फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG : दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत अब भी 56 रन पीछे, स्टंप्स तक स्कोर 43/0

Fri, 03 Sep 2021 11:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

खास बातें

IND vs ENG 4th Test Day 2 LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने दूसरे दिन स्टंप्स तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा (20) और लोकेश राहुल (22) नाबाद पर हैं। टीम इंडिया अब भी इंग्लैंड से 56 रन पीछे है।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:09 PM, 03-Sep-2021

टीम इंडिया अब भी इंग्लैंड से 56 रन पीछे

भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने दूसरे दिन स्टंप्स तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा (20) और लोकेश राहुल (22) नाबाद पर हैं। टीम इंडिया अब भी इंग्लैंड से 56 रन पीछे है। इससे पहले भारत की पहली पारी 191 रन की जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 290 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 99 रनों की बढ़त मिली। इंग्लैंड की तरफ से ओली पोप 81 और क्रिस वोक्स ने 50 रन बनाए। वहीं, भारत की तरफ से उमेश यादव ने तीन, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। बता दें कि इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल 53/3 से आगे खेलना शुरू किया था।
 

10:58 PM, 03-Sep-2021

14 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 40/0

14 ओवर्स के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 18 और केएल राहुल 21 रन बनाकर नाबाद हैं। 

10:18 PM, 03-Sep-2021

पांच ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 19/0

पांच ओवर्स के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 13 और केएल राहुल 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन
09:55 PM, 03-Sep-2021

टीम इंडिया की दूसरी पारी शुरू

टीम इंडिया की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की तरफ से पहला ओवर जेम्स एंडरसन फेंक रहे हैं। 

09:50 PM, 03-Sep-2021

इंग्लैंड की पहली पारी 290 रन पर सिमटी

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला दओवल में खेला जा रहा है। भारत की पहली पारी 191 रन की जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 290 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 99 रनों की बढ़त मिली। इंग्लैंड की तरफ से ओली पोप 81 और क्रिस वोक्स ने 50 रन बनाए। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए वोक्स ने 58 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक लगाया। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके लगाए। वहीं, भारत की तरफ से उमेश यादव ने तीन, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।
 

विज्ञापन
09:01 PM, 03-Sep-2021

ओली पोप 81 रन बनाकर आउट

77वें ओवर की पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने ओली पोप को आउट किया। वह अपने दूसरे टेस्ट शतक से चूक गए। पोप ने 159 गेंदों में छह चौके की मदद से 81 रन बनाए। इसके अगले ही ओवर में जडेजा ने ओली रॉबिन्सन (5) को आउट कर पवेलियन भेजा। 

08:07 PM, 03-Sep-2021

मोईन अली 35 रन बनाकर आउट

68वें ओवर की दूसरी गेंद पर रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। उन्होंने मोईन अली (35) को कैच आउट कराया। मोईन अली और ओली पोप के बीच सातवें विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी हुई। 

07:22 PM, 03-Sep-2021

58 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 185/6

58 ओवर्स के बाद इंग्लैंड ने छह विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं। ओली पोप 61 और मोईन अली 14 रन बनाकर नाबाद हैं। 

06:43 PM, 03-Sep-2021

ओली पोप ने जड़ा पचासा

51वें ओवर की पहली गेंद पर ओली पोप ने चौके के साथ अपने टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 92 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 

06:33 PM, 03-Sep-2021

इंग्लैंड को लगा छठा झटका

47वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद सिरजा ने इंग्लैंड को छठा झटका दिया। सिराज ने बेयरस्टो (37) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। बेयरस्टो और ओली पोप के बीच छठे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी हुई।
 

05:35 PM, 03-Sep-2021

लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 139/5

भारत के पास अभी भी 52 रन की बढ़त है। लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 139/5.
 

04:59 PM, 03-Sep-2021

पोप-बेयरस्टो के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो के बीच छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 34 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 119/5. जॉनी बेयरस्टो 26 और ओली पोप 29 रन बनाकर नाबाद हैं।  

04:05 PM, 03-Sep-2021

इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

25वें ओवर की तीसरी गेंद पर उमेश यादव ने 'बर्थडे ब्वॉय' डेविड मलान (31) को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। बता दें कि मलान आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं।  
 

03:42 PM, 03-Sep-2021

 इंग्लैंड को लगा चौथा झटका, टेस्ट में उमेश यादव के 150 विकेट पूरे

दूसरे दिन के शुरुआत में ही उमेश यादव ने क्रेग ओवरटन (1) को कोहली के हाथों कैच आउट कराकर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। इसके साथ ही उमेश यादव ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए।

 

03:33 PM, 03-Sep-2021

दूसरे दिन का खेल शुरू

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। डेविड मलान और क्रेग ओवरटन क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरे दिन का पहला ओवर मोहम्मद सिराज में फेंका। 

03:18 PM, 03-Sep-2021

बुमराह अपने 100वें टेस्ट विकेट से एक कदम दूर

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास भी एक खास क्लब में शामिल होने का मौका है। बुमराह के टेस्ट में फिलहाल 99 विकेट हो गए हैं और अगर वह यहां एक विकेट ले लेते हैं तो अपने 100 विकेट पूरे कर लेंगे।

02:57 PM, 03-Sep-2021

पहले दिन के रिकॉर्ड

  • विराट कोहली सबसे तेज 23000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी बनें। 
  • शार्दुल ठाकुर इंग्लैंड में सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बने।
  • जेम्स एंडरसन घरेलू सरजमीं पर सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने के मामले सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए। एंडरसन अपनी धरती पर 95वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। 
  • एंडरसन ने टेस्ट मैचों में पुजारा के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में 11वीं बार पुजारा को अपना शिकार बनाया।

02:51 PM, 03-Sep-2021

गेंदबाजों का पहला दिन

पहले दिन के खेल में गेंदबाजों का बोलबाला रहा। दी ओवल में 13 विकेट गिरे जबकि सिर्फ 244 रन बने। इसमें भी सारे विकेट तेज गेंदबाजों के खाते में गए।

02:44 PM, 03-Sep-2021

पहले दिन की हाइलाइट्स

भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए। भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 57 जबकि विराट कोहली ने 50 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। भारत की पहली पारी के जवाब में इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए हैं। 
 

 

02:35 PM, 03-Sep-2021

IND vs ENG : दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत अब भी 56 रन पीछे, स्टंप्स तक स्कोर 43/0

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के दी ओवल में चौथा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। आज मैच का दूसरा दिन है और भारत के पास फिलहाल पहली पारी के आधार पर 138 रनों की बढ़त है। इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल 53/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें