तीसरे टेस्ट का दूसरा दिन खत्म हो गया है। इंग्लैंड ने भारत की पहली पारी के स्कोर के आधार पर 345 रन की मजबूत बढ़त ले ली है। दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड का स्कोर: 423/8 है। इंग्लैंड की तरफ से फिलहाल क्रेग ओवरटन और ओली रॉबिंसन क्रीज पर हैं।
इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट ने सर्वाधिक 121 रन बनाए जबकि मलान (70), हसीम हमीद (68) और रोरी बर्न्स (61) रन बनाए। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी तीन विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे। वहीं जडेजा-सिराज जडेजा को दो-दो सफलता मिली।
इंग्लैंड ने जो रूट के शतक और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारी के दम पर पहली पारी में 400 रन पूरे कर लिए हैं। उसकी बढ़त भी 320 रन से अधिक की हो गई है।
इंग्लैंड के स्पिनर ऑलराउंडर मोईन अली ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और हवाई शॉट खेलने के चक्कर में कैच दे बैठे। जडेजा ने मोईन को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। जडेजा के लिए यह दूसरी सफलता मिली है।
जसप्रीत बुमराह ने अंततः जो रूट के रूप में अपना पहला विकेट हासिल किया। बुमराह ने चौथे स्टंप पर फुल लेंथ गेंद डाली जिसपर रूट ने कवर ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन गेंद तेजी से अंदर आई और गेंद बल्ले और पैड को छकाती हुई दोनों के बीच से स्टंप पर जाकर टकरा गई। रूट ने आउट होने से पहले 165 गेंदों में 121 रन बनाए। इंग्लैंड की बढ़त 300 के पार।
मोहम्मद शमी का एक और सफल ओवर। इस बार उन्होंने जोस बटलर को इशांत शर्मा के हाथों कैच कराया। बटलर 12 गेंदों में महज सात रन बना पाए। इंग्लैंड की बढ़त बढ़कर 283 रन हो गई है जबकि इंग्लैंड का स्कोर: 361/5, जो रूट (107*), मोईन अली (0*) हो गया है।
मोहम्मद शमी ने एक बार फिर से भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। शमी ने बेयरस्टो को विराट के हाथों स्लिप में कैच कराया। बेयरस्टो 43 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मौजूदा सीरीज का तीसरा शतक जड़ दिया है। रूट ने इसी के साथ अपने टेस्ट करियर का 23वां शतक भी पूरा कर लिया है। रूट के शतक के साथ ही इंग्लैंड को 250 रन से अधिक की बढ़त भी मिल गई है।
भारतीय गेंदबाज इस मैच में अब तक पूरी तरह से कमजोर नजर आए हैं। कोई भी गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों को कुछ खास परेशान नहीं कर पाया है। रूट और बेयरस्टो क्रीज पर जमे हुए हैं। इंग्लैंड का स्कोर: 328/3, जो रूट (95*), जॉनी बेयरस्टो (15*)
लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए डेविड मलान ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। मलान और रूट के बीच शतकीय साझेदारी होने के साथ ही इंग्लैंड की बढ़त भी 200 रन के पार हो गई है। इंग्लैंड का स्कोर: 278/2, जो रूट (68*), डेविड मलान (62*)
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अपना 51वां अर्धशतक पूरा किया। रूट एक बार फिर से अपनी टीम को सम्भालने में लगे है। इसमें मलान भी उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर: 243/2, डेविड मलान (41*), जो रूट (56*)
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अच्छी लय में नजर आ रहे हैं, वहीं टेस्ट क्रिकेट में लंबें समय बाद वापसी कर रहे मलान भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच 70 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर: 209/2, जो रूट (35*), डेविड मलान (29*)
लंच ब्रेक के बाद खेल दोबारा शुरू हो चुका है। इंग्लैंड के पास 120 रन की मजबूत बढ़त है जबकि भारत के हाथ अब तक दो सफलता हाथ लगी है। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट और डेविड मलान क्रीज पर हैं।
भारत को लंबे इंतजार के बाद हसीम हमीद का विकेट मिल गया। हमीद जडेजा की फिरकी में फंस गए और अपना विकेट गंवा बैठे। हसीब ने आउट होने से पहले 195 गेंदों में 68 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड का स्कोर: 170/2, डेविड मलान (26*), जो रूट (3*)