फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Highlights: मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, गिल के बाद जडेजा और सुंदर के शतक; इंग्लैंड 1-2 से आगे

Sun, 27 Jul 2025 10:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

खास बातें

शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टेस्ट मैच को ड्रॉ करा लिया। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 358 रन बनाए थे। पहली पारी में इंग्लैंड ने 10 विकेट पर 669 रन बनाए और 311 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 425 रन बनाए और मैच ड्रॉ पर समाप्त कर दिया। इंग्लैंड अब भी पांच मैचों की इस सीरीज में 1-2 से आगे है। मौजूदा सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा।
विज्ञापन
सुंदर-जडेजा - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:15 PM, 27-Jul-2025

ड्रॉ पर समाप्त हुआ मुकाबला

शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टेस्ट मैच को ड्रॉ करा लिया। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 358 रन बनाए थे। पहली पारी में इंग्लैंड ने 10 विकेट पर 669 रन बनाए और 311 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 425 रन बनाए और मैच ड्रॉ पर समाप्त कर दिया। इंग्लैंड अब भी पांच मैचों की इस सीरीज में 1-2 से आगे है। मौजूदा सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा।

पांचवें दिन भारत की दूसरी पारी दो विकेट पर 174 के स्कोर से शुरू हुई। उस वक्त टीम इंडिया इंग्लैंड से 137 रन पीछे थी और क्रीज पर शुभमन गिल और केएल राहुल मौजूद थे। पहले सत्र में भारत को 188 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। बेन स्टोक्स ने केएल राहुल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह वह 230 गेंदों में 90 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए गिल के साथ 421 गेंदों में 188 रन की साझेदारी निभाई। इस तरह केएल राहुल और शुभमन गिल ने इंग्लैंड में किसी भी भारतीय जोड़ी द्वारा एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड संजय बांगर और राहुल द्रविड़ (405) के नाम था, जो उन्होंने 2002 में लीड्स में बनाया था।

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए वाशिंगटन सुंदर ने शुभमन गिल के साथ 34 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान कप्तान गिल ने 238 गेंदों में 103 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके निकले। गिल ने 228 गेंदों में मौजूदा सीरीज में चौथा शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का नौवां सैकड़ा भी है। इसी के साथ गिल ने ब्रैडमैन की बराबरी कर ली। बतौर कप्तान किसी सीरीज में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड ब्रैडमैन के नाम दर्ज है। उन्होंने 1947 में भारत के खिलाफ चार शतक जड़े थे। गिल को आर्चर ने विकेटकीपर जैमी स्मिथ के हाथों कैच कराया।

इसके बाद वाशिंगटन सुंदर को रवींद्र जडेजा का साथ मिला। दोनों ने आखिरी दम तक भारत की पारी को संभाला और न सिर्फ भारत पर मंडराए पारी से हार के संकट को टाला बल्कि मैच ड्रॉ भी कराया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 334 गेंदों में 203 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। इस दौरान जडेजा ने 182 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक पूरा किया जबकि सुंदर ने 206 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। दोनों क्रमश: 107 और 101 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले भारत की दूसरी पारी में झटकों के साथ शुरुआत हुई थी। क्रिस वोक्स ने पारी की शुरुआत के साथ यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। दोनों बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। भारत की दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने दो विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली।

10:03 PM, 27-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: जडेजा का शतक

रवींद्र जडेजा ने 182 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है। वाशिंगटन सुंदर भी सैकड़े के करीब हैं।

08:37 PM, 27-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी

तीसरे सत्र का खेल जारी है। जडेजा और सुंदर के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है और भारत ने इंग्लैंड पर बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन
08:21 PM, 27-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: जडेजा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

रवींद्र जडेजा इंग्लैंड में टेस्ट में नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में शीर्ष पर गैरी सोबर्स हैं, जिन्होंने 1097 रन बनाए।

इंग्लैंड में टेस्ट में नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए विदेशी बल्लेबाजों द्वारा सर्वाधिक रन 

  • 1097 - गैरी सोबर्स
  • 1000* - रवींद्र जडेजा
  • 909 - स्टीव वॉ
  • 778 - एमएस धोनी
रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ 2025 की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने अब तक इस सीरीज में 5 अर्धशतक या उससे अधिक के स्कोर बनाए हैं और वीवीएस लक्ष्मण की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 2002 में वेस्टइंडीज दौरे पर 5 बार 50+ का स्कोर बनाया था। इस सूची में दत्तू फड़कर (1948/49 ऑस्ट्रेलिया दौरा), एमएस धोनी (2014 इंग्लैंड दौरा) और आर अश्विन (2016/17 इंग्लैंड दौरा) का भी नाम शामिल है, जिन्होंने 4-4 बार 50+ स्कोर बनाए थे। जडेजा के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है।

08:13 PM, 27-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: सुंदर और जडेजा की शतकीय साझेदारी

सुंदर और जडेजा के बीच 185 गेंदों में 100 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने इस साझेदारी से भारत को पारी से हार के संकट से बचा लिया है। चायकाल तक भारत ने चार विकेट पर 322 रन बना लिए हैं और इंग्लैंड पर उनकी बढ़त 11 रन की हो गई है।

विज्ञापन
07:53 PM, 27-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: सुंदर और जडेजा के अर्धशतक

सुंदर और जडेजा की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने इंग्लैंड पर बढ़त हासिल कर ली। अब भारत का स्कोर चार विकेट पर 313 रन हो गया है। सुंदर ने 118 गेंदों में अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया जबकि जडेजा ने 87 गेंदों में 27वां पचासा पूरा किया। दोनों के बीच 90 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

07:28 PM, 27-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: जडेजा और सुंदर की साझेदारी

जडेजा और सुंदर के बीच 65 रनों की साझेदारी हो चुकी है, जिससे भारत अब इंग्लैंड से सिर्फ 24 रन पीछे है।

06:23 PM, 27-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: दूसरे सत्र का खेल जारी

दूसरे सत्र का खेल जारी है। जडेजा और सुंदर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत अब भी 78 रन पीछे है।

05:33 PM, 27-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: लंच हुआ

पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया। भारत को इस सत्र में दो झटके मिले। केएल राहुल को बेन स्टोक्स ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 230 गेंदों में 90 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल ने 228 गेंदों में मौजूदा सीरीज में अपना चौथा शतक पूरा किया और 103 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आर्चर ने अपना शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर सुंदर 21 और जडेजा (0) मौजूद हैं। भारत ने चार विकेट पर 223 रन बना लिए हैं और इंग्लैंड से अब भी 89 रन पीछे है।

05:26 PM, 27-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: गिल आउट हुए

भारतीय कप्तान शुभमन गिल 238 गेंदों में 103 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 12 चौके लगाए। उन्होंने सुंदर के साथ 34 रनों की साझेदारी निभाई। अब क्रीज पर सुंदर का साथ देने रवींद्र जडेजा आए हैं।

05:09 PM, 27-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: गिल का शतक

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने 228 गेंदों में मौजूदा सीरीज में चौथा शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का नौवां सैकड़ा भी है। इसी के साथ गिल ने ब्रैडमैन की बराबरी कर ली। बतौर कप्तान किसी सीरीज में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड ब्रैडमैन के नाम दर्ज है। उन्होंने 1947 में भारत के खिलाफ चार शतक जड़े थे।

04:52 PM, 27-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: शुभमन गिल शतक के करीब पहुंचे

शुभमन गिल शतक के करीब पहुंच गए हैं। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनका साथ देने के लिए वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद हैं। 

04:52 PM, 27-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: केएल आउट हुए

188 पर भारत को तीसरा झटका लगा। बेन स्टोक्स ने केएल राहुल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 230 गेंदों में 90 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर गिल और सुंदर मौजूद हैं।

03:32 PM, 27-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: पांचवें दिन का खेल शुरू

पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है। शुभमन गिल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 175 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

03:04 PM, 27-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: रूट-पोप के बीच हुई 144 रन की साझेदारी

तीसरे दिन पहले सत्र में रूट और पोप ने 135 रनों की साझेदारी की और 332 रन बनाए। इसके बाद दूसरे सत्र में भारत को दिन की पहली सफलता मिली। वाशिंगटन सुंदर ने ओली पोप को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। वह 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए जो रूट के साथ 231 गेंदों में 144 रनों की साझेदारी निभाई। इंग्लैंड को चौथा झटका वाशिंगटन सुंदर ने ही दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए।

03:03 PM, 27-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: क्राउली-डकेट बने मुसीबत

जैक क्राउली और बेन डकेट ने इंग्लैंड को पहली पारी में शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी हुई, जिसे रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने क्राउली को अपना शिकार बनाया। वह 113 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अपने टेस्ट करियर का पहला मुकाबला खेल रहे बेन डकेट ने अंशुल कंबोज को पवेलियन की राह दिखाई। डकेट 13 चौके की मदद से 94 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, वह छह रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए। दूसरे दिन का खेल  225/2 के स्कोर पर समाप्त हुआ। ओली पोप 42 गेंदों में 20 और जो रूट 27 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे और भारत 133 रन पीछे था। 

03:03 PM, 27-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: 669 पर ऑलआउट हुई इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड की पहली पारी 669 रन पर सिमट गई। इस तरह मेजबानों ने भारत पर 311 रन की बढ़त हासिल कर ली। मेहमानों ने पहली पारी में 10 विकेट पर 358 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जो रूट और बेन स्टोक्स ने शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार विकेट झटके। चौथे दिन का खेल सात विकेट पर 544 के स्कोर से शुरु हुआ। इंग्लैंड ने पहले सत्र में 125 रन बनाए और 669 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान बेन स्टोक्स ने 198 गेंदों में 141 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनके बल्ले से 11 चौके और तीन छक्के निकले। उन्होंने नौवें विकेट के लिए ब्रायडन कार्स के साथ 97 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी निभाई। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने लियाम डॉसन को बोल्ड किया। वह 26 रन बनाकर आउट हुए।

03:02 PM, 27-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: गिल और केएल ने संभाला मोर्चा

भारत की दूसरी पारी झटके के साथ शुरू हुई। क्रिस वोक्स ने टीम को पहले ही सत्र में दो झटके दिए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। दोनों अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद मोर्चा शुभमन गिल और केएल राहुल ने संभाला। दोनों के बीच स्टंप्स तक 373 गेंदों में 174 रनों की साझेदारी हो चुकी है। गिल 167 गेंदों में 10 चौके की मदद से 78 रन और केएल 210 गेंदों में आठ चौके की मदद से 87 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने दो विकेट झटके। दूसरी पारी में गिल ने 77 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक पूरा किया। वहीं,  केएल राहुल ने 141 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक पूरा किया। पांचवें दिन भारत मैच ड्रॉ कराने की कोशिश करेगा। इसके लिए उसे पूरे दिन बल्लेबाजी करनी होगी और विकेट बचाने होंगे।

01:30 PM, 27-Jul-2025

IND vs ENG Highlights: मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, गिल के बाद जडेजा और सुंदर के शतक; इंग्लैंड 1-2 से आगे

Live Cricket Score, India vs England (Ind vs Eng) 4th Test 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। आज इस मैच का आखिरी दिन है। भारत की दूसरी पारी जारी है और इंग्लैंड से 137 रन पीछे है। दरअसल, मेजबानों ने अपनी पहली पारी में 669 रन बनाकर भारत पर 311 रनों की बढ़त हासिल की थी। इससे पहले टीम इंडिया ने 358 रन बनाए थे। रविवार का खेल दो विकेट पर174 के स्कोर से शुरू होगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें