फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 45/4, भारत को जीत के लिए 100 रन की जरूरत

Sat, 24 Dec 2022 04:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

खास बातें

India vs Bangladesh (IND vs BAN) 2nd Test Day 3: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट ढाका में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 314 रन बनाए। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 231 रन बना पाई और भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। भारत को जीतने के लिए 100 रन की जरूरत है, वहीं बांग्लादेश जीत से छह विकेट दूर है।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:27 PM, 24-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: तीसरे दिन का खेल खत्म

तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत का स्कोर 45/4 है। टीम इंडिया को जीत के लिए 100 रन की जरूरत है, जबकि बांग्लादेश की टीम जीत से छह विकेट दूर है। अक्षर पटेल 26 और जयदेव उनादकट तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। अभी ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर का बल्लेबाजी के लिए आना बाकी है। ऐसे में उम्मीद है कि मैच के चौथे दिन ये दोनों बल्लेबाज टीम इंडिया को जीत दिला देंगे। इस मैच की पहली पारी में पंत और अय्यर दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। 

मैच में अब तक क्या हुआ
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए नजमुल हसन और जाकिर की जोड़ी ने 39 रन जोड़े। 12 साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने जाकिर हसन को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। इसके तीन गेंद बाद ही अश्विन ने शान्तो के पवेलियन भेज दिया। मोमिनुल और कप्तान शाकिब ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। उमेश ने शाकिब को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। 

मोमिनुल एक छोर पर जमे रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। मोमिनुल ने कई बल्लेबाजों के साथ 40 रन से ज्यादा की साझेदारी की, लेकिन अर्धशतकीय साझेदारी नहीं कर सके। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 84 रन मोमिनुल हक ने बनाए। 26 रन बनाने वाले मुश्फिकुर रहीम टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। लिटन दास ने 25 और शान्तो ने 24 रन की पारी खेली। भारत के लिए उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, जयदेव उनादकट को दो विकेट मिले। अंत में बांग्लादेश की टीम 227 रन पर सिमट गई।

भारत की पारी में क्या हुआ?
बांग्लादेश के 227 रन के जवाब में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। कप्तान लोकेश राहुल 10 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल 20 रन पर आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 94 रन पर भारत के चार विकेट गिर गए थे। इनमें से शुरुआती तीन विकेट तैजुल इस्लाम ने लिए थे और टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया था। 

पंत-अय्यर ने संभाली पारी
इसके बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने भारतीय पारी को संभाला दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, दोनों ही खिलाड़ी शतक से चूक गए। पंत ने 105 गेंद में 93 और अय्यर ने 105 गेंद में 87 रन बनाए। इन दोनों ने भारत का स्कोर 94/4 से 253/5 तक पहुंचाया। हालांकि, पंत के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। भारत ने अपने आखिरी छह विकेट 62 रन के अंदर गंवा दिए। इस मैच में भारत के पुछल्ले बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन और तैजुल इस्लाम ने चार-चार विकेट लिए। तस्किन अहमद और मेहदी हसन मिराज को एक-एक विकेट मिला।

दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 231 रन बनाए
दूसरी पारी में बांग्लादेश की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 13 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा। शान्तो पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। मोमिनुल पांच, शाकिब 13, मुश्फिकुर रहीम नौ रन बनाकर आउट हुए। जाकिर हसन एक छोर संभालकर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वह भी 51 रन बनाकर आउट हो गए। मेहदी हसन भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। 113 रन पर छह विकेट गंवाकर बांग्लादेश की टीम संघर्ष कर रही थी। 

इसके बाद नुरुल हसन और लिटन दास के बीच 46 रन की साझेदारी हुई और बांग्लादेश की टीम मैच में वापस आई। नुरुल 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, लिटन दास ने 73 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 31 रन बनाने वाले तस्किन अहमद के साथ 60 रन की साझेदारी की। बांग्लादेश ने अंत में 231 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 145 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में टीम इंडिया चार विकेट खोकर 45 रन बना चुकी है। अब भारत को जीत के लिए 100 रन और बांग्लादेश को जीत के लिए छह विकेट की जरूरत है।

04:17 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: भारत का चौथा विकेट गिरा

37 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। विराट कोहली 22 गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मेहदी हसन मिराज की गेंद पर मोमिनुल हक ने उनका कैच पकड़ा। विराट का कैच पकड़ने के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने उनके सामने जश्न मनाया और विराट को यह बात पसंद नहीं आई। हालांकि, टीम इंडिया अब मुश्किल में दिख रही है। 145 रन का पीछा करते हुए भारत के चार अहम बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। इनमें से तीन विकेट महेदी हसन ने लिए हैं। अक्षर पटेल के साथ जयदेव उनादकट क्रीज पर हैं।

03:54 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: भारत का तीसरा विकेट गिरा

29 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। शुभमन गिल 35 गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मेहदी हसन ने उन्हें विकेटकीपर नुरुल हसन के हाथों स्टंप आउट कराया। अब भारतीय टीम के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। अक्षर पटेल के साथ विराट कोहली क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
03:36 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा

12 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। चेतेश्वर पुजारा छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने 12 गेंद का सामना किया और एक चौका लगाया। मेहदी हसन मिराज ने पुजारा को विकेटकीपर नुरुल हसन के हाथों स्टंप आउट कराया। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 19 रन है।

03:13 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: भारत का पहला विकेट गिरा

145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पहला विकेट तीन रन के स्कोर पर खो दिया है। कप्तान लोकेश राहुल दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शाकिब अल हसन ने उन्हें विकेटकीपर नुरुल हसन के हाथों कैच कराया। ढाका की पिच गेंदबाजों को मदद कर रही है और भारत के लिए 145 रन का लक्ष्य भी आसान नहीं होगा। चार ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट पर चार रन है। शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
02:53 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: बांग्लादेश की पारी 231 रन पर सिमटी

खालेद अहमद नौ गेंद में चार रन बनाकर रन आउट हो गए। शुभमन गिल के सटीक थ्रो पर अक्षर पटेल ने गिल्लियां बिखेर दीं और बांग्लादेश की पारी खत्म की। अब भारत के सामने यह मैच जीतने के लिए 145 रन का लक्ष्य है। इस मुकाबले की पहली पारी में बांग्लादेश ने 227 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 314 रन बनाए। बांग्लादेश की दूसरी पारी 231 रन पर खत्म हुई और अब भारत के सामने जीत के लिए 145 रन का लक्ष्य है।

बांग्लादेश की पारी में क्या हुआ?
दूसरी पारी में बांग्लादेश की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 13 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा। शान्तो पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। मोमिनुल पांच, शाकिब 13, मुश्फिकुर रहीम नौ रन बनाकर आउट हुए। जाकिर हसन एक छोर संभालकर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वह भी 51 रन बनाकर आउट हो गए। मेहदी हसन भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। 113 रन पर छह विकेट गंवाकर बांग्लादेश की टीम संघर्ष कर रही थी। 

इसके बाद नुरुल हसन और लिटन दास के बीच 46 रन की साझेदारी हुई और बांग्लादेश की टीम मैच में वापस आई। नुरुल 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, लिटन दास ने 73 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 31 रन बनाने वाले तस्किन अहमद के साथ 60 रन की साझेदारी की। बांग्लादेश ने अंत में 231 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 145 रन का लक्ष्य रखा।

02:37 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरा

220 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरा है। रविचंद्रन अश्विन ने तैजुल इस्लाम को एलबीडबल्यू आउट किया। तैजुल ने पांच गेंद में एक रन बनाए। अब टीम इंडिया बांग्लादेश की पारी को समेटने से सिर्फ एक विकेट दूर है। तस्किन अहमद और खालेद अहमद क्रीज पर हैं।

02:31 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा

मोहम्मद सिराज ने लिटन दास को आउट कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई है। इसके साथ ही उन्होंने लिटन दास और तस्किन अहमद की खतरनाक साझेदारी भी तोड़ दी है। सिराज ने लिटन दास को क्लीन बोल्ड किया। लिटन दास ने 98 गेंद पर 73 रन बनाए। उनकी पारी में सात चौके शामिल थे। बांग्लादेश ने 219 रन के स्कोर पर आठवां विकेट खो दिया है। 

02:17 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: लिटन दास और तस्किन अहमद के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

लिटन दास और तस्किन अहमद के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं और बांग्लादेश को बेहतर स्थिति में ले जा चुके हैं। बांग्लादेश का स्कोर 210 रन के पार जा चुका है और इस टीम की बढ़त 120 रन से ज्यादा हो चुकी है। अब भारतीय टीम की चिंता बढ़ रही है। भारत को जल्द ही यह साझेदारी तोड़नी होगी।

02:06 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: बांग्लादेश का स्कोर 200 रन के पार

सात विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। लिटन दास आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने तस्किन अहमद के साथ शानदार साझेदारी की है। अब बांग्लादेश की बढ़त भी 110 रन से ज्यादा की हो चुकी है। यह जोड़ी भारत के लिए खतरनाक दिख रही है और टीम इंडिया जल्द ही इसे तोड़ने की कोशिश कर रही है।

01:46 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: चायकाल तक बांग्लादेश के पास 108 रन की बढ़त

तीसरे दिन चायकाल तक बांग्लादेश का स्कोर सात विकेट पर 197 रन हो चुका है। लिटन दास 58 और तस्किन 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश के पास अब 108 रन की बढ़त है। इसका मतलब है कि मैच की चौथी पारी में भारत के सामने कम से कम 109 रन का लक्ष्य होगा। अगर चायकाल के बाद बांग्लादेश की टीम 100 रन और बना लेती है तो भारतीय टीम के लिए 200 रन के करीब का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण होगा। 

इस पारी में अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए हैं। बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला है।

01:42 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: बांग्लादेश की बढ़त 100 रन से ज्यादा

बांग्लादेश की बढ़त 100 रन से ज्यादा हो चुकी है। लिटन दास और तस्किन अहमद क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है और बांग्लादेश की टीम अच्छी स्थिति में जा रही है।

01:39 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: लिटन दास का अर्धशतक

लिटन दास ने 74 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अब तक इस पारी में शानदार बल्लेबाजी की है। लिटन चार चौके लगा चुके हैं। वह बांग्लादेश को बेहतर स्थिति में ले आए हैं और भारत के सामने चौथी पारी में अच्छा लक्ष्य होगा।

01:32 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: बांग्लादेश का स्कोर 170 रन के पार

सात विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 170 रन के पार जा चुका है। लिटन दास अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक बेहतरीन बल्लेबाजी की है और भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने की कोशिश कर रहे हैं।

01:17 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा

अक्षर पटेल ने बांग्लादेश की टीम को सातवां झटका दिया है। उन्होंने, नुरुल हसन को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों स्टंप आउट कराया। नुरुल हसन ने  29 गेंद में 31 रन बनाए। उनकी इस पारी में दो चौके और एक छक्का शामिल था। नुरुल हसन ने लिटन दास के साथ मिलकर 48 गेंद में 46 रन की साझेदारी की। 54 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर सात विकेट पर 159 रन है। लिटन दास और तस्किन अहमद क्रीज पर हैं।

01:06 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: बांग्लादेश का स्कोर 150 रन के पार

छह विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। लिटन दास और नुरुल हसन तेजी से रन बना रहे हैं और मैच को भारतीय टीम से दूर ले जा रहे हैं। बांग्लादेश की बढ़त 70 रन के पार जा चुकी है और अब भारतीय टीम के मुश्किल बढ़ सकती है। टीम इंडिया जल्द से जल्द इस जोड़ी को तोड़ना चाहेगी। 52 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट पर 157 रन है।

12:44 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: मेहदी हसन खाता खोले बिना पवेलियन लौटे

113 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा है। अक्षर पटेल ने मेहदी हसन को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजा। मेहदी ने पांच गेंद का सामना किया। अब लिटन दास के साथ नुरुल हसन क्रीज पर हैं।

12:26 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: बांग्लादेश का पांचवां विकेट गिरा

102 रन के स्कोर पर बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। जाकिर हसन 135 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उमेश यादव ने उन्हें मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। अब बांग्लादेश की टीम मुश्किल में आ चुकी है। लिटन दास के साथ मेहदी हसन क्रीज पर हैं। 45 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर पांच विकेट पर 112 रन है।

12:22 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: बांग्लादेश का स्कोर 100 रन के पार

जाकिर हसन के शानदार अर्धशतक के चलते बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 100 रन के पार जा चुका है। इसी के साथ भारत की बढ़त भी खत्म हो गई है और अब बांग्लादेश की टीम आगे निकल चुकी है। जाकिर के साथ लिटन दास भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब बांग्लादेश की टीम भारत के सामने बड़ा लक्ष्य रखने की कोशिश करेगी।

12:16 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: जाकिर हसन का अर्धशतक

जाकिर हसन का अर्धशतक पूरा हो चुका है। उन्होंने 129 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। अपनी पारी में अब तक उन्होंने पांच चौके लगाए हैं। उनकी इस पारी के चलते बांग्लादेश का स्कोर 100 रन के करीब पहुंच गया है।

12:10 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: भारत की बढ़त खत्म

दूसरी पारी में बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 90 रन के पार जा चुका है। इसके साथ ही भारत की बढ़त खत्म हो गई है। अब बांग्लादेश की टीम भारत के सामने बड़ा लक्ष्य रखने की कोशिश करेगी। जाकिर हसन एक छोर पर जमे हुए हैं और एक बार फिर बड़ी खेलने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, दूसरे छोर पर जाकिर हसन को किसी का साथ नहीं मिला है। अगर लिटन दास भी बड़ी पारी खेल पाते हैं तो बांग्लादेश भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख सकता है।

12:04 PM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: बांग्लादेश का स्कोर 80 रन के पार

बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 80 रन के पार जा चुका है। लिटन दास और जाकिर हसन क्रीज पर जमे हुए हैं। जाकिर अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं। भारतीय टीम के पास अभी भी बढ़त है, लेकिन जल्द ही बांग्लादेश की टीम इसे खत्म कर पारी की हार टालना चाहेगी और भारत के सामने बड़ा लक्ष्य रखने की कोशिश करेगी।

11:06 AM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: लंच तक बांग्लादेश का स्कोर 71/4

तीसरे दिन लंच तक बांग्लादेश ने चार विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। यह टीम अभी भी भारत 16 रन पीछे है। जाकिर हसन और लिटन दास क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने इस सत्र में चार विकेट अपने नाम किए हैं और मैच में पकड़ मजबूत कर ली है। अब टीम इंडिया बांग्लादेश को जल्दी आउट करके तीसरे दिन ही यह मैच जीतना चाहेगी। भारत के लिए इस पारी में अश्विन, अक्षर, उनादकट और सिराज ने एक-एक विकेट लिया है।

भारत को छह विकेट लेने हैं, जबकि बांग्लादेश की टीम 16 रन की बढ़त खत्म कर भारत के सामने बड़ा लक्ष्य रखने की कोशिश करेगी। छोटा लक्ष्य मिलने पर भारत आज के दिन ही मैच अपने नाम कर सकता है।

10:57 AM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा

अक्षर पटेल ने बांग्लादेश को चौथा झटका दिया है। उन्होंने मुश्फिकुर रहीम को एलबीडबल्यू आउट किया। रहीम ने 19 गेंद में नौ रन बनाए। अब जाकिर हसन के साथ लिटन दास क्रीज पर हैं।

10:43 AM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा

51 रन के स्कोर पर बांग्लादेश को तीसरा झटका लगा है। शाकिब अल हसन 36 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जयदेव उनादकट ने उन्हें शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। अब बांग्लादेश की टीम मुश्किल में फंस गई है। अभी भी भारत के पास बढ़त बनी हुई है और बांग्लादेश के तीन अहम बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। 30 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 66 रन है।

10:41 AM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: बांग्लादेश का स्कोर 50 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। शाकिब अल हसन और जाकिर हसन क्रीज पर हैं। शाकिब एक बार फिर तेज गति से रन बना रहे हैं और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचा रहे हैं। भारत के पास अभी भी अच्छी बढ़त है।

09:31 AM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा

26 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा है। मोहम्मद सिराज ने मोमिनुल हक को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। मोमिनुल ने नौ गेंद में पांच रन बनाए। 13 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट पर 26 रन है। अब जाकिर हसन के साथ कप्तान शाकिब क्रीज पर हैं।

09:25 AM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: भारत ने पांच गेंद के अंदर दो रिव्यू गंवाए

भारतीय टीम ने पांच गेंद के अंदर दो रिव्यू गंवा दिए हैं। पहले अश्विन की गेंद स्टंप के ऊपर जा रही थी और भारत ने रिव्यू ले लिया। इसके बाद सिराज की गेंद लेग स्टंप के बाहर गिरी थी और भारत ने इस पर भी रिव्यू ले लिया। अब टीम इंडिया के पास सिर्फ एक रिव्यू बचा है। हालांकि, इसी बीच रिव्यू के जरिए ही टीम इंडिया को पहला विकेट भी मिला। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 12 ओवर में एक विकेट खोकर 22 रन बना लिए हैं।

09:21 AM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा

रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में बांग्लादेश को पहला झटका दिया है। उन्होंने नजमुल हसन शान्तो को एलबीडबल्यू आउट किया। शान्तो ने 31 गेंद में पांच रन बनाए। अश्विन ने इस गेंद से पहले भी शान्तो की पैड पर गेंद मारी थी और अंपायर के मना करने पर भारत ने रिव्यू भी लिया था, लेकिन तब गेंद स्टंप के ऊपर से जा रही थी और भारत का रिव्यू बर्बाद हो गया था। इस बार भी अंपायर ने शान्तो को आउट नहीं दिया। अश्विन के कहने पर कप्तान राहुल ने लगातार दूसरी गेंद पर रिव्यू लिया और भारत को पहली सफलता मिली।

08:39 AM, 24-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: मैच में अब तक क्या हुआ

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए नजमुल हसन और जाकिर की जोड़ी ने 39 रन जोड़े। 12 साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने जाकिर हसन को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। इसके तीन गेंद बाद ही अश्विन ने शान्तो के पवेलियन भेज दिया। मोमिनुल और कप्तान शाकिब ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। उमेश ने शाकिब को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। 

मोमिनुल एक छोर पर जमे रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। मोमिनुल ने कई बल्लेबाजों के साथ 40 रन से ज्यादा की साझेदारी की, लेकिन अर्धशतकीय साझेदारी नहीं कर सके। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 84 रन मोमिनुल हक ने बनाए। 26 रन बनाने वाले मुश्फिकुर रहीम टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। लिटन दास ने 25 और शान्तो ने 24 रन की पारी खेली। भारत के लिए उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, जयदेव उनादकट को दो विकेट मिले। अंत में बांग्लादेश की टीम 227 रन पर सिमट गई।

भारत की पारी में क्या हुआ?
बांग्लादेश के 227 रन के जवाब में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। कप्तान लोकेश राहुल 10 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल 20 रन पर आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 94 रन पर भारत के चार विकेट गिर गए थे। इनमें से शुरुआती तीन विकेट तैजुल इस्लाम ने लिए थे और टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया था। 

पंत-अय्यर ने संभाली पारी
इसके बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने भारतीय पारी को संभाला दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, दोनों ही खिलाड़ी शतक से चूक गए। पंत ने 105 गेंद में 93 और अय्यर ने 105 गेंद में 87 रन बनाए। इन दोनों ने भारत का स्कोर 94/4 से 253/5 तक पहुंचाया। हालांकि, पंत के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। भारत ने अपने आखिरी छह विकेट 62 रन के अंदर गंवा दिए। इस मैच में भारत के पुछल्ले बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।

बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन और तैजुल इस्लाम ने चार-चार विकेट लिए। तस्किन अहमद और मेहदी हसन मिराज को एक-एक विकेट मिला।

बांग्लादेश ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए सात रन बना लिए हैं। भारत के पास अभी भी 80 रन की बढ़त है। बांग्लादेश के जाकिर हसन और शान्तो क्रीज पर मौजूद हैं।

08:36 AM, 24-Dec-2022

IND vs BAN Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 45/4, भारत को जीत के लिए 100 रन की जरूरत

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट ढाका के शेर ए बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का तीसरा दिन है। यह दिन निर्णायक भी साबित हो सकता है। ढाका की पिच पहले दिन से ही गेंदबाजों को मदद कर रही है। दो दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत के पास 80 रन की बढ़त है। आज भारतीय गेंदबाज बांग्लादेश को छोटे स्कोर पर समेट सकते हैं। छोटा स्कोर मिलने पर टीम इंडिया आज ही लक्ष्य का पीछा कर सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें