फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind vs Eng Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, राहुल-गिल की 170+ रन की साझेदारी; इंग्लैंड से भारत 137 रन पीछे

Sat, 26 Jul 2025 11:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

खास बातें

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में चौथे दिन दो विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। मेजबानों से फिलहाल भारत 137 रन पीछे है। इंग्लैंड की पहली पारी 669 रन पर समाप्त हुई थी। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए थे। शनिवार का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल 87 और शुभमन गिल 78 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
विज्ञापन
शुभमन-राहुल - फोटो : BCCI-X
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:08 PM, 26-Jul-2025

दिन का खेल समाप्त

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में चौथे दिन दो विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। मेजबानों से फिलहाल भारत 137 रन पीछे है। इंग्लैंड की पहली पारी 669 रन पर समाप्त हुई थी। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए थे। शनिवार का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल 87 और शुभमन गिल 78 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

भारत की दूसरी पारी झटके के साथ शुरू हुई। क्रिस वोक्स ने टीम को पहले ही सत्र में दो झटके दिए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। दोनों अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद मोर्चा शुभमन गिल और केएल राहुल ने संभाला। दोनों के बीच स्टंप्स तक 373 गेंदों में 174 रनों की साझेदारी हो चुकी है। गिल 167 गेंदों में 10 चौके की मदद से 78 रन और केएल 210 गेंदों में आठ चौके की मदद से 87 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने दो विकेट झटके। दूसरी पारी में गिल ने 77 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक पूरा किया। वहीं,  केएल राहुल ने 141 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक पूरा किया। पांचवें दिन भारत मैच ड्रॉ कराने की कोशिश करेगा। इसके लिए उसे पूरे दिन बल्लेबाजी करनी होगी और विकेट बचाने होंगे।

इंग्लैंड की पहली पारी 669 रन पर सिमट गई। इस तरह मेजबानों ने भारत पर 311 रन की बढ़त हासिल कर ली। मेहमानों ने पहली पारी में 10 विकेट पर 358 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जो रूट और बेन स्टोक्स ने शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार विकेट झटके।

चौथे दिन का खेल सात विकेट पर 544 के स्कोर से शुरु हुआ। इंग्लैंड ने पहले सत्र में 125 रन बनाए और 669 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान बेन स्टोक्स ने 198 गेंदों में 141 रनों की धमाकेदार पार खेली। उनके बल्ले से 11 चौके और तीन छक्के निकले। उन्होंने नौवें विकेट के लिए ब्रायडन कार्स के साथ 97 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी निभाई। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने लियाम डॉसन को बोल्ड किया। वह 26 रन बनाकर आउट हुए।

जैक क्राउली और बेन डकेट ने इंग्लैंड को पहली पारी में शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी हुई, जिसे रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने क्राउली को अपना शिकार बनाया। वह 113 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अपने टेस्ट करियर का पहला मुकाबला खेल रहे बेन डकेट ने अंशुल कंबोज को पवेलियन की राह दिखाई। डकेट 13 चौके की मदद से 94 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, वह छह रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए। दूसरे दिन का खेल  225/2 के स्कोर पर समाप्त हुआ। ओली पोप 42 गेंदों में 20 और जो रूट 27 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे और भारत 133 रन पीछे था। 

तीसरे दिन पहले सत्र में रूट और पोप ने 135 रनों की साझेदारी की और 332 रन बनाए। इसके बाद दूसरे सत्र में भारत को दिन की पहली सफलता मिली। वाशिंगटन सुंदर ने ओली पोप को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। वह 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए जो रूट के साथ 231 गेंदों में 144 रनों की साझेदारी निभाई। इंग्लैंड को चौथा झटका वाशिंगटन सुंदर ने ही दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए।

इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने जो रूट के साथ मोर्चा संभाला और भारत के 358 रन की बराबरी कर ली। इस दौरान जो रूट ने 178 गेंदों में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 38वां शतक पूरा किया। वह 248 गेंदों में 150 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया। रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के नाम इस प्रारूप में 13378 रन दर्ज हैं। रूट ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है। उनके नाम 13379* रन दर्ज हो गए हैं। लाल गेंद प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने 329 पारियों में 15921 रन बनाए। इंग्लैंड की पारी के दौरान बेन स्टोक्स रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। उन्हें बाएं पैर में क्रैम्प की शिकायत हुई, लेकिन कुछ समय बाद वह मैदान पर लौट आए। वह 198 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्के की मदद से 141 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा क्रिस वोक्स ने चार, ब्रायडन कार्स ने 47 और जोफ्रा आर्चर ने दो* रन बनाए। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर को दो-दो विकेट मिले। वहीं, अंशुल कंबोज और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली।

09:34 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: केएल राहुल का पचासा

केएल राहुल ने 141 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक पूरा किया। वह गिल के साथ 116 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। इंग्लैंड से भारत अब 194 रन पीछे है।

09:25 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: गिल और राहुल की शतकीय साझेदारी

गिल और राहुल के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड से भारत 207 रन पीछे है। उसने दो विकेट पर 104 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
08:48 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी

तीसरे सत्र का खेल जारी है। गिल और राहुल के बीच 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड से भारत अब भी 217 रन पीछे है।

08:14 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: दूसरा सत्र समाप्त

दूसरे सत्र का खेल समाप्त हो गया। शुभमन गिल और केएल राहुल ने मोर्चा संभाल लिया है और दोनों के बीच 86 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत अभी इंग्लैंड से 225 रन पीछे है।

विज्ञापन
08:12 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: शुभमन गिल का 8वां पचासा

शुभमन गिल ने 77 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक पूरा किया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

07:11 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: गिल और राहुल के बीच 40+ रन की साझेदारी

गिल और राहुल के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड से फिलहाल भारत 260+ रन पीछे है।

06:11 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू

दूसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। शुभमन गिल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत अभी इंग्लैंड से 310 रन पीछे है।

05:34 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: पहले सत्र का खेल समाप्त

पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया। भारत को दो झटके क्रिस वोक्स ने दिए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। दोनों अपना खाता भी नहीं खोल पाए। फिलहाल क्रीज पर शुभमन गिल और केएल राहुल हैं। इंग्लैंड से भारत अब 310 रन पीछे है। 

05:19 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत को दूसरी पारी में दो झटके

भारत को दूसरी पारी के पहले ओवर में दो झटके लगे हैं। क्रिस वोक्स ने पहले यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने साई सुदर्शन को पवेलियन की राह दिखाई। अब केएल राहुल का साथ देने शुभमन गिल आए हैं। भारत ने शून्य के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं।

05:16 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत की दूसरी पारी शुरू

भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। 

05:08 PM, 26-Jul-2025

इंग्लैंड की पहली पारी समाप्त

इंग्लैंड की पहली पारी 669 रन पर सिमट गई। इस तरह मेजबानों ने भारत पर 311 रन की बढ़त हासिल कर ली। मेहमानों ने पहली पारी में 10 विकेट पर 358 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जो रूट और बेन स्टोक्स ने शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार विकेट झटके।

चौथे दिन का खेल सात विकेट पर 544 के स्कोर से शुरु हुआ। इंग्लैंड ने पहले सत्र में 125 रन बनाए और 669 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान बेन स्टोक्स ने 198 गेंदों में 141 रनों की धमाकेदार पार खेली। उनके बल्ले से 11 चौके और तीन छक्के निकले। उन्होंने नौवें विकेट के लिए ब्रायडन कार्स के साथ 97 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी निभाई। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने लियाम डॉसन को बोल्ड किया। वह 26 रन बनाकर आउट हुए।

जैक क्राउली और बेन डकेट ने इंग्लैंड को पहली पारी में शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी हुई, जिसे रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने क्राउली को अपना शिकार बनाया। वह 113 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अपने टेस्ट करियर का पहला मुकाबला खेल रहे बेन डकेट ने अंशुल कंबोज को पवेलियन की राह दिखाई। डकेट 13 चौके की मदद से 94 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, वह छह रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए। दूसरे दिन का खेल  225/2 के स्कोर पर समाप्त हुआ। ओली पोप 42 गेंदों में 20 और जो रूट 27 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे और भारत 133 रन पीछे था। 

तीसरे दिन पहले सत्र में रूट और पोप ने 135 रनों की साझेदारी की और 332 रन बनाए। इसके बाद दूसरे सत्र में भारत को दिन की पहली सफलता मिली। वाशिंगटन सुंदर ने ओली पोप को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। वह 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए जो रूट के साथ 231 गेंदों में 144 रनों की साझेदारी निभाई। इंग्लैंड को चौथा झटका वाशिंगटन सुंदर ने ही दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए।

इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने जो रूट के साथ मोर्चा संभाला और भारत के 358 रन की बराबरी कर ली। इस दौरान जो रूट ने 178 गेंदों में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 38वां शतक पूरा किया। वह 248 गेंदों में 150 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया। रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के नाम इस प्रारूप में 13378 रन दर्ज हैं। रूट ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है। उनके नाम 13379* रन दर्ज हो गए हैं। लाल गेंद प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने 329 पारियों में 15921 रन बनाए। इंग्लैंड की पारी के दौरान बेन स्टोक्स रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। उन्हें बाएं पैर में क्रैम्प की शिकायत हुई, लेकिन कुछ समय बाद वह मैदान पर लौट आए। वह 198 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्के की मदद से 141 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा क्रिस वोक्स ने चार, ब्रायडन कार्स ने 47 और जोफ्रा आर्चर ने दो* रन बनाए। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर को दो-दो विकेट मिले। वहीं, अंशुल कंबोज और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली।

04:58 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: स्टोक्स 141 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को नौवां झटका रवींद्र जडेजा ने दिया। उन्होंने कप्तान बेन स्टोक्स को अपना शिकार बनाया। वह 141 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने ब्रायडन कार्स के साथ 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई। अब क्रीज पर जोफ्रा आर्चर आए हैं।

04:22 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: स्टोक्स का शतक

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 165 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 14वां शतक पूरा किया है। उनका साथ देने के लिए ब्रायडन कार्स (13) क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड ने भारत पर 235 रन की बढ़त हासिल कर ली है। स्कोर आठ विकेट पर 594 रन हो गया है।

03:52 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड को आठवां झटका

इंग्लैंड को आठवां झटका जसप्रीत बुमराह ने दिया। उन्होंने लियाम डॉसन को बोल्ड किया। वह 65 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। 

03:30 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू

चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। बेन स्टोक्स 77 और लियाम डॉसन 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। आज का खेल सात विकेट पर 544 रन से शुरू हो रहा है। मेजबानों ने भारत पर 186रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

03:19 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे स्टोक्स, फिर बल्लेबाजी के लिए आए

इंग्लैंड की पारी के दौरान बेन स्टोक्स रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। उन्हें बाएं पैर में क्रैम्प की शिकायत हुई, लेकिन कुछ समय बाद वह मैदान पर लौट आए। वह 134 गेंदों में छह चौके मदद से 77 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इस दौरान जैमी स्मिथ ने नौ और क्रिस वोक्स ने चार रन बनाए। वहीं, लियाम डॉसन 52 गेंदों में दो चौके की मदद से 21 रन बनाकर मौजूद हैं। भारत के लिए रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट झटके जबकि जसप्रीत बुमराह, अंशुल कंबोज और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली।

03:18 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: रूट बने टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने जो रूट के साथ मोर्चा संभाला और भारत के 358 रन की बराबरी कर ली। इस दौरान जो रूट ने 178 गेंदों में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 38वां शतक पूरा किया। वह 248 गेंदों में 150 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया। रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के नाम इस प्रारूप में 13378 रन दर्ज हैं। रूट ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है। उनके नाम 13379* रन दर्ज हो गए हैं। लाल गेंद प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने 329 पारियों में 15921 रन बनाए। 

03:17 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: रूट और पोप ने गेंदबाजों की खबर ली

भारतीय गेंदबाजों के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज मुसीबत बने रहे। दिन का खेल 225/2 के स्कोर से शुरू हुआ था। ओली पोप 42 गेंदों में 20 और जो रूट 27 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे और भारत 133 रन पीछे था। पहले सत्र में रूट और पोप ने 135 रनों की साझेदारी की और 332 रन बनाए। इसके बाद दूसरे सत्र में भारत को दिन की पहली सफलता मिली। वाशिंगटन सुंदर ने ओली पोप को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। वह 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए जो रूट के साथ 231 गेंदों में 144 रनों की साझेदारी निभाई। इंग्लैंड को चौथा झटका वाशिंगटन सुंदर ने ही दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए।

01:04 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, राहुल-गिल की 170+ रन की साझेदारी; इंग्लैंड से भारत 137 रन पीछे

Live Cricket Score, India vs England (Ind vs Eng) 4th Test 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले का आज चौथा दिन है। इंग्लैंड की टीम ने भारत पर 186 रन की बढ़त हासिल कर ली है और पहली पारी में सात विकेट पर 544 रन बना लिए हैं। शनिवार को भारतीय टीम के गेंदबाज मेजबानों को जल्द से जल्द आउट करना चाहेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें