फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind vs Eng Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, जो रूट शतक के करीब और स्टोक्स क्रीज पर; इंग्लैंड का स्कोर 251/4

Thu, 10 Jul 2025 11:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

खास बातें

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव है। इंग्लैंड ने जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर और भारत ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह को शामिल किया। पहले दिन का खेल समाप्त हो गया और इंग्लैंड ने चार विकेट पर 251 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:04 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है और दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 251 रन बना लिए हैं। स्टंप्स तक जो रूट 191 गेंदों में 99 और कप्तान बेन स्टोक्स 102 गेंदों में 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने दो विकेट ले चुके हैं जबकि जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने एक-एक सफलता अपने नाम की है।

इस मुकाबले में दोनों टीमें एक-एक बदलाव के साथ उतरी हैं। इंग्लैंड ने जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर और भारत ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह को शामिल किया। पहली पारी में इंग्लैंड की शुरुआत झटकों के साथ हुई। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने सलामी जोड़ी को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए। पहले नीतीश ने बेन डकेट को पंत के हाथों कैच कराया। इसके बाद जैक क्राउली को विकेट के पीछे पंत से कराया। दोनों ने क्रमश: 23 और 18 रन बनाए। 

इसके बाद जो रूट और ओली पोप मोर्चा संभाला और दूसरे सत्र में भारत को कोई सफलता नहीं हासिल करने दी। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 211 गेंदों में 109 रन की शतकीय साझेदारी हुई, जिसे जडेजा ने तीसरे सत्र में तोड़ा। उन्होंने पोप को अपना शिकार बनाया। वह 104 गेंदों में चार चौके की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हैरी ब्रूक को बुमराह ने बोल्ड कर दिया। वह सिर्फ 11 रन ही बना पाए। फिलहाल क्रीज पर रूट और स्टोक्स मौजूद हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 170 गेंदों में 79 रनों की साझेदारी हो चुकी है। रूट अपने 37वें टेस्ट शतक से महज एक रन दूर हैं। 

10:25 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: रूट और स्टोक्स की 50+ रन की साझेदारी

रूट और इंग्लैंड के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर 220 रनों के पार पहुंच गया है।

09:04 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: बीसीसीआई ने दिया पंत की चोट पर अपडेट

बीसीसीआई ने कहा- 'टीम इंडिया के उप-कप्तान ऋषभ पंत की बाएं हाथ की अंगुली में चोट लगी है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और वे मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। ऋषभ की अनुपस्थिति में ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग कर रहे हैं।'

विज्ञापन
08:58 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: बुमराह ने ब्रूक को बोल्ड किया

बुमराह ने इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को बोल्ड किया। वह सिर्फ 11 रन बना पाए। अब रूट का साथ देने कप्तान बेन स्टोक्स आए हैं। इंग्लैंड का स्कोर 170 के पार पहुंच गया है।

08:34 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता

रवींद्र जडेजा ने तीसरे सत्र की शुरुआत में ही भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। जडेजा ने विकेट के पीछे जुरेल के हाथों कैच कराकर ओली पोप को आउट किया। पोप और रूट के बीच 109 रनों की साझेदारी हुई। पोप अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

विज्ञापन
08:15 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: दूसरा सत्र समाप्त

दूसरे सत्र का खेल समाप्त हो गया। भारत को इस सत्र में कोई विकेट नहीं मिला। जो रूट (54) और ओली पोप (44) की 109 रन की साझेदारी से इंग्लैंड का स्कोर 150 के पार पहुंच गया।

08:00 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: जो रूट का अर्धशतक

रूट ने 102 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 67वां अर्धशतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ओली पोप के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा ली है। इंग्लैंड का स्कोर 140 के पार पहुंच गया है।

07:07 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड के 100 रन पूरे

इंग्लैंड के 100 रन पूरे हो गए। जो रूट और ओली पोप के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भारत को इंग्लैंड पर दबाव बनाने के लिए इस साझेदारी को तोड़ना होगा।

07:00 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: पंत बाहर गए

विकेटकीपर ऋषभ पंत मैदान से बाहर चले गए। उनके बाएं हाथ की अंगुली में चोट लगी है। उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं।

06:41 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पहुंचे

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे हैं। उन्हें महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ देखा गया।
 

06:14 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: दूसरे सत्र का खेल जारी

दूसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। ओली पोप और जो रूट क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 43 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

05:34 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: पहले सत्र का खेल समाप्त

पहले सत्र में इंग्लैंड ने दो विकेट गंवा दिए। उनकी सलामी जोड़ी को नीतीश रेड्डी ने पवेलियन की राह दिखाई। बेन डकेट 23 और जैक क्राउली 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों को नीतीश ने पंत के हाथों कैच आउट कराया। फिलहाल क्रीज पर ओली पोप 12 और जो रूट 24 रन बनाकर मौजूद हैं। लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 83/2 है।

05:20 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: रूट-पोप के बीच पनप रही साझेदारी

जो रूट और ओली पोप के बीच साझेदारी पनप रही है। दोनों तीसरे विकेट के लिए 25 से ज्यादा रन जोड़ चुके हैं। भारत को तीसरे विकेट की तलाश है। फिलहाल इंग्लैंड का स्कोर 70 के पार पहुंच गया है।

04:43 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: क्राउली आउट हुए

नीतीश रेड्डी ने बेन डकेट के बाद जैक क्राउली को भी अपना शिकार बनाया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। वह 43 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल ओली पोप और जो रूट क्रीज पर मौजूद हैं।

04:38 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: 43 पर इंग्लैंड को पहला झटका

इंग्लैंड को पहला झटका नीतीश रेड्डी ने दिया। उन्होंने बेन डकेट को अपना शिकार बनाया। वह 40 गेंदों में 23 रन बना पाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ओली पोप आए हैं। उनका साथ देने के लिए जैक क्राउली क्रीज पर मौजूद हैं।

03:56 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड की पहली पारी जारी

पहले सत्र का खेल जारी है। बेन डकेट और जैक क्राउली की सलामी जोड़ी भारतीय गेंदबाजों का सामना कर रही है।

03:32 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड की पहली पारी शुरू

इंग्लैंड की पहली पारी शुरू हो चुकी है। जैक क्राउली और बेन डकेट क्रीज पर मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर रहे हैं।

03:04 PM, 10-Jul-2025

IND vs ENG 3rd Test Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

03:02 PM, 10-Jul-2025

IND vs ENG 3rd Test Live: इंग्लैंड ने जीता टॉस

लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर को जगह दी गई है। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनते। इसलिए फैसले का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। भारतीय टीम में भी एक बदलाव हुआ है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह आए हैं।

02:57 PM, 10-Jul-2025

IND vs ENG 3rd Test Live: इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 की घोषणा की, आर्चर की हुई वापसी

वहीं, इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। आर्चर की वापसी से इंग्लैंड का गेंदबाजी आक्रमण और मजबूत होगा। पूरी तरह से फिट होने के बाद, यह दाएं हाथ का तेज गेंदबाज कहर बरपाने को तैयार है। आर्चर की चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट के लिए सिर्फ एक बदलाव किया है। जोश टंग की जगह आर्चर को शामिल किया गया है।

02:57 PM, 10-Jul-2025

IND vs ENG 3rd Test Live: आकाश-सिराज और बुमराह की तिकड़ी होती घातक

इंग्लैंड यशस्वी जायसवाल की शॉर्ट पिच गेंदों से परीक्षा लेने की कोशिश करेगा। हालांकि, यशस्वी जैसा निडर बल्लेबाज किसी भी पिच पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने का दमखम रखता है। बुमराह की वापसी पर प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। वह अब तक पूरी रंगत में नहीं दिखे हैं। लीड्स के बाद भारतीय तेज गेंदबाजों पर गंभीर सवालिया निशान उठे थे, लेकिन आकाश दीप और मोहम्मद सिराज ने दूसरे टेस्ट में दिखा दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं। अब इन दोनों के साथ बुमराह की तिकड़ी आक्रमण को एक शक्तिशाली रूप देती है।

02:56 PM, 10-Jul-2025

IND vs ENG 3rd Test Live: लॉर्ड्स में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलने की उम्मीद

गिल एंड कंपनी द्वारा बनाए गए रनों के पहाड़ ने बेन स्टोक्स की सपाट पिच तैयार करके विपक्षी टीम को मुकाबले से बाहर करने की रणनीति पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर कर दिया। सपाट पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों की जबरदस्त सफलता मेजबान टीम के लिए नुकसानदेह साबित हुई है। अब उन्हें ऐसे विकेट पर खेलना पड़ सकता है जिस पर अच्छी सीम और स्विंग मूवमेंट की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा, प्रतिष्ठित लॉर्ड्स में ढलान की अनोखी चुनौती भी है।

02:56 PM, 10-Jul-2025

IND vs ENG 3rd Test Live: बुमराह की वापसी से मिलेगी मजबूती

बुमराह की वापसी से मेजबान टीम के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होगी। भारत भले ही लीड्स में हार गया था, लेकिन अब तक दोनों मैच में अधिकतर समय टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा। अगर भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में कुछ कैच नहीं छोड़े होते और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया होता तो टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे होती। नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम की अनुभवहीनता को देखते हुए लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम उस पर हावी रहेगी, लेकिन अभी तक जिस तरह से भारत ने प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए टीम को अब तक रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी नहीं खली। इससे भारत की मजबूत बेंच स्ट्रेंथ का भी पता चलता है।

01:10 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, जो रूट शतक के करीब और स्टोक्स क्रीज पर; इंग्लैंड का स्कोर 251/4

Live Cricket Score, India vs England (Ind vs Eng) 3rd Test 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला आज से शुरू हो रहा है। यह मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जहां शुभमन गिल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम मेजबानों पर दबाव बनाने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें