहीं झेल पाए: रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने कहा, ''आज का दिन काफी निराशाजनक रहा। हमने अंतिम ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की। हम बेहतर गेंदबाजी नहीं कर सके। यह पूरी तरह नॉकआउट मैचों में दबाव झेलने का मामला था। सभी खिलाड़ी इस स्थिति को समझने के लिए काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। कई खिलाड़ी आईपीएल के दौरान दबाव वाले मैच खेल चुके हैं। हम गेंदबाजी के दौरान दबाव में दिखे। उनके ओपनर (जोस बटलर और एलेक्स हेल्स) को इसका श्रेय देना होगा। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि पहले ओवर से स्विंग मिल रही थी, लेकिन सही दिशा में हमने गेंदबाजी नहीं की। हमने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दबाव को झेला। बांग्लादेश के खिलाफ भी कुछ ऐसा हुआ था, लेकिन आज हम ऐसा नहीं कर सके।''

04:34 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: भारत को इंग्लैंड ने 10 विकेट से हराया

इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से हरा दिया है। उसने 169 रन के लक्ष्य को बिना विकेट गंवाए ही हासिल कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब इंग्लैंड की टीम ने 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 170 रन बना लिए। इंग्लैंड के लिए एलेक्स हेल्स ने 47 गेंद पर नाबाद 86 रन बनाए। कप्तान जोस बटलर ने 49 गेंद पर 80 रन की पारी खेली। भारत के छह में से चार गेंदबाजों ने 10 से ज्यादा की इकोनॉमी रेट से रन दिए।

04:18 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: इंग्लैंड ने 13 ओवर में बनाए 140 रन

इंग्लैंड ने 13 ओवर में 140 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 42 गेंद पर 29 रन बनाने हैं। बटलर 37 गेंद पर 56 और एलेक्स हेल्स 41 गेंद पर 80 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विज्ञापन
03:57 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: इंग्लैंड ने नौ ओवर में 91 रन बनाए

इंग्लैंड ने नौ ओवर में बिना किसी नुकसान के 91 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 66 गेंद पर 78 रन बनाने हैं। एलेक्स हेल्स 29 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद हैं। जोस बटलर 25 गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों को पहले विकेट की तलाश है।

03:44 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: इंग्लैंड ने पावरप्ले में 63 रन बटोरे

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की है। पावरप्ले में इन दोनों ने मिलकर 63 रन बनाए हैं। मैच में इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में जा चुकी है। 

विज्ञापन
03:42 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: इंग्लैंड का स्कोर 50 रन के पार

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन की साझेदारी कर ली है। जोस बटलर और एलेक्स हेल्स शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत के सभी गेंदबाज अब तक बेअसर साबित हुए हैं। 

03:33 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: बटलर हेल्स ने इंग्लैंड को तेज शुरुआत दिलाई

जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की जोड़ी ने इंग्लैंड को तेज शुरुआत दिलाई है। दोनों बल्लेबाज तेज गति से रन बना रहे हैं और इंग्लैंड के लिए मैच आसान बना रहे हैं। इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने पहले ओवर में 13, दूसरे ओवर में आठ, तीसरे ओवर में 12 और चौथे ओवर में आठ रन बटोरे। चार ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 41 रन हो चुका है। भारत ने अब तक तीन गेंदबाजों को आजमाया है, लेकिन कोई भी विकेट नहीं ले पाया है।

03:22 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: इंग्लैंड की पारी शुरू

इंग्लैंड की पारी शुरू हो चुकी है। कप्तान जोस बटलर और एलेक्स हेल्स क्रीज पर हैं। बटलर ने भुवनेश्वर कुमार के पहले ओवर में तीन चौके लगाए। इंग्लैंड ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के 13 रन बनाए हैं।

03:06 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: भारत ने इंग्लैंड को दिया चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। इंग्लिश टीम को 169 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला है। टीम इंडिया के हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंद की पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए। हार्दिक आखिरी गेंद पर हिटविकेट आउट हुए। उनके अलावा विराट कोहली ने 40 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। भारत ने आखिरी पांच ओवर में 68 रन बनाए।

हार्दिक और कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज भारत के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाया। कप्तान रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत के बाद 27 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने 14 रन बनाए। ऋषभ पंत छह और केएल राहुल पांच रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन एक भी गेंद खेले बगैर शून्य पर नाबाद रहे।  इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने चार ओवर में 43 रन देकर तीन विकेट लिए। क्रिस वोक्स और आदिल रशीद ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

02:58 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: हार्दिक पांड्या ने जड़ा अर्धशतक

हार्दिक पांड्या ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत ने 19 ओवर में चार विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। दूसरे छोर पर ऋषभ पंत मौजूद हैं।

02:51 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: विराट कोहली क्रिस जॉर्डन ने किया आउट

भारत को चौथा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। वह 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। क्रिस जॉर्डन ने उन्हें आदिल रशीद के हाथों कैच कराया। कोहली ने आउट होने से पहले अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। उन्होंने 40 गेंद पर 50 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। भारत ने 18 ओवर में चार विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।

02:32 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं। कोहली एक बार फिर अच्छी लय में हैं और एक छोर संभालकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट  पर 100 रन है।

02:20 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: सूर्यकुमार यादव सेमीफाइनल में नहीं चले

भारत को तीसरा झटका आदिल रशीद ने दिया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट कर दिया। सूर्यकुमार 10 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। भारत ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 29 और हार्दिक पांड्या एक रन बनाकर नाबाद हैं।

02:06 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: रोहित शर्मा पवेलियन लौटे

भारत को दूसरा झटका नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। क्रिस जॉर्डन ने इंग्लैंड को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पवेलियन भेज दिया। रोहित छक्का मारने के प्रयास में सैम करन को कैच थमा बैठे। उन्होंने 27 गेंद पर 28 रन बनाए। इस दौरान भारतीय कप्तान ने चार चौके लगाए। उनके आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं। भारत ने नौ ओवर में दो विकेट पर 57 रन बनाए हैं। विराट कोहली 20 गेंद पर 23 रन बनाकर नाबाद हैं।

02:02 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: भारत के 50 रन पूरे

भारतीय टीम ने आठ ओवर में एक विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 23 और विराट कोहली 22 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अब तक 42 रन की साझेदारी कर ली है।

01:52 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: भारत की पारी के पांच ओवर समाप्त

भारत की पारी के पांच ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम इंडिया ने एक विकेट पर 31 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 13 गेंद पर 14 और विराट कोहली 12 गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 20 गेंद पर 22 रन की साझेदारी कर ली है।

01:38 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: सेमीफाइनल में केएल राहुल फेल

सेमीफाइनल में भारत को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा। क्रिस वोक्स ने ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल को आउट कर दिया। राहुल विकेटकीपर जोस बटलर को कैच थमा बैठे। उन्होंने पांच गेंद पर पांच रन बनाए। राहुल के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए हैं। भारत ने दो ओवर में एक विकेट पर 10 रन बना लिए हैं।

01:27 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: भारतीय ओपनर्स क्रीज पर उतरे

भारत के ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर उतर गए हैं। दोनों से टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत की उम्मीद है। रोहित और राहुल ने अब तक इस टूर्नामेंट में अर्धशतकीय साझेदारी नहीं की है। इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत बेन स्टोक्स कर रहे हैं।

01:16 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: भुवनेश्वर कुमार की मां ने की जीत की दुआ

टी-20 सेमीफाइल मैच के पहले मेरठ से क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार की मां इंद्रेश ने कहा, ''आज सब मिलकर टीवी के आगे बैठकर सेमीफाइनल मैच देखेंगे और दुआ करेंगे की भारत मैच जीतकर फाइनल में पहुंचे। भुवनेश्वर ने कल वीडियो कॉल की थी। मैंने टीम इंडिया के अच्छे प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद दिया।''

01:07 PM, 10-Nov-2022

एडिलेड में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले से पहले भारतीय दर्शक छाए हुए हैं।

01:05 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद।

01:03 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: पहले बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड ने टीम में दो बदलाव किए हैं। फिल साल्ट और क्रिस जॉर्डन की वापसी हुई है। डेविड मलान और मार्क वुड इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। दूसरी ओर, भारतीय टीम ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
 

12:23 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: एडिलेड में टॉस जीतने वाली टीम नहीं जीती मैच

एडिलेड में टॉस जीतने वाली टीम का रिकॉर्ड खराब है। अब तक यहां पर 11 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान टॉस हारने वाली टीम हर बार मैच जीती है। भारत ने यहां दो टी20 मैच खेले हैं- 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ। दोनों में भारत ने टॉस गंवाया था और मैच अपने नाम किया था। फैन्स यही उम्मीद कर रहे होंगे कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में टॉस हार जाएं।

12:16 PM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: वर्ल्ड कप के सूखे को खत्म करना चाहते हैं कप्तान रोहित

कप्तान रोहित शर्मा टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें आईसीसी ट्रॉफी जीते हुए लंबा अरसा हो गया है। इसलिए इस बार वह सिर्फ खिताब जीतने के लिए आए हैं। भारत और इंग्लैंड टी-20 विश्वकप में अब तक तीन बार एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं। इनमें दो बार भारत और एक बार इंग्लैंड जीता है। वहीं, टी-20 विश्वकप का सेमीफाइनल दोनों टीमें पहली बार खेलेंगी।

11:29 AM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: टी20 वर्ल्ड कप में तीन बार हुआ इंग्लैंड और भारत का मैच

2007 टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने इंग्लैंड को 18 रन से हराया था। वहीं, 2009 में इंग्लैंड की टीम तीन रन से जीती थी। इसके बाद 2012 में भारत ने 90 रन से मुकाबला अपने नाम किया था। इस तरह टूर्नामेंट के इतिहास में इंग्लैंड के खिलाफ भारत 2-1 से आगे है। वह एडिलेड में होने वाले मुकाबले में इंग्लिश टीम को हराकर अपनी बढ़त को बढ़ाना चाहेगा।

11:09 AM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: टूर्नामेंट में दोनों टीमों का सफर

इस टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के सफर की बात करें तो भारत ने अपने शुरुआती दो मैचों में पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ जीता था। उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में हार मिली थी। टीम इंडिया ने इसके बाद फिर वापसी की और बांग्लादेश के साथ-साथ जिम्बाब्वे को हराया। वहीं, इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को पहले मैच में हराया था। उसे फिर आयरलैंड के खिलाफ हार मिली। ऑस्ट्रेलिया से तीसरा मैच रद्द हो गया था। फिर उसने न्यूजीलैंड और श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

10:13 AM, 10-Nov-2022

IND vs ENG T20 Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल , दीपक हुड्डा।

इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, टाइमल मिल्स, फिल साल्ट।

10:06 AM, 10-Nov-2022

IND vs ENG Highlights: सेमीफाइनल में भारत की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने 10 विकेट से रौंदा, पाकिस्तान से फाइनल

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को एडिलेड में खेला जाएगा। टीम इंडिया अगर यह मुकाबला जीत लेती है तो वह 2014 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचेगी। तब भारत को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उससे पहले भारतीय टीम 2007 में फाइनल में पहुंची थी तब पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी। वहीं, इंग्लैंड को 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल में हार मिली थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें