फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind vs Eng Highlights: खराब रोशनी के कारण पहले दिन का खेल समाप्त, जडेजा-शार्दुल क्रीज पर; भारत का स्कोर 264/4

Wed, 23 Jul 2025 10:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

खास बातें

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार से मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर मेहमानों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। शुरुआती दिन पहली पारी में भारत ने चार विकेट खोकर 264 रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय रवींद्र जडेजा 19  और शार्दुल ठाकुर 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:55 PM, 23-Jul-2025

पहले दिन का खेल समाप्त

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार से मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर मेहमानों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। शुरुआती दिन पहली पारी में भारत ने चार विकेट खोकर 264 रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय रवींद्र जडेजा 19  और शार्दुल ठाकुर 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

यशस्वी-राहुल ने दिलाई अच्छी शुरुआत
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने भारत को पहली पारी में अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले सत्र में इंग्लैंड के गेंदबाजों पर नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने वापसी की और भारत को पहला झटका दिया। क्रिस वोक्स ने केएल राहुल को जैक क्राउली के हाथों कैच कराया। वह 98 गेंदों में चार चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आठ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले लियाम डॉसन ने यशस्वी जायसवाल को हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। वह 107 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 12वां पचासा 96 गेंदों में पूरा किया। 

दूसरे सत्र में भारत ने तीन विकेट गंवाए। केएल और यशस्वी के अलावा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान शुभमन गिल भी आउट हो गए। उन्हें बेन स्टोक्स ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 12 रन बना पाए। तीसरे सत्र में ऋषभ पंत और साई सुदर्शन ने मोर्चा संभाला। दोनों ने 72 रन जोड़े, लेकिन पंत चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए।

पंत के पैर में लगी चोट
मैनचेस्टर टेस्ट के शुरुआती दिन पंत गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उनके दाहिने पैर में चोट लगी, जिसकी वजह से काफी सूजन है। पंत के पैर से खून भी निकलता दिखा। मैदान से बाहर जाने के लिए उन्हें एंबुलेंस का इस्तेमाल करना पड़ा। वह खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उल्लेखनीय है कि पंत को पिछले टेस्ट मैच में भी चोट लगी थी। उनकी अंगुली में चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी जगह ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग करते देखा गया था। अब उनके पैर में भी चोट लग गई है। पंत को रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। उन्होंने 48 गेंदों में 37 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का निकला। 

पहले दिन जायसवाल के अलावा साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का पहला पचासा है। उन्हें भी स्टोक्स ने ही अपना शिकार बनाया। वह ब्रायडन कार्स के हाथों कैच आउट हुए। सुदर्शन ने इस दौरान 151 गेंदों में सात चौकों की मदद से 61 रन बनाए। फिलहाल क्रीज पर रवींद्र जडेजा 37 गेंदों में 19 और शार्दुल ठाकुर 36 गेंदों में 19 रन बनाकर मौजूद हैं। खराब रोशनी के कारण पहले दिन का खेल जल्दी समाप्त हो गया।

10:17 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका कप्तान बेन स्टोक्स ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को ब्रायडन कार्स के हाथों कैच आउट कराया। वह 151 गेंदों में सात चौके की मदद से 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब जडेजा का साथ देने शार्दुल ठाकुर आए हैं।

10:06 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: साई सुदर्शन का पचासा

साई सुदर्शन ने अपने टेस्ट करियर के पहले अर्धशतक से भारत का स्कोर 220 के पार पहुंचा दिया है। पंत चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। अब क्रीज पर साई सुदर्शन आए हैं।

विज्ञापन
09:54 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: पंत रिटायर्ड हर्ट हुए

भारतीय टीम को पहली पारी में तगड़ा झटका लगा। दरअसल, अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे ऋषभ पंत चोटिल हो गए। वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। वह 48 गेंदों में 37 रन बना सके। अब सुदर्शन का साथ देने रवींद्र जडेजा आए हैं।

09:28 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: पंत और सुदर्शन के बीच 50+ रन की साझेदारी

पंत और सुदर्शन के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भारत का स्कोर भी 200 के करीब पहुंच गया है।

विज्ञापन
08:36 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी

तीसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। ऋषभ पंत और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:14 PM, 23-Jul-2025

दूसरे सत्र का खेल समाप्त

दूसरे सत्र में भारत ने तीन विकेट गंवाए। क्रिस वोक्स ने केएल राहुल (46) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद लियाम डॉसन ने हैरी ब्रूक के हाथों यशस्वी जायसवाल को कैच आउट कराया। वह 107 गेंदों में 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान शुभमन गिल को बेन स्टोक्स ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 12 रन बना पाए। फिलहाल क्रीज पर साई सुदर्शन और ऋषभ पंत मौजूद हैं। चायकाल तक भारत ने तीन विकेट पर 149 रन बना लिए हैं।

07:59 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: गिल आउट हुए

भारत को तीसरा झटका बेन स्टोक्स ने दिया। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 23 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए सुदर्शन के साथ 20 रनों की साझेदारी निभाई। अब सुदर्शन का साथ देने ऋषभ पंत आए हैं।

07:21 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: यशस्वी जायसवाल 58 रन बनाकर आउट

भारत को दूसरा झटका लियाम डॉसन ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। वह 107 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। अब साई सुदर्शन का साथ देने शुभमन गिल आए हैं।

06:49 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: यशस्वी जायसवाल का पचासा

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर का 12वां पचासा 96 गेंदों में पूरा किया। वह अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनका साथ देने के लिए साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने एक विकेट पर 101 रन बना लिए हैं।

06:30 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका क्रिस वोक्स ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को जैक क्राउली के हाथों कैच कराया। वह 98 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी निभाई। अब क्रीज पर जायसवाल का साथ देने साई सुदर्शन आए हैं।

06:15 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू

दूसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। राहुल और जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है।

05:32 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: पहले सत्र का खेल समाप्त

पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की अर्धशतकीय साझेदारी से भारत ने लंच तक बिना कोई विकेट गंवाए 78 रन बना लिए हैं। फिलहाल जायसवाल 74 गेंदों में 36 और राहुल 82 गेंदों में 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

05:18 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत का स्कोर 60 के पार

राहुल और जायसवाल की शानदार साझेदारी से भारत का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 60 के पार पहुंच गया है। इंग्लैंड की कोशिश भारत को पहले सत्र में झटका देने की है।

04:35 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: राहुल और यशस्वी के बीच 40+ रन की साझेदारी

राहुल और यशस्वी के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। चायकाल तक भारत का स्कोर 42/0 है।

03:59 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: अच्छी फॉर्म में राहुल-यशस्वी

भारत की पहली जारी है। राहुल और जायसवाल अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच 20 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है।

03:32 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत की पहली पारी शुरू

भारत की पहली पारी शुरू हो चुकी है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

03:08 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज।

इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

03:02 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बताया कि लियाम डॉसन की वापसी हुई है। वहीं, भारत इस मुकाबले में तीन बदलावों के साथ उतरा है। करुण नायर की जगह साई सुदर्शन को मौका मिला है। अंशुल कंबोज को आकाश दीप की जगह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर की नीतीश रेड्डी की जगह टीम में वापसी हुई है।

02:54 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: चौथे मैच में अंशुल कंबोज का डेब्यू

तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में डेब्यू कर रहे हैं। दीपदास गुप्ता ने उन्हें टेस्ट कैप सौंपी। अंशुल को प्रसिद्ध कृष्णा पर तरजीह मिली है।

02:44 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: नीतीश की जगह किसे मिलेगा मौका?

सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलने वाले शार्दुल ठाकुर को रेड्डी की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है लेकिन उनका बल्लेबाजी में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। अगर उन्हें टीम में लिया जाता है तो उन्हें गेंदबाजी में भी अपना प्रदर्शन बेहतर करना होगा क्योंकि रेड्डी ने लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट में महत्वपूर्ण अवसरों पर विकेट लिए थे। लॉर्ड्स में सीरीज में पहली बार भारतीय बल्लेबाज नहीं चल पाए थे और और अगर भारत को सीरीज में वापसी करनी है तो कप्तान शुभमन गिल की अगुआई वाली बल्लेबाजी लाइन-अप को फिर से अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

02:43 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: बुमराह का खेलना लगभग तय

खिलाड़ियों की चोट के बीच भारत के लिए राहत की बात यह है कि अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का चौथे टेस्ट में खेलना लगभग तय है। खुद मोहम्मद सिराज ने सोमवार को इसकी पुष्टि कर दी थी। भारत चौथे टेस्ट में भी तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के साथ उतर सकता है जिसमें बुमराह और सिराज के अलावा आकाश, प्रसिद्ध और कंबोज में से कोई एक गेंदबाज शामिल होगा। कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव भी इस मैच में जगह बनाने के दावेदार हैं, लेकिन यह देखना होगा कि वाशिंगटन और रवींद्र जडेजा के साथ टीम प्रबंधन कुलदीप को लेगा या नहीं। 

02:43 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: कंबोज करेंगे डेब्यू या कृष्णा को मिलेगा मौका?

नए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा भी अंतिम एकादश में जगह बनाने के दावेदार हैं। अगर आकाश दीप कमर की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाते हैं, तो इनमें से कोई भी उनकी जगह ले सकता है। आकाश दीप की तरह, कंबोज भी अच्छी सीम मूवमेंट पैदा कर सकते हैं। वह भारत ए के इंग्लैंड दौरे का भी हिस्सा थे और इस तरह से यहां की परिस्थितियों से कुछ हद तक वाकिफ हैं। हालांकि, टीम प्रबंधन इस विकल्प पर तभी आगे बढ़ेगा जब आकाश चयन के लिए उपलब्ध ना हों। मैच से पहले अभ्यास सत्र में आकाश ने गेंदबाजी की थी, लेकिन वह संतुष्ट नजर नहीं आए थे। यहां तक कि फिजियो ने भी उनके गेंदबाजी नहीं करने के लिए कहा था। 

02:41 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: फिट दिख रहे हैं पंत

भारत के लिए मैच से पहले सबसे बड़ी चिंता आकाश दीप और ऋषभ पंत हैं। यह दोनों खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। ऐसी भी चर्चा है कि पंत चौथे टेस्ट में पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर उतरें और उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपर के तौर पर उतरें। लेकिन मैच से पहले भारत के अभ्यास सत्र को देखकर लगता है कि ऋषभ पंत अपनी अंगुली की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और हमेशा की तरह अपनी दोहरी जिम्मेदारी निभाएंगे। दूसरी ओर, चोट के कारण आकाश के खेलने पर भी संदेह है। 

02:41 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: सीरीज बचाने के लिए हर हाल में चाहिए जीत

इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की थी, जबकि भारत ने दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी थी। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने दबदबा बनाया था, लेकिन पांचवें आसान सा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी थी। इस हार के चलते भारत सीरीज में पिछड़ गया। अब उसे सीरीज में बने रहने के लिए चौथा मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। भारत के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन खिलाड़ियों की चोट से उसकी मुश्किलें काफी बढ़ गई है। 

02:40 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: 'घायल' टीम इंडिया के सामने संयोजन बना चुनौती

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम बुधवार से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट मैच में वापसी करने के इराद से उतरेगी। भारत के लिए चिंता की बात यह है कि वह खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। दरअसल, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप, ऋषभ पंत और नीतीश रेड्डी चोटिल हैं। नीतीश तो पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं, जबकि अर्शदीप चौथे मैच में नहीं खेल सकेंगे। 

01:03 PM, 23-Jul-2025

Ind vs Eng Highlights: खराब रोशनी के कारण पहले दिन का खेल समाप्त, जडेजा-शार्दुल क्रीज पर; भारत का स्कोर 264/4

Live Cricket Score, India vs England (Ind vs Eng) 4th Test 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला आज से शुरू हो रहा है। मैनचेस्टर में खेला जाने वाला यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए करो या मरो का है। मेजबानों ने लीड्स के बाद लॉर्ड्स में जीत के साथ सीरीज में 1-2 की बढ़त हासिल कर ली है। चाथा टेस्ट भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे टॉस होगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें