फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN 2nd Test: पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 19/0, बांग्लादेश से 208 रन पीछे

Thu, 22 Dec 2022 04:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

खास बातें

India vs Bangladesh (IND vs BAN) 2nd Test, Day 1: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 227 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 19 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम अभी बांग्लादेश के स्कोर से 208 रन पीछे है।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:16 PM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: पहले दिन का खेल खत्म

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 19 रन बना लिए हैं। लोकेश राहुल तीन और शुभमन गिल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम अभी भी बांग्लादेश के स्कोर से 208 रन पीछे है। हालांकि, भारत के सभी 10 विकेट बचे हुए हैं। टीम इंडिया मैच के दूसरे और तीसरे दिन बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी। वहीं, बांग्लादेश की टीम भारत को जल्दी समेटकर पहली पारी में बढ़त लेने की कोशिश करेगी। 

मैच के पहले दिन क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए नजमुल हसन और जाकिर की जोड़ी ने 39 रन जोड़े। 12 साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने जाकिर हसन को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। इसके तीन गेंद बाद ही अश्विन ने शान्तो के पवेलियन भेज दिया। मोमिनुल और कप्तान शाकिब ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। उमेश ने शाकिब को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। 

मोमिनुल एक छोर पर जमे रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। मोमिनुल ने कई बल्लेबाजों के साथ 40 रन से ज्यादा की साझेदारी की, लेकिन अर्धशतकीय साझेदारी नहीं कर सके। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 84 रन मोमिनुल हक ने बनाए। 26 रन बनाने वाले मुश्फिकुर रहीम टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। लिटन दास ने 25 और शान्तो ने 24 रन की पारी खेली। भारत के लिए उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, जयदेव उनादकट को दो विकेट मिले। अंत में बांग्लादेश की टीम 227 रन पर सिमट गई। 

इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में आठ ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 19 रन बना लिए हैं। लोकेश राहुल तीन और शुभमन गिल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय बांग्लादेश के स्कोर से 208 रन पीछे है।

03:47 PM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू

बांग्लादेश को 227 रन पर रोकने के बाद पहले दिन ही भारतीय टीम भी बल्लेबाजी के लिए आ गई है। कप्तान लोकेश राहुल और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी क्रीज पर हैं। तीन ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट खोए आठ रन बना लिए हैं।

03:26 PM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 227 रन पर सिमट गई है। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 84 रन की पारी मोमिनुल हक ने खेली। उनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। 26 रन बनाने वाले मुश्फिकुर रहीम टीम के दूसरे सबसे बड़े स्कोरर रहे। भारत के लिए उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार-चार विकेट लिए। जयदेव उनादकट को दो विकेट मिले। अश्विन ने खालेद अहमद को उनादकट के हाथों कैच कराकर बांग्लादेश की पारी खत्म की।

पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए नजमुल हसन और जाकिर की जोड़ी ने 39 रन जोड़े। 12 साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने जाकिर हसन को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। इसके तीन गेंद बाद ही अश्विन ने शान्तो के पवेलियन भेज दिया। मोमिनुल और कप्तान शाकिब ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। उमेश ने शाकिब को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। 

मोमिनुल एक छोर पर जमे रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 84 रन मोमिनुल हक ने बनाए। 26 रन बनाने वाले मुश्फिकुर रहीम टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। लिटन दास ने 25 और शान्तो ने 24 रन की पारी खेली। भारत के लिए उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, जयदेव उनादकट को दो विकेट मिले।

विज्ञापन
03:22 PM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरा

रविचंद्रन अश्विन ने मोमिनुल हक को आउट करके भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। मोमिनुल हक ने 157 गेंद में 84 रन बनाए। उनकी पारी में 12 चौके और एक छक्का शामिल था। अश्विन ने उन्हें विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। 

03:20 PM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा

223 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा है। उमेश यादव ने तस्किन अहमद को मोहम्मद सिराज को हाथों कैच कराया। तस्किन ने 16 गेंद में एक रन बनाया। अब बांग्लादेश की टीम मुश्किल में आ चुकी है।

विज्ञापन
03:04 PM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा

219 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा है। उमेश यादव ने नुरुल हसन को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई है। नुरुल हसन ने 13 गेंद में छह रन बनाए। अब मोमिनुल हक के साथ तस्किन अहमद क्रीज पर हैं। मोमिनुल शतक के करीब हैं और वह तेजी से रन बनाकर अपना शतक पूरा करना चाहेंगे। 71 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर सात विकेट पर 221 रन है।

02:45 PM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा

213 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा है। उमेश यादव ने मेहदी हसन को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। मेहदी हसन ने 51 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाए। अब बांग्लादेश की बल्लेबाजों की आखिरी जोड़ी क्रीज पर आ गई है। यहां से एक विकेट गिरते ही भारतीय गेंदबाजों के पास बांग्लादेश की टीम को समेटने का मौका होगा। मोमिनुल के साथ नुरुल हसन क्रीज पर हैं।

02:42 PM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: बांग्लादेश का स्कोर 200 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर बांंग्लदेश का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। मोमिनुल हक और मेहदी हसन ने बेहतरीन साझेदारी करके बांग्लादेश की पारी संभाल ली है। दोनों बल्लेबाज संभलकर खेलते हुए अपनी टीम को अच्छे स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। 66 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर पांच विकेट पर 213 रन है।

02:06 PM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: तीसरे सत्र का खेल शुरू

पहले टेस्ट में तीसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। मोमिनुल और मेहदी की जोड़ी क्रीज पर है। ये दोनों मिलकर 10 ओवर से ज्यादा खेल चुके हैं। यह जोड़ी संभलकर बल्लेबाजी कर रही है और बांग्लादेश का स्कोर धीरे-धीरे आगे बड़ा रही है। पांच विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 200 रन के करीब पहुंच गया है।

01:46 PM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: चायकाल तक बांग्लादेश का स्कोर 184/5

पहले दिन चायकाल तक बांग्लादेश का स्कोर 184/5 है। मोमिनुल हक 65 और मेहदी हसन पांच रन बनाकर खेल रहे हैं। दिन के दूसरे सत्र में भारत ने बांग्लादेश के कप्तान शाकिब, अनुभवी मुश्फिकुर रहीम और लिटन दास के विकेट लिए। भारत के लिए जयदेव उनादकट और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए हैं। वहीं, उमेश यादव को एक सफलता मिली है। मोमिनुल के अलावा बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया है। 26 रन बनाने वाले रहीम अब तक बांग्लादेश के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 

दिन के तीसरे सत्र में भारतीय गेंदबाज बांग्लादेश को समेटने की कोशिश करेंगे। मोमिनुल और मेहदी के जोड़ी के बाद विकेटकीपर नुरुल हसन का बल्लेबाजी के लिए आना भी बाकी है। अगर भारतीय गेंदबाज तीसरे सत्र के पहले घंटे में बांग्लादेश के दो विकेट ले लेते हैं तो उनके पास एक छोर से पूरी टीम को समेटने का मौका रहेगा।

01:17 PM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: रविचंद्रन अश्विन ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई

172 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का पांचवां विकेट गिरा है। रविचंद्रन अश्विन ने लिटन दास को कप्तान लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। लिटन दास ने 26 गेंद में 25 रन बनाए। उनकी पारी में दो चौके और एक छक्का शामिल था। अब मोमिनुल हक के साथ मेहदी हसन क्रीज पर मौजूद हैं। 

01:07 PM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: बांग्लादेश का स्कोर 150 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। मोमिनुल हक और लिटन दास शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और तेजी से बांग्लादेश का स्कोर आगे बढ़ा रहे हैं। इस जोड़ी के बीच 36 गेंद पर 36 रन की साझेदारी हो चुकी है। 47 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 166 रन है।

12:53 PM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: मोमिनुल हक का अर्धशतक

बांग्लादेश के मोमिनुल हक ने 78 गेंद में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। अपनी पारी में वह अब तक नौ चौके लगा चुके हैं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मोमिनुल ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की है और बांग्लादेश को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं। दूसरे छोर पर लिटन दास उनके साथ हैं। 44 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 141 रन है।

12:51 PM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा

जयदेव उनादकट ने भारत को चौथी सफलता दिलाई है। उन्होंने मुश्फिकुर रहीम को आउट कर बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया है। रहीम ने पांच चौकों की मदद से 46 गेंद पर 26 रन बनाए। उनादकट की गेंद पर ऋषभ पंत ने उनका कैच पकड़ा।

12:18 PM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 100 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। मोमिनुल हक और मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर हैं। भारतीय गेंदबाजों ने लंच के बाद शानदार शुरुआत की है और लगातार बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर रखा है। 

11:46 AM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा

उमेश यादव ने बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। चेतेश्वर पुजारा ने उनका कैच पकड़ा। शाकिब ने 39 गेंद पर 16 रन बनाए। एब मोमिनुल हक के साथ मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर हैं। 29 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 83 रन है।

11:04 AM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: पहले दिन लंच तक बांग्लादेश का स्कोर 82/2

पहले दिन लंच तक बांग्लादेश ने 28 ओवर में दो विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं। कप्तान शाकिब अल हसन 16 और मोमिनुल हक 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले सत्र में भारत के लिए जयदेव उनादकट और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट लिया। भारतीय टीम ने इस सत्र में विकेट लेने के तीन मौके गंवाए। इस मैच में आने वाले सत्र में भारत को ऐसे मौके पकड़ने होंगे। तभी टीम इंडिया मैच जीत पाएगी। पिछले मैच में बांग्लादेश के लिए शतक लगाने वाले जाकिर 15 और शान्तो 24 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

10:52 AM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: दिन के पहले सत्र में भारत की खराब फील्डिंग

दिन के पहले सत्र में भारतीय टीम ने काफी खराब फील्डिंग की है। पारी के दूसरे ओवर में मोहम्मद सिराज ने जाकिर हसन का कैच छोड़ा था। इस समय वह अपनी पहली गेंद खेल रहे थे। वह 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोमिनुल हक को भी एक जीवनदान मिल चुका है। अश्विन की गेंद पर उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगा था, लेकिन गेंद विकेटकीपर ऋषभ पंत और पहली स्लिप में खड़े विराट कोहली के बीच से निकल गई। ऐसे कैच छोड़ना टीम इंडिया को भारी पड़ सकता है। ऋषभ पंत ने शाकिब अल हसन को स्टंप आउट करने का मौका भी गंवाया।

10:47 AM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: बांग्लादेश का स्कोर 50 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। कप्तान शाकिब अल हसन और मोमिनुल हक क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज बांग्लादेश का स्कोर आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। दो विकेट लेने के बाद भारतीय गेंदबाज लय में हैं और लगातार दोनों बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। 24 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट पर 69 रन है।

10:18 AM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा

चार गेंद के अंदर बांग्लादेश ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को गंवा दिया है। जाकिर के आउट होने के बाद तीसरी गेंद में ही शान्तो भी पवेलियन लौट गए। रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। शान्तो ने 57 गेंद में 24 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। अब कप्तान शाकिब अल हसन और मोमिनुल हक क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट पर 46 रन है।

10:14 AM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा

39 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा है। पिछले मैच में शतक लगाने वाले जाकिर हसन 34 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। 12 साल बाद भारत की टेस्ट टीम में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका पहला विकेट भी है। उनादकट ने जाकिर को कप्तान राहुल के हाथों कैचच कराया। 15 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 39 रन पर एक विकेट है।

09:42 AM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: बांग्लादेश की सधी शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने सधी हुई शुरुआत की है। बिना कोई विकेट खोए बांग्लादेश का स्कोर 20 रन के पार जा चुका है। जाकिर हसन को पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला था। इसके बाद से दोनों बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया है। 10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद बांग्लादेश का स्कोर 22 रन है।

09:15 AM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: सिराज ने जाकिर का कैच छोड़ा

मोहम्मद सिराज ने मैच के दूसरे ही ओवर में जाकिर हसन को बड़ा जीवनदान दिया है। पिछले मैच में शतक लगाने वाले जाकिर को पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला है। सिराज ने स्क्वॉयर लेग पर उनका आसान कैच छोड़ा और खुद को चोटिल भी करा बैठे। हालांकि, उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है और वह गेंदबाजी कर पा रहे हैं। चार ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के नौ रन है।

09:13 AM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू

बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। जाकिर हसन और नजमुल हसन शान्तो की जोड़ी क्रीज पर है। शान्तो इस मैच में बड़ी पारी खेल फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे। वहीं, जाकिर ने पिछले मैच में अपना पहला टेस्ट खेला और दूसरी पारी में शतक लगाया था। इस मैच में भी वह अपनी शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे।

08:38 AM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

बांग्लादेश: नजमुल हसैन शान्तो, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, तस्कीन अहमद।

भारत: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

08:36 AM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: कुलदीप की जगह उनादकट को मौका

भारतीय टीम भी इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। कुलदीप यादव की जगह जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया गया है। कुलदीप ने पिछले मैच में गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल किया था और प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए थे। भारतीय कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस के समय कहा कि कुलदीप को टीम से बाहर करने पर उन्हें दुख है, लेकिन यह उनादकट के पास यह बेहतरीन मौका है। जयदेव उनादकट भारत के लिए 12 साल बाद टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

08:32 AM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बांग्लादेश की टीम इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है। पहले मैच में फेल होने वाले यासिर अली की जगह मोमिनुल हक को मौका दिया गया है। वहीं, इबादत हसन की जगह तस्किन अहमद को मौका मिला है।

08:27 AM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: पुजारा कर सकते हैं कप्तानी

भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा चोट की वजह से इस मैच में भी नहीं खेल रहे हैं। पहले मैच में उनकी जगह लोकेश राहुल ने कप्तानी की थी और वह भी चोटिल हैं। राहुल के खेलने पर भी संशय बना हुआ है। अगर लोकेश राहुल टीम से बाहर होते हैं तो पुजारा को टीम की कमान मिल सकती है। वहीं, टीम में श्रीकर भारत या अभिमन्यू ईश्वरन को शामिल किया जा सकता है।

08:24 AM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Live: पहले टेस्ट में चमके थे पुजारा और गिल

इस सीरीज के पहले मैच में चेतेश्वर पुजारा ने दोनों पारियों में कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पहली पारी में 90 रन बनाए थे और दूसरी पारी में नाबाद सतक लगाया था। वहीं, शुभमन गिल ने भी दूसरी पारी में शतकीय पारी खेली थी। श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव ने भी बल्ले के साथ कमाल किया था। इस मैच में कप्तान राहुल और विराट कोहली भी अपना जलवा दिखाना चाहेंगे। वहीं, गेंद के साथ कुलदीप यादव और अक्षर पटेल इस मैच में कमाल कर सकते हैं।

08:21 AM, 22-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test: पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 19/0, बांग्लादेश से 208 रन पीछे

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका के शेर ए बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में है। इस सीरीज का पहला मैच जीतने वाली टीम इंडिया दूसरा मैच भी अपने ना कर सीरीज 2-0 से जीतना चाहेगी। टेस्ट सीरीज जीतने के साथ ही भारत वनडे सीरीज में मिली हार का बदला लेना चाहेगा। वनडे सीरीज में भारत को बांग्लादेश ने 2-1 से हराया था। 

टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी यह मैच भारत के लिए बेहद अहम है। यहां हारने पर भारतीय टीम तीसरे स्थान पर खिसक जाएगी और फाइनल की रेस में दक्षिण अफ्रीका से पीछे हो जाएगी। वहीं, यहां जीतने पर भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल में भिड़ने की राह आसान हो जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें