फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: बर्न्स-हमीद की फिफ्टी, पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड ने भारत पर बनाई 42 रन की बढ़त

Wed, 25 Aug 2021 10:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

खास बातें

  • भारत की पहली पारी महज 78 रन पर सिमटी
  • रोरी बर्न्स और हसीब हमीद की फिफ्टी, पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 120/0
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड 3rd Test लाइव क्रिकेट स्कोर: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:15 PM, 25-Aug-2021

पहले दिन का खेल खत्म, स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर 120/0

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेंडिग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीमइंडिया की पहली पारी महज 78 रन पर ही सिमट गई। जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्महोने तक बिना किसी नुकसान के 120 रन बना लिए हैं। इस तरह मेजबान टीम ने भारत पर 42 रन की बढ़त बना ली है। रोरी बर्न्स 52 और हसीब हमीद 60 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हसीब हमीद ने टेस्ट करियर का तीसरा जबकि रोरी बर्न्स ने दसवां अर्धशतक जड़ा।

बेबस नजर आए भारतीय बल्लेबाज
तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों के आगे घुटने टेकते नजर आए। 78 रन का स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ यह तीसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में साल 1974 में 42 और 1952 में मैनचेस्टर में 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। अगर मैच की बात करें तो, भारतीय टीम की खराब शुरुआत हुई। महज चार रन के स्कोर पर दो विकेट गिर गए। इसके बाद रोहित ने रहाणे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की। 58 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद मेहमान टीम के लगातार विकेट गिरते गए। तीन बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने तीन तीन जबकि सैम करन और ओली रॉबिन्सन ने दो-दो विकेट चटकाए। 

बटलर ने लपके पांच कैच
पहले दिन विकेटकीपर जोस बटलर की जितनी तारीफ की जाय उतनी कम है। बटलर ने पांच महत्वपूर्ण कैच लपके। उन्होंने केएल राहुल (0), चेतेश्वर पुजारा (1), विराट कोहली (7), अजिंक्य रहाणे (18) और ऋषभ पंत के कैच पकड़े।  
 

11:00 PM, 25-Aug-2021

रोरी बर्न्स ने जड़ा टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक

रोरी बर्न्स ने 41वें ओवर (बुमराह) की चौथी गेंद पर चौके के साथ टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 123 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 

10:38 PM, 25-Aug-2021

हसीब हमीद ने जड़ा पचासा

हसीब हमीद ने 37वें ओवर (बुमराह) की दूसरी गेंद पर चौके के साथ करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 110 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 100 से अधिक रन की साझेदारी हो चुकी है।
 

विज्ञापन
10:04 PM, 25-Aug-2021

स्कोर बराबर

28वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोरी बर्न्स ने एक रन लेकर स्कोर को बराबर कर दिया। 28 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 78/0

09:56 PM, 25-Aug-2021

25 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 62/0.

25 ओवर्स के बाद इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 62 रन बना लिए हैं। रोरी बर्न्स 27 और हसीब हमीद 32 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन
08:56 PM, 25-Aug-2021

12 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 29/0

12 ओवर्स के बाद इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 29 रन बना लिए हैं। रोरी बर्न्स 11 और हसीब हमीद 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

08:18 PM, 25-Aug-2021

चायकाल तक इंग्लैंड का स्कोर 21/0

सात ओवर्स के बाद इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। रोरी बर्न्स 3 और हसीब हमीद 15 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड अभी भारत से 57 रन पीछे है।

07:41 PM, 25-Aug-2021

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोरी बर्न्स और हसीब हमीद ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, भारत की तरफ से पहला ओवर इशांत शर्मा डाल रहे हैं।

07:28 PM, 25-Aug-2021

टीम इंडिया की पहली पारी महज 78 रन पर सिमटी

इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। टीम इंडिया की पहली पारी मजह 78 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के खिलाफ यह तीसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में साल 1974 में 42 और 1952 में मैनचेस्टर में 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की खराब शुरुआत हुई। महज चार रन के स्कोर पर दो विकेट गिर गए। इसके बाद रोहित ने रहाणे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की। 58 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद मेहमान टीम के लगातार विकेट गिरते गए। तीन बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने तीन तीन जबकि सैम करन और ओली रॉबिन्सन ने दो-दो विकेट चटकाए। 
 

 

07:26 PM, 25-Aug-2021

क्या भारतीय टीम 100 रन का भी आंकड़ा छू पाएगी?

क्या भारतीय टीम 100 रन का भी आंकड़ा छू पाएगी, यह अपनेआप में बड़ा सवाल है। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का सबसे कम स्कोर 42 और 58 का है। हालांकि, टीम इंडिया इसे पार कर चुकी है। देखना यह होगा कि टीम इंडिया अपनी पहली पारी में कितना का स्कोर करती है।

07:10 PM, 25-Aug-2021

दो गेंदों पर दो विकेट

38वें ओवर में भारत को फिर लगातार दो झटके लगे। सैम करन ने दूसरी व तीसरी गेंद पर क्रमशः रविंद्र जडेजा (4) और जसप्रीत बुमराह (0) को चलता किया। दोनों बल्लेबाजों को करन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। 

07:01 PM, 25-Aug-2021

 दो गेंदों पर दो विकेट

37वें ओवर में भारत के लगातार दो विकेट गिरे। ओवरटन ने ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा (19) जबकि पांचवीं गेंद पर मोहम्मद शमी (0) को अपना शिकार बनाया। ओवरटन ने रोहित को रॉबिन्सन और शमी को बर्न्स के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।

06:51 PM, 25-Aug-2021

34 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 61/5

34 ओवर्स के बाद भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा 1 और रोहित शर्मा 17 रन बनाकर नाबाद हैं।

06:29 PM, 25-Aug-2021

भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

लंच के बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला जारी है। 30वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को ऋषभ पंत के रूप में पांचवां झटका लगा। ओली रॉबिन्सन ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

05:34 PM, 25-Aug-2021

टीम इंडिया को लगा चौथा झटका

26वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत को चौथा झटका लगा। ओली रॉबिन्सन ने अजिंक्य रहाणे (18) को विकेट के पीछे बटलर के हाथों कैच आउट कराया। रोहित और रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी हुई। लंच तक भारत का स्कोर 56/4
 

05:28 PM, 25-Aug-2021

टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार

टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार हो गया है। 25वें ओवर की आखिरी गेंद (ओवरटन) पर रहाणे ने चौके के साथ टीम के स्कोर 50 के पार पहुंचाया। 25 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 53/3. रोहित शर्मा 14 और अजिंक्य रहाणे 16 रन बनाकर नाबाद हैं।

04:32 PM, 25-Aug-2021

एंडरसन ने इस मामले में की सचिन तेंदुलकर की बराबरी

एक देश में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में जेम्स एंडरसन (94*) ने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (94) की बराबरी कर ली है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग (92) हैं। 
 

04:25 PM, 25-Aug-2021

विराट कोहली सात रन बनाकर आउट

11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एंडरसन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली (7) को विकेट के पीछे बटलर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। एंडरसन ने कोहली को सातवीं बार आउट किया। कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने के उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन के रिकॉर्ड की बराबरी की। बता दें कि एंडरसन का यह तीसरा विकेट है। इससे पहले उन्होंने राहुल और पुजारा को अपना शिकार बनाया था।

04:21 PM, 25-Aug-2021

10 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 19/2

10 ओवर्स के बाद भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 19 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 4 और विराट कोहली सात रन बनाकर नाबाद हैं।

03:53 PM, 25-Aug-2021

राहुल के बाद पुजारा भी लौटे पवेलियन

पांचवें ओवर की पहली गेंद पर भारत को दूसरा झटका लगा। एंडरसन ने चेतेश्वर पुजारा को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर चलता किया।

03:44 PM, 25-Aug-2021

दो ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 1/1

दो ओवर्स के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर एक रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 1 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा अभी खाता नहीं खोले हैं।

03:36 PM, 25-Aug-2021

केएल राहुल आउट

भारत की खराब शुरुआत हुई है। पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर मेहमान टीम को केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा। जेम्स एंडरसन ने उन्हें जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। 

03:31 PM, 25-Aug-2021

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारत की तरफ से रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, मेजबान इंग्लैंड की तरफ से पहला ओवर जेम्स एंडरसन डाल रहे हैं।

03:22 PM, 25-Aug-2021

विराट से बड़े स्कोर की उम्मीद

भारतीय कप्तान कोहली से लीड्स में बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। पिछले दो साल से विराट के बल्ले से शतक नहीं निकला है। विराट ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक नवंबर 2019 में लगाया था। मौजूदा सीरीज के शुरुआती दो मैचों में वह 40 रन से अधिक का भी स्कोर नहीं कर पाए। वहीं, चेतेश्वर पुजारा और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का फॉर्म चिंता का सबब बना हुआ है। 

03:13 PM, 25-Aug-2021

भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
 

03:10 PM, 25-Aug-2021

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, हसीब हमीद, डेविड मालन, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोईन अली, सैम करन, 9 ओली रॉबिन्सन, क्रेग ओवरटन, जेम्स एंडरसन।

03:01 PM, 25-Aug-2021

लीड्स में भारत ने जीता टॉस

भारत ने लीड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम की प्लेइंग इलवेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। डेविड मलान और क्रेग ओवरटन को शामिल किया गया है।
 

02:51 PM, 25-Aug-2021

टीम इंडिया पहली बार यहां 2002 में खेली थी

विराट की अगुवाई में टीम इंडिया पहली बार इस मैदान पर खेलने उतरेगी तो उसकी निगाह जीत पर होगी। भारतीय टीम यहां 19 साल पहले यानी साल 2002 में खेली थी, जब उसने पारी और 46 रन से जीत दर्ज की थी। मौजूदा टीम के किसी भी खिलाड़ी को इस मैदान पर खेलने का अनुभव नहीं है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे कितनी जल्दी परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाते हैं।

02:40 PM, 25-Aug-2021

IND vs ENG: बर्न्स-हमीद की फिफ्टी, पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड ने भारत पर बनाई 42 रन की बढ़त

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार से लीड्स के हेंडिग्ले में खेला जा रहा है।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें