फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: भारत ने जीता लॉर्ड्स टेस्ट, मेजबान इंग्लैंड को 151 रनों से हराया

Mon, 16 Aug 2021 11:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉर्ड्स

खास बातें

  • भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 151 रनों से हराया
  • शमी और बुमराह के आगे अंग्रेजों ने टेके घुटने
  • शमी-बुमराह के बीच 89+ रन की साझेदारी
  • भारत ने पांचवें दिन का खेल 181/6 से आगे खेलना शुरू किया था
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:07 PM, 16-Aug-2021

भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 151 रनों से हराया

टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 151 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में मेजबान टीम 120 रन पर ही सिमट गई। भारत की यह लॉर्ड्स में यह 19 मैचों में तीसरी जीत है। उसने इससे पहले 1986 और 2014 में इस ऐतिहासिक मैदान पर जीत दर्ज की थी। भारत की तरफ से दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने 32 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने तीन, इशांत ने दो जबकि मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया। बता दें कि अजिंक्य रहाणे (61), मोहम्मद शमी (56*) और जसप्रीत बुमराह (34*) के दम पर भारत ने दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए थे। शमी और बुमराह के आगे अंग्रेज बेबस नजर आए। दोनों बल्लेबाजों के बीच नौवें विकेट के लिए 89 रन की नाबाद साझेदारी हुई। इससे पहले रहाणे और पुजारा के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई थी। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में मार्क वुड ने तीन, ओली रॉबिन्सन और मोईन अली ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि सैम करन को एक विकेट मिला। भारत ने पांचवें व आखिरी दिन का खेल 181/6 से आगे खेलना शुरू किया था। इससे पहले भारत ने भारत ने केएल राहुल (129) और रोहित शर्मा (83) के दम पर अपनी पहली पारी में 364 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड ने जो रूट की नाबाद 180 रन की पारी की बदौलत 391 रन बनाकर 27 रन की बढ़त हासिल की थी। इस मैच में केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
 

11:01 PM, 16-Aug-2021

भारत जीत से बस एक कदम दूर

52वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने जोस बटलर (25) को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर चलता किया। यहां से भारत को जीत के लिए सिर्फ एक विकेट की दरकार है।

10:59 PM, 16-Aug-2021

बुमराह ने रॉबिन्सन को भेजा पवेलियन

 51वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बुमराह ने ओली रॉबिन्सन (9) को एलबीडब्ल्यू आउट किया।

विज्ञापन
10:00 PM, 16-Aug-2021

भारत जीत से बस तीन विकेट दूर

भारत लॉर्ड्स टेस्ट जीतने से बस तीन विकेट दूर है। वहीं, इस मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड को 178 रनों की दरकार है जो शायद ही संभव है। 40 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 94/7. जोस बटलर 8 और ओली रॉबिन्सन 2 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:47 PM, 16-Aug-2021

सिराज ने झटके लगातार दो विकेट

39वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को छठा झटका दिया। सिराज ने मोईन अली को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। इससे पहले कोहली से बटलर का कैच छूट गया था, जिसकी भरपाई कोहली ने यहां कर दिया। वहीं, इसी ओवर की दूसरी गेंद पर सिराज ने सैम करन (0) को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर चलता किया।
 

विज्ञापन
09:45 PM, 16-Aug-2021

37 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 90/5

37 ओवर्स के बाद इंग्लैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 8 और मोईन अली 13 रन बनाकर नाबाद हैं। 
 

09:43 PM, 16-Aug-2021

कोहली ने छोड़ा बटलर का आसान कैच

27वें ओवर (बुमराह) की तीसरी गेंद पर कोहली ने बटलर का आसान सा कैच छोड़ दिया। इस वक्त बटलर दो रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

08:47 PM, 16-Aug-2021

24 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 68/5

24 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 68/5. मोईन अली (0) और जोस बटलर (0) क्रीज पर मौजूद हैं।

08:38 PM, 16-Aug-2021

इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन 

23वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को कप्तान जो रूट को अपना शिकार बनाया। बुमराह ने रूट (33) को कोहली के हाथों कैट आउट कराकर चलता किया। इसी के साथ इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई।

08:17 PM, 16-Aug-2021

बेयरस्टो के रूप में चौथा झटका

22वें ओवर की आखिरी गेंद पर इशांत शर्मा ने जॉनी बेयरस्टो (2) को एलबीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। चायकाल तक स्कोर 67/4 

07:40 PM, 16-Aug-2021

इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका

16वें ओवर की तीसरी गेंद पर इशांत शर्मा ने हसीब हमीद (9) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। 

07:05 PM, 16-Aug-2021

छह ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 12/2

छह ओवर्स के बाद इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 12 रन बना लिए हैं। जो रूट 6 और हसीब हमीद 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

06:43 PM, 16-Aug-2021

इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका

दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर शमी ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। इस तेज गेंदबाज ने सलामी बल्लेबाज डोम सिबले को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर चलता किया। इस तरह मेजबान टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज एक रन के अंदर पवेलियन लौट गए। घरेलू सरजमीं पर टेस्ट में पहली बार ऐसा हुआ है जब इंग्लैंड को दोनों सलामी बल्लेबाज एक पारी में बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए हों।

06:34 PM, 16-Aug-2021

इंग्लैंड की खराब शुरुआत, पहले ही ओवर में गिरा विकेट

इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है लेकिन शुरुआत निराशाजनकर रही। पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर बुमराह ने सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स (0) को सिराज के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

06:24 PM, 16-Aug-2021

भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए दिया 272 रन का लक्ष्य

मोहम्मद शमी (56*) और जसप्रीत बुमराह (34*) के दम पर भारत ने दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 272 रन का लक्ष्य दिया। शमी और बुमराह के आगे अंग्रेज बेबस नजर आए। दोनों बल्लेबाजों के बीच नौवें विकेट के लिए 89 रन की नाबाद साझेदारी हुई। बता दें कि भारत ने पांचवें व आखिरी दिन का खेल 181/6 से आगे खेलना शुरू किया था।

भारत के लिए दूसरी पारी में अजिंक्य रहाणे ने 61 रन की शानदार पारी खेली। रहाणे और पुजारा के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में मार्क वुड ने तीन, ओली रॉबिन्सन और मोईन अली ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि सैम करन को एक विकेट मिला। बता दें कि भारत ने पहली पारी में 364 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 391 रन बनाए थे।
   

06:15 PM, 16-Aug-2021

लंच के बाद का खेल शुरू

लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। भारत ने 109 ओवर्स के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 294 रन बना लिए हैं। इस तरह टीम इंडिया के पास 267 रन की बढ़त हो गई है। शमी 52 और बुमराह 34 रन बनाकर नाबाद हैं। 

05:35 PM, 16-Aug-2021

भारत के पास 259 रन की बढ़त, लंच तक स्कोर 286/8

भारत ने दूसरी पारी में लंच तक 108 ओवर्स में आठ विकेट के नुकसान पर 286 रन बना लिए हैं। इस तरह टीम इंडिया के पास 259 रन की बढ़त हो चुकी है। मोहम्मद शमी 52 और जसप्रीत बुमराह 30 रन बनाकर नाबाद हैं।
 

05:25 PM, 16-Aug-2021

मोहम्मद शमी ने जड़ा पचासा

मोहम्मद शमी ने 105वें ओवर (मोईन अली) की दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्के के साथ अपने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। इस तेज गेंदबाज ने 57 गेंदों में छक्के के साथ अपना पचासा पूरा किया। 
 

05:23 PM, 16-Aug-2021

105 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 271/8

105 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 271/8. मोहम्मद शमी 40 और जसप्रीत बुमराह 27 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के पास 244 रन की बढ़त हो गई है।

05:20 PM, 16-Aug-2021

शमी और बुमराह के बीच 60+ रन की साझेदारी

शमी और बुमराह के बीच के बीच नौवें विकेट के लिए 60+ रन की साझेदारी हो चुकी है। बता दें कि 2011 के बाद दूसरी बार ऐसा है जब एशिया के बाहर टेस्ट में नौवें विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी हुई हो। साल 2011 में राहुल द्रविड़ और अमित मिश्रा की जोड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन में ऐसा किया था। बता दें कि शमी ने साल 2014 में नॉटिंघम में भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी की थी।

05:08 PM, 16-Aug-2021

शमी-बुमराह के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

शमी-बुमराह के बीच नौवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
 

04:38 PM, 16-Aug-2021

भारत के पास 200 से अधिक रन की बढ़त

94वें ओवर की तीसरी गेंद पर बुमराह ने एक रन के साथ इंग्लैंड पर 200 रन की बढ़त बना ली। 95 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 229/8. जसप्रीत बुमराह 14 और मोहम्मद शमी 13 रन बनाकर नाबाद हैं।

04:09 PM, 16-Aug-2021

भारत को लगा आठवां झटका

90वें ओवर की तीसरी गेंद पर रॉबिन्सन ने इशांत शर्मा (16) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। 

03:47 PM, 16-Aug-2021

ऋषभ पंत 22 रन बनाकर आउट

86वें ओवर की तीसरी गेंद पर ओली रॉबिन्सन ने भारत को सातवां झटका दिया। रॉबिन्सन ने ऋषभ पंत को बटलर के हाथों कैच आउट कराया। 86 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 194/7. इशांत शर्मा 8 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि मोहम्मद शमी अभी खाता नहीं खोले हैं।

03:33 PM, 16-Aug-2021

पांचवें दिन का खेल शुरू

भारत 181/6 से आगे खेलना शुरू किया है। भारत के पास 155 रन की बढ़त हो गई है। ऋषभ पंत 15 और इशांत शर्मा 4 रन बनाकर नाबाद हैं।

03:22 PM, 16-Aug-2021

आज दूसरे टेस्ट का आखिरी दिन

आज दूसरे टेस्ट का आखिरी दिन है। भारत 181/6 से आगे खेलना शुरू करेगा। 
 

03:19 PM, 16-Aug-2021

मैच से पहले ऐसी है पिच

मैच से पहले ऐसी है पिच

03:15 PM, 16-Aug-2021

खराब रौशनी के चलते जल्दी खत्म हुआ था चौथे दिन का खेल

भारत दूसरे दिन का खेल दूसरी पारी में 181/6 से आगे खेलना शुरू करेगा। बता दें कि खराब रौशनी के कारण चौथे दिन का खेल जल्दी खत्म हो गया था। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में छह विकेट के नुकसान पर 181 रन बना लिए थे। ऋषभ पंत (14*) और इशांत शर्मा (4*) बनाकर नाबाद थे।
 

03:08 PM, 16-Aug-2021

IND vs ENG: भारत ने जीता लॉर्ड्स टेस्ट, मेजबान इंग्लैंड को 151 रनों से हराया

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है... भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन का खेल बस अब से कुछ ही देर में शुरू होगा। भारत के पास 154 रन की बढ़त है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें