फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: पहले दिन का खेल खत्म, भारत की पहली पारी 191 रन सिमटी, स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर 53/3

Thu, 02 Sep 2021 11:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

खास बातें

IND vs ENG 4th Test LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पहली पारी 191 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म हो जाने तक तीन विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं। डेविड मलान 26 और क्रेग ओवरटन 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड अभी भी भारत से 138 रन पीछे है।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड 4th Test लाइव क्रिकेट स्कोर: - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:14 PM, 02-Sep-2021

दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड अभी भी भारत से 138 रन पीछे

भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पहली पारी 191 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म हो जाने तक तीन विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं। डेविड मलान 26 और क्रेग ओवरटन 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड अभी भी भारत से 138 रन पीछे है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 28 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (11) और केएल राहुल (17) पवेलियन लौट चुके थे। 105 रन के अंदर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। विराट कोहली (50) और शार्दुल ठाकुर (57) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 20 रन से अधिक का आंकड़ा नहीं छू सका। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स ने सर्वाधिक विकेट चटकाए।

10:54 PM, 02-Sep-2021

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, जो रूट आउट

16वें ओवर की तीसरी गेंद पर उमेश यादव ने टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (21) को पेविलयन का रास्ता दिखाया।
 

10:28 PM, 02-Sep-2021

10 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 29/2

10 ओवर्स के बाद इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं। जो रूट 12 और डेविड मलान 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।  

विज्ञापन
09:59 PM, 02-Sep-2021

एक ही ओवर में बुमराह ने झटके दो विकेट

चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स (5) को आउट किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने हसीब हमीद (0) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया। 

09:45 PM, 02-Sep-2021

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

 भारत के 191 रन के जवाब में इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोही बर्न्स और हसीब हमीद क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की तरफ से पहला ओवर उमेश यादव फेंक रहे हैं।

विज्ञापन
09:35 PM, 02-Sep-2021

भारत की पहली पारी 191 रन पर हुई ऑलआउट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पहली पारी 191 रन पर ऑलआउट हो गई। शार्दुल ठाकुर 57 और विराट कोहली ने 50 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स ने 55 रन सर्वाधिक चार विकेट झटके। इसके अलावा ओली रॉबिन्सन ने तीन विकेट हासिल किए।
 

09:28 PM, 02-Sep-2021

धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेलकर शार्दुल आउट

61वें ओवर की आखिरी गेंद पर वोक्स ने शार्दुल ठाकुर को आउट कर भारत को आठवां झटका दिया। वोक्स ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। शार्दुल अपनी पारी में 36 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 57 रन की धुआंधार पारी खेली। शार्दुल और उमेश के बीच आठवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई।
 

09:21 PM, 02-Sep-2021

शार्दुल ने 31 गेंदों में जड़ा पचासा

शार्दुल ठाकुर ने 31 गेंदों में टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। आठवें विकेट के लिए शार्दुल और उमेश यादव की 60 से अधिक रन की साझेदारी हो चुकी है। शार्दूल इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले दिग्गज इयान बॉथम को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, उन्होंने भारत की तरफ से दूसरे सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले कपिल देव ने 30 गेंदों में पचासा जड़ा था।
   

08:50 PM, 02-Sep-2021

ऋषभ पंत नौ रन बनाकर आउट

53वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्रिस वोक्स ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (9) को मोईन अली के हाथों कैच आउट कराया।

08:18 PM, 02-Sep-2021

चायकाल तक स्कोर 122/6

चायकाल तक भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 4 और शार्दुल ठाकुर 4 रन बनाकर नाबाद हैं।
 

08:09 PM, 02-Sep-2021

अजिंक्य रहाणे 14 रन बनाकर आउट

50वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ओवरटन ने भारत को छठा झटका दिया। उन्होंने रहाणे को मोईन अली के हाथों कैच आउट कराया।

07:41 PM, 02-Sep-2021

44 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 105/5

44 ओवर्स के बाद भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं जबकि ऋषभ पंत अभी खाता नहीं खोल पाए हैं। 

07:34 PM, 02-Sep-2021

अर्धशतकीय पारी खेलकर विराट आउट

43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत को बड़ा झटका लगा। ओली रॉबिन्सन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली (50) विकेट के पीछे बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। इसी के साथ भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। वह 96 गेंदों में 50 रन बनाए। 
 

07:23 PM, 02-Sep-2021

विराट कोहली ने जड़ा पचासा

40वें ओवर की चौथी गेंद पर विराट ने एक रन लेकर अपने टेस्ट करियर का 27वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 85 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 
 

06:40 PM, 02-Sep-2021

31 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 72/4

31 ओवर्स के बाद भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 25 और अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

06:34 PM, 02-Sep-2021

जडेजा 10 रन बनाकर आउट

30वें ओवर की आखिरी गेंद पर वोक्स ने भारत को चौथा झटका दिया। वोरक्स ने रविंद्र जडेजा (10) को कप्तान जो रूट के हाथों कैच आउट कराया। विराट और जडेजा के बीच चौथे विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी हुई।

05:37 PM, 02-Sep-2021

लंच तक भारत का स्कोर 54/3

भारत ने लंच कर तीन विकेट के नुकसान पर 25 ओवर्स में 54 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 18 और रविंद्र जडेजा 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
 

05:09 PM, 02-Sep-2021

 भारत को लगा तीसरा झटका, पुजारा आउट

20वें ओवर की चौथी गेंद पर जेम्स एंडरसन ने भारत को चेतेश्वर पुजारा (4) के रूप में तीसरा झटका दिया। एंडरसन ने उन्हें विकेट के पीछे कैच आउट कराकर चलता किया।

04:46 PM, 02-Sep-2021

पिछले सात ओवरों में पांच मेडन और दो विकेट

बता दें कि एक बार फिर भारतीय बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आ रहे हैं। पिछले सात ओवरों में मेजबान टीम के गेंदबाजों ने पांच मेडन और दो विकेट झटके हैं। 

04:42 PM, 02-Sep-2021

रोहित के बाद राहुल भी लौटे पवेलियन

14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ओली रॉबिन्सन ने केएल राहुल (17) को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। 
 

04:37 PM, 02-Sep-2021

ड्रिंक्स तक भारत का स्कोर 28/1

ड्रिंक्स तक भारत ने 13 ओवर्स के बाद एक विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। पुजारा 12 गेंदें खेल चुके हैं लेकिन अभी तक खाता नहीं खोल पाए हैं। 

04:14 PM, 02-Sep-2021

रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट

नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (11) के रूप में पहला झटका लगा। क्रिस वोक्स ने हिटमैन को विकेट के पीछे जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15000 रन पूरा करने से महज 11 रन दूर रह गए। 
 

03:59 PM, 02-Sep-2021

छह ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 21/0

छह ओवर्स के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 7 और केएल राहुल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

03:34 PM, 02-Sep-2021

टीम इंडिया ने वासुदेव परांजपे को दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर खेल रही मैच

टीम इंडिया ने वासुदेव परांजपे को दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर खेल रही मैच
 

03:32 PM, 02-Sep-2021

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करने आए हैं। इंग्लैंड की तरफ से पहला ओवर जेम्स एंडरसन फेंक रहे हैं। 

03:22 PM, 02-Sep-2021

रोहित 15 हजार अंतरराष्ट्रीय रन से महज 22 रन दूर

टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस वक्त अच्छे फॉर्म में हैं। वह आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भी पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब उनके पास एक और खास क्लब में शामिल होने का मौका है। रोहित के अभी 14978 रन हैं और वह 15000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने से महज 22 रन दूर हैं। अगर वह इसे बना लेते हैं तो वह इस आंकड़े को छूने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

03:17 PM, 02-Sep-2021

ऐसी है भारतीय टीम

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

03:16 PM, 02-Sep-2021

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, हसीब हमीद, डेविड मलान, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोईन अली (उपकप्तान), क्रिस वोक्स, क्रेग ओवरटन, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन

03:08 PM, 02-Sep-2021

भारतीय टीम

भारतीय टीम में इस मुकाबले के लिए दो बदलाव किया गया है और एक बार फिर से अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को बाहर बैठना पड़ा है। टीम में इशांत शर्मा की जगह शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी की जगह उमेश यादव को शामिल किया गया है।
 

03:05 PM, 02-Sep-2021

टॉस रिपोर्ट

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इसका मतलब है विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया एक बार फिर से पहले बल्लेबाजी करेगी।

02:55 PM, 02-Sep-2021

IND vs ENG: पहले दिन का खेल खत्म, भारत की पहली पारी 191 रन सिमटी, स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर 53/3

 नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के दी ओवल में चौथा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें