इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 186 रन की बढ़त हासिल कर ली है। शुक्रवार का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में सात विकेट 544 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय बेन स्टोक्स 77 और क्रिस वोक्स चार रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 10 विकेट पर 358 रन बनाए थे।
भारतीय गेंदबाजों के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज मुसीबत बने रहे। दिन का खेल 225/2 के स्कोर से शुरू हुआ था। ओली पोप 42 गेंदों में 20 और जो रूट 27 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे और भारत 133 रन पीछे था। पहले सत्र में रूट और पोप ने 135 रनों की साझेदारी की और 332 रन बनाए। इसके बाद दूसरे सत्र में भारत को दिन की पहली सफलता मिली। वाशिंगटन सुंदर ने ओली पोप को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। वह 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए जो रूट के साथ 231 गेंदों में 144 रनों की साझेदारी निभाई। इंग्लैंड को चौथा झटका वाशिंगटन सुंदर ने ही दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए।
इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने जो रूट के साथ मोर्चा संभाला और भारत के 358 रन की बराबरी कर ली। इस दौरान जो रूट ने 178 गेंदों में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 38वां शतक पूरा किया। वह 248 गेंदों में 150 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया। रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के नाम इस प्रारूप में 13378 रन दर्ज हैं। रूट ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है। उनके नाम 13379* रन दर्ज हो गए हैं। लाल गेंद प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने 329 पारियों में 15921 रन बनाए।
इंग्लैंड की पारी के दौरान बेन स्टोक्स रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। उन्हें बाएं पैर में क्रैम्प की शिकायत हुई, लेकिन कुछ समय बाद वह मैदान पर लौट आए। वह 134 गेंदों में छह चौके मदद से 77 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इस दौरान जैमी स्मिथ ने नौ और क्रिस वोक्स ने चार रन बनाए। वहीं, लियाम डॉसन 52 गेंदों में दो चौके की मदद से 21 रन बनाकर मौजूद हैं। भारत के लिए रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट झटके जबकि जसप्रीत बुमराह, अंशुल कंबोज और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली।
इंग्लैंड को सातवां झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने क्रिस वोक्स को अपना शिकार बनाया। अब लियाम डॉसन (16) का साथ देने एक बार फिर बेन स्टोक्स (66) आ गए हैं।
इंग्लैंड को छठा झटका जसप्रीत बुमराह ने दिया। उन्होंने जैमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अब लियाम डॉसन का साथ देने क्रिस वोक्स आए हैं।
इंग्लैंड को पांचवां झटका जो रूट के रूप में रवींद्र जडेजा ने दिया। वह 248 गेंदों में 150 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले बेन स्टोक्स रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे। उन्होंने 66 रन बनाए। अब जैमी स्मिथ का साथ देने लियाम डॉसन आए हैं।
इंग्लैंड ने भारत पर 100 रन की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, बेन स्टोक्स और जो रूट के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है।
तीसरे सत्र का खेल जारी है। जो रूट और बेन स्टोक्स क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की नजर इस साझेदारी को तोड़ने पर है।
दूसरे सत्र का खेल समाप्त हो गया। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चार विकेट पर 433 रन बना लिए हैं। इसी के साथ इंग्लैंड ने भारत पर 75 रन की बढ़त हासिल कर ली है। फिलहाल क्रीज पर रूट 121 और स्टोक्स 36 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
जो रूट ने 178 गेंदों में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 38वां शतक पूरा कर लिया। वह बेन स्टोक्स के साथ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। इंग्लैंड का स्कोर भी 400 के पार पहुंच गया है और बढ़त 50 रन की हो गई है।
इंग्लैंड ने भारत के 358 रन के स्कोर की बराबरी कर ली है। बेन स्टोक्स और जो रूट क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की बढ़त भी छह रन की हो गई है।
इंग्लैंड को चौथा झटका वाशिंगटन सुंदर ने ही दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। अब बेन स्टोक्स का साथ देने के लिए बेन स्टोक्स आए हैं।
दूसरे सत्र में भारत को दिन की पहली सफलता मिली है और यह इंग्लैंड की पहली पारी का तीसरा विकेट है। वाशिंगटन सुंदर ने ओली पोप को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। वह 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए जो रूट के साथ 231 गेंदों में 144 रनों की साझेदारी निभाई। अब रूट का साथ देने हैरी ब्रूक आए हैं।
दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। जो रूट और ओली पोप क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की नजर इस सत्र में विकेट हासिल करना चाहेगा।
पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया। इंग्लैंड ने दो विकेट पर 332 रन बना लिए हैं। जो रूट (63) और ओली पोप (70) की 135 रनों की साझेदारी के दम पर मेजबान बढ़त हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं। फिलहाल इंग्लैंड की टीम भारत से 26 रन पीछे है।
पोप के बाद रूट का भी अर्धशतक हो गया। उन्होंने 99 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। दोनों के बीच 110+ रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर भी 310 के पार पहुंच गया है।
पोप और रूट भारत के लिए मुसीबत बन गए हैं। दोनों के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार पहुंच गया है। भारत से फिलहाल टीम 55 रन पीछे है।
ओली पोप ने 93 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पोप और रूट के बीच 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर भी 280 के पार पहुंच गया है।
पहले सत्र का खेल जारी है। भारत को तीसरे विकेट की तलाश है, लेकिन जो रूट और ओली पोप के बीच 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर भी दो विकेट पर 280 हो गया है।
ओली पोप और जो रूट के बीच 45 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर भी 240 के पार पहुंच गया है।
तीसरे दिन का खेल दो विकेट पर 225 के स्कोर से शुरू हो गया है। ओली पोप 42 गेंदों में 20 और जो रूट 27 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड अब भी भारत से 133 रन पीछे है। भारत की पहली पारी 358 रन पर समाप्त हुई थी।
दिन का खेल 264/4 के स्कोर से शुरू हुआ था। उस वक्त रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर 19-19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। पहले सत्र में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए जडेजा को आउट कर दिया। वह 20 रन बना पाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए वाशिंगटन सुंदर ने शार्दुल के साथ मोर्चा संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी हुई। शार्दुल को बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया। वह 88 गेंदों में 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
जैक क्राउली और बेन डकेट ने इंग्लैंड को पहली पारी में शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी हुई, जिसे रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने क्राउली को अपना शिकार बनाया। वह 113 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अपने टेस्ट करियर का पहला मुकाबला खेल रहे बेन डकेट ने अंशुल कंबोज को पवेलियन की राह दिखाई। डकेट 13 चौके की मदद से 94 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, वह छह रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए। दिन का खेल समाप्त होने तक ओली पोप 42 गेंदों में 20 और जो रूट 27 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। भारत के लिए अंशुल कंबोज और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट चटकाए हैं।
Live Cricket Score, India vs England (Ind vs Eng) 4th Test 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव बलॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आज तीसरा दिन है। शुक्रवार का खेल 225/2 के स्कोर से शुरू होगा। इंग्लैंड की टीम भारत से अब भी 133 रन पीछे है। भारत की पहल पारी 358 रन पर समाप्त हुई थी।